811213
सियार ने 2 बहनों को किया घायल, स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव में एक सियार ने 13 वर्षीय और 15 वर्षीय नाबालिग बच्चियों पर हमला कर दिया। दोनों बहनें घास काटने गई थीं जब सियार ने उन पर झपट्टा मारा। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर सियार को भगाकर उनकी जान बचाई। परिजनों ने दोनों बहनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया और उनकी हालत अब ठीक है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए हाई-लेवल मीटिंग तय, रास्तों की तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:HARIDWAR (UTTARAKHAND): GARHWAL COMMISSIONER INSPECTS KANWAR ROUTE PREPARATIONS / VISUALS / ANAND SWAROOP (GARHWAL COMMISSIONER) S/B हरिद्वार, उत्तराखंड: सावन के पवित्र महीने से पहले कांवड़ यात्रा के रास्ते की तैयारियों का जायजा लेने के बाद, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने कहा, "मैंने आज डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ आने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की—खासकर इस बात पर कि इंतज़ामों को कैसे अंतिम रूप दिया जाए और अहम जगहों पर सुरक्षा कैसे पक्की की जाए। किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ एक हाई-लेवल जॉइंट मीटिंग होगी। हमारा मकसद पिछली यात्रा के दौरान हाईवे मैनेजमेंट की सफलता को दोहराना है। लंबे समय तक चलने वाले प्रोजेक्ट्स के मामले में, हम इस दौरान कंस्ट्रक्शन का काम पूरा कर लेंगे और साइट्स से कंस्ट्रक्शन का सामान हटा देंगे ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो..."0
0
Report
रतलाम में ABVP ने NSUI के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन और नारेबाजी
Ratlam, Madhya Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने रतलाम में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हाथों में एनएसयूआई लिखी तख्तियां दिखाई दीं, जिन्हें देखकर राहगीर भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। हालांकि जैसे ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की, प्रदर्शन का उद्देश्य साफ हो गया। तख्तियों पर "एनएसयूआई मुर्दाबाद" जैसे नारे लिखे थे। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता शहर के डालूमोदी चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने एनएसयूआई का पुतला दहन किया और विरोध स्वरूप पुतले को चप्पलों से पीटा。 एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि भोपाल में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर उसी संगठन की एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिषद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। एबीवीपी ने मांग की कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी कर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की。0
0
Report
भोपाल की झुग्गी बस्ती से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम गांजा जब्त
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल की झुग्गी बस्ती से गांजा तस्कर गिरफ्तार आरोपी के पास से 300 ग्राम गांजा जब्त नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया आरोपी पर पहले भी मारपीट समेत अन्य मामलों सहित छह आपराधिक प्रकरण दर्ज अयोध्यानगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल राजनीति में इस्तीफों की नई चाल: BJP बनाम TMC का खेल
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata (West Bengal): kalyan Banerjee (TMC) On TMC Rajya Sabha MP Koyel Mallick Resignation/ ONE NATION ONE ELECTION Notice Period/ ECI Extension To Ritabrata Faction TMC For Document Submission कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी कहते हैं, "यह BJP की अपनाई गई एक नई चाल है। उनका मकसद किसी भी तरह से राज्यसभा और लोकसभा दोनों में अपनी ताकत बढ़ाना है। पहले तीन सदस्यों ने इस्तीफ़ा दिया था। कोएल मल्लिक ने उनके साथ इस्तीफ़ा नहीं दिया। अगर चारों ने एक साथ इस्तीफ़ा दिया होता, तो चारों खाली सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव एक साथ होते और BJP नहीं जीत पाती। इसीलिए इस्तीफ़े अलग-अलग समय पर लिए गए। आज के चुनाव के बाद, कोएल मल्लिक को लाया गया है क्योंकि अब एक सीट खाली है। यह BJP के लिए एक सुरक्षित राजनीतिक रणनीति है। हमें पता है कि वह भूपेंद्र यादव से मिली थीं और BJP में शामिल होंगी। अगर कोई अपनी पार्टी और राजनीतिक विचारधारा छोड़ने का फ़ैसला करता है, तो यह उसका अपना फ़ैसला है। पश्चिम बंगाल लंबे समय से अपनी शिक्षा, संस्कृति और राजनीतिक परंपरा के लिए पूरे देश में सम्मानित रहा है। राज्य ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कई जाने-माने सांसद भेजे हैं। ये नेता अपनी पार्टियों के प्रति प्रतिबद्धता, पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति समर्पण और उनके हितों के लिए लड़ने के साहस से प्रेरित थे। आज पश्चिम बंगाल की राजनीति को देखें तो पिछले दो महीनों में BJP में शामिल होने वाले सांसदों और विधायकों की संख्या राज्य की राजनीतिक संस्कृति की एक खराब तस्वीर पेश करती है। यह पश्चिम बंगाल के लोगों को तय करना है कि यह सही है या गलत। वे ही अंतिम फ़ैसला करेंगे। जहाँ तक उन 60 विधायकों की बात है जिन्होंने पार्टी छोड़ी, वे सुवेंदु अधिकारी की 'B-टीम' हैं..."0
0
Report
बिजली कटौती व अवैध वसूली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस में किया हंगामा
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख (सीतापुर) कस्बे में बिजली कटौती और लाइनमैनों द्वारा अवैध वसूली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम मिश्रिख पावर हाउस पर हंगामा किया।भाजपा कार्यकर्ता देवेश पांडेय ने कहा कि कस्बे में रोजाना घंटों बिजली कट रही है। लाइनमैन फॉल्ट के नाम पर बिजली काटकर वसूली करते हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ता कमलकांत ने कहा कि पावर हाउस का सीयूजी नंबर बंद रहता है और रात में एसडीओ-जेई भी नहीं रुकते। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो विद्युत विभाग के खिलाफ धरना देंगे। एसडीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि लाइन फॉल्ट और ओवरलोड से समस्या आ रही है। लाइन सुधार के लिए सप्लाई रोकी जाती है। अवैध वसूली के आरोप निराधार हैं। जल्द सभी दिक्कतें दूर की जायेंगी।0
0
Report
वाराणसी की दवा मंडी में विदेशी युवक ने स्थानीय युवक पर दांत काटा; गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में एक विदेशी नागरिक का हाई-वोल्टेज ड्रामा। • विदेशी युवक ने एक स्थानीय युवक को दौड़ाकर दांत से काटा। • हंगामा करते हुए जबरन एक घर के अंदर दाखिल हुआ विदेशी。 • सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर चिल्लाया गो बैक, गो बैक。 • पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद विदेशी नागरिक को पकड़ा。 • पुलिस विदेशी नागरिक के मानसिक रूप से बीमार होने या किसी नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है。 • दांत से काटे जाने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया。0
0
Report
Advertisement
पतरातु डैम लेक रिसोर्ट में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:पतरातु डैम लेक रिसोर्ट में झारखंड पर्यटन मंत्री शुदिव्य कुमार द्वारा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एवं म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर रामगढ़ डीसी ऋतुराज कुमार, रामगढ़ विधायक ममता देवी, रामगढ़ डीएफओ नितीश कुमार, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. पर्यटन मंत्री ने कहा झारखंड राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल में पतरातु डैम लेक रिसोर्ट आता है ऐसे में पर्यटकों के लिए यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षक केंद्र होगा जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी.0
0
Report
पटना पुलिस ने 1.151 किलोग्राम स्मैक के साथ ऑटो चालक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार
Danapur, Bihar:पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1751 पुड़िया में रखा 1.151 किलोग्राम स्मैक के साथ दो महिलाएं व एक पुरुष को किया गिरफ्तार नकद राशि समेत एक ऑटो को किया जप्त बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशा का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है जिस पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लगातार छापेमारियां की जा रही है इसी कड़ी में पटना पुलिस ने सुख नशे का कारोबार कर रहे दो महिला सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया है इस पूरे मामले पर सिटी एसपी पश्चिमी साकेत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नेउरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलस्न दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो से कुछ लोग मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद नेउरा थाना पुलिस ने मधेपुर पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो महिलाओं के पास से पांच काले रंग की पॉलीथिन में कुल 1715 पुड़िया संदिग्ध स्मैक बरामद हुई। बरामद पदार्थ का कुल वजन 1.151 किलोग्राम बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने रेशमा कुमारी, खुशी कुमारी और निलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त ऑटो (BR01P-0832) और 4,298 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी पश्चिमी साकेत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नेउरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से हो रही थी तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तिकरण के विरोध में AIMIM नेता शेख ताहिर सिद्दीकी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्थिकरण आदेश के विरुद्ध शेख ताहिर सिद्दीकी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM का बयान0
0
Report
Advertisement
NIA ने लोहरदगा में पांच जगहों पर छापेमारी, पेट्रोल बम मामले की जांच जारी
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को लोहरदगा जिला के पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची स्थित आरएसएस कार्यालय में हुई पेट्रोल बम की घटना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। अपराधी अमन अंसारी जो पेट्रोल बम के आरोप में जेल में है उसके घर जब NIA की टीम पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया तो दरवाजा नहीं खोला गया जिसके बाद बिजली विभाग की क्रेन से पुलिस चढ़कर ऊपर तल्ले में पहुंची। फिलहाल एनआईए की ओर से आधिकारिक तौर पर छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से अधिकृत बयान जारी किए जाने की संभावना है। मामले को रांची के आरएसएस कार्यालय में हुई पेट्रोल बम से जोड़कर देखा जा रहा है। एनआईए की टीम इस पूरे नेटवर्क और संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। छापेमारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है。0
0
Report
पटना की इस्कॉन रथ यात्रा में चोरों ने दर्जनों के मोबाइल-गहने चुराए
Patna, Bihar:भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान जहां हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन और रथ खींचने में जुटे थे, वहीं भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने कई लोगों को अपना शिकार बना लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली गई रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इसी दौरान दर्जनों लोगों के मोबाइल फोन, सोने की चेन, पर्स और लॉकेट चोरी होने की शिकायत सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रथ यात्रा के दौरान काफी भीड़ थी। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने और दर्शन करने में व्यस्त थे। इसी बीच जेबकतरों और चेन स्नैचरों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लोगों को जब अपने मोबाइल और गहने गायब होने का पता चला तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक लोग अपने सामान की तलाश करते रहे, लेकिन चोर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद बड़ी संख्या में पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचे और मोबाइल, सोने की चेन तथा अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। थाने में शिकायतकर्ताओं की भीड़ लग गई। पुलिस ने सभी शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे कोई संगठित जेबकतरा गिरोह सक्रिय था, जिसने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। मामले की जांच के लिए रथ यात्रा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.0
0
Report
हरदोई: खाद की कमी नहीं; 100 बेड छात्रावास का शिलान्यास, चौधरी के बयान पर सफाई
Hardoi, Uttar Pradesh:यूपी में सीएम चेहरे पर बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान पर हरदोई पहुंचे कृषि मंत्री ने दी सफाई , खाद की किल्लत से इनकार, हरदोई को 100 बेड छात्रावास की सौगात हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मुख्यमंत्री के चेहरे वाले बयान पर सफाई दी, तो दूसरी ओर प्रदेश में खाद की किल्लत के दावों को भी खारिज किया। इससे पहले उन्होंने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालय में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 शैया छात्रावास का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि यह छात्रावास कृषि छात्रों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा। हरदोई के कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बेड छात्रावास का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने परियोजना की धनराशि स्वीकृत कर दी है और 50 प्रतिशत राशि भी जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 7 से 8 महीने में छात्रावास तैयार करने का लक्ष्य है, जिससे छात्रों को परिसर में ही रहने की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय भवन बनने के बावजूद कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी, लेकिन योगी सरकार ने इसे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कर यहां शिक्षा शुरू कराई। इसी दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के चुनाव के बाद विधायक दल द्वारा नेता चुने जाने वाले बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि बीजेपी संविधान और तय प्रक्रिया के अनुसार चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस बयान का यह अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदला जा रहा है। उन्होंने कहा हमेशा विधायक, मोदी जी भी वहाँ संसदीय दल से चुने गए। बीजेपी एक संविधान के अंतर्गत चलने वाली पार्टी है। उसकी अपनी प्रक्रिया है और उस प्रक्रिया का यदि हमारे पंकज चौधरी जी ने आपने पूछा होगा और उन्होंने बताया, तो उसका मतलब नहीं है कि चेहरा बदल रहा है। जो आज 6-8 महीने बाद विधानमंडल कैसा आएगा, आज कैसे तय किया जा सकता है? वहीं प्रदेश में खाद की किल्लत के सवाल पर मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में यूरिया, डीएपी, एनपीके समेत सभी उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और कहीं भी खाद की कमी नहीं है। उन्होंने मीडिया पर कुछ मामलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा पर्याप्त मात्रा में फर्टिलाइजर है और अभी मैं आ रहा हूँ, हरदोई में तो कहीं नहीं देखा मैंने कि लाइन लगी हुई है। और सवेरे से, 11 बजे से मैं हूँ तो दिखा तो कहीं नहीं। और जिन दो गाँवों में जाकर के किसानों से संवाद भी किया, तो उन्होंने ऐसी कोई समस्या नहीं बताई। तो मुझे लगता है कि मीडिया कुछ चीज़ों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर के दिखाने की कोशिश करती है। तो मैं ये चाहूँगा कि आज यूपी के भीतर लगभग 16 लाख मीट्रिक टन से ज़्यादा यूरिया, 6 लाख मीट्रिक टन से ज़्यादा डीएपी और 5 लाख मीट्रिक टन के करीब एनपीके, 4, 4.5 लाख, 4 लाख मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट और सवा लाख मीट्रिक टन के करीब जो है पोटाश आज उत्तर प्रदेश के भीतर हमारे साधन सहकारी समितियों पर और लगभग 50,000 से ज़्यादा जो हमारी प्राइवेट डीलर हैं, रिटेलर, उनकी दुकानों पर है। और कहीं पर प्रदेश में किसी प्रकार की फर्टिलाइजर की कमी नहीं है। उनका लगातार सेल भी हो रही है और आपूर्ति भी हो रही है। लगभग 22-23,000, 24,000 मीट्रिक टन यूरिया प्रतिदिन किसान खरीद रहा है।कार्यक्रम में कृषि राजयमंत्री बलदेव सिंह ओळख , विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: ठोस कार्रवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत ठाडिया, पंचायत समिति चामू में कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी रामनरेश मीना को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान की तीसरी किस्त जारी कराने और मकान का फोटो खींचने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी के नाम स्वीकृत पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी 3,500 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन कराने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद जोधपुर ग्रामीण एसीबी की टीम एडिशनल एसपी पारस सोनी ने योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को परिवादी से 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।0
0
Report
निवाई टोंक में कृषि नुकसान से तनाव, 18 वर्षीय ने निर्माणाधीन मकान में आत्महत्या
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक निर्माणाधीन मकान में 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कृषि नुकसान से तनाव की आशंका निवाई सदर थाना क्षेत्र के बहकवा गांव में गुरुवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक ने अपने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलखुश पुत्र नाथूलाल बैरवा के रूप में हुई। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना पर ड्यूटी अधिकारी एएसआई विनोद कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की सहायता से युवक को फंदे से नीचे उतारकर उप जिला अस्पताल, निवाई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक के पिता बचपन से लापता हैं। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। दोनों भाई कृषि कार्य कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। बड़े भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लगातार कृषि नुकसान के कारण दिलखुश मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने निर्माणाधीन मकान में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच निवाई सदर थाना पुलिस कर रही है।0
0
Report
जमीन की रजिस्ट्री कराकर पैसा नहीं देने का आरोप: दबंगई के बलबूते खेत में कर दिया धान की रोपाई
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक थाना क्षेत्र के करमडीह कला गांव निवासी एक काश्तकार की जमीन का मामला सामने आया है। पीड़ित दयाराम ने स्थानीय थाने में पहुंच कर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है,कि दबंगों ने अरसा पूर्व उसे शराब पिलाने के बाद जमीन का बैनामा करा लिया।और दस लाख रुपया देने का वादा किया लेकिन बैनामा के बाद न तो पैसा दिया और न ही जमीन खाली की। दयाराम ने बताया कि उसके खेत में जबरदस्ती धान की रोपाई कर दी गई है, मना करने पर दबंगों ने उसे लाठी डंडा से मारा पीटा है0
0
Report
Advertisement
