811213
उज्जैन महाकालेश्वर की विशाल कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:श्रावणी मेले के आठवें दिन, उज्जैन में कांवरियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कच्ची कांवरिया पथ से बाबाधाम मंदिर तक अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। कोलकाता के हुगली से आए रिषड़ा कांवरिया संघ ने 10 लोगों के साथ उज्जैन महाकालेश्वर धाम मंदिर का विशाल स्ट्रक्चर लाया है। यह कांवड़ कोलकाता के बम बाबा बैद्यनाथ जा रही है। असरगंज के कच्ची कावरिया पथ पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी। अभिजीत बम ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से यह यात्रा कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पहला पासपोर्ट छिपाकर फर्जी दस्तावेजों से बनवाया दूसरा पासपोर्ट, उतरौला पुलिस ने दबोचा
Payagpur, Uttar Pradesh:उतरौला (बलरामपुर)। फर्जी कागजात के सहारे पहचान बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के गंभीर मामले में थाना कोतवाली उतरौला पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर और अपने व्यक्तिगत विवरण में हेरफेर कर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए दूसरा पासपोर्ट हासिल कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। मामले का खुलासा जांच के दौरान हुआ, जिसमें सामने आया कि पालापुर गांव निवासी सिराज शाह पुत्र बेचू शाह ने पूर्व में जारी अपने पहले पासपोर्ट को छिपाते हुए नए सिरे से कूट रचित दस्तावेज तैयार करवाए। उसने अपनी पहचान और व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। जांच पूरी होने के बाद उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली उतरौला में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं सहित पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सिराज शाह को उसके गांव पालापुर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हीरालाल और कांस्टेबल विद्याराम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में उसकी मदद किन लोगों ने की थी।0
0
Report
आगामी त्योहारों को लेकर बलरामपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी ने सड़क पर उतरकर परखी सुरक्षा
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रविवार को पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। फ्लैग मार्च कस्बा बलरामपुर के वीर विनय चौराहा, घंटाघर चौराहा, मेजर चौराहा, प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट और बड़ा पुल सहित प्रमुख व भीड़भाड़ वाले मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव लिए। उन्होंने नागरिकों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की अराजकता या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रमुख स्थलों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर साइबर सेल लगातार निगरानी बनाए हुए है। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव तथा कोतवाली नगर व कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षकों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।0
0
Report
झारखंड में महिला स्वास्थ्य: ब्रेस्ट कैंसर के लिए मुफ्त जाँच अभियान से जागरूकता बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:रांची में महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर को लेकर विशेष जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों से पहुंची महिलाओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया। जांच के दौरान किसी तरह की आशंका सामने आने पर महिलाओं को आगे की जांच और इलाज के लिए उचित सलाह भी दी गई। यह पूरा अभियान सुधीर तिवारी फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी बुलाया गया था। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और बीमारी की जल्द पहचान को लेकर उन्हें प्रोत्साहित करना था। आयोजकों का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में अर्ली डिटेक्शन यानी शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान सबसे अहम है। जितनी जल्दी बीमारी का पता चलता है, इलाज उतना ही आसान और कम खर्चीला हो सकता है। सुधीर तिवारी ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर आज भी झिझक और संकोच देखने को मिलता है। कई महिलाएं जानकारी के अभाव, आर्थिक परेशानी या सामाजिक झिझक की वजह से जांच नहीं कराती हैं। इसी सोच को बदलने के लिए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कैंसर कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिस पर बात करने में शर्म महसूस की जाए। समय पर जांच और सही इलाज से इससे लड़ना संभव है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। अगर किसी महिला को आगे की जांच की जरूरत पड़ती है तो उसे रियायती दर पर मैमोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों से परामर्श और इलाज की दिशा में भी मदद की जाएगी। सुधीर तिवारी ने कहा कि इस पहल को आगे झारखंड के दूसरे जिलों तक ले जाने की योजना है। इसके साथ ही उन महिलाओं को प्राथमिकता देने की कोशिश की जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं तक आसानी से नहीं पहुंच पातीं। वहीं, कार्यक्रम से जुड़ी ऊषा किरण झा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है। ब्रेस्ट कैंसर को पहला मुद्दा इसलिए चुना गया क्योंकि महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को सबसे पीछे रखती हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिला स्वस्थ और सुरक्षित है तो उसका पूरा परिवार भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद ब्रेस्ट कैंसर की सर्वाइवर रही हैं और स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बाद आज पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका कहना है कि उनका अनुभव दूसरी महिलाओं के लिए उम्मीद की वजह बन सकता है। उनका संदेश साफ है कि कैंसर का मतलब जिंदगी का अंत नहीं है और समय पर इलाज मिलने पर मरीज स्वस्थ जीवन जी सकता है। इस अभियान में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शिशिर शेट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड में कैंसर के इलाज की सुविधाएं पहले की तुलना में बेहतर हुई हैं और आने वाले समय में कई और सेंटर विकसित हो रहे हैं। हालांकि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच अभी भी एक चुनौती है। डॉ. शेट्टी ने कहा कि कैंसर को लेकर डरने के बजाय समय पर जांच कराना जरूरी है। अगर किसी महिला को स्तन में गांठ या किसी तरह का असामान्य बदलाव महसूस होता है तो उसे घर पर बैठकर डरने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कैंसर है या नहीं, इसका फैसला डॉक्टर और जांच के बाद ही हो सकता है। उन्होंने जीवनशैली को लेकर भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। उनका कहना है कि तंबाकू और शराब से दूरी, संतुलित भोजन, वजन को नियंत्रित रखना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। बाइट — सुधीर तिवारी, चेयरमैन, सुधीर तिवारी फाउंडेशन बाइट — ऊषा किरण झा, प्रिंसिपल एवं कमेटी सदस्य बाइट — डॉ. शिशिर शेट्टी, सर्जिकल ऑन्कोलॉลॉजिस्ट0
0
Report
Advertisement
PET परीक्षा खत्म, इटावा स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ में ट्रेन पकड़ने की होड़
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन पर UPSSSC PET परीक्षा के बाद घर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों का हुजूम रेलवे स्टेशन पर उमड़ा नजर आया है जिसे काबू करने के लिए कई थानों के अलावा एसपी भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए हैं। इटावा रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ इटावा में 22 परीक्षा केंद्रों पर UPSSSC PET परीक्षा सम्पन्न होने के बाद घर जल्द पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों की रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ी नजर आई है। ट्रेन में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को जहां जगह मिली वही चढ़ गए, स्लीपर हो या एसी कोच जिसमें जगह मिली उसी में चढ़ गए। रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो एसपी, सीओ, एसडीएम समेत कई थाना का पुलिसबल मौजूद था। वहीं कई अभ्यर्थियों ने ट्रेन में भीड़ को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है। बाइट: प्रदुमन सिंह - अभ्यर्थी बाइट: नीतेश सिंह - अभ्यर्थी बाइट: प्रियांशु - अभ्यर्थी बाइट: बबीता सिंह एसपी सिटी इटावा0
0
Report
शाहजहांपुर में किशोर को चोरी के शक पर तालिबानी सजा, सवाल उठे
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में एक किशोर को कथित तौर पर तालिबानी सजा दी गई है। आरोप है कि किशोर को बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटककर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे रस्सी से बांधकर बंधक भी बना लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बाजार में चोरी की घटना हुई थी। इसी चोरी के शक में किशोर को पकड़कर उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया। हैरानी की बात यह है कि किशोर के पास से चोरी का कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ। सवाल यह है कि जब चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ, तो आखिर किस आधार पर किशोर को सजा देने का अधिकार इन लोगों ने अपने हाथ में ले लिया? कानून व्यवस्था के बीच इस तरह की तालिबानी मानसिकता आखिर कब तक चलती रहेगी? घटना ने मानवता और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है。0
0
Report
रायबरेली के सरस मेला-2026 का शुभारंभ, मंत्री मनोज पांडेय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सरस मेला-2026 का शुभारंभ, मंत्री मनोज पांडेय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। रिफार्म क्लब मैदान में आयोजित मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्वनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान मंत्री ने महिलाओं को जिम्मेदारियां देकर आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में 30 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इसके साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर पत्रकारों के राजनैतिक सवालों का भी मनोज पाण्डेय ने बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में आज हुए प्रदर्शन से लेकर आजम खान के खिलाफ जेल से छूटते ही ईडी की कार्रवाई पर भी कड़ा जवाब दिया।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में 32वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज, 318 परियोजनाएं पेश
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर ,बेगूसराय में विज्ञान और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जिले के जी माउंट लिट्रा स्कूल में 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का शुभारंभ हुआ, जहां बिहार के सभी 38 जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन में कुल 318 परियोजनाएं प्रस्तुत की जा रही हैं। इस वर्ष कांग्रेस का मुख्य विषय 'निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार' रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और शोध के प्रति रुचि विकसित करना है। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आपको बताते चले कि बेगूसराय के जी माउंट लिट्रा स्कूल में रविवार को 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण कुमार, विधान पार्षद डॉ. सुरेश प्रसाद राय, बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी और मुख्य अतिथि बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के एसके वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस राज्यस्तरीय आयोजन में बिहार के 38 जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपनी 318 परियोजनाओं के माध्यम से विज्ञान, तकनीक और नवाचार के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया।इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय 'निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार' निर्धारित किया गया है। इसके तहत बाल वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अपने आसपास की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।आयोजन का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता को वैज्ञानिक सोच से जोड़ना और उन्हें शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस मंच पर बच्चे अपनी परियोजनाओं के जरिए यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि विज्ञान के माध्यम से समाज की अनेक समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के एसके वर्मा ने बाल विज्ञान कांग्रेस को बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी सोच, रचनात्मकता और नवाचार को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानने और विज्ञान एवं तकनीक की मदद से उनका समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किए जाने की बात कही।वहीं, कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण कुमार ने भी बाल विज्ञान कांग्रेस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए प्रयोग करने और वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।वहीं, विधान पार्षद डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने भी बच्चों के बीच विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की। जी माउंट लिट्रा स्कूल में आयोजित इस राज्यस्तरीय आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 38 जिलों से आए बाल वैज्ञानिक अपनी परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन कर रहे हैं।आयोजन में विद्यालय की भूमिका और बच्चों की सहभागिता को लेकर प्राचार्य शीतल देवा ने भी अपने विचार साझा किए।कुल मिलाकर, बेगूसराय में आयोजित 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 318 परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे बाल वैज्ञानिकों के लिए यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर भी प्रदान करेगा。0
0
Report
शराब के खिलाफ छापेमारी में टीम बंधक बना: मुजफ्फरपुर मामला प्रवेशित दर्ज
Muzaffarpur, Bihar:शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग के टीम को लोगो ने बनाया बंधक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी उत्पाद विभाग की टीम पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मझौलिया गांव का मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सकरा थानेदार टीम को कराया मुक्त मामले को लेकर उत्पाद विभाग के अधिकारी सकरा थाने में दिया आवेदन मामले को लेकर सकरा थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी की जा रही दर्ज0
0
Report
भालू ने बंगथल गोशाला के दरवाजे तोड़े, एक बैल मरा, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
Karnaprayag, Uttarakhand:पोखरी विकासखंड के बंगथल गांव में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर भालू ने गोशालाओं के दरवाजे तोड़कर मवेशियों पर हमला कर दिया। हमले में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत मवेशी को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर वन विभाग के अधिकारी लिखित आश्वासन देकर जाम खोलने को तैयार हुए। इस दौरान कई लोग जाम में फंसे रहे।0
0
Report
Advertisement
डॉ. नारोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला, दतिया में विकास पर जोर
Datia, Madhya Pradesh:डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— चुनाव के बाद जनता के बीच नजर नहीं आते कांग्रेसी नेता अहिरवार जाटव समाज के समारोह में ग्राम रिछरा पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, ग्रामीणों ने फूलों की माला पहनाकर और तुलादान कर किया स्वागत दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को अपने एक दिवसीय दतिया प्रवास के दौरान अहिरवार जाटव समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने ग्राम रिछरा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका फूलों की माला पहनाकर एवं तुलादान कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए विपक्षी दल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं और भाजपा पर संविधान बदलने जैसे आरोप लगाते हैं, लेकिन विकास के मुद्दे पर उनकी भूमिका स्पष्ट नजर नहीं आती। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस के नेता कहां चले जाते हैं, इसका जनता को पता ही नहीं चलता। पूर्व गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांगते हैं, लेकिन चुनाव के बाद जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के लिए उनकी सक्रियता दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना और क्षेत्र का विकास करना होना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के कार्य हो रहे हैं तथा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार जनसेवा और विकास को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे。0
0
Report
धरमपुरी-मांडू रोड पर भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, दो घायल
Dhar, Madhya Pradesh:एंकर-: धरमपुरी-मांडू रोड पर भीषण सड़क हादसा, तारापुर के समीप गिट्टी खदान के पास अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको कार... हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल... सभी मृतक मांडव के निवासी बताए जा रहे हैं। वीओ-: धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू रोड पर ग्राम तारापुर के समीप गिट्टी खदान के पास तेज रफ्तार मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट gæी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मारुति ईको कार धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। इसी दौरान गिट्टी खदान के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं धरमपुरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव धरमपुरी अस्पताल लाए गए। मृतकों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिंह पिता बाबू और गौतम पिता सुखराम, तीनों निवासी मांडव के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बाइट: 01 सरदार सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी, धरमपुरी (धार)0
0
Report
सरवई में जुआ फड़ पर छापा: 12 गिरफ्तार, 6.85 लाख कीमत की संपत्ति बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के थाना सरवई पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 75 हजार रुपये से अधिक नगद, 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख 85 हजार की संपत्ति बरामद की गई है। थाना सरवई पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान गौरिहार रोड पर एक ढाबे के पीछे जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जुए के फड़ पर छापा मारा और 12 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने फड़ से 75 हजार 100 रुपये नगद, 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 6 लाख 85 हजार रुपये है। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध की धारा और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
भिंड में अवैध शराब के कारोबार पर से पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेंटर कार जब्त
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,सेंट्रो कार से हो रही थी शराब की तस्करी! भिंड के मेहगांव पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स Cento कार जब्त की है। कार से देशी और अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां बरामद हुई हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 27 हजार रुपये, जबकि कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कुल 3 लाख 27 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर एक संदिग्ध को पकड़ा है। दरअसल, 31 अक्टूबर को मेहगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे में एक सेंटरों कार में शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध कार की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान कार से 54 लीटर देशी मदिरा और साढ़े पाँच लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब समेत सेंटरों कार जब्त कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
कोरिया में 26वां राज्योत्सव, बैकुंठपुर मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी महफिल
कोरिया ब्रेकिंग ! कोरिया में कल mनेगा 26वां राज्योत्सव, तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन... बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में सजेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महफिल.... विधायक भैयालाल राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि, कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने परखी तैयारियां... लोकगायक संजय सुरीला के छत्तीसगढ़ी गीतों से सजेगी सांस्कृतिक शाम.... महारास, मोर नृत्य, कथक, पंडवानी और वेस्टर्न डांस होंगे मुख्य आकर्षण... शाम 4 बजे से शुरू होंगी स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम.... राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनियां भी लगेंगी.... कलेक्टर रोक्तिमा यादव की जिलेवासियों से अपील—सपरिवार पहुंचकर राज्योत्सव की खुशियों में बनें सहभागी।0
0
Report
थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 09 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन मे,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा ग्राम खड़ोबरा से अभियुक्त लालसिंह पुत्र घनश्याम उम्र करीब 46 वर्ष निवासी ग्राम खड़ोवरा थाना कोवताली जनपद ललितपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके कब्जे से 2 अदद प्लास्टिक पिपियो में करीब 9 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 1148/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है0
0
Report
Advertisement
