icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Munger
RTRahul TiwariFollow22 Dec 2024, 02:50 pm

गोंडाः एबीवीपी के द्वारा कटरा बाजार के डीहा में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Kaurian, Bihar:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विकास खंड कटरा बाजार के डीहा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज गोण्डा के मेडिसिन विभाग डॉ. राकेश तिवारी और पिंकी पांडेय ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। चिकित्सा जिला प्रमुख सुधांशु मिश्र ने बताया कि सीएचसी कटरा बाजार स्वस्थ टीम में डॉ. अरुण कुमार और स्टाफ नर्स अनिता सिंह के द्वारा लगभग 80 मरीजों का बीपी, शुगर, जांच किया गया और शिविर में आए हुए सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों को दवा वितरण किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रामीणों के हमले से वनकर्मी घायल, सारणी रेंज में जंगल सुरक्षा पर चिंताएँ

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की सारणी रेंज में वनकर्मियों पर ग्रामीणों के जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खापा बीट के प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकने पहुंचे वनकर्मियों और चौकीदार पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि खापा गांव के प्लांटेशन में कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारी और चौकीदार मौके पर पहुंचे और प्लांटेशन में मवेशी चराने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने अचानक वनकर्मियों पर हमला कर दिया। हमला में एक बीट गार्ड और चौकीदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक वनरक्षक को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल लाया गया है। सारणी रेंज की रेंजर के मुताबिक, वनकर्मी प्लांटेशन की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को मवेशी चराने से रोकने पहुंचे थे, तभी उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया। फिलहाल घायल वनकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि जांच के बाद हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

दिल्ली से अलवर: Versys India Group की राइड, सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिंग संदेश

Alwar, Rajasthan:दिल्ली से अलवर पहुंचा Versys India Group का बाइक राइडिंग दल, सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग का दिया संदेश अलवर। देशभर के 750 से अधिक Kawasaki Versys राइडर्स को जोड़ने वाला Versys India Group – North India Chapter शनिवार को दिल्ली से विशेष बाइक राइड करते हुए अलवर पहुंचा। करीब 9 वर्षों से सक्रिय यह ग्रुप देश के अलग-अलग शहरों में बाइक राइड आयोजित करने के साथ सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है। अलवर पहुंचने पर ग्रुप के सदस्यों का साहिल झलानी, उद्योगपति बाबू झालानी सहित स्थानीय राइडर्स ने जय कृष्ण क्लब में स्वागत किया। दिल्ली से अलवर की इस राइड में 10 राइडर्स अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए। North India Chapter में करीब 160 सदस्य जुड़े हुए हैं। चैप्टर के एडमिन निशांत वासन और उल्लास सरन राइड्स के आयोजन और सदस्यों को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर से लेकर सेना के जवान तक ग्रुप में शामिल ग्रुप के सदस्य उल्लास सरन ने बताया कि Versys India Group में देशभर से 750 से अधिक बाइकर्स जुड़े हैं। इनमें डॉक्टर, सेना एवं अन्य रक्षा बलों के जवान, निजी क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं। ग्रुप की ओर से समय-समय पर अलग-अलग शहरों के लिए राइड आयोजित की जाती हैं, जहां सदस्य एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं। इसके अलावा हर वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर All India Meetup का आयोजन भी किया जाता है। उल्लास सरन ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ बाइक राइड करना नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्लोर करने के साथ सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बाइक राइडर्स और युवाओं से अपील की कि बाइक चलाते समय गुणवत्तापूर्ण राइडिंग गियर का इस्तेमाल करें, यातायात नियमों और पुलिस प्रोटोकॉल का पालन करें तथा ग्रुप राइड के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि अलवर पहुंचने का एक खास कारण साथी राइडर साहिल झलानी से लंबे समय बाद मुलाकात करना भी है। राइडर्स का कहना है कि इस तरह की यात्राएं देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बाइक प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ दोस्ती, भाईचारे और आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करती हैं। बाइट:उल्लास सरन
0
0
Report

गाजियाबाद: कौशाम्बी में 12वीं मंजिल से छज्जा टूट, कारें क्षतिग्रस्त, जांच शुरू

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं मंजिल से अचानक छज्जे का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा। छज्जे का मलबा सोसाइटी परिसर में खड़ी कारों के ऊपर जा गिरा। हादसे में एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ छज्जा गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मलबा जिस स्थान पर गिरा, वहां कई वाहन खड़े थे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त कार को देखकर लोगों में भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऊंची मंजिलों से इस तरह छज्जे या निर्माण सामग्री गिरना गंभीर खतरा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल छज्जा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के तहसीलों में लेखपाल हड़ताल के कारण कामकाज ठप

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तहसीलों में आज राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई। जिले भर के लेखपाल अपनी पुरानी और लंबित मांगों को लेकर आज से कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। तहसीलों में कामकाज का बहिष्कार कर लेखपाल धरने पर बैठ गए हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। लेखपालों का दोटूक कहना है कि जब तक शासन स्तर पर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक यह आर-पार की लड़ाई और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिले की सभी तहसीलों में आज सन्नाटा पसरा है, तो वहीं तहसील परिसरों में धरने पर बैठे लेखपालों की नारेबाजी गूंज रही है। पुवायां तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक, लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपालों ने काम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। दाखिल-खारिज, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से लेकर पैमाइश जैसे सभी जरूरी काम ठप पड़ गए हैं, जिससे तहसीलों में आने वाले आम जनता और किसान खासे परेशान हैं। धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी वाजिब मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। लेखपाल संघ की मुख्य मांगें हैं जिनमें लेखपाल पद का ग्रेड पे बढ़ाकर 2800 किया जाए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक की जाए। सेवा नियमावली में संशोधन कर अंतर्जनपदीय (Inter-district) ट्रांसफर की नीति लागू हो। फील्ड वर्क के अनुसार यात्रा भत्ते में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए। काम के आधुनिक और डिजिटल स्वरूप को देखते हुए पद को तकनीकी संवर्ग घोषित किया जाए। पुवायां तहसील में भी भारी संख्या में लेखपाल धरने पर डटे हुए हैं। लेखपालों का आरोप है कि सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर उनसे ऑनलाइन और तकनीकी काम तो ले रही है, लेकिन जब उनके अधिकारों, वेतनमान और तकनीकी पद घोषित करने की बात आती है, तो शासन आंखें मूंद लेता है। लेखपालों ने साफ चेतावनी दी है कि इस बार वे किसी खोखले आश्वासन पर नहीं मानेंगे। जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होते, उनका धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।
0
0
Report

पुलिस की गाड़ी से बाइक टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-सेमरी मार्ग की हैं, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

हमीरপুর समाधान दिवस: महिला ने आत्मदाह के प्रयास के बाद पुलिस ने शांत कर दिया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुँची महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, तहसील परिसर में महिला के आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप, बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर समाधान दिवस में पहुंची थी महिला, महिला के आत्मदाह के प्रयास से पहले पुलिस ने दिखाई तत्परता, पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ छीना, पुलिस ने महिला को न्याय का भरोसा देते हुए समझा बुझाकर शांत कराया, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में पहुंची थी महिला, महिला ने ससुरालियों से खर्च दिलाये जाने और बच्चों मिलने देने की माँग की, महिला के मुताबिक बीते कई सालों से ससुरालियों के विरुद्ध न्यायालय में विचाराधीन है मुकदमा, मौदहा तहसील परिसर का मामला。
0
0
Report

ठूठीबारी पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 110/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को वार्ड नं0 11 परतावल, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. नाम: अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता 2. पता: ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज 3. उम्र: लगभग 23 वर्ष 4. शिक्षा: कक्षा 9 *आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 65/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस, थाना ठूठीबारी 2. मु0अ0सं0 110/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना ठूठीबारी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी, थाना ठूठीबारी 2. का0 दीपक कुमार सिंह, थाना ठूठीबारी
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में मरीज परिजन के सोते वक्त मोबाइल चोरी, CCTV में कैद

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : जिला अस्पताल में सो रहे परिजन का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला अस्पताल परिसर में रात के समय मरीज के परिजन के सोने के दौरान मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश मीणा निवासी नलवा पचौरी फला ने मोबाइल चोरी को लेकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही जिला चिकित्सालय के पीएमओ को भी शिकायत देकर घटना की जानकारी दी गयी है। जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता वागजी मीणा जिला चिकित्सालय के लेबर विंग की पहली मंजिल पर रात के समय सो रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। चोरी हुआ मोबाइल रियलमी कंपनी का बताया गया है। सुबह मोबाइल नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद प्रकाश मीणा ने कोतवाली थाने पहुंचकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दी और कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रशासन को भी शिकायत देकर घटना से अवगत कराया गया है। पीड़ित के अनुसार मोबाइल चोरी की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर मोबाइल बरामद करने की मांग की जा रही है。
0
0
Report

झालावाड़ में नारी शक्ति सम्मेलन 2026 का जिला स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री के संबोधन सहित

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आज शनिवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में नारी शक्ति सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में जिले के अधिकारियों, कार्मिकों, राजीविका की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन सुना। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा युवाओं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर दिए गए संबोधन को सुना। कार्यक्रम के माध्यम से जिले की महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बालिका कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ सोनू कुमारी, राजीविका की डीपीएम नीता पारीक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
0
0
Report

जयपुर की विश्व विरासत खतरे में: हाई कोर्ट ने सुरक्षा के ठोस कदम बताने को कहा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जयपुर के परकोटे के भीतर की दयनीय स्थिति और उसके बिगड़ते स्वरूप को लेकर चिंता जताई है। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह पिंक सिटी का वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा बचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए। सीजे संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने यह आदेश पिंक सिटी की वैश्विक पहचान को बनाए रखने और उसकी सुरक्षा व रखरखाम से जुड़े स्वप्रेरित प्रसंज्ञान मामले में सुनवाई करते हुए दिए। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। वहीं हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को निर्देश दिए हैं कि वह इस स्वप्रेरित प्रसंज्ञान मामले को जनहित याचिका के तौर पर दर्ज करते हुए 26 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करे। गौरतलब है कि पिंक सिटी की वैश्विक पहचान व यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा बचाने के मुद्दे पर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने हाल में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेकर राज्य सरकार सहित अन्य संबंधित विभागों व अफसरों से इसकी कार्य योजना देने के लिए कहा था। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि दिसंबर, 2026 से पहले पर्याप्त एवं प्रभावी सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए तो जयपुर के चारदीवारी वाले शहर के यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के तौर पर अपनी मान्यता खोने का गंभीर जोखिम है। ऐसे में अदालत ने जेडीए तथा जयपुर के नगर निगमों को राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जयपुर के चारदीवारी वाले शहर को नुकसान पहुंचाने वाले अनधिकृत एवं अनियमित निर्माणों का सर्वेक्षण करने तथा उसकी रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर अदालत में पेश करे। इसके अलावा चार सप्ताह में विस्तृत हलफनामा दाखिल कर यह बताना होगा कि हेरिटेज नियमों का पालन कैसे हो रहा है। निर्माण अनुमतियों से पहले हेरिटेज इम्पैक्ट असेसमेंट हुआ या नहीं और पिछले पांच वर्षों में अवैध निर्माण के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। अदालत ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल और दीर्घकालीन चरणबद्ध एक्शन प्लान भी मांगा था और सोशल ऑडिट जैसी व्यवस्था पर भी विचार भी करने के लिए कहा था। अदालत ने इस मामले में सहयोग करने के लिए अधिवक्ता संदीप पाठक, युवराज सामंत, मधुसूदन सिंह राजपुरोहित और अनिरुद्ध माथुर को न्यायमित्र नियुक्त किया है।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा में सिंगरौली पुल के पास दिनदahaड़े मछली व्यवसायी से 25 हजार की लूट

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ बलवाहाट थाना क्षेत्र के सिंगरौली पुल के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े एक मछली व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब 25 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मछली व्यवसायी अपने बाइक से मछली लेकर जा रहा था. पीड़ित मछली व्यवसायी ने थाने में आवेदन देकर अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मछली व्यवसायी मछली लेकर अपने बाइक से जा रहा था इसी दौरान सिंगरौली पुल के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहले मछली कारोबारी को रुकवाया और फिर पिस्तौल के बल पर करीब 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. पीड़ित व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है वही पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है.
0
0
Report

प्रतापगढ़: चाकू से हत्या के प्रयास के आरोपी हासिम उर्फ रूहान गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी हासिम उर्फ रूहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी कहासुनी और रंजिश के चलते आदिल खान मेव पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। आरोपी के सब जेल मावली में निरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे प्राप्त कर गिरफ्तार किया। घटना 20 जून की बताई जा रही है। धरियावद निवासी आदिल खान मेव ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि शाम के समय हासिम उर्फ रूहान पिता अब्दुल मोहम्मद, निवासी सिंधियों का बड़गांव थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर, हाल निवासी धरियावद ने पूर्व की कहासुनी और रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के आधार पर धरियावद थाने में प्रकरण बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपी के सब जेल मावली में निरुद्ध होने की जानकारी मिली। इसके बाद धरियावद थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से आरोपी को प्राप्त कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हासिम उर्फ रूहान के खिलाफ उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ डबोक थाने में आर्म्स एक्ट, भूपालपुरा थाने में लापरवाही से वाहन चलाने, गोवर्धन विलास थाने में मारपीट, प्रतापनगर थाने में चोरी, सूरजपोल थाने में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं, सवीना थाने में हत्या के प्रयास तथा सूरजपोल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
0
0
Report

प्रतापगढ़: चेन स्नेचिंग के मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार, केस के खुलासे की उम्मीद

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोहेब उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और मुख्य आरोपी आरिफ के सहयोग में शामिल था। धरियावद थाना पुलिस ने तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को धरियावद निवासी जुगल डोशी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी पदमावती ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम के समय आरिफ नाम का युवक दुकान पर आया और चेन दिखाने के लिए कहा। चेन दिखाते समय आरिफ उसे झपटकर दुकान से बाहर भाग गया। दुकानदार ने उसका पीछा किया, लेकिन दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक अन्य युवक के साथ फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर धरियावद थाने में प्रकरण बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ पिता याकूब खां निवासी धरियावद को पहले गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि घटना में आरिफ का सहयोग करने वाला सोहेब उर्फ बबलू पिता अजीज खान निवासी हनुमान कॉलोनी धरियावद भी शामिल था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सोहेब उर्फ बबलू के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top