811201
मुंगेर में गंगा का जलस्तर स्थिर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी
Munger, Bihar:मुंगेर जिले में गंगा का जलस्तर रविवार से 38.69 मीटर पर स्थिर है, लेकिन कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हवेली खड़गपुर प्रखंड के चार पंचायतों के कई गांव दस दिनों से बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसडीओ राजीव रौशन, सीओ संतोष कुमार और बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कृष्णा नगर के पचास परिवारों को पॉलीथिन वितरित किया। एसडीओ ने बताया कि बाढ़ के कारण लोग ऊंचे स्थानों पर रह रहे हैं और सठबिग्घी गांव में पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेघरा के कृष्ण जन्मोत्सव मेले में कलाकारों की तगड़ी सांस्कृतिक धूम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में कृष्ण जन्माष्टमी मेले में कृष्ण जी पट खुलते ही जय कन्हैया लाल जी की गुंजायमान हुआ तेघरा । बेगूसराय जिला के तेघरा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न पंडालो में भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया । जहाँ बिहार समेत देश के विभिन्न कलाकारों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ श्री कृष्ण के भज पर झूमते नजर आये लोग। बताते चले कि तेघरा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला ऐशिया महादेव मे अपना महत्व रखता है। तेघरा बाजार मे लगभग 15 किलोमीटर की परिधि में मेला का आयोजन किया जाता है जहाँ हजारो श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रुपो का दर्शन करने पहुँचते है। वही मेला को लेकर प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। बतातें चले कि तेघरा मे आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला पन्द्रह किलोमीटर की दूरी पर देश के विभिन्न जगहो के कलाकारों के द्वारा अद्भुत पंडाल का निर्माण किया गया है।0
0
Report
दरभंगा के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी उत्साह, भक्तों की भारी भीड़
Darbhanga, Bihar:दरभंगा इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। दरभंगा। शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। भगवान श्री श्री राधा-कृष्ण बलदेव जी के अलौकिक श्रृंगार दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से 30 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण को 1008 भोग अर्पित किए गए, वहीं 108 किलो का विशेष केक भी चढ़ाया गया। दिनभर मंदिर परिसर में हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन और वैष्णव नृत्य से भक्तिमय माहौल बना रहा। रात में महाभिषेक और महाआरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के लिए व्रत प्रसाद और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।0
0
Report
यूपी भाजपा के सह प्रभारी जगदीश पटेल लखनऊ पहुंचे; डिप्टी सीएम ने मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा के सह प्रभारी जगदीश पटेल लखनऊ पहुंचे यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जगदीश पटेल से की मुलाकात0
0
Report
Advertisement
SBI ATM से AC इनडोर यूनिट चोरी: गिरफ्तार चोर का मामला
New Delhi, Delhi:SBI ATM में AC चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, हर्ष विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली में SBI ATM को निशाना बनाकर AC की इनडोर यूनिट चोरी करने पहुंचे चोर को हर्ष विहार थाना पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई AC इनडोर यूनिट और वारदात में इस्तेमाल आरी का ब्लेड बरामद किया गया है。 पुलिस के मुताबिक, 2-3 सितंबर 2026 की दरमियानी रात SBI ATM कंट्रोल रूम, मुंबई से हर्ष विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेवा धाम रोड, मंडोली स्थित SBI ATM में एक संदिग्ध व्यक्ति घुसा हुआ है。 सूचना मिलते ही रात में गश्त कर रही पुलिस टीम में शामिल SI संदीप, HC शशांक और HC जितेंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ATM के अंदर AC की इनडोर यूनिट चोरी करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय विपिन पुत्र वीरपाल, निवासी प्रताप नगर, सबोली, दिल्ली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई AC इनडोर यूनिट के अलावा आरी का ब्लेड भी बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल चोरी की वारदात में किया गया था。 इस मामले में FIR नंबर 265/26, धारा 332(c)/305(a)/305(e)/317(2) BNS के तहत थाना हर्ष विहार में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 3 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी घर में चोरी के एक मामले में शामिल रहा है, हालांकि वह घोषित बदमाश (BC) नहीं है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और SBI ATM कंट्रोल रूम से मिले समय पर इनपुट के चलते आरोपी को वारदात के दौरान ही पकड़ लिया गया और ATM में लगे उपकरण समेत सार्वजनिक संपत्ति को और नुकसान होने से बचा लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है。 बरामदगी: चोरी की गई एक AC इनडोर यूनिट वारदात में इस्तेमाल एक आरी का ब्लेड0
0
Report
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े का हार्दिक स्वागत, आस्था और परंपराओं का सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मा. राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी, आस्था, अध्यात्म और समृद्ध परंपराओं की पावन भूमि उत्तर प्रदेश में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!0
0
Report
गंगा जलस्तर बढ़ने से भागलपुर के प्रमुख विकास प्रोजेक्टों की रफ्तार धीमी पड़ गई
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसका असर अब सिर्फ निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर ही नहीं, बल्कि जिले की बड़ी विकास परियोजनाओं पर भी पड़ने लगा है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.15 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं सुल्तानगंज में गंगा 36.25 मीटर पर बह रही है और खतरे के निशान से करीब 1 मीटर 75 सेंटीमीटर ऊपर पहुँच चुकी है। कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर 32.30 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1 मीटर 21 सेंटीमीटर ऊपर है। नवगछिया इलाके में गंगा खतरे के निशान को छू रही है। बढ़ते जलस्तर ने जनजीवन के साथ-साथ विकास कार्यों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे फोरलेन पुल का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं सुल्तानगंज-अगुवानी पुल निर्माण कार्य पर भी गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर पड़ा है। इसके अलावा भागलपुर में बन रहे महत्वाकांक्षी मरीन ड्राइव परियोजना का काम भी प्रभावित हो रहा है। यानी गंगा का बढ़ता जलस्तर एक तरफ लोगों के लिए परेशानी और बाढ़ का खतरा लेकर आया है, तो दूसरी तरफ भागलपुर और आसपास के इलाकों की तस्वीर बदलने वाली बड़ी विकास परियोजनाओं की रफ्तार भी धीमी कर दी है। अब सबकी नजर गंगा के जलस्तर पर टिकी है, क्योंकि पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में मानसून धीमा, 8 सितम्बर से मध्यम बारिश की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के साथ झमाझम वर्षा में कमी आई है। बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ 11 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के कारण उमस की स्थिति बने रहने के आसार हैं। राज्य के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 11 जिलों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। पटना में शुक्रवार को दिनभर उमस ने परेशान किया, लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी धूप निकलेगी और बीच-बीच में बारिश भी होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना में 5 से 10 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। खासकर 8 सितंबर को मध्यम बारिश हो सकती है। 9 और 10 सितंबर को एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधि सामान्य रही। पूर्वी बिहार के कई हिस्सों और बाकी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रानीगंज में सबसे अधिक 51 मिमी बारिश दर्ज की गई।0
0
Report
घरेलू सिलिंडर से अवैध गैस रिफ़लिंग: 35 सिलेंडर जब्त, मामला दर्ज
Nagpur, Maharashtra:घरगुती सिलिंडर मधून व्यावसायिक सिलिंडरमधे अवैध रित्या गॅसची रेफलिंग करताना रंगेहात पकडण्यात आले आहे. पुरवठा विभागाने ही कारवाई केली आहे. अन्नधान्य वितरण कार्यालयाला याबाबत गुप्त माहिती मिळाल्यानंतर जिल्हा पुरवठा अधिकारी यांच्या मार्गदर्शनात बेलतरोडी परिसरात ही कारवाई करताना 33 घरगुती व दोन व्यावसायिक असे 35 सिलेंडर जप्त करण्यात आले. गॅस डिलिव्हरी बॉय कडून घरघर घरगुती सिलिंडर मधून गॅस काढून तो व्यवसाय सिलेंडरला भरला जात असल्याचे पुरवठा अधिकाऱ्यांना आणि पथकाला आढळले. याप्रकरणी गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे0
0
Report
खाटूश्यामजी में कृष्ण जन्माष्टमी: आधी रात तक भक्तों के जयकारे
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) खाटूश्यामजी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्म के अवसर पर बाबा श्याम के दरबार में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे बाबा श्याम का दरबार मनमोहक नजर आया। मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, मंदिर परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में जमकर जयकारे लगाए। इस अवसर पर बाबा श्याम को विधि-विधान के साथ पंचामृत स्नान करवाया गया और मनमोहक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा श्याम को पंजीरी का भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस प्रशासन का जाब्ता तैनात रहा। वहीं खाटूश्यामजी कस्बे के राम लक्ष्मण मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, काशीदा बावड़ी स्थित शीश के दानी मंदिर, सीतारामजी मंदिर और रामजी द्वारा सहित विभिन्न मंदिरों में भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिरों में विशेष सजावट, पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खाटूधाम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और चारों ओर ‘जय श्रीकृष्ण’ व ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे गूंजते रहे。0
0
Report
Advertisement
नवादा में ब्याज माफियाओं ने युवक से मारपीट, जहर खाने से हालत गंभीर
Nawada, Bihar:नवादा में ब्याज माफियाओं ने युवक के साथ जमकर की मारपीट, तनाव में आकर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर -सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक नवादा शहर के संकट मोचन के पास ब्याज के पैसों को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ब्याज माफियाओं ने लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया वही युवक तनाव में आकर जहर खा लिया जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई तभी परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीड़ित युवक की पहचान अंसार नगर मोहल्ले निवासी अरशद हुसैन के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि 5 से 6 लोगों ने पहले युवक को घेरकर जमकर पीटा। जब युवक जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और फिर दोबारा पीटा。 वहीं दूसरा पहलू यह भी बताया जा रहा है कि पिटाई से परेशान होकर युवक ने खुद जहर खा लिया या जहर खिलाया गया जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों के अनुसार घायल अरशद हुसैन का आरोपियों से पैसे का लेनदेन था। सारा मूल पैसा लौटा दिया गया था, फिर भी आरोपी ब्याज के नाम पर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और पैसों की मांग कर रहे थे। आज इसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया。0
0
Report
बुलंदशहर स्याना में मुठभेड़: बदमाश घायल, अरबाज उर्फ पहाड़ी की पहचान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कोतवाली स्याना इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़। मुठभेड़ में हुई दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल, घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती। घायल बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी के रूप में हुई है, बदमाश अरबाज पर अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज है। Bulandshahr के स्याना इलाके में हुई 3 सितंबर की मुठभेड़ के दौरान यही अरबाज अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ था फरार। स्याना कोतवाली क्षेत्र के बीबीनगर रोड, निर्माणाधीन चौकी के पास मुठभेड़।0
0
Report
मंदसौर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: दो मटकी फोड़ कार्यक्रमों में भारी भीड़
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही कृष्ण जन्माष्टमी पर कई आयोजन किए गए, देर रात्रि तक शहर में दो स्थानों पर प्रमुख मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, VHP और अन्य संगठनों द्वारा गांधी चौराहे पर और कामधेनु संस्था द्वारा महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान हल्की बारिश के बावजूद काफी भीड़ मौजूद रही0
0
Report
Advertisement
उनियारा (टोंक) में बारिश से गलवा बाँध जलस्तर 18 फीट, किसानों की खुशी
Kota, Rajasthan:उनियारा(टोंक)उपखण्ड क्षेत्र में हो रही बारिश से गलवा बाँध में हुई पानी की अच्छी आवक, पानी की आवक होने से गलवा बाँध का जलस्तर हुआ 18 फीट 3 इंच, गलवा बाँध की भराव क्षमता है 20फीट, बाँध में पानी की आवक होने से किसानों में है खुशी की लहर, इस बाँध से किसानों को फसलों की सिंचाई हेतु मिलेगा नहरों से पानी, जिसके कारण किसानों को अच्छी पैदावार की है उम्मीद0
0
Report
बिजनौर में SP के निर्देश: थानों पर दलाल-प्रतिबंध बोर्ड, दलालों की सूची तैयार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर --बिजनौर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की एक और बड़ी पहल हुई शुरू। थानों में दलालों का प्रवेश वर्जित के लगाए गए बोर्ड। सबसे अहम और खास बात ये है एसपी के पास सभी थानो के दलालो की सूचि पहुंच चुकी है। जिले के सभी थानो के थानेदार हो जाये सावधान। बिजनौर जिले मे कृष्ण कुमार ने ज़ब से जिले की कमान संभाली है तब से कई बड़े काम कर चुके है। जिले के धार्मिक स्थलों को लाउड स्पीकर हटाए गए है सौ फीसदी। अब जल्द ही थानो मे होने वाली दलाली भी खत्म होने वाली है। जिले के सभी थानो मे दलालो के नो एंट्री के बोर्ड लग चुके है। एसपी के पास थाने के दलालो की सूचि पहुंच चुकी हैदलालो के साथ साथ जिले के थानेदारो मे भी ह्ड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
गोरखपुर में 81 शिक्षक सम्मानित, राज्य एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 घोषित
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं में आकार लेता है और उस भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी हमारे शिक्षक हैं。 शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आज गोरखपुर में समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण से विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दे रहे बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षक सम्मानित होंगे। साथ ही, 'राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025' एवं 'मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025' भी प्रदान किए जाएंगे। अपने ज्ञान, साधना और संस्कारों से 'विकसित उत्तर प्रदेश' की भावी पीढ़ी गढ़ रहे सभी गुरुजनों का अभिनंदन!0
0
Report
Advertisement
