icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811201
PKPrashant KumarFollow27 Jul 2024, 04:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

TRE-4 शिक्षक भर्ती: आदित्य के धरने पर पप्पू यादव ने भविष्य की जिम्मेदारी ली

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक छोटे बच्चे आदित्य का धरना भी चर्चा में रहा, छात्रों के समर्थन में आदित्य भी आंदोलन में शामिल हुआ था उसका कहना था कि छात्र अपने हक और भविष्य के लिए लड़ रहे हैं और उसका futuro भी इसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है। आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन ने आदित्य और उसके परिवार को धरना स्थल से हटा दिया था इसके बाद आदित्य पिछले दो दिनों से अपनी कई मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठ गए थे, बच्चे के धरने की जानकारी मिलने के बाद देर रात पूर्णिया सांसद पप्पू यादव वहां पहुंचे और आदित्य से मुलाकात की। पप्पू यादव ने काफी देर तक आदित्य और उसके परिवार से बातचीत की और उसे समझाया ,बातचीत के बाद आदित्य ने अपना धरना खत्म कर दिया इस दौरान सांसद ने आदित्य की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया उन्होंने बताया कि बच्चे का पटना के एक प्रतिष्ठित स्कूल में नामांकन कराया गया है और उसकी पढ़ाई पर परिवार को अब कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। पप्पू यादव ने कहा कि आदित्य के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होने दिया जाएगा वहीं, आदित्य के परिवार ने आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर न्याय की मांग की, परिवार का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान आदित्य के पिता के साथ मारपीट की गई थी परिवार ने साफ कहा कि वे इस मामले में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। सांसद पप्पू यादव ने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई को आगे तक ले जाया जाएगा ,उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को उठाया जाएगा उनका कहना था कि छात्रों के भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस दौरान पप्पू यादव भावुक भी नजर आए उन्होंने कहा कि औलाद वाले का दर्द औलाद वाला ही समझ सकता है, उनका कहना था कि अगर आदित्य के साथ कुछ हो जाता तो उन्हें भी उतना ही दर्द होता क्योंकि अब इस बच्चे के भविष्य की जिम्मेदारी उन्होंने अपने ऊपर ली है
0
0
Report

बिलासपुर में अवैध कबाड़ दुकानों पर कार्रवाई: 15 संचालकों को न्यायालय पेश

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में अवैध कबाड़ दुकानों के संचालन को लेकर कार्रवाई की गई है। सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 15 कबाड़ दुकान संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और सभी को न्यायालय में पेश किया गया। सिरगिट्टी क्षेत्र में 10 और चकरभाठा क्षेत्र में 5 कबाड़ दुकान संचालक कार्रवाई की जद में आए हैं।सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले 10 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी शेख तौसिफ, सैय्यद प्रिंस और अमित कश्यप, भारत चौक तालापारा निवासी साहिल खान, विद्युत नगर तिफरा निवासी अनुप डेविड, बन्नाकडीह निवासी राजू चौहान और अफजल हुसैन, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी दीपेश कुमार साहू, मसानगंज निवासी मोहम्मद फिरोज और तालापारा निवासी मोहम्मद इमरान खान शामिल हैं। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।वहीं, चकरभाठा थाना क्षेत्र में भी अवैध कबाड़ दुकानों के संचालकों पर कार्रवाई की गई। यहां कुल 5 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें चुचुहियापारा निवासी बादशाह खान, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी शेख सलीम और हरिकेश चौहान, अचानकपुर निवासी विनोद नेताम और देवेश सिंह जोगी शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। दोनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद अब अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।
0
0
Report
Advertisement

चिल्फी बॉर्डर पर कंटेनर ट्रक से 4.47 क्विंटल गांजा बरामद

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में नशे के खिलाफ कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई जा रही है। गांजा कंटेनर में बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था। दरअसल, 31 अगस्त को चिल्फी थाना पुलिस एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। चेंबर खोलने पर खाकी टेप से लिपटे पैकेटों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा मिला। पुलिस ने मामले में बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। गांजे के अलावा करीब 27 लाख रुपये कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। कुल जब्ती 2 करोड़ 50 लाख 80 हजार 250 रुपये की बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं एएनटीएफ टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
0
0
Report

1 सितम्बर 2026 को कमर्शियल सिलेंडर दाम बढ़े, होटल खाने-नाश्ते पर असर

Chhindwara, Madhya Pradesh:कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 9.50 रुपये से लेकर 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी 1 सितम्बर 2026 को हुई है। इससे होटलों के खाने व नाश्ते की दुकानों में दामों के इजाफे की संभावना बन सकती है। होटल संचालकों का कहना है कि बढ़े दामों का व्यापक असर तुरंत नहीं पड़ेगा, लेकिन सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, इसलिए उन्हें भी दामों में वृद्धि करनी होगी। समोसे, कचौड़ी, मिठाई आदि के दामों में वृद्धि का ग्राहकों के जेब पर प्रभाव पड़ेगा। जहां रोज 1 से 2 कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग हो रहा है, वहां कटौती देखने को मिल सकती है। पहले सिलेंडर 2747 रुपये में बिक रहा था, अब कीमतों में किस प्रकार बदलाव होगा, यह देखा जाएगा। छिंदवाड़ा के बस स्टैंड स्थित दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही सामान्य है; संचालकों के अनुसार दाम बढ़ने से उनके ग्राहकों की संख्या पर असर दिख सकता है, जिससे आवाजाही घट सकती है।
0
0
Report

आदमखोर बाघों के डर से सीमावर्ती जिलों में वन विभाग सतर्क

Jagdalpur, Chhattisgarh:महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के कांकेर के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों आदमखोर बाघ की दहशत बनी हुई है, इस बीच बांदे वन विभाग अलर्ट मोड पर है रात 12 बजे तक महाराष्ट्र बॉर्डर पर गश्त की जा रही है मरोड़ा नाका से महाराष्ट्र सीमा तक वन विभाग का दस्ता लगातार पेट्रोलिंग कर रहा, रात के समय भी जंगल और सीमावर्ती इलाकों में वन विभाग की टीम मुस्तैद है, बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने वन अमला लगातार निगराणी कर रहा, दरअसल बीते 16 अगस्त को महाराष्ट्र के एटापल्ली तहसील के दोलंदा गांव में बाघ ने शौच के लिए गए ग्रामीण हरी बोहरण वड्डे (57) पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद से इस इलाके में दहशत बनी हुई है, 2 हफ्ते पहले महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र से बाघ पखांजूर इलाके में घुस आया था जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है, तीन दिन पहले गढ़चिरौली जिले के गांव गट्टेपायली और हालेपायली के ग्रामीणों ने शनिवार की शाम लाठी-डंडे और शोर मचाकर बाघ को बसाहट से दूर भगाया, बताया जा रहा है कि यह वहीं बाघ है जिसने 16 अगस्त को एक ग्रामीण मारा था ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में भी सक्रिय हो गई है, वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा वन्य जीवों को शिकार से बचाने और और तस्करों के खिलाफ अन्य राज्यों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है, फिलहाल आदमखोर बाघ के छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में होने की पुष्टि वन विभाग ने नहीं की है।
0
0
Report
Advertisement

करेली NH-26 हादसे में ट्रैक्टर चढ़ने से बाइक सवार की मौत

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के करेली में एनएच-26 पर राजमहल एवं गोंगावली के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश अग्रवाल, निवासी बिल्थारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि महेश अग्रवाल करेली में सामाजिक कार्य से आए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

गोगामेडी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर, 50 घायल

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी बिग ब्रेकिंग गोगामेडी जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर 50 श्रद्धालु घायल अलीगढ़ से दर्शन के लिए गोगामेडी जा रहे थेसर डालो ट्रैक्टर ट्रैली में सवार थे करीब 70 से 75 महिला पुरुष बच्चे जिला चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा के समीप श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पुरुष महिला बच्चे घायल हो गए गिनीमत रही की अभी मौत की कोई सूचना नहीं है सूचना पा कर डीएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे घायलों को नागरिक अस्पताल चरखी दादरी में पहुंचाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल 12 श्रद्धालुओं को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया घायलों में आठ बच्चे 30 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल है दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से हुआ फरार
0
0
Report

मेरठ में किसान महापंचायत: टिकैत के साथ कमिश्नरी घेराव की तैयारी

मेरठ में आज किसानों का बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से आज कमिश्नरी चौराहे पर महापंचायत और कमिश्नरी घेराव का ऐलान किया गया है। इस महापंचायत में खुद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। मेरठ में एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल यानि मंगलवार को कमिश्नरी चौराहे पर महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ महापंचायत में पहुंचेंगे, जिसके बाद कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सोमवार को जिले के कई गांवों और तहसील क्षेत्रों में जाकर बैठके कीं और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सूत्रों के मुताबिक किसानों की मुख्य मांगें गन्ना भुगतान, बिजली की समस्या और आवारा पशुओं से जुड़ी हुई हैं। महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट पर है। कमिश्नरी चौराहे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

झील किनारे मगरमच्छ ने मवेशियों को डराया, ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंपा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ी के डरे में मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बचे ग्रामीणों के मवेशी, वन विभाग को सौंपा गया 6-7 फीट लंबा मगरमच्छ कुरुक्षेत्र में झील के किनारे रहने वाले ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब उनके मवेशियों के बीच अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर मवेशियों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को काबू किया। और वन विभाग को सूचना देकर उसे सौंप दिया。 सरदार राजेन्द्र सिंह ग्रामीणों ने बताया कि उनका घर झील के किनारे बना हुआ है और वे लंबे समय से यहीं रह रहे हैं। रोजाना की तरह सुबह उन्होंने अपने मवेशियों को झील के किनारे पानी में छोड़ा था। इसी दौरान मवेशियों के बीच अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर मवेशियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी मवेशी उछलकर वहां से भागने लगे। जब ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि झील में मगरमच्छ मौजूद है और वह उनके बच्चों तथा मवेशियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को काबू किया और इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारी बलराम सिंह को दी। वनविभाग की टीम को बुलाकर करीब 6 से 7 फीट लंबे मगरमच्छ को वन विभाग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि झील के आसपास बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। उनके बच्चे अक्सर मवेशियों को चराने के लिए झील के आसपास जाते हैं, ऐसे में उन्हें हर समय जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि झील के आसपास मौजूद मगरमच्छों को लेकर उचित कदम उठाए जाएं, ताकि kisi बड़े हादसे से पहले लोगों और उनके पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की सके。
0
0
Report

नंगल में चौथे दिन भी जारी सफाई अभियान; मंत्री ने खुद संभाली अगुआई

Anandpur Sahib, Punjab:ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ: ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 12 ਵਿੱਚ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਸਫ਼ਾਈ ਅਭਿਆਨ Anchor - ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ ਤਹਿਤ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੰਗਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਫ਼ਾਈ ਅਭਿਆਨ ਦੀ ਲੜੀ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਅੱਜ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 12 ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਗਈ। ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੰਗਲ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਖੁਦ ਸਫ਼ਾਈ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੰਗਲ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਕਾਬਲਾ (ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ) ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਵਾਰਡ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਕੌਂਸਲਰ , ਵਾਰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣਾ ਸਿਰਫ਼ ਸਰਕਾਰ ਜਾਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਹੀਂ , ਸਗੋਂ ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ
0
0
Report

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्मार्ट ग्लास से गर्भगृह रिकॉर्डिंग, सुरक्षा पर सवाल

JPJai Pal7m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिबंधित कैमरे वाले स्मार्ट ग्लास पहनकर गर्भगृह के अंदर का युवक ने वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिससे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ते ही यूजर ने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक इसे कई जगह शेयर किया जा चुका था। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद कैमरे वाला चश्मा गर्भगृह तक कैसे पहुंचा? प्रवेश द्वारों पर मौजूद बहुस्तरीय सुरक्षा जांच और मेटल डिटेक्टर्स पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। साधारण दिखने वाले स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल सुरक्षा कर्मियों की नजरों से बचकर वीडियो बनाने के लिए किया गया। विश्व प्रसिद्ध मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी सेंधमारी से श्रद्धालुओं में रोष है। सीसीटीवी और फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुलिस और मंदिर प्रशासन संदिग्ध युवक की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा, घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग की प्रक्रियाओं को और सख्त करने की तैयारी है। कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी, मंदिर प्रशासन का कहना है कि आरोपी युवक को चिह्नित कर उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग कथित अपहरण के प्रयास के बाद विराटनगर क्षेत्र में सुरक्षा चिंता, बच्चा सुरक्षित

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहोड़) में विराटनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के कथित अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार मैड के निकट कीरो की ढाणी निवासी एक बच्चा शारदा स्कूल जा रहा था, इसी दौरान सियावर मंदिर से मेड़ जाने वाले रास्ते पर एक ईको गाड़ी सवार लोगों ने उसे कथित रूप से जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। बच्चा किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले और वीडियो की समाचार प्लस स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top