मंडल कारा में कैदी वार्ड में मारपीट, एक कैदी गंभीर रूप से घायल
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के मंडल कारा के कैदी वार्ड में किसी बात को लेकर दो कैदी आपस में भीड़ गए। जिसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रथामिक इलाज के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा बेहतर इलाज के लिए जवाहर मेडिकल कॉलेज, भागलपुर भेजा गया। घायल कैदी 30 वर्षीय धीरज कुमार है जो कासिम बाजार के मकससपुर काली निवासी है और कई सालों से मंडल कारा में बंद था। जेलर किरण निधि ने बताया कि कैदी वार्ड में दो कैदी के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
