811213
मुंगेर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान हुआ शुरू
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के सदर अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिन्हा ने परिवार नियोजन जागरूकता के लिए सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूचना के अनुसार 27 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़े के दौरान यह रथ जिले भर में घूमकर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी देगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बखरी के पुरानी दुर्गा स्थान पर बनारस की आरती से नवरात्र महोत्सव की धूम
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बखरी स्थित प्राचीन पुरानी दुर्गा स्थान सिद्ध शक्तिपीठ में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बनारस से आए पुरोहितों द्वारा मां दुर्गा की भव्य संध्या आरती ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। आरती में शामिल होने और मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और आरती की दिव्य छटा के बीच पूरा वातावरण देवीमय नजर आया। नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इसी अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में भक्तों की चहल-पहल और बढ़ गई। बनारस से आए पुरोहितों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां की संध्या आरती की। दीपों की रोशनी और वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। बखरी के पुरानी दुर्गा स्थान में बनारस से आए पुरोहितों द्वारा की जा रही संध्या आरती नवरात्र महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। बनारस के प्रसिद्ध अस्सी घाट की आरती शैली से प्रेरित इस आयोजन को देखने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। आरती के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते नजर आए। भक्ति और आस्था के इस संगम ने मंदिर परिसर के माहौल को विशेष बना दिया। बखरी का प्राचीन पुरानी दुर्गा स्थान लंबे समय से क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। शारदीय नवरात्र के दौरान यहां पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक गतिविधियों में तेजी आ जाती है। तीसरे नवरात्र पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में दुर्गा पूजा के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित किया। मां के दर्शन और संध्या आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के साथ मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। बनारस के पुरोहितों की आरती और प्राचीन शक्तिपीठ की धार्मिक परंपरा ने बखरी के दुर्गा पूजा उत्सव को खास पहचान दी है।0
0
Report
शिवराजपुर में पागल कुत्तों के हमले से दहशत, कई घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:पागल कुत्तों ने मचाया आतंक, आधे दर्जन से अधिक लोगों को बनाया शिकार लावालौंग के शिवराजपुर गांव में दहशत, दो साल की बच्ची समेत कई बच्चे और ग्रामीण घायल चतरा : जिले के लावालौंग प्रखंड अंतर्गत शिवराजपुर गांव में पागल कुत्तों के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कथित तौर पर पागल कुत्तों ने आधे दर्जन से अधिक बच्चों और ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया है। घायलों में अर्जुन साव (54 वर्ष), अनिल भुइयां (10 वर्ष) और आर्या मेहता (2 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गांव में कुत्तों के हमले से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं। राहत की बात यह है कि सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कुत्ते के काटने से घायल लोगों को अस्पताल में आवश्यक उपचार और एंटी रेबीज टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सक डॉ अज़हर ने बताया कि कुत्ते के काटने की स्थिति में पीड़ित को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। घाव को साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। रेबीज से बचाव के लिए चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण और अन्य जरूरी उपचार कराना चाहिए। बाइट : डॉ अजहर, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा。0
0
Report
फतेहगढ़ चूड़ियाँ अजिनाला रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक घायल
Batala, Punjab:ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਅਜਨਾਲਾ ਰੋਡ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਜਬਰਦਸਤ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦসਾ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਦੀ ਆਮੋ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਈ ਜਬਰਦਸਤ ਟੱਕਰ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਇੱਕ ਹੋਇਆ ਜ਼ਖਮੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਅਜਨਾਲਾ ਰੋਡ ਉੱਪਰ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਦਕਿ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਦੋਵੇਂ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲਾਂ ਦੀ ਟੱਕਰ ਅਜਨਾਲਾ ਰੋਡ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਤੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਈ ਹੈ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਇੱਕ ਫਤਿਹਗੜ ਚੂੜੀਆਂ ਵਾਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਜਦ ਕਿ ਦੂਸਰਾ ਅਜਨਾਲੇ ਵਾਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਜਦ ਕੋਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਤੇ ਨਜਦੀਕ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਆਮੋ ਸਾਹਮਣੇ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ 22 ਸਾਲਾ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਠੱਠਾ ਜਦਕਿ ਦੂਸਰਾ ਦੂਸਰੇ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਡੇਵਿਡ ਮਸੀਹ ਪੁੱਤਰ ਤਸੀਮ ਮਸੀਹ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੋਧੀ ਨੰਗਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਜਦਕਿ ਸਤਬੀਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਠੱਠਾ ਜਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ پਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज के फरेंदा में लेहड़ा देवी मंदिर: पांडवकाल से जुड़ा रहस्यमय स्थल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज के फरेंदा तहसील में स्थित माँ आद्रवन देवी का मंदिर यहां पर जो कोई भी सच्चे दिल से मन्नत मांगता है उसकी हर मुराद जरुर पूरी होती है. मां के दरबार की फैली लोकप्रियता के कारण यहां भारत के अनेक राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी काफी संख्या में भक्त आते हैं और इस जंगल के बीच में स्थित दरबार में अपनी अरदास लगाते हैं. इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कई हजार साल पहले यहां एक नदी बहती थी. जहां एक दिन মা एक किशोरी का रूप रख कर गईं और नाव से नदी पार कराने को कहा. मां की सुंदरता से आशक्त हो नाविक ने उनसे छेडखानी करनी चाही जिस पर कुपित होकर माँ ने नावाक नाव के साथ उसी छड़ जल समाधि ले ली. आज भी वह नदी यही पर बहती है और नाव के अवशेष दिखते हैं. साथ ही यही पर अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने मां की अराधना की थी और द्रोपदी के आंचल फैलाकर आशीर्वाद मांगने पर मां ने पांडवों को विजय श्री का आशीर्वाद दिया था. भक्तों की हर मुराद पूरी करने वाली मां लेहड़ा देवी के इस मंदिर में हर रोज हजारों भक्तों का मेला लगा रहता है. लोग यहां आते हैं अपनी दुखों को लेकर और यहां से जाते हैं मुरादें पूरी कर के. भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस मंदिर पर जिस तरह भक्तों की हुजूम उमड़ रहा है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि मां के दरबार में हाजिरी लगाने से जहां हर पाप कट जाते हैं. मां लेहड़ा वाली भक्तों की मुरादें भी पूरी करने का काम करती है. इस मंदिर में एक प्रथा है कि जो भी यहां नर्तकी को अपने आंचल पर नचावत है उसकी हर मुराद पूरी होती है जिस कारण हर समय यहां पर नृत्य होता रहता है. इसके साथ ही शादी विवाह और मुंडन के कार्यक्रम भी यहां पर होते रहते हैं. इस समय भारत के अनेक प्रांतो के अलावा नेपाल से भी भारी संख्या में भक्तों का हुजूम रहता है. यहाँ आने वाले भक्तों का मानना है कि उन्होंने यहां मां के दरबार में जो भी अरदास लगाई है मां उसे जरूर पूरा किया करती है.0
0
Report
NH-27 बारां में भीषण हादसा: सरिया भरी पिकअप ट्रक से टकराई, चालक घायल
Baran, Rajasthan:बारां - NH 27 पर भीषण सड़क हादसा, सरिया भरी पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में चालक गंभीर घायल बारां। जिले में नेशनल हाईवे 27 पर बांसथूनी के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सरिए से भरी खड़ी पिकअप और पीछे से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बारां में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार NH-27 पर सरिए से लदी एक पिकअप खराब होने या किसी कारण से सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में भरे सरिए ट्रक के केबिन में घुस गए और ट्रक चालक उसी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मुखर्जी नगर सुपरमार्केट निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सुधार की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:सचिवालय से सुपरमार्केट ही मेरा अगला पर्यवेक्षण मुखर्जी नगर था! वहां छात्रों से मुलाकात हुई, उनकी चिंताएं वैज्ञानिकों और फिर सीधे लाइब्रेरी, वॉशरूम और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेकर निकल गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तेजी से कार्रवाई करें और समस्याओं का समाधान करें। हमारे युवा अपना भविष्य बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। हम भी यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें सभी सुविधाएं, अवसर और सहायता मिलें, स्थान वे निर्दिष्ट हों।0
0
Report
Advertisement
CM मोहन यादव उमरिया के गुरुवाही में लाडली बहना सम्मेलन और निर्माण कार्यों का लोकार्पण
Umaria, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे,CM डॉ यादव हेलीकाप्टर से सीधे गुरुवाही ग्राम में मंच के निकट दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे और आयोजन में हिस्सा लेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहनाओ से संवाद करेंगे, जिले भर की दस हजार से अधिक महिला हितग्राहीयों के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है, आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री जिले को 144 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात शिलान्यास एवं लोकार्पण कर प्रदान करेंगे, जानकारी के मुताबिक जिले के बांधवगढ़ विधानसभा में 18 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 46 निर्माण कार्यों का शिलान्यास, इसी प्रकार मानपुर विधानसभा में 50 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 22 निर्माण कार्यों का शिलान्यास कुल 136 निर्माण कार्यों की सौगात जिले को मिलेगी, इसके अलावा मुख्यमंत्री उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश भर की 12510150 लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में योजना की राशि ₹1500 रूपये प्रति हितग्राही के सीधे खाते में अंतरण करेंगे। लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद करेंगे इस दौरान विभागीय विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।0
0
Report
भोपाल जेल से छूटे शाहिद इटारसी के गुर्गों ने शहर में आतंक मचा दिया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कुख्यात बदमाश "शाहिद इटारसी" के जेल से छूटने के बाद निकला जुलूस जेल से छूटने के बाद बदमाश शाहिद इटारसी के गुर्गों ने सडक पर मचाया आतंक. कोहेफिजा में रियल एस्टेट्स शफीक गोलू पर किया था जानलेवा हमला. कल रात में छूटने के बाद "शाहिद इटारसी" ने शहर की सड़को पर काटा आतंक. बदमाशों ने जेल के बाहर और सड़कों पर मचाया आतंक, कई जगह पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही. घंटों जाम में फंसे रहे लोग. दो साल से ज्यादा वक्त से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद था शाहिद.0
0
Report
MP अपर कलेक्टर के तबादले से प्रशासनिक फेरबदल तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:MP अपर कलेक्टर के तबादले।0
0
Report
Advertisement
पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिंदे गुट सचिन सनप के प्रचार के पक्ष में आया
Sangli, Maharashtra:पुणे शिक्षक मतदार संघामध्ये अपक्ष उमेदवार शिवाजी सानप यांच्या उपस्थितीमध्ये सांगलीत शिवसेना शिंदे पक्षाची बैठक पार पडली आहे. बैठकला शिवसेना जिल्हाप्रमुखांसह पदाधिकारी व प्रमुख नेते उपस्थित होते. यावेळी सानप यांच्या स्वागत करत पुणे शिक्षक मतदार संघात शिवसेना शिंदे पक्ष सानप यांच्या पाठीशी राहील, अशी भूमिका शिंदे पक्षाच्या स्थानिक नेत्यांकडून घेण्यात आली आहे. पुणे शिक्षक मतदार संघाची जागा महायुतीमध्ये भाजपाच्या वाट्याला गेली आहे, त्यामुळे शिवसेना शिंदे पक्षाच्या उमेदवाराला माघारी घ्यावी लागली आहे, यामुळे नाराज शिंदेसेना आता अपक्ष उमेदवार सचिन सानप यांच्या प्रचारात उतरल्याचा चित्र सांगलीत पाहायला मिळाले आहे, त्यामुळे महायुतीत पुणे शिक्षक मतदार संघाच्या निवडणूकीमुळे संघर्ष होण्याची शक्यता निर्माण झाली आहे..0
0
Report
स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों ने बिजली बिलों की होली जलाई
Sangli, Maharashtra:स्लग: स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन करते हुए बिजली बिलों की होली जलाकर विद्युत वितरण कंपनी का निषेध। एंकर: सांगली के मिरज तालुके के डिग्रज मोहल्ले में बिजली वितरण कंपनी के विरोध में स्वतंत्र भारत पार्टी की ओर से आंदोलन किया गया। संतप्त ग्रामस्थ और किसानों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बिजली बिलों की होली जला दी। बिजली वितरण कंपनी की ओर से स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाए जा रहे हैं, जिससे सामान्य उपभोक्ताओं के बिल बढ़ रहे हैं, किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही, जिससे बिजली कटौती और नुकसान हो रहा है।0
0
Report
दिल्ली के प्रभावित इलाकों में गैर जरूरी यात्रा से बचें; ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देश मानें
Noida, Uttar Pradesh:वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे प्रभावित इलाकों में गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें, डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफ़िक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सुचारू रूप से ट्रैफ़िक चलने में दिल्ली ट्रैफ़ीक पुलिस का सहयोग करें。 सड़कें प्रभावित होने की संभावना: खुदीराम बोस मार्ग: अमी चंद चौक से ब्लॉक 26, त्रिलोकपुरी तक। ग़ाज़ीपुर रोड: हॉलिडे इन रेड लाइट से स्टार सिटी मॉल तक। सर्विस रोड, गणेश नगर: आरओबी के पास, अक्षरधाम। pांडव नगर अंडरपास से पटपड़गंज गांव और दिल्ली पुलिस अपार्टमेंट रोड होते हुए आचार्य निकेतन मार्केट तक। दल्लूपुरा से नोएडा मोड (EZ-83/EZ-84, दल्लूपुरा) मयूर विहार चरण-III से न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन (145-ए, पीकेटी-ए-3, मयूर विहार चरण-3)। मुर्गा मंडी से खोड़ा कॉलोनी (ईजेड-153, पेपर मार्केट, पीकेटी-सी, पूर्वी गाज़ीपुर)। ग़ाज़ीपुर रोड (डीडीए पार्क, प्लॉट नंबर ईज़ी-154, पीकेटी. सी, आईएफसी ग़ाज़ीपुर दिल्ली) रोड नंबर 57ए (हसनपुर टी-प्वाइंट से एनएच-24) रोड नंबर 57 (स्वामी दयानंद मार्ग) पटपड़गंज रोड मधु विहार रोड साईं चौक रामलीला और दुर्गा पूजा स्थलों से सटी सड़कें विकास मार्ग राजा राम कोहली मार्ग रोड नंबर 58 (सूरजमल रोड), सीबीडी ग्राउंड के पास, शाहदरा रोड नंबर 71, रामलीला ग्राउंड, पीएस विवेक विहार के सामने रोड नंबर 68, जीटीबी डीडीए ग्राउंड, जीटीबी अस्पताल पुस्ता के पास, सोनिया विहार वीर सावरकर अस्पताल, करावल नगर0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की जांच पर आक्रोश
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर सूरजपुर के जयनगर और बिशरामपुर इल्मे में हुए मां - बेटे के दोहरा हत्याकांड के बाद भी पुलिस के हाथ कातिलों के गिरेबान से दूर है, जिसको लेकर जिले के शिक्षक परिवार के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, उनके अनुसार इस अमानवीय घटना से पूरा शिक्षक परिवार और समाज बेहद आहत, भयभीत और आक्रोशित है, घटना को चार दिन का समय बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है और न ही मामले का कोई खुलासा हो सका है, प्रतिनिधियों ने एसपी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए, जिससे समाज व कर्मचारियों का शासन-प्रशासन पर विश्वास बना रहे और ऐसी जघन्य अपराधों पर रोक लग सके।0
0
Report
जय माँ कूष्माण्डा के चरणों में आशीर्वाद और आरोग्यता की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥ माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में बारम्बार प्रणाम। माँ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में आरोग्यता, सुख, समृद्धि, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ कूष्माण्डा।0
0
Report
कुष्मांडा के उपासनों से रोग-शोक मिटे, नवरात्र विशेष
Ukhdand, Uttar Pradesh:न्यूज़ (नवरात्र विशेष) विन्ध्य स्थान विन्ध्य नीलयाम विन्ध पर्वत वासिनी, योगनी योगमाया त्वाम चंदिकाम प्राणमाम्यहम आदि काल से आस्था का केंद्र रहे विन्ध्याचल धाम शक्ति स्वरूपा माता विंध्यवासिनी के जयकारे से गुंजायमान है । मूल रूप में विन्ध्य पर्वत व पतित पावनी माँ भागीरथी के संगम तट पर श्रीयंत्र पर विराजमान माँ विंध्यवासिनी को चौथे दिन "कुष्मांडा" के रूप में पूजन व अर्चन किया जाता है । प्रत्येक प्राणी को सदमार्ग पर प्रेरित वाली माँ "कुष्मांडा सभी के लिए आराध्य है । माँ सभी भक्तों के मनोकामना को पूरा कर उनके सारे संताप का हरण कर करती है । गृहस्थ जीवन में रहकर माता रानी की आराधना करने वाले भक्त को जिस जिस वस्तुओं की जरूरत प्राणी को होता है वह सभी प्रदान करती करती हैं । विद्वान आचार्य बताते है कि माँ हल्की सी मुस्कान के साथ सृष्टि की रचना की थीं । भक्तों की समस्त मनोकामना को माँ केवल अपना ध्यान करने से पूरा कर देती हैं - पं० राजन मिश्र (विद्वान पुरोहित, मीरजापुर ) सिद्धपीठ में देश के कोने - कोने से आने वाले भक्त माँ का दर्शन करने के लिए लम्बी लम्बी कतारों में लगे रहते हैं । माँ के धाम में आने पर असीम शांति मिलती है । भक्तो की आस्था से प्रसन्न होकर माँ किसी को खाली हाँथ नहीं जाने देती अर्थात उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती है - दिनेश मिश्र (श्रद्धालु) नवरात्र के में माँ के अलग अलग रूपों की पूजा कर भक्त सभी कष्टों से छुटकारा पाते हैं । माता के किसी भी रूप का दर्शन करने मात्र से प्राणी के शरीर में नयी उर्जा, नया उत्साह व सदविचार का संचार होता है अत: अपनी लौकिक, पारलौकिक उन्नति चाहने वालों को इनकी उपासना में सदैव तत्पर रहना चाहिए।।0
0
Report
Advertisement
