811213
मुंगेर में श्रावणी मेला के चलते कांवरिया 200 किलो की हनुमान प्रतिमा लेकर हुई रवाना
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो गया है। कच्ची कांवरिया पथ पर भक्तों की अद्भुत श्रद्धा देखने को मिली। कोलकाता से आए 50 कांवरियों का एक दल 200 किलो की विशाल हनुमान प्रतिमा को कंधों पर लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर की ओर रवाना हुआ। यह दल पिछले पांच वर्षों से हर सावन में यात्रा करता है। प्रतिमा को नौ कांवरिया उठाएंगे। इसके निर्माण में तीन महीने और लगभग 40,000 रुपये लगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लाचिपोरा–Boniyar में बादल फटने से फ्लैश फ्लड, नुकसान अभी तक नहीं
Gulmarg, Suspected Cloudburst Triggers Flash Flood In Lachipora, Boniyar Barmulla A suspected cloudburst in the upper reaches of Lachipora village in Boniyar on Wednesday triggered a flash flood, sending a heavy discharge of mud, debris and uprooted trees down towards the village. Officials told that the incident was reported in the afternoon from the forested higher reaches. Soon after getting information, a police team led by SHO Bijhama reached the area to take stock of the situation and monitor developments. The sudden surge of water and slush caused panic in the area, prompting authorities to stay on high alert. No loss of life or damage to property has been reported so far, officials said. Assessment of the impact is underway and further details are awaited.0
0
Report
जुनैद की बिरयानी से आंदोलन in Ranchi: भूखे छात्रों की मदद की मिसाल
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों को बिरयानी खिलाकर चर्चा में आए जुनैद अब रांची में प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल हुए। धरना स्थल पर छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ भी देखने को मिली। छात्र आंदोलन के 13वें दिन धरना स्थल पर पहुंचे जुनैद ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। छात्रों ने कहा कि जुनैद से उन्हें जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिली है। यही वजह है कि वे अपनी पॉकेट मनी से आंदोलन में बैठे भूखे छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। जंतर-मंटर पर छात्रों को बिरयानी बांटने के बाद जुनैद देशभर में चर्चा का विषय बने थे। उस दौरान उनके इस कदम को लेकर कई सवाल भी उठे थे। रांची पहुंचकर उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद पुलिस उन्हें परेशान कर रही है, लेकिन इन परेशानियों के बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली में नॉरेटिव गढ़े गए थे और उन्हें ही निशाना बनाया गया था।0
0
Report
टैटू हटाने की पूरी प्रक्रिया जानिए
Noida, Uttar Pradesh:tattoo removal and its process0
0
Report
Advertisement
पटना: जमीन विवाद को हत्या का संभावित कारण; तीन नामजद आरोपी फरार, जल्द गिरफ्तारी का दावा
Patna, Bihar:गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र साव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें मृतक के भाई निरंजन साव, देवरानी कंचन देवी और एक बाहरी व्यक्ति रमेश कुमार का नाम शामिल है। घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सभी नामजद आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस इस एंगल के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है और परिजन जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
रोहित सिंह का पप्पू यादव पर बड़ा हमला, सनातन के खिलाफ बोला जाएगा जवाब
Noida, Uttar Pradesh:पप्पू यादव के बयान पर रोहित सिंह का पलटवार युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का पप्पू यादव पर बड़ा हमला रोहित ने कहा की सनातन के खिलाफ जो बोलेगा हम उसके खिलाफ बोलेंगे रोहित ने कहा की हम माता सीता के भतीजा हैं प्रभु राम का अपमान नहीं सहेंगे रोहित ने कहा बार बार बोलूँगा पप्पू यादव अपराधी हैं रोहित ने कहा की जिसमें 76 छेद अब वह बोलेगा हमारे बारे में रोहित ने कहा होंगे पप्पू यादव राजा के बेटा रोहित ने कहा की मैं हूँ बिहार का बेटा रोहित ने कहा की मेरे परदादा घोड़ा हाँकते थे मेरे दादा चीनी मिल के किरानी थे मैं साधारण परिवार का हूँ रोहित ने कहा की पप्पू यादव पहले लालू परिवार के ग़ुलाम थे अब पप्पू गांधी परिवार के ग़ुलाम हैं रोहित ने कहा की सनातन के ख़िलाफ़ देश कुछ नहीं सुनेगा0
0
Report
बारिश के बीच बहादुरगढ़ में बिजली कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में बारिश के बीच सड़क पर उतरे बिजलीं कर्मचारी। बिजलीं दफ्तर से होते हुए रेलवे रोड ,रोहतक रोड पर किया प्रदर्शन। सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे। एग्रीडिस्कोम , बिजलीं के निजीकरण और नई बिजलीं नीति का विरोध कर रहे बिजलीं कर्मचारी। बिजली कर्मचारियों की सभी यूनियनें एकसाथ मिलकर कर रही प्रोटेस्ट। पिछले 4 दिन से जारी है प्रदर्शन। प्रदेश भर में लगातार चौथे दिन बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बहादुरगढ़ में बारिश के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय से रेलवे रोड और रोहतक रोड तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बिजली कर्मचारियों की सभी यूनियनें एकजुट होकर शामिल हुई। कर्मचारियों ने एग्रीडिस्कॉम के गठन, बिजली के निजीकरण और नई बिजली नीति का विरोध करते हुए सरकार से इन फैसलों को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि ये नीतियां बिजली विभाग और उपभोक्ताओं दोनों के हित में नहीं हैं। प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों का आंदोलन पिछले चार दिनों से लगातार जारी है और कर्मचारी सरकार से अपनी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बच्चों के लिए BED PACK: क्या है नया पैकेज
Noida, Uttar Pradesh:BED PACK FOR KIDS0
0
Report
झारखंड के आंदोलनकारी युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से मांग उठाई, सीएम बयान से उम्मीद जगी
Noida, Uttar Pradesh:Sanjay Seth, MP, Ranchi- झारखंड के आंदोलनकारी युवाओं ने दिखाया कि आदर्श लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को रखा जाता है...वहां के स्वास्थ्य मंत्री को खुद ही नहीं पता है क्या बोलना है क्या नहीं...सैल्यूट है झारखंड के युवाओं कि जिस संस्कारी भाव से जिस लोकतांत्रिक तरीके से उन्होने 13-14 दिन से आंदोलन चलाया...बहुत ही संस्कारी तरीके से वो बैठे हैं. उन्हें दिखा दिया कि हम किसी विदेशी फंडिंग से...जोमैटो के माध्यम से पित्जा बर्गर नहीं खाएंगे...दाल भात खा लेंगे...चोखा खा लेंगे सीएम के बयान पर - 14 दिन लग गए लेकिन मंत्री जी आपको जरा भी संवेदना है...आप बच्चों को बुला रहे हो...आपका कोई मंत्री कोई नहीं गया...साधारण डिमांड थी...जिन्हे पूरा करने के लिए 14 दिन लग गए...0
0
Report
बृजभूषण शरण सिंह बरी होकर अयोध्या पहुंचे, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
Ayodhya, Uttar Pradesh:कोर्ट से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत,महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह का काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचा, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गोंडा जिले के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके पुत्र एवं विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य में उनका स्वागत किया जा रहा है और गोंडा के नंदिनी नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में बड़ी संख्या में समर्थकों और वाहनों के शामिल होने से प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़कों पर हजारों की संख्या में चारपहिया वाहन नजर आए, जिससे कई जगह जाम जैसी स्थिति बन गई।0
0
Report
Advertisement
जजरेट पहाड़ी पर बार बार भूस्खलन, कैलसी-चकराता मार्ग पूरी तरह बंद
Dehradun, Uttarakhand:लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी मशीन मलबे को हटाते हुए रास्ते को खोलने का प्रयास कर रही हैं... फिलहाल दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लगी हुईं हैं. डेंजर जोन में तब्दील हो चुकी जजरेट पहाड़ी पर हालात बेहद डरावने बने हुए हैं... बरसात शुरू होते ही दशकों से मुसीबत बनी जजरेट पहाड़ी एक बार फिर मौत का पहाड़ बन गई...यहां बीते कई दिनों से लगातार हो रहे भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह डेंजर ज़ोन में तब्दील हो चुकी है। लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से पहाड़ी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं, जिससे काश्तकारों से लेकर एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाएं भी घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं। पहाड़ से गिरता मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी मशीनें तैनात की हैं, लेकिन मशीन जैसे ही मलबा हटाती है, अगले ही पल पहाड़ फिर गरज उठता है और सैलाब की रफ्तार से भारी मलबा दोबारा सड़क पर आ गिरता है... ऐसा लग रहा है मानो पहाड़ हर पल सड़क को निगलने पर आमादा हो....मौत का मुहाना बनी जजरेट पहाड़ी पर पहली खौफनाक तस्वीर उस वक्त सामने आई जब एक जेसीबी पहाड़ी के नीचे बनी सड़क से मलबा हटाने में जुटी थी...तभी अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन शुरू हो गया और देखते ही देखते मलबा मशीन की तरफ तेजी से बढ़ने लगा। आसमानी आफत की दहशत से मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई...गनीमत रही कि चालक ने खतरे को भांप लिया और फुर्ती दिखाते हुए जेसीबी को तेजी से पीछे ले जाकर अपनी जान बचा ली...कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मंजर को देखकर राहगीरों की हिम्मत जवाब दे गई और सड़क पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। दूसरी तस्वीर में झमाझम बारिश के बीच जजरेट पहाड़ी के पास पैदल जा रहे दो राहगीरों के सामने अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टानें और भारी मलबा तेज रफ्तार से सड़क पर आ गिरा। कुछ पल के लिए ऐसा लगा मानो मौत मलबे की शक्ल में उनके सामने आ खड़ी हुई हो। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और दोनों यात्रियों ने खतरे को भांपते हुए समय रहते अपने कदम पीछे खींच लिए। देखते ही देखते चट्टानें वहीं गिर गईं और दोनों बाल-बाल बच गए। इस घटना ने वहां मौजूद हर शख्स की रूह कंपा दी...जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।0
0
Report
Zuckerberg की माफ़ी पर Kangana Ranaut ने कहा—Gen Z बच्चों की मुश्किलें, राहुल गांधी पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली PM मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने पर मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग की माफ़ी पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, "...हमें बहुत खुशी है कि गलतियों को मान लिया गया है, और हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में इन आतंकवादी ताकतों से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को जो खतरा बढ़ रहा है, उससे हमें राहत मिलेगी।" झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "हमारी Gen Z, हमारे बच्चे, सचमुच कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, एक ऐसी स्थिति जो दशकों से बनी हुई है... कांग्रेस पार्टी ने यहां (दिल्ली में) ऐसा तमाशा खड़ा किया था। उन्होंने संसद में हमला करने की भी कोशिश की थी... फिर भी, अब जब झारखंड में बच्चों की हालत इतनी खराब है... तो राहुल गांधी उनसे मिलने नहीं जा रहे हैं। लेकिन जब लोगों को भड़काने या देश की सुरक्षा को खतरे में डालने की बात आती है, तो राहुल गांधी देश के लिए खतरा बनकर सबसे पहले आगे आते हैं।"0
0
Report
बांसवाड़ा में उधारी पैसे लेने को लेकर जीजा-साला के बीच लाठी-सरियों से हमला, घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधायक- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा आनंदपुरी थाना क्षेत्र के सोकपुरा गांव में उधारी के पैसे मांगने पहुंचे एक जीजा पर उसके साले ने लाठी और सरियों से हमला कर दिया। हमले में जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घायल विनोद अपने साले से बकाया राशि लेने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साले ने लाठी और सरियों से हमला कर दिया। हमले में विनोद के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर आनंदपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
Origami से लीपरोस्कोपिक सर्जरी: यूरोसर्जन की नई तकनीक चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:Urosurgeon does laparoscopic surgery by origami figures.0
0
Report
हरिद्वार में भारी बारिश के बीच कनवारीयास हर की पौड़ी पहुंचे गंगा जल लिए
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Kanwariyas continue to arrive at Har Ki Pauri for Ganga water amid heavy rain / visuals0
0
Report
221 फीट लंबी तिरंगा कावड़ देशभक्ति यात्रा ने लोगों को किया आकर्षित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:221 फीट की तिरंगा कावड़ दरसअल देश के नाम इस कावड़ को बागपत जनपद के 21 शिव भक्तों की टीम 2 अगस्त को हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के ओर निकली हुई है। देशभक्ति का जज्बा लिए ये शिवभक्तों की टोली रोजाना 20 से 22 किलोमीटर का सफर तय करती है बताया जा रहा है कि ये शिवभक्त कावड़िए 221 फीट लंबी तिरंगा कावड़ यात्रा को लेकर 190 किलोमीटर का अपना सफर कर रहे हैं, यात्रा के दौरान ये टोली लोगों से अपील कर रही है कि अपने देश के लिए हर किसी को प्यार मोहब्बत के लिए समर्पित होना चाहिए क्यूंकि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है ये शिवभक्त बताते हैं कि हमारी ये कावड़ देश के शहीदों को समर्पित है। आपको बता दे की हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर करोडो शिव भक्त इस समय मुजफ्फरनगर जनपद से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए प्रस्थान कर रहे हैं इसलिए यहां पर एक से बढ़कर एक अनोखी मनमोहन और देश को समर्पित कावड़ देखने को मिल रही है। 221 फीट लंबी तिरंगा कावड़ को लाने वाली टोली के सदस्य हरेंद्र कुमार बताते हैं कि हम हरिद्वार से कावड़ लेकर जिला बागपत ग्राम कुरड़ी उत्तर प्रदेश यह 221 फीट लंबा और 11 फीट ऊंचाई है इसकी देखो तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है यह देश शहीदों के लिए समर्पित है यह युवाओं को राष्ट्र भावना जागृत करने के लिए है हम 21 भक्त हैं हम 2 तारीख को हरिद्वार से जल लेकर चले थे और 11 तारीख को अपने गांव में अभिषेक करेंगे हम 20 से 22 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं डेली हमारी यात्रा 190 किलोमीटर के आसपास है तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है इसलिए युवाओं से अपील है अपने देश के लिए प्यार मोहब्बत और समर्पित होना चाहिए यह हमारी पहले तिरंगा यात्रा है।0
0
Report
Advertisement
