icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

12 वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollowJust now
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय बालक का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी पिंटू उर्फ शैलेंद्र निवासी कामापुर, थाना विंध्याचल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर कुशियारा जंगल से बालक का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। सेमरी गांव निवासी रामदास बिंद का पुत्र केशव प्रसाद मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बिहसड़ा इंटरमीडिएट कॉलेज के पास चाय-पान की दुकान चलाता है। उसका 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कक्षा छह का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, पिछले चार-पांच दिनों से एक युवक दुकान पर आकर बैठता था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह प्रिंस को बाइक सिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। देर रात तक बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने डायल 112 और विंध्याचल पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले रामदास ने 60 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। इसकी जानकारी दुकान पर आने-जाने वाले युवक को भी हो गई थी। आरोप है कि अपहरण के बाद लखनऊ में रहने वाले उनके रिश्तेदार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस के अनुसार, अपहरण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कई टीमें गठित की गईं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैन्युअल इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान पिंटू उर्फ शैलेंद्र के रूप में हुई। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लालच में बालक की हत्या करने और शव जंगल में छिपाने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बाइट: अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर।
0
0
Report

वाराणसी: काशी में गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा आयोजित, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए शामिल

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। काशी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन पूजा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ लहुराबीर स्थित हथुआ मार्केट से किया गया। आयोजकों के अनुसार, कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शोभायात्रा हथुआ मार्केट से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजघाट स्थित नमो घाट पहुंची। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच लोग शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री के वाराणसी पहुंचने पर एयरपोर्ट पर समर्थकों और समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे काफिले के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’, पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, इंजीनियर अशोक यादव, पूर्व एमएलसी शिवनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव, अधिवक्ता शिवा यादव एवं विकास यादव, डोम राजा विश्वनाथ चौधरी बिट्टू, यादव धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक यादव, जयप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में सागर नगर निगम को पुरस्कार मिलने की संभावना

Sagar, Madhya Pradesh:एंकर- स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत आज दिल्ली में परिणामों की घोषणा की जाएगी। शाम 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नगरीय निकायों को स्वच्छता की विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित करेंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सागर नगर निगम को भी आमंत्रित किया गया है। जाहिर है यह आमंत्रण स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सागर नगर को दिया गया है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सागर नगर निगम का किस कैटेगरी में चयन हुआ है। बहरहाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में सागर नगर निगम को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने जा रहा है यह जानकारी से शहर में उत्साह का माहौल है। दूसरी तरफ सागर के जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्र आज निगम परिसर में शाम 4 बजे जमा होंगे जहां दिल्ली के कार्यक्रम को लाइव देखेंगे और जश्न मनाएंगे। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में कई बिंदु पर मापदंड तय किये जाते हैं जिनमें साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और बेस्टेज रिसाइकिल, रीयूज और रीप्रड्यूज जैसी केटेगरी शामिल हैं, साथ ही सीवर और जल सोधन STP जैसे प्रावधानों पर भी अंक दिए जाते हैं। सागर को किस कैटेगरी में यह पुरस्कार मिलेगा यह पुरस्कार की घोषणा के बाद ही सामने आएगा।
0
0
Report

कोटा की थोक फल-सब्जी मंडी में तलवार लहराते बदमाश, व्यापारी को धमकी

Kota, Rajasthan:कोटा के छावनी स्थित एरोड्रम सर्किल की थोक फल-सब्जी मंडी में हथियारबंद युवकों की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 से 5 युवक एक दुकान पर पहुंचे और तलवार लहराते हुए व्यापारी व उसके मुनीम को जान से मारने की धमकी दी। करीब 10 से 15 मिनट तक मंडी में दहशत फैलाने के बाद आरोपी वहां से चले गए। मामले में कैलाश फ्रूट्स एंड वेजिटेबल कंपनी के संचालक महेश मीणा ने गुमानपुरा थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे महेश मीणा अपने मुनीम कोमल मीणा के साथ दुकान नंबर B-65 पर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान 4 से 5 युवक दुकान के बाहर पहुंचे। इनमें शाहरुख उर्फ ढिबरी और साबिर उर्फ भूरी के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक युवक के हाथ में नंगी तलवार थी। आरोप है कि युवकों ने दुकान के बाहर से महेश मीणा और उनके मुनीम को जातिसूचक अपशब्द कहे। इस दौरान मुनीम को तलवार से काटने की धमकी भी दी गई। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी करीब 10 से 15 मिनट तक तलवार लहराते रहे और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। व्यापारी का कहना है कि थोक मंडी में रात के समय भी कारोबार चलता है और बड़ी संख्या में व्यापारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में हथियार लेकर युवकों के पहुंचने और धमकाने की घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि कुछ युवक रातभर मंडी में नशा कर व्यापारियों को परेशान और धमकाते हैं। पीड़ित व्यापारी ने गुमानपुरा थाना पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंडी में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि वे बिना किसी डर के अपना कारोबार कर सकें।
0
0
Report

छठ पूजा के लिए बिहार जाने को छिंदवाड़ा से स्पेशल ट्रेनें: जबलपुर-नागपुर-इटारसी-भोपाल मार्ग

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा से छत पूजा के लिए यात्री पहुंच रहे जबलपुर , नागपुर, इटारसी या भोपाल जहां से ले रहे स्पेशल ट्रेनों का सहारा छिंदवाड़ा सहित पूरे देश में आस्था का पर्व छठ पूजा मनाई जाएगी जो 13 नवंबर से 16 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा. छिंदवाड़ा में भी छठ पूजा को धूमधाम से मनाया जाता है . घाटो और तालाबो की सफाई भी प्रशासन के द्वारा शुरू कर दी गई है. जो यात्री छत पूजा के लिए बिहार जाते है उन्हें छिंदवाड़ा से बिहार के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी न होने के कारण पहले जबलपुर , नागपुर , इटारसी या भोपाल जाना पड़ता है जिसके बाद जो बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन छत पूजा के लिए जाती हैं उनका सहारा लेना पड़ता है उसके बाद वह बिहार पहुंच पाते है और छठ पूजा अपने परिवार के साथ मनाते हैं.
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार हरकी पैड़ी के पास बारहसिंघा गंगा में घूमा, वन विभाग पर सवाल

Haridwar, Uttarakhand:धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास गंगा की लहरों के बीच पहुंचा बारहसिंघा, वन्यजीव को देखकर स्थानीय लोग रह गए हैरान। गंगा की जलधारा के बीच बारहसिंघा को अठखेलियां करते देख लोगों में कौतूहल और आश्चर्य का माहौल, मौके पर जुटी लोगों की भीड़। हरकी पैड़ी के समीप निर्माणाधीन अस्थाई पुल के नीचे जंगली जानवर के पहुंचने से वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों ने गंगा की लहरों के बीच घूमते बारहसिंघा का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल, घटना बनी चर्चा का विषय। धर्मनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थल के इतने करीब वन्यजीव की मौजूदगी ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल, वन्यजीव की सुरक्षा और रेस्क्यू को लेकर लोगों में उत्सुकता।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा चांदी लूटकांड: भाजपा नेता विशाल महासेठ के गिरफ्तारी से सियासत गरम

Patna, Bihar:बिहार के दरभंगा में 1.39 करोड़ रुपये के चांदी लूटकांड में भाजपा के नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की गिरफ्तार. भाजपा नेताओं का है काफी करीबी राजनीति हुई तेज राजद और कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप. दरभंगा के सर्राफा कारोबारी से 1.39 करोड़ से अधिक की चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सबसे चर्चित नाम भाजपा के नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की का है. पुलिस के अनुसार, विशाल महासेठ भी लूट की साजिश में शामिल था. विशाल का स्थानीय विधायक स्थानीय सांसद के साथी बीजेपी के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध थे. गिरफ्तारी के बाद अब सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दरभंगा के विधायक हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोई जुड़ा हुआ हो तो फिर भी अपराधी हो तो सरकार पार्टी नहीं उसे बचाएगी. यह एनडीए की सरकार है, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. कोई भी आरोपी हो उसे कठोर कार्रवाई होगी. प्रेस बयानों के अनुसार, नगर मंडल में एक कार्यकर्ता था, वह दशकों से पार्टी से जुड़ा था. अब वह पार्टी का वर्कर था, यह पक्का है. सभी पार्टी नेताओं के साथ उसकी फोटो है. पर कोई भी अपराधी हो, उसकी पार्टी से जुड़ाव हो या न हो, कठोरता से कदम उठेंगे. संजय सरावगी ने कहा अविलंब पार्टी से मुक्त करें. अन्य नेताओं ने भी विभिन्न बयान दिये. आरजेडी के एमएलसी कारी सुहेब ने आरोप लगाया कि भाजपा का चाल-चरित्र बार-बार सामने आता है. आरएसएस छोटे-घंटू अपराधों को पोसती है और बड़ी पोस्ट देती है. दरभंगा चांदी लूटकांड में कौन-सा पार्टी जुड़ा है, यह कानून तय करेगा. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून अपना काम करेगा और किसी को दोषी ठहराने से पहले निष्पक्ष जांच होगी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा कि लूटने वालों के सरगना भाजपा से जुड़े हैं और भाजपा की परंपरा पर सवाल उठे.
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश: अखिलेश कुमार गिरफ्तार, पोक्सो मामला दर्ज

Dehradun, Uttarakhand:एंकर : सहसपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक युवती को जबरन अपने कमरे में ले जाकर गंदी हरकतें करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है... दरअसल ये पूरा मामला बीती 9 नवंबर का है, जब कोतवाली सहसपुर पर आकर एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की आरोपी अखिलेश कुमार ने उसकी नाबालिक पुत्री को जबरन पहले अपने कमरे में खींचकर उसके साथ गंदी हरकतें की... इतना ही नहीं आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर नाबालिक युवती को जान से मारने की धमकी तक दे डाली... मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में तुरंत पोक्सो एक्ट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की.. पुलिस ने मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले आरोपी अखिलेश कुमार को बयान दर्ज करवाने के लिए कोतवाली सहसपुर पर बुलाया और थाना परिसर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...
0
0
Report
Advertisement

बालेन शाह के भारत दौरे से नेपाल-भारत रिश्ते और उत्तराखंड में पर्यटन-व्यापार के मौके

Dehradun, Uttarakhand:एंकर – भारत और नेपाल के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में 22 नवंबर का दिन अहम हो सकता है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उत्तराखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें लंबे समय से लंबित पंचेश्वर बहुउद्देशीय बांध परियोजना, भारत-नेपाल सीमा की समस्याएं और महेंद्रनगर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट प्रमुख हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार दोनों देशों के बीच पर्यटन और आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है। वीओ-1 – नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के प्रस्तावित भारत दौरे को उत्तराखंड के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, इस दौरान पंचेश्वर बांध परियोजना पर चर्चा होगी। भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से लंबित इस परियोजना से जल विद्युत उत्पादन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में बड़े लाभ की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों और महेंद्रनगर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट को लेकर भी बातचीत होगी। *बाईट - सतपाल महाराज, पर्यटन व सिंचाई मंत्री, उत्तराखंड सरकार* वीओ-2 – दौरे के दौरान पर्यटन को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। पूर्णागिरि मंदिर और नेपाल स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और नेपाल के चितवन नेशनल पार्क को पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। सरकार का मानना है कि दोनों देशों के बीच पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे। *बाईट - सतपाल महाराज, पर्यटन व सिंचाई मंत्री, उत्तराखंड सरकार* वीओ-फाइनल – भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते रहे हैं। ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, बल्कि उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास, व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाएं खोलने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
0
0
Report

सीतापुर पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, भाई दूज पर परिवार मजबूत होने का दावा

Sitapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भाई दूज के पर्व पर सीतापुर पहुंचे। सुरेश खन्ना शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचे और भाई दूज का त्यौहार मनाया। इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज जो परिवार टूट रहे हैं, उनके लिए भाई दूज का त्यौहार बहुत आवश्यक है। यह त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है और परिवार को जोड़ने का काम करता है। आज के समय में इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। 2027 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से चुनाव के लिए तैयार है। हम पांचों साल चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि सीतापुर की सभी सीटें हम लोग जीतेंगे। साथ ही योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनेगी।
0
0
Report

पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, तालाब में उतरकर किया जल सत्याग्रह,

RavindraRavindraFollow10m ago
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर : पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, तालाब में उतरकर किया जल सत्याग्रह, मौदहा क्षेत्र के इचौली और नायकपूर्वा गांव के ग्रामीणों ने तालाब के पानी में उतरकर जताया विरोध, कस्बे में बने चार नलकूप ठप होने से पेयजल संकट गहराया, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसरहे ग्रामीण, जिम्मेदारों के खिलाफ जताई नाराजगी, निजी कंपनी को हटाकर जल संस्थान से पेयजल योजना का संचालन कराने की मांग, ग्रामीणों ने पेयजल योजना की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल, पानी की समस्या दूर न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह कर प्रशासन का ध्यान खींचा, मौदहा क्षेत्र के इचौली और नायकपूर्वा का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top