icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

### दीपावली पर्व को लेकर रेउसा थाने में पुलिस ने की बैठक, आतिशबाजी विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के निर्

RKRamendr KumarFollow1m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:### दीपावली पर्व को लेकर रेउसा थाने में पुलिस ने की बैठक, आतिशबाजी विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के निर्देश रेउसा (सीतापुर)। दीपावली सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रेउसा थाना परिसर में पुलिस ने व्यापारियों और आतिशबाजी का कारोबार करने वाले लोगों के साथ बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और आवश्यक सावधानियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने व्यापारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आतिशबाजी का व्यवसाय करने वालों से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने तथा दुकानों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम पूरे रखने को कहा। साथ ही आतिशबाजी बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके अलावा नगदी लेकर आवागमन करने वाले व्यापारियों को सलाह दी गई कि वे पहले पुलिस को सूचना दें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा लेकर ही आवागमन करें। बैठक में पुलिस ने सभी व्यापारियों से त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर उपनिरीक्षक नागेंद्र पांडे सहित ग्राम प्रधान हामिद अली, पुन्नू, जाहिद अली, पंकज, पुनीत सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

छुईखदान के पान की नई कहानी: महिलाओं के स्व-निर्भरता से चमकेगी परंपरा

Khairgarh, Uttar Pradesh:कभी छुईखदान का पान सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि इस इलाके की पहचान हुआ करता था। यहां की पान की खुशबू देश के कई राज्यों तक पहुंचती थी। स्थानीय लोकमान्यता तो यहां तक है कि छुईखदान के पान की पहचान पाकिस्तान के लाहौर तक थी। करीब छह हजार पान की खेती से गुलजार रहने वाला यह इलाका वक्त के साथ अपनी इस विरासत को खोने लगा। आगजनी की घटना ने पारंपरिक पान की खेती को बड़ा झटका दिया, लेकिन अब एक बार फिर छुईखदान के पान की किस्मत बदलने की कोशिश हो रही है। किसान खेतों में पान की बेलें संवार रहे हैं, तो महिलाएं इसी पान से चॉकलेट, मिठाई और चाय बनाकर स्वाद को नया कारोबार दे रही हैं। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट... ये सिर्फ पान के पत्ते नहीं, बल्कि छुईखदान के इतिहास, संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। कभी यहां हजारों की संख्या में पान की खेती होती थी। खेतों में तैयार होने वाला पान अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर था। देश के कई राज्यों में इसकी मांग थी। स्थानीय लोकमान्यता के अनुसार छुईखदान के पान की पहचान पाकिस्तान के लाहौर तक पहुंची थी। छुईखदान में पान की खेती की शुरुआत के पीछे रियासतकाल से जुड़ी दिलचस्प कहानी भी सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि खैरागढ़-छुईखदान रियासत में उत्तर प्रदेश से रानियों के आगमन के साथ पान खाने और मेहमानों को पान खिलाने की परंपरा आई। रानियों के साथ आई दासियों के जरिए यहां पान की संस्कृति विकसित हुई और धीरे-धीरे पान की खेती छुईखदान की खास पहचान बन गई। लेकिन समय के साथ इस विरासत पर संकट गहराता गया। आगजनी की एक घटना ने पान की खेती को बड़ा नुकसान पहुंचाया। कभी हजारों की संख्या में होने वाली खेती सिमटती चली गई। किसानों के सामने परंपरा बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। अब जिला प्रशासन पान अनुसंधान केंद्र के जरिए इस पुरानी खेती को फिर से बढ़ावा देने में जुटा है। खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 10 किसान बड़े स्तर पर पान की खेती कर रहे हैं। सरकारी नर्सरियों के माध्यम से भी पान की बेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। और अब छुईखदान के पान की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यहां की महिलाएं पान को सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रख रहीं, बल्कि उससे चॉकलेट, मिठाइयां, चाय और चीला जैसे नए उत्पाद तैयार कर रही हैं। यानी जिस पान की पहचान कभी परंपरागत खेती से थी, वही अब महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार का जरिया बन रहा है। यहां गिलोरी, मीठा, बंगला और कपाली सहित करीब 10 किस्मों का पान उगाया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

मंडला स्थापना दिवस: मंत्री संपतिया उइके ने कबड्डी मंच पर छात्रों के साथ धमाकेदार नाचा

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में स्थापना दिवस का जश्न, कबड्डी के मैदान में उतरीं मंत्री संपतिया उइके, छात्र-छात्राओं संग जमकर थिरकीं मंडला — मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मंडला में उत्साह, उमंग और उल्लास की अनूठी छटा देखने को मिली। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल, कला और संस्कृति का शानदार संगम नजर आया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके महिला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कबड्डी खेलती नजर आईं, तो वहीं छात्र-छात्राओं के समूह के साथ नाचते-गाते उत्सव का आनंद भी लिया। स्थापना दिवस के इस आयोजन में मंत्री का खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होना आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
0
0
Report

हापुड़ में दिनदहाड़े लूट, पशु व्यापारी से 2.40 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी 4 टीमें

RKRavi KumarFollow2m ago
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असरा के जंगल में लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी। मेरठ जिले के थाना मुंडाली निवासी दो पशु व्यापारी मथुरा में लगने वाले पशु मेले के लिए निकले थे। रास्ते में तीन अज्ञात लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और नगदी लूट ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारियों से 2 लाख 40 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया है। एसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
0
0
Report

टोंक में लोकतंत्र बचाओ यात्रा: भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला

Tonk, Rajasthan:दिल्ली में कांग्रेस की रैली के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने टोंक में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा का आयोजन किया है। भाजपा कार्यालय से पटेल सर्किल तक पदयात्रा आयोजित हुई। पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी मौजूद रहे। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौर की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सेना के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि सेना के खिलाफ बोलने वाला राजकुमार पप्पू क्यों नही समझ पा रहा है। भारतीय सेना देश की आन,बान और शान है और पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की ताकत हमारी सेना में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बातें करती है, जबकि आज भारत की सेना की ताकत से चीन सहित दुनिया के बड़े देश भी भारत की शक्ति को गंभीरता से लेते हैं। मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है और देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि भारत की सेना बेहद शक्तिशाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिससे पूरे परिसर में चुनावी माहौल और उत्साह नजर आया। पदयात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

लुटाना-मगनी सभा में राहुल कस्वां ने घोषणाओं पर हमला, 10 लाख चौक के वादे के साथ

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर लुटाना-मगनी में गरजे सांसद राहुल कस्वां, राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना, बोले काका की घोषणाओं के चक्कर में मत पड़ना’ राजगढ़ पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल धर्मपत्नी नवीन रैप्सवाल के समर्थन में चुनावी सभा, दादी गौरी मंदिर के सामने गंदे पानी के तालाब की जगह सार्वजनिक चौक बनाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा सादुलपुर पंचायत राज चुनाव को लेकर लुटाना-मगनी गांव में कांग्रेस की चुनावी सभा आयोजित हुई। सभा में चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शिरकत कर कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के समर्थन में ग्रामीणों से वोट देने की अपील की। सभा में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया भी मौजूद रहीं। चुनावी सभा के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर तीखे तंज कसे। सांसद राहुल कस्वां ने गांव की वर्षों पुरानी समस्या का जिक्र करते हुए गोरी दादी मंदिर के सामने बने गंदे पानी के तालाब को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर गंदे पानी की समस्या समाप्त कर सार्वजनिक चौक विकसित करवाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्कां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि काका गांवों में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, उनके चक्कर में मत पड़ना। उन्होंने पानी की टंकी का उदाहरण देते हुए कहा कि गांव में पहले से पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन उसमें अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है। जब पहले से बनी टंकी का ही ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा तो नई टंकी की घोषणाओं का क्या फायदा? सांसद ने भाजपा नेताओं की घोषणाओं और विकास के दावों पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने भीमसेन डेम के मुद्दे पर कहा कि सरकारी जमीन पर डेम का निर्माण हो सकता है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। सभा के अंत में सांसद राहुल कस्वां और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने पंचायत समिति सदस्य वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। लुटाना-मगनी की इस चुनावी सभा में विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ-साथ भाजपा पर राजनीतिक हमले भी चर्चा का केंद्र रहे.
0
0
Report
Advertisement

बरगी बस से 7.158 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, यात्री बस से 7 किलो गांजा बरामद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस से गांजा तस्करी कर रहे 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी से बरगी आ रही पवन बस क्रमांक MP50ZK1297 में एक युवक गांजा लेकर सफर कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-34 स्थित सागर ढाबा के पास बस को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें संदिग्ध युवक दीपक वर्मन (23), निवासी प्रेम सागर झंडा चौक, हनुमानताल, जबलपुर के गहरे नीले रंग के बैग और प्लास्टिक की पन्नी में भूरे सेलो टेप से लिपटे चार पैकेट मिले। जांच करने पर पैकेटों में गांजा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में बरगी थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश दोहरे सहित थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
0
0
Report

उमरिया के करन गौतम की भारतीय जूनियर हॉकी टीम में नियुक्ति, जिले में खुशी की लहर

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया निवासी 18 वर्षीय करन गौतम का चयन भारतीय हॉकी जूनियर टीम के लिए हुआ है, उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने करन को बधाई दी है. उमरिया के ज्वालामुखी कलोनी के रहने वाले करन अजय गौतम जो की पेशे से शिक्षक हैं के पुत्र हैं, तीन वर्ष पूर्व इनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी टीम के लिए हुआ था. हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण करन मध्यप्रदेश हॉकी टीम में चयनित हुए और कई मैचो में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसे देखते हुए इनका चयन इंडियन हॉकी کی जूनियर टीम के लिए हुआ है. सब जूनियर इंडिया कैंप चंडीगढ़ में अभ्यास मैच में भी करन ने इंटरनेशनल मैच में जीते और तीन गोल्ड मेडल हासिल किये और भारतीय हॉकी की जूनियर टीम का हिस्सा बने. नवंबर माह में ईजीप्ट में होने वाले हॉकी के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनायें प्रदान की है。
0
0
Report

शाजापुर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: परमार ने शिक्षा के लिए दो प्रमुख मांगें रखीं

Shajapur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को शाजापुर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के गांधी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश गान की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अतिथियों का तुलसी के पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।\n\nमंत्री परमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां\n\nकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इंदरसिंह परमार ने मध्यप्रदेश के गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश नए स्वरूप में अस्तित्व में आया था। वर्ष 1956 से लेकर आज तक प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। एक समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के अन्य राज्यों के साथ कदम मिलाकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से देश में प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक बदलाव और विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासوں से देश और प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मंत्री ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाईं।\n\nविधायक भीमावद ने रखीं दो प्रमुख मांगें\nकार्यक्रम के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने मंत्री इंदरसिंह परमार के समक्ष क्षेत्र की उच्च शिक्षा से जुड़ी दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। विधायक ने कहा कि शाजापुर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को इंजीनियरिंग महाविद्यालय के रूप में उन्नयन किया जाए। इसके साथ ही शासकीय विधि महाविद्यालय शाजापुर में विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम) की कक्षाएं प्रारम्भ की जाएं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़े।\nप्रतिभावान विद्यार्थियों को वितरित किए चेक\nकार्यक्रम के दौरान कृषि क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं और भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।\nआयोजन में कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, महेंद्र तारणेकर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
0
0
Report
Advertisement

दमोह में ई-रिक्शा का चौंकाने वाला हादसा: साढ़े تین साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Damoh, Madhya Pradesh:ई रिक्शा बन साढ़े तीन साल के मासूम का काल, दबकर हुई दर्दनाक मौत... यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि ये ई बाइक या ई रिक्शा हादसे की वजह बन सकते है और कभी भी कोई अप्रिय घटना सामने आ सकती है, हम आपको डरा नहीं रहे बल्कि सतर्क और सावधान कर रहे है क्योंकि एमपी के दमोह जिले से एक ऐसी ही दर्दनाक खबर सामने आई है जहां एक ई रिक्शा ने एक घर का चराग़ बुझा दिया और साढ़े तीन साल के एक मासूम बच्चे की मौत ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है। मामला जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के गांव सुरगी का है यहां रहने वाले देवेंद्र अहिरवाल नाम के शख्स के आंगन में उनका ई रिक्शा खड़ा था , सुबह सुबह सब अपने काम में लगे थे कि उसी वक्त उनका उनका बेटा अजीत इस ई रिक्शा के पास पहुंचा आटो में चाबी लगी हुई थी और मासूम ने चाबी घुमाई एक्सीलेटर घुमाया और ऑटो दौड़ पड़ा, कुछ दूर जाने पर ऑटो अनियंत्रित हुआ और पलट गया, इस ऑटो के नीचे मासूम दब गया, परिजन और आसपास के लोग दौड़े आटो को उठाया मासूम को निकाला और उसे हिंडोरिया के सिविल अस्पताल लेकर गए जहां हालत गंभीर होने पर मासूम की दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया यहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। इस मासूम की मौत के बाद परिजनों की स्थिति बेकार है वहीं इलाके ने मातम फैल गया है। घटना लापरवाही का बड़ा उदाहरण भी कही जा सकती है। ई रिक्शा ने स्टार्ट होने के बाद आवाज नहीं आती और न ही इसमें गैर सिस्टम है लिहाजा एक्सीलेटर को घुमाते ही वो चल पड़ता है, आवाज न आने की वजह से लोग देख भी नहीं पाते या उनका ध्यान इस तरफ नहीं जाता इस घटना में भी यही हुआ और इसके अलावा जो बड़ी लापरवाही सामने आई वो रिक्शा ने चाबी लगी छोड़ देना भी है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को सावधान सतर्क रहने की सीख दी है जिन घरों में ये ई बाइक ई रिक्शा जैसे वाहन है वो लोग लापरवाही न बरते छोटी छोटी चीजों पर ध्यान दें ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बन सके।
0
0
Report

अमरोहा में एकतरफा प्यार से निकाह रुका; दूल्हे को गोली मारने की धमकी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में एकतरफा प्यार में टूटा निकाह! दूल्हे को मिली गोली मारने की धमकी, 4 घंटे थाने में चला हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते शादी टूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के अर्शद नामक युवक ने दूल्हे को फोन कर धमकी दी कि बारात लेकर आया तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र से आने वाली बारात थाने पहुंच गई। दूल्हा दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर है। दुल्हन ने पुलिस को दिए बयान में अर्शद से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से माता-पिता की पसंद से शादी करने की बात कही। दुल्हन के भाई शहजाद ने भी धमकी भरे फोन को साजिश बताया। दोनों पक्षों के बीच करीब चार घंटे तक पंचायत और हंगामा चलता रहा। रात 12 बजे बारात बिना दुल्हन के लौट गई। पुलिस ने आरोपी अर्शद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report

RJD ने लगाया आरोप: निर्दलीय MLC ने BJP में ली सदस्यता, अयोग्य घोषित करने की demand

Patna, Bihar:बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष साथ ही अंजुम आरा की आई कि बाइट है मनोज झा वाला पहले भेजे है उसी ने से लगा लिया जाय। RJD ने बिहार विधान परिषद के हालिया चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने वाले दो विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना संविधान की tenth अनुसूची के तहत दल-बदल कानून का उल्लंघन है। मनोज झा सांसद राज्यसभा RJD। ARJD सांसद मनोज झा ने सारण और तिरहुत से नवनिर्वाचित निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की सदस्यता पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों नवनिर्व Schönited MLC ने निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जो संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। मनोज झा ने संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतता है और उसके बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक निर्दलीय सदस्य सदन में किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन दे सकता है, लेकिन वह किसी दल की सदस्यता ग्रहण नहीं कर सकता उन्होंने यह भी कहा कि मैं विधान परिषद के सभापति से अनुशंसा करूंगा कि राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को अयोग्य घोषित किया जाए और उन्हें किसी भी विधानमंडल दल का सदस्य बनने की अनुमति नहीं दी जाए। वही मनोज झा और RJD के आरोप पर संजय सरावगी ने कहा वो दोनों माननीय विधान पार्षद ने भाजपा को सपोर्ट दिया, तो भाजपा कार्यालय में उनका अभिनंदन हुआ। तो आएंगे तो भाजपा के पट्टे से ही तो होगा... तो उन लोगों ने समर्थन दिया है भारतीय जनता पार्टी और एनडीए, में इन लोगों में आस्था प्रकट करते हुए उन्होंने समर्थन दिया है। अरे भाई कहे तो समर्थन दिया है। आए हैं तो समर्थन दिया है उन लोगों ने। चार बार कहे तो एक ही बात को दोहरा रहे हैं। वही जेडयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की देखिए दोनों माननीय विधान पार्षद जो निर्दलीय हैं, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को लेकर के या फिर समर्थन को लेकर के, फैक्ट क्या है दोनों में, इसको तो स्पष्ट दोनों एमएलसी, श्री बंशीधर बृजवासी जी या फिर श्री राहुल राज जी, दोनों ही कर सकते हैं, दूसरा तो कोई बोल नहीं सकता। और ये कंप्लीट ये उनका मामला है, उनका मसला है, जेडीयू का तो इससे कहीं कोई कंसर्न है ही नहीं। वही दोनों MLC की बात की जाए तो वह पलटे हुए दिखे पहले बंशीधर ब्रजवासी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं सदस्यता लिया है लेकिन बात जब आगे बढ़ी तो पलट गये बोले कि बंशीधर ब्रजवासी ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top