Back
केमिकल खत्म—14,000 घरों की खैरा जलापूर्ति दस दिन से ठप
PKPrashant Kumar
Nov 18, 2025 13:29:57
Munger, Bihar
केमिकल खत्म होने से खैरा जलापूर्ति योजना ठप, 14 हजार घरो में दस दिनों से नहीं पहुंच रही पानी। फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण.
मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हवेली खड़गपुर प्रखंड के खैरा जलापूर्ति योजना के तहत घरों तक पहुंचाई जाने वाली शुद्ध पेयजल आपूर्ति पिछले दस दिनों से पूरी तरह बाधित है। योजना केंद्र पर शुद्धिकरण के लिए आवश्यक केमिकल (एलएम ) खत्म हो जाने के कारण जलापूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे ग्रामीण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।
मंगलवार को ग्रामीण अर्णव कुमार सरपंच रुस्तम कुमार रूपम देवी संगीता देवी हिमांशु कुमार इनर देव मंडल ने बताया कि जलापूर्ति रुकने से वे मजबूरन गांव के कुआं का फ्लोराइड युक्त पानी पिने को विवश हैं। फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण लोगों में भय और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। जलसंकट का आलम यह है कि गांव के दर्जनों परिवार प्रतिदिन खैरा जलापूर्ति केंद्र पहुंचकर प्लास्टिक की बाल्टी, डिब्बे और बोतलों में पानी भरकर घर ले जाने को मजबूर हैं।
बाइट : सुभाष सिंह ग्रामीण
बाइट : राजेश कुमार सिंह ग्रामीण
बाइट : अर्णव सिंह ग्रामीण
बाइट : रंजीता देवी ग्रामीण
बाइट : हिमांशु कुमार ग्रामीण
बाइट : रूपम देवी ग्रामीण
बाइट : इंद्रदेव मंडल ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार दस दिनों से एक बूंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है, लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द केमिकल उपलब्ध कराकर जलापूर्ति बहाल की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है, ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति yathashiGrah शुरू हो सके।
वही खैरा जलापूर्ति के ऑपरेटर ननंद कुमार ने बताया की केमिकल खत्म होने के कारण सात दिनों से जलापूर्ति ठप पड़ी है जब तक केमिकल नहीं आएगा तब तक लोगो को घरो में पानी नहीं जायेगा।
बाइट नंदन कुमार ऑपरेटर
वहीं पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया की एमएल खत्म होने के कारण पानी की सप्लाई बंद है दो -तीन दिन के अंदर केमिकल उपलब्ध करा दी जाएगी इसके बाद जलापूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। इस योजना के तहत 14,000 घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है。
वही आपको बता दे की इस जलापूर्ति योजना के तहत हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनका बाद पूर्वी पंचायत के खैरा भलुआकोल, मर्दन चक, फसियाबाद सहित नगर पंचायत क्षेत्र की लगभग 60 हजार की आबादी बीते दस दिनों से शुद्ध पेयजल संकट से जूझ रही है। विभागीय लापरवाही और केमिकल की कमी के कारण जल मीनारों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। सबसे गंभीर स्थिति खैरा गांव की है, जहां फ्लोराइड युक्त पानी से वर्षों तक लोगों को असामयिक मौत और अपंगता का सामना करना पड़ा था। अब जब शुद्ध जल आपूर्ति बंद है, ग्रामीण दोबारा कुएं और बोरिंग का पानी पीने को मजबूर हैं।
100
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowNov 18, 2025 14:36:0968
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 18, 2025 14:35:2716
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 18, 2025 14:35:0291
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 18, 2025 14:34:3994
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowNov 18, 2025 14:34:1329
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 18, 2025 14:33:54113
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 18, 2025 14:33:37117
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 18, 2025 14:33:2284
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 18, 2025 14:32:53Jalaun, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में एक युवती सिपाही के खिलाफ अरेस्टिंग वारंट लेकर थाने पहुंच गई हालांकि वारंट जारी होने के बाद भी अभी तक आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है
15
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 18, 2025 14:32:38122
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 18, 2025 14:31:5081
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 18, 2025 14:31:3332
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 18, 2025 14:31:1864
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 18, 2025 14:31:0568
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 18, 2025 14:30:32Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:8 PM GUEST
भाजपा प्रवक्ता,अजय धवले
कांग्रेस प्रवक्ता शिम्पी अग्रवाल
राजनीतिक विश्लेषक,नीरज तिवारी
आदिवासी नेता, देवेंद्र तोमर
54
Report