811213
बिहार में बोलेरो मालिक की ली गई जान
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:बेगूसराय के सिहमा गांव निवासी 20 यूवक की जान ले ली गई। शव एनएच-80 किनारे से बरामद किया गया, सिर में गोली चलाई गई थी। आरोपियों ने मृतक की बोलेरो और मोबाइल भी लूट लिया था। मृतक ने रविवार को तीन लोगों को मुंगेर जाने के लिए वाहन बुक किया था। मृतक के परिवार को सूचना मिली कि मृतक का शव मुंगेर में मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर में महिलाओं की नशे विरोधी मुहिम से जागरूकता और स्वच्छता का संदेश फैला
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:वीओ-1: रामपुर नगर परिषद की पार्षद नीतिका गुप्ता ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को हर वार्ड तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को एकजुट कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों और इसकी रोकथाम में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डकोल्ड में आयोजित बैठक के बाद महिलाओं ने क्षेत्र में भांग के पौधे उखाड़े और नशे के खिलाफ सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया। बाइट – नीतिका गुप्ता, पार्षद, नगर परिषद रामपुर वीओ-2: पूर्व पार्षद कांता नेगी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को साथ जोड़ना है, ताकि चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ एक व्यापक जनअभियान खड़ा किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। बाइट – कांता नेगी, पूर्व पार्षद वीओ-3: आशा वर्कर अंजलि ने नशे की रोकथाम के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की अपील की। बाइट – अंजलि, आशा वर्कर वीओ-4: वहीं पार्षद उमा बंसल ने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की ओर बढ़ता रुझान चिंता का विषय है। युवाओं को इस जहर से बचाने के लिए समाज को मिलकर ठोस और निरंतर अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस लड़ाई को और मजबूत बना सकती है। बाइट – उमा बंसल, पार्षद एंकर आउट्रो: रामपुर में महिलाओं की यह पहल नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को न केवल नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि स्वच्छता और डेंगू से बचाव का संदेश भी घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
जत शहर के नामांतरण के खिलाफ सर्वपक्षीय मोर्चा, विरोध तेज
Sangli, Maharashtra:सांगलीच्या जत मध्ये जत शहराच्या नामांतरण विरोधात सर्वपक्षीय आंदोलन करण्यात आले आहे. भाजपा आमदार गोपीचंद पडळकरंकडून जत शहराचं नाव बदलून देवभूमी जत करण्याचा प्रस्ताव तयार करण्यात आला आहे. या विरोधात जत मधील सर्व पक्ष नेत्यांकडून याला विरोध करण्यात आला आहे. जत हे ऐतिहासिक नाव असून ते बदलू नये,अशी मागणी करत जत शहरांमध्ये सर्वपक्षीय नेत्यांनी माजी आमदार विलासराव जगताप व माजी आमदार विक्रम सावंत यांच्या नेतृत्वाखाली एकत्रित येते धडक मोर्चा काढण्यात आला. ज्या मध्ये शेकडो जतकर नागरिकांनी देखील हाताला काळया फिती सहभाग घेतला होता,मोर्चा नंतर धरणे आंदोलन करत जत शहराच्या नामांतरणाला विरोध दर्शवला आहे.0
0
Report
गरियाबंद में वाटरफॉल हादसा: युवक गिरकर बेहोश, अस्पताल में इलाज जारी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग घटारानी वाटरफॉल के ऊपर से गिरा युवक...... बाल बाल बची युवक की जान...... नीचे गिरने से मचा हड़कंप, युवक हुआ बेहोश...... आनन फानन में लोगों ने युवक को नजदीकी फिंगेश्वर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां युवक का इलाज जारी...... पर्यटक लगातार वॉटरफॉल में लापरवाही की हदें कर रहे है, पार...... जांच में जुटी फिंगेश्वर पुलिस...... सुरक्षा के व्यापक इंतजाम न होने के चलते पर्यटन स्थलों में घट रही इस तरह की घटनाएं......0
0
Report
Advertisement
झांसी वैगन कारखाने ने डिटैचेबल बॉडी से मरम्मत समय घटाकर राजस्व दोगुना करने वाला आविष्कार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के वैगन मरम्मत कारखाने ने रेलवे के लिए एक खास तकनीक विकसित की है। अब ओपन माल वैगनों की ऊपरी बॉडी को अलग किया और जोड़ा जा सकेगा। इससे न सिर्फ मरम्मत का समय बचेगा, बल्कि रेलवे की कमाई भी दोगुनी होगी। वैगन मरम्मत कारखाने के इंजीनियरों ने ओपन माल वैगनों के लिए एक (वियोज्य) यानी डिटेचेबल ऊपरी बॉडी विकसित की है। इसे विशेष लॉकिंग और गाइडिंग तंत्र की मदद से वैगन के अंडरफ्रेम से अलग किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर फिर से आसानी से जोड़ा जा सकता है। इस नवाचार से वैगनों की मरम्मत के लिए डिटेंशन का समय काफी कम हो जाएगा।0
0
Report
12 साल की दीक्षा ने बाइक से कांवड़ उठाकर मचा दी धूम
Jhajjar, Haryana:उज्जैन में लिया संकल्प, 12 साल की दीक्षा ने बाइक से उठाई कांवड़; आधा रास्ता पैदल चली, बोली- मन से साध्वी, कर्म से राइडर बनना है. झज्जर के बहु गांव की सातवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा की कांवड़ यात्रा सोशल मीडिया पर वायरल। पिता बोले- बेटी को राइडर बनाना है, साथ ही गांव का पुराना नाम भवनगढ़ वापस हो. झज्जर। एक साल पहले जब 12 वर्षीय दीक्षा उज्जैन गई थी, तब उसने मन ही मन संकल्प लिया था कि वह भी कांवड़ लेकर आएगी। अब एक साल बाद उसने अपना यह संकल्प पूरा कर दिखाया। झज्जर के बहु गांव की रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली है। खास बात यह है कि दीक्षा ने अपनी कांवड़ बाइक से उठाई, लेकिन आधे रास्ते की यात्रा पैदल भी तय की। दीक्षा कहती है, “मैं मन से साध्वी और कर्म से राइडर बनना चाहती हूं।” उसके इसी अलग अंदाज ने उसे सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है। पिता पहले भी डाक कांवड़ ला चुके हैं और अब बेटी ने पहली बार कांवड़ उठाई है। पिता का सपना है कि उनकी बेटी आगे चलकर एक अच्छी राइडर बने। दीक्षा 27 जुलाई को हरिद्वार पहुंची थी। इसके बाद 3 अगस्त को शाम करीब 4 बजे उसने गंगाजल उठाया और कांवड़ लेकर गांव की ओर रवाना हुई। दीक्षा के मुताबिक, वह परसों तक अपने गांव पहुंच जाएगी। उज्जैन में ही तय कर लिया था- कांवड़ लेकर आऊंगी। दीक्षा बताती है कि करीब एक साल पहले वह उज्जैन गई थी। वहीं उसके मन में कांवड़ लाने की इच्छा हुई और उसने तय किया कि अगली बार वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएगी। इस बार उसने अपना संकल्प पूरा किया। कांवड़ यात्रा के दौरान दीक्षा ने जो माला, कपड़े और कुंडल पहने हैं, वह सभी उसने उज्जैन से ही खरीदे थे। धार्मिक आस्था के साथ बाइक चलाने के शौक का यह अनोखा मेल उसकी यात्रा को खास बना रहा है। पिता की दो इच्छाएं- बेटी राइडर बने और गांव का नाम बदले। दीक्षा के पिता टिंकू का कहना है कि उनकी दो इच्छाएं हैं। पहली इच्छा है कि उनकी बेटी आगे चलकर राइडर बने और अपनी अलग पहचान बनाए। दूसरी इच्छा है कि गांव को उसके पुराने नाम भवनगढ़ से जाना जाए। वर्तमान में गांव को बहु के नाम से जाना जाता है। दीक्षा चाहती है- गाय को राष्ट्र पशु का दर्जा। दीक्षा नॉनवेज नहीं खाती और उसका कहना है कि सभी जीव-जंतुओं के प्रति दया का भाव होना चाहिए। दीक्षा कहती है कि उसे पशु-पक्षियों से लगाव है और वह चाहती है कि लोग जीवों के प्रति दया रखें और शाकाहारी बनें। आस्था, बाइक और सपनों का अनोखा संगम। 12 साल की दीक्षा की यह कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। इसमें उसके पिता का सपना, बेटी का राइडर बनने का जुनून और उज्जैन में लिया गया संकल्प भी शामिल है। बाइक पर कांवड़ लेकर निकली दीक्षा के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं और लोग उसके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।0
0
Report
भिवानी घेराबंदी: अर्चना-गुप्ता ने कांग्रेस पर प्रहार, 2030 कॉमनवेल्थ पर सियासत गरम
Bhiwani, Haryana:भिवानी अर्चना और किरण ने निशाने पर कांग्रेस व हुड्डा अपने सम्मान समारोह में अर्चना गुप्ता ने चलाए पंच मोदी व नायब खिलाड़ियों के साथ, कांग्रेस में नहीं होती थी सुनवाई 2030 के कॉमनवेल्थ की मेजबानी गुजरात बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण हो रहे है क कांग्रेस व इनेलो ने हरियाणा में बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया होता को हरियाणा मेजबानी करता किरण चौधरी ने बिना नाम लिये हुड्डा व अपने जेठ रणबीर महेन्द्रा को लिया निशाने पर कहा, हम भिवानी के विकास की लड़ाई लड़ते रहे, पर हमारे साथ उन्होंने (हुड्डा) हमेशा भेदभाव किया हम खेल युनिवर्सिटी लाए, उसे भी (हुड्डा) उठा ले गए CCCI के अध्यक्ष ने भी भिवानी में क्रिकेट स्टेडियम नहीं बनवाया मेरा तो दिल धड़कता रहता है कि सब भिवानी में ले आऊँ- किरण भिवानी में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान अर्चना गुप्ता व किरण चौधरी के निशाने पर कांग्रेस रही। दोनों ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में काम हुआ होता तो अगले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हरियाणा करता। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भिवानी में भव्य सम्मान समारोह हुआ। जिसनें सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, पूर्व सांसद किरण चौधरी, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, विधायक घनश्याम सर्राफ़ व कपूर बाल्मीक मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कौशिक ने अर्चना गुप्ता को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किये तो गुप्ता ने भा बॉक्सिंग के पंत चला कर सभी कार्यकर्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। यानी सम्मान समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता बॉक्सरों की जीत पर अलग अंदाज में खुशी मनाई गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कॉमनवेल्थ गेम्स पर हो रही सियासत पर कांग्रेस को लिया निशाने पर लिया और कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। PM मोदी व CM नायब सैनी खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में खिलाड़ियों की सुनवाई भी नहीं होती थी। जबकी प्रदेश सरकार ने हर गांव में व्यामशाला खोलने का काम किया। वहीं 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात में होने और कांग्रेस द्वारा हरियाणा में करवाने की मांग अर्चना गुप्ता ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स होना देश का गौरव, पर होते उसी प्रदेश में हैं, जहां सुविधा व बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर हो। उन्होने कहा कि ये सवाल खड़ा करने वाले सांसद (दीपेंद्र हुड्डा) राज्यसभा के सांसद हैं और राज्यसभा के सासंद सभी पार्टियों के साँझले होते है। बाइट- अर्चना गुप्ता (भाजपा प्रदेशाध्यक्ष) अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि गुजरात जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा में खड़ा होगा तो मेजबानी हरियाणा कर लेगा, हरियाणा को मना नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस व इनेलो की सरकारें रही, भाजपा को तो 12 साल ही सत्ता में आते हुए हैं, बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में समय लगता है। उन्होंने कमियों के सवाल पर कहा कि ये सवाल उठाने वाली कांग्रेस व इनेलो से पुछो, इतने सालों तक ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं की कि हरियाणा कॉमनवेल्थ की मेजबानी कर पाता। अंत में कहा कि कहीं स्टेडियम या खेल मैदान में कमियाँ हैं तो उनको दूर किया जा रहा है। बाइट- अर्चना गुप्ता (भाजपा प्रदेशाध्यक्ष) वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर हो रही सियासत पर राज्यसभा की पूर्व सांसद किरण चौधरी ने बिना नाम लिये हुड्डा व अपने जेठ रणबीर महेन्द्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम भिवानी कुछ भी लाने का प्रयास करते थे तो वो आने नहीं देते थे (हुड्डा)। हमारे साथ तो सड़कों को लेकर भी भेदभाव होता था। सात ही किरण ने कहा कि मैंने PM Modi को चिट्ठी लिखी है कि भिवानी को खेले में एक डिसिप्लिन दिया जाए। किरण यहीं नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि भिवानी से BCCI के अध्यक्ष रहे (रणबीर महेन्द्रा), वो स्टेडियम बनवा देते तो आज ये हालात ना होते। किरण ने कहा कि हम तो हमेशा भिवानी के विकास की लड़ाई लड़ते रहे है। हम भिवानी के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी लाए, उसे भी उठा ले गए (हुड्डा)। अंत में किरण ने कहा कि भिवानी मेरा घर, मेरा तो दिल धड़कता रहता है कि सब कुछ भिवानी ले आऊँ। बाइट- किरण चौधरी (पूर्व सांसद राज्यसभा) अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह बॉक्सर बेटियों की जीत के नाम रहा। वहीं खेलों पर हो रही सियासत में गुप्ता व किरण ने कांग्रेस को ही निशाना पर लेकर इस सियासी संग्राम को सुलगा दिया।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, उत्साह चरम पर
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के लिए अनूठी पहल की गई। विभिन्न मार्गों से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत हाथरस पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर की उड़ान के साथ हुई। इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान हर-हर महादेव और जय भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन श्रवण गंगा सेवा समिति और मठ मंदिर आगरा के महंत महाराज योगेशपुरी जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री सूर्य प्रताप सिंह रहे। समिति का उद्देश्य मीलों पैदल चलकर शिवधाम की ओर जा रहे कांवड़ यात्रियों की आस्था, भक्ति और सेवा भावना का सम्मान करना है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर ने हाथरस पुलिस लाइन से उड़ान भरी। इसके बाद सिकंदराराऊ-कासगंज मार्ग से होते हुए एटा और एटा-टूंडला मार्ग की ओर रवाना हो गया समिति के संस्थापक अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मीलों पैदल चलकर शिवधाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों के चरणों में पुष्प अर्पित करना महादेव की सच्ची सेवा है। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।0
0
Report
योगी सरकार के कावरिया शिविर: 24x7 सुविधाओं से भक्तों की खुशी
Bareilly, Uttar Pradesh:कावरियों के लिए योगी सरकार ने विशेष सुविधाओं युक्त शिविर लगवाए हैं जहां कावरियों के लिए शुद्ध देशी घी के खाने के साथ साथ ठहरने की बेहद शानदार व्यवस्था की गई हैं, कावरियों के शिविर में 24 घंटे कावरिया मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है, महिलाओं के आराम के लिए अलग वाटरप्रूफ पंडाल और पुरुषों के लिए अलग सुविधाओं को मुहैया कराया गया है, इतना ही नहीं शिविर में CCTV भी लगे हैं, इस सुविधाओं को देखकर कावरियों के चेहरे पर भी खुशी साफ देखी जा सकती है, हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने बारेली- बदायूं हाइवे भमोरा कैंप का जायजा लिया, आपको बता दें कि जो भक्त कछला गंगा से जल लेकर बारेली आते हैं तो इसी रास्ते से आते हैं0
0
Report
मामूली बात पर दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में मामूली बात को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक को जमकर पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव का है, जहां कुछ दिन पहले बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंगों ने आकाश और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पश्चिम शरीरा पुलिस ने अलफाज और साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
संभल में नेत्रहीनों की मदद के नाम पर टप्पेबाज गिरोह की धोखाधड़ी–5 गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में पुलिस ने नेत्रहीनों की मदद के लिए संचालित NGO के डोनेशन इकट्ठा करने की आड़ में लोगों के साथ ठगी और लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस के शिकंजे में आया गिरोह नेत्रहीनों की मदद के लिए दान इकट्ठा करने की आड़ में ठगी और लूटपाट करता था. गिरोह के 2 दम्पति समेत 5 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में सक्रिय था. CCTV फुटेज और सर्विलांस से गिरोह के बारे में जानकारी मिली. संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरोह बुजुर्ग महिलाओं और अन्य लोगों के साथ ठगी और लूट करता था. गिरोह ने नेत्रहीनों की मदद के लिए लखनऊ की नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड नाम की संस्था के नाम पर दान इकट्ठा करने की आड़ में सोने के जेवरात पहने महिलाओं को चिन्हित कर बाकी लोगों को जानकारी देते थे, फिर उन महिलाओं को झांसे में लेकर उनके जेवरात लूट लेते थे. गिरोह के लोग दान इकट्ठा करने की कहकर हमदर्दी दिखाते थे. चंदौसी थाना इलाके में लगातार वारदातें. CCTV और सर्विलांस से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया: मथुरा के दो सगे भाई गंगाराम और राजू, उनकी पत्नी तुलसी, माया समेत पांच लोग; सभी मथुरा और हाथरस क्षेत्र के रहने वाले. गिरफ्तार लोग से 5 हजार कैश और 2 जोड़ी सोने के कुंडल बरामद हुए. एसपी ने कहा गिरोह यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में सक्रिय रहा. सभी आरोपी जेल भेजे गए.0
0
Report
पलिया कोतवाली में 30 लाख की स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में 30 लाख रुपए की करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम अरसल और विक्की बताए जा रहे है। मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है जिसके चलते नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
हमीरपुर में पति-पत्नी के मकान गिरवी विवाद ने सड़क तक मचा दी हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:हमीरपुर में पति-पत्नी के बीच मकान गिरवी रखने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला सड़क पर मारपीट तक पहुंच गया... मकान किसका रहेगा और गिरवी क्यों रखा गया... इस पारिवारिक विवाद ने पति-पत्नी के रिश्ते को सड़क पर ला दिया... फिलहाल मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है...0
0
Report
Advertisement
नासिक में 4.3 तीव्र भूकंप, दीवारों में दरारें, लोग रातभर जागते रहे
Nashik, Maharashtra:नासिक जिले में शनिवार रात भूकंप के झटकों से नागरिकों की नींद पूरी तरह उड़ गई... रात करीब दस बजे नासिक जिले के सुरगाणा, पेठ, दिंडोरी, त्र्यंबकेश्वर, निफाड़, चांदवड़ और येवला तहसील के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए... राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार इस भूकंप की तीवता 4.3 रिक्टर स्केल दर्ज की गई है... खास बात यह है कि कुछ गांवों में घरों और दीवारों में दरारें आने से नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है... कई लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई... रात का वक्त था... नागरिक अपने घरों में चैन की नींद सोने की तैयारी कर रहे थे... तबही अचानक धरती हिलने लगी... घरों में रखे बर्तन और सामान हिलने लगे... कुछ ही पलों में पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया... नासिक जिले के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में भूकंप के झटके अधिक महसूस किए गए। सुरगाणा, पेठ और दिंडोरी के साथ ही नासिक, त्र्यंबकेश्वर, निफाड़, चांदवड़ और येवला तहसील के कुछ इलाकों में भी नागरिकों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र गुजरात राज्य के हातगड पर्वतीय क्षेत्र के पास, जमीन के लगभग 5 किलोमीटर नीचे स्थित होने की जानकारी सामने आई है。 भूकंप के झटकों के बाद दिंडोरी, सुरगाणा, पेठ और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में नागरिक अपने घरों से बाहर निकल आएंगे। कुछ स्थानों पर घरों की दीवारों में दरारें आने से नागरिकों में डर और भी बढ़ गया है。 खास तौर पर पत्थर-मिट्टी से बने कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों में अधिक भय का माहौल है। कुछ घरों की दीवारों में दरारें आने की घटनाएं सामने आई हैं。 प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना के कारण नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। बाइट :- श्री सालुंके साहब, मंडल अधिकारी, दिंडोरी भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें। जिन घरों की दीवारों या इमारतों में दरारें आई हैं, ऐसे स्थानों पर जाने से बचें, ऐसी अपील प्रशासन की ओर से की जा रही है। इस बीच, भूकंप प्रभावित गांवों में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और हुए नुकसान का जायजा लेने की मांग नागरिकों की ओर से की जा रही है। बाइट :- नानाशी गांव के ग्रामवासी0
0
Report
विश्व आदिवासी दिवस पर भीनमाल में भव्य रैली, जल-जंगल-ज़मीन संरक्षण का संदेश
Jaipur, Rajasthan:जालोर-भीनमाल : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष,युवा और बच्चे हुए शामिल, नीलकंठ महादेव मंदिर से शुरू हुई भव्य रैली, महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान खींचा, जल,जंगल और जमीन संरक्षण का दिया संदेश, पुलिस की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई रैली。 भीनमाल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को भीनमाल में आदिवासी समाज की ओर से उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर से हुई। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष,युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली नीलकंठ महादेव मंदिर से रवाना होकर पुराना जुंजाणी बस स्टैंड,पुनासा बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने जल,जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देते हुए समाज की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। निमगोरिया क्षेत्रपाल ट्रस्ट की ओर से पुष्पवर्षा के साथ शीतल पेय वितरित कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस की सतर्क व्यवस्था के बीच रैली शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई。0
0
Report
टोंक पुलिस ने गोल्ड लोन गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक नकली सोना असली लोन टोंक पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश 7 गिरफ्तार.. गोल्ड लोन कंपनियों में नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने वाली अंतरराज्ञीय गैंग का टोंक पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने जैसी धातु की 8 चूड़ियां और वारदात में इस्तेमाल दो कारें जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों तक फैला हुआ है। कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। मामला केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड टोंक शाखा से सामने आया। बैंक मैनेजर अमन विजयवर्गीय ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 6 अगस्त 2026 को अंकित शर्मा नाम का युवक चार सोने की चूड़ियां लेकर गोल्ड लोन लेने पहुंचा था। कंपनी की प्रक्रिया के तहत चूड़ियों की जांच की गई। टच स्टोन और कट विधि से जांच में चूड़ियां असली प्रतीत हुईं, जिसके बाद आरोपी को करीब 4.39 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके दो दिन बाद 8 अगस्त को अंकित शर्मा दोबारा शाखा पहुंचा और अपने कई परिचितों के नाम बताते हुए उनके माध्यम से भी गोल्ड लोन लेने की बात कही। बैंक मैनेजर को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुँचने पर अंकित घबरा गया और पूरी बात बताने की बात कही। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने पहले गिरवी रखी चूड़ियों की दोबारा गहन जांच की। जांच में बची हुई तीन चूड़ियां नकली पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। जयपुर से आए गैंग के छह सदस्य भी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और पारंपरिक पुलिसिंग की मदद से अंकित शर्मा से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर जयपुर से टोंक आए गैंग के अन्य छह सदस्यों को उनके वाहनों सहित राउंडअप किया गया। बाद में सभी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अџहरुद्दीन, भंवर सिंह, दीपक शर्मा, सिकंदर कुमावत, शहजाद, भंवरलाल खारोल और अंकित शर्मा शामिल हैं। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार गैंग पहले ऐसे व्यक्ति की तलाश करती थी जिसे गोल्ड लोन कंपनियों की प्रक्रिया की जानकारी हो या जिसने पहले गोल्ड लोन लिया हो। उसे लालच देकर गैंग में शामिल किया जाता था। इसके बाद मेरठ, उत्तर प्रदेश से गोल्ड प्लेटेड चूड़ियां मंगवाई जाती थीं, जिन पर सोने की परत चढ़ी होती थी। इन चूड़ियों को असली सोना बताकर गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन लिया जाता था। लोन की रकम मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति को उसका प्रतिशत देकर बाकी रकम लेकर आरोपी फरार हो जाते थे। कई जगहों पर वारदात का खुलासा पुलिस जांच में अब तक गैंग द्वारा कई स्थानों पर इसी तरह की वारदात करना सामने आया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को मुथOOT फाइनेंस प्रतापनगर जयपुर, 29 और 30 जुलाई को मणप्पुरम गोल्ड लोन मानसरोवर जयपुर, 19 मई को मणप्पुरम गोल्ड सहादरा दिल्ली, 16 मई को आईसीआईसीआई बैंक हिंडौन सिटी तथा 5 अगस्त को मणप्पुरम गोल्ड लोन टोंक में नकली सोने की चूड़ियां गिरवी रखकर लाखों रुपये के लोन लेने की घटनाएं सामने आई हैं। आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का लोन प्राप्त किया बताया जा रहा है। पुलिस अब अन्य वारदातों और गैंग से जुड़े लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
