icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धर्म परिवर्तन के विवाद के बाद 18 सदस्य मूल धर्म में लौटे, गांव में शांतिपूर्ण स्वागत

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम भंडारडिगी में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने धर्म परिवर्तन करने वाले एक परिवार को गांव से बाहर जाने के लिए कहा और उनके घर का सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। एक परिवार के घर का सामान बाहर सड़क पर रखे जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीणों की समझाइश और बातचीत के बाद तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों द्वारा अपने मूल धर्म में वापसी करने की जानकारी सामने आई। मूल धर्म में वापसी के बाद गांव की महिलाओं ने पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ परिवारों का स्वागत किया।घटना के बाद भी गांव में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी बनी हुई है। मौके पर भानुप्रतापपुर एसडीएम गंगाधर वाहिले, डीएसपी कांकेर आकाश श्रीमाल, तहसीलदार दुर्गूकोंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है.
0
0
Report

आम आदमी पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन: 2026 संशोधन कानून के खात्मे की मांग

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन अधिनियम, 2026 को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की गई। कहा गया कि जबतक यह वापस नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। महात्मा गांधी चौक सेक्टर 4 के पास संशोधन को झारखंड सहित देश के सभी राज्यों से वापस लेने के साथ आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा लागू काला कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने झारखंड के हर जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का आह्वान किया। कार्यक्रम के नेतृत्व में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, Zone प्रभारी विधान चंद्र राय, जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, जिला सचिव बैजनाथ गोराई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया सह परभारी कुमार राकेश ने कहा कि झारखंड का मानना है कि यह नया काला कानून है। केंद्र सरकार ने पुराने कानून में 2026 में एक नया संशोधन किया है। इसके तहत धारा 9डी में एक ऐसा नियम जोड़ा गया है, जिससे राज्य सरकारों के टैक्स और सेस लगाने के अधिकार को खत्म कर दिया गया है। इस संशोधन से झारखंड की जनता के साथ धोखा हुआ है। कहा गया कि झारखंड के विकास के लिए सहयोग जरूरी है।
0
0
Report

कैथल मंदिर से 1 किलोग्राम चांदी चोरी का खुलासा; महंत और सुनार गिरफ्तार

Kaithal, Haryana:मंदिर की प्राचीन छड़ियों से चांदी चोरी का खुलासा, महंत और सुनार गिरफ्तार कलायत CIA ने करीब 1 किलोग्राम चोरीशुदा चांदी की बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में कैथल के गांव रामथली स्थित बाबा दरबारपुरी की प्राचीन समाधि के मंदिर में रखी दो प्राचीन छड़ियों से चांदी की परत चोरी करने के मामले में CIA कलायत ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के महंत और चांदी खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलोग्राम चोरीशुदा चांदी बरामद की है। डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि रामथली निवासी महावीर शर्मा की शिकायत पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार मंदिर के गद्दी वाले कमरे में बाबा दरबारपुरी की दो प्राचीन छड़ियां रखी हुई थीं, जिन पर चांदी की परत लगी थी। 18 अगस्त को मंदिर के कमरे की सफाई के दौरान महावीर शर्मा ने देखा कि दोनों छड़ियों पर भगवा कपड़ा लिपटा हुआ था। मंदिर के सेवादारों और महंत अमरनाथ पुरी को बुलाकर जब छड़ियों से कपड़ा हटाया गया तो उन पर लगी पुरानी चांदी की परत गायब मिली। महंत से पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के मुताबिक, दोनों छड़ियों पर करीब 1 किलोग्राम चांदी लगी हुई थी। मामले की जांच CIA कलायत प्रभारी ASI मनीष कुमार की अगुवाई में ASI नरेंद्र सिंह की टीम ने शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने महंत अमरनाथ पुरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस के अनुसार महंत ने बताया कि छड़ियों से उतारी गई चांदी उसने रामथली स्थित दुकान के सुनार नानूराम, निवासी हनुमान कॉलोनी, चीका को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुनार नानूराम को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपियों से करीब 1 किलोग्राम चोरीशुदा चांदी बरामद कर ली। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार का बख्तियारपुर आगमन: पुरानी यादों और लोगों के उत्साह भरे स्वागत

Patna, Bihar:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज अपने पैतृक शहर बख्तियारपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग अपने क्षेत्र के पुराने परिचित नेता से मिलने के लिए उनके पैतृक आवास पर जुटे। बख्तियारपुर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना और बख्तियारपुर से अपने पुराने संबंधों को भी याद किया। अपने पैतृक आवास पहुंचकर नीतीश कुमार ने वहां झंडे की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनके स्वागत में नारे भी लगाए, जिससे मौके पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों से सहज भाव से संवाद किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। बख्तियारपुर से उनका पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। ऐसे में अपने पैतृक आवास पर स्थानीय लोगों से उनकी यह मुलाकात खास रही.
0
0
Report

भिवंडी में प्रतिबंधित मांगूर मछली की बड़ी छापेमारी, 175 किलो जब्त

Thane, Maharashtra:भिवंडी - प्रतिबंधित मांगूर मासळीवर कारवाई, 175 किलो मासळी जप्त... भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका हद्दीतील कोंडाजीवाडी परिसरात प्रतिबंधित मांगूर मासळीची विक्री होत असल्याच्या तक्रारीनंतर जिल्हास्तरीय मांगूर निर्मूलन समितीने मोठी कारवाई केली आहे. इम्रान फिश शॉपवर धाड टाकून तब्बल 175 किलो मांगूर मासळी जप्त करण्यात आली असून विक्रेत्यावर गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. भिवंडीतील कोंडाजीवाडी परिसरात प्रतिबंधित मांगूर मासळीची विक्री होत असल्याची तक्रार मिळाल्यानंतर जिल्हास्तरीय मांगूर निर्मूलन समितीने इम्रान फिश शॉपवर धाड टाकली. दुकानाची तपासणी केली असता रोहू, पंगेशियस आणि रुपचंद मासळीमध्ये 2 नग म्हणजेच 4.5 किलो मांगूर मासळी आढळून आली. त्यानंतर दुकानासमोर उभ्या असलेल्या महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MH 04 HS 1266 ची तपासणी करण्यात आली. या वाहनातील आठ निळ्या ड्रमपैकी तीन ड्रममध्ये तब्बल 171 किलो मांगूर मासळी आढळली. दुकान आणि वाहनातून मिळून एकूण 175 किलो प्रतिबंधित मांगूर मासळी जप्त करण्यात आली. जप्त करण्यात आलेली मासळी भिवंडीतील रामनगर, चाविंद्रा येथील घनकचरा व्यवस्थापन केंद्रात शास्त्रोक्त पद्धतीने नष्ट करण्यात आली. या प्रकरणी मासेविक्रेता इम्रान नजीर कुरेशी याच्याविरोधात शांतीनगर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पिकअप वाहनाच्या मालकीबाबत पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे. ही कारवाई मत्स्यव्यवसाय विभाग ठाणे-पालघर, भिवंडी निजामपूर महानगरपालिका आणि शांतीनगर पोलीस ठाणे यांच्या संयुक्त पथकाने केली आहे.
0
0
Report

झारखंड ने 25 गरीब बच्चों के दिल इलाज के लिए कोच्चि भेजे; राज्य खर्च उठाएगा

Ranchi, Jharkhand:गरीब परिवारों के बच्चों के दिल में छेद और जन्मजात हृदय रोग अब उनके बेहतर भविष्य की राह में बाधा नहीं बनेगा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की विशेष पहल और संवेदनशील प्रयास से राज्य के 25 गरीब बच्चों का दूसरा बैच आज अत्याधुनिक हृदय उपचार एवं जटिल सर्जरी के लिए केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना हुआ।इन बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। प्रत्येक बच्चे के उपचार पर लगभग 10 लाख रुपये तक का खर्च निःशुल्क कराया जा रहा है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपने बच्चों के महंगे इलाज की चिंता से बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि दिल में छेद जैसी जन्मजात बीमारी का इलाज और ऑपरेशन बेहद जटिल एवं महंगा होता है। गरीब परिवारों के लिए लाखों रुपये जुटाना लगभग असंभव होता है। आर्थिक मजबूरी के कारण कई बच्चे समय पर इलाज नहीं करा पाते और बीमारी धीरे-धीरे गंभीर होती जाती है।उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है बाइट....इरफान अंसारी,स्वास्थ्य मंत्री
0
0
Report
Advertisement

एटा में अवैध अतिक्रमण पर नगरपालिका का बुलडोजर एक्शन

Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में नगर पालिका का अवैध अतिक्रमण पर दिखा बड़ा एक्शन, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, RI और पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्रवाई, फुटपाथ रखें कई अतिक्रमण को हटवाया, सड़कों के किनारे रखे कई अवैध अतिक्रमण किए ध्वस्त, घंटाघर से मेहता पार्क होते हुए नन्नूमल चौराहा तक चला अतिक्रमण अभियान, नगर पालिका परिषद की टीम ने लोगों को दुबारा अतिक्रमण न करने की दी सख्त चेतावनी, प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण कारियो में मचा हड़कंप, कार्रवाई के दौरान RI और पुलिस बल रहा मौजूद, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report

दानापुर-हावड़ा रेलखंड पर इंटरलॉकिंग शुरू, 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक 383 ट्रेनें प्रभावित

Barh, Bihar:दानापुर हावड़ा रेल मंडल या राजेंद्र सेतु से होकर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने प्रीएनआई यानी इंटरलॉकिंग कार्य शुरू कर दिया है। यह दानापुर हावड़ा रेलखंड के रामपुर डुमरा जंक्शन और टाल जंक्शन, औन्टा हाल्ट पर किया जा रहा है। 21 सितम्बर से शुरू होकर यह कार्य 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 383 ट्रेनें रद्द या फिर स्थगित रहेंगे अथवा उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने अपील की है कि ट्रेन यात्रा से पहले सरकारी नंबर अथवा मोबाइल एप या फिर नजदीकी स्टेशन से संपर्क कर ट्रेनों के परिचालन की वास्तविक स्थिति का जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में 140 पुड़िया स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, एक और आरोपी भी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में सदपुरा मिल्की टोला की रहने बाली एक महिला को 140 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही इस धंधे में शामिल एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है. दरअसल हाल के दिनों में नारकोटिक्स एसटीएफ पटना की सूचना पर तुर्की थाना की पुलिस ने पटना काजल नामक युवती को उसके अन्य सहयोगियों के साथ लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था, जो इस मादक पदार्थ की खेप को असम के शिलचर से लेकर किशनगंज के रास्ते मुजफ्फरपुर तक पहुंची थी और फिर इस मादक पदार्थ को लेकर वह वैशाली के लिए जाने वाली थी. उसके बाद सिकंदरपुर ओपी थाना की पुलिस ने स्मैक के साथ पूजा देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया था. फिर उसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मिल्की टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रियंका कुमारी नामक एक महिला को तकरीबन 140 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके बग गिरफ्तार महिला तस्कर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सदपुरा मिल्की टोला से स्मैक के साथ एक महिला प्रियंका कुमारी की गिरफ्तारी करते हुए उसकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम बिक्रम कुमार है. वहीं सिटी एसपी ने आम जनता से सूचना देने की अपील की कि सूखे नशे से संबंधित कोई भी सूचना मिले तो पुलिस को दें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.
0
0
Report

बूंदी में तेजाजी महाराज के थानकों पर श्रद्धा का सैलाब, तेजा दशमी महोत्सव

Jaipur, Rajasthan:तेजा दशमी पर वीर तेजाजी महाराज के थांको पर श्रद्धा का सैलाब जिलेभर में उमड़ा। देवपुरा स्थित वीर तेजाजी धानक पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन के साथ ही सांप की डस्सी कटवाने के लिए भी बड़ी संख्या में पहुंचे। थानकों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तेजा दशमी के अवसर पर जिले में जगह-जगह गीत महोत्सव, तेजा गायन, भजन-कीर्तन और मेलों का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा और दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही.
0
0
Report
Advertisement

हाथरस DM की तेज कार्यशैली पर बच्चों का वीडियो वायरल—स्ट्रीट लाइट मांग सुर्ख

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के डीएम की लोकप्रियता और तेज तर्रार कार्यशैली के चलते मासूम स्कूली बच्चों के वीडियो लगातार प्रार्थना करते हुए मदद के लिए वायरल हो रहे हैं... गांव नगला भूरा के मासूम स्कूली बच्चों ने गंदे पानी से निकल कर गली बनवाने की गुहार लगाई है... लेबर कॉलोनी पार्क में स्ट्रीट लाइट की मांग के लिए डीएम से बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आये... जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... बता दें कि जिला हाथरस में स्कूली बच्चों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं जिसके बाद हाथरस के जिलाधिकारी संज्ञान लेते हुए उसमें कार्रवाई लगातार कर रहे हैं इसी के चलते हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा वार्ड नंबर 9 एवं लेबर कॉलोनी पार्क के अंदर का स्कूली बच्चों का स्ट्रीट लाइट मांगते का डीएम अतुल वत्स से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए का वीडियो काफी वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में लगातार कारवाई होने से अब स्कूली बच्चों में परेशानी को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है चाहे इसको आप डीएम की लोकप्रियता, तेज तरार कार्यशैली कहें अब देखना यह होगा कि लगातार वीडियो वायरल संज्ञान में लेने के बाद डीएम इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top