811213
मुंगेर में मत्स्य संपदा योजना के लिए निबंधन कराएं लाभार्थी
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मुंगेर में निबंधन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है। यह योजना मत्स्य कृषकों, विक्रेताओं और लघु उद्यमियों के लिए है। जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष रस्तोगी ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी राष्ट्रीय मत्स्य डिजीटल प्लेटफार्म (एनएफडीपी) पर निबंधन कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य पालन के क्षेत्र में समृद्धि लाना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कम बारिश वाले जिलों में अकाल घोषित होंगे, मीणा का राहत-बयान सामने
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma कम बारिश वाले जिलों को लेकर बोले मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कहा -चप्पे-चप्पे पर सरकार की नजर । सर्वे पूरा होते ही कम बारिश वाले जिलों में अकाल घोषित कर दिया जाएगा। पंचायत चुनाव की बैठक में शामिल नहीं होंगे किरोड़ी लाल मीणा **जयपुर।** प्रदेश में कम बारिश, जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस के धरने और पंचायत चुनावों को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिए। उन्होंने कम बारिश वाले जिलों में सर्वे पूरा होने के बाद अकाल घोषित करने और राहत कार्य शुरू करने की बात कही। वहीं, कांग्रेस के धरने को लेकर आरोप लगाया कि कमिश्नरेट के अंदर धरना देकर कांग्रेस ने कानून तोड़ा। ## कम बारिश वाले जिलों में सर्वे जारी प्रदेश के कई जिलों में कम वर्षा होने को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश के 8 से 10 जिलों में बारिश कम हुई है। कम बारिश वाले जिलों کا सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होते ही उन जिलों में अकाल घोषित कर दिया जाएगा और अकाल राहत के काम जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे करना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि राहत के काम शुरू करना हमारी जिम्मेदारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अकाल की स्थिति की जानकारी नहीं होने के बयान पर पलटवार करते हुए मीणा ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर सरकार के अधिकारी हैं और सरकार के पास सूचना आ गई है। सर्वे में समय लगता है। सर्वे पूरा होते ही राहत के काम शुरू होंगे。 ## कांग्रेस के धरने पर बोले- कानून तोड़ा जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर भी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन कांग्रेस ने कमिश्नरेट के अंदर धरना देकर कानून को हाथ में लिया। धरना देने के लिए अलग स्थान हैं। कमिश्नरेट में धरना देकर कांग्रेस ने कानून तोड़ा है。 FIR दर्ज नहीं करने के मामले पर मीणा ने कहा कि सरकार की ओर से कोई दबाव नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं। कोई FIR के लिए जाएगा तो जांच अधिकारी विचार करके दर्ज करेगा。 ## पंचायत चुनाव की बैठक में शामिल नहीं होंगे किरोड़ी लाल मीणा पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में चल रही बैठक के बीच मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मुख्यालय पहुंचे, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि वे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से अनुमति लेने आए थे। मीणा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है मेरे जिले की रात 9 बजे मीटिंग है। उन्होंने बैठक में शामिल नहीं होने की अनुमति मांगी थी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने दे दिया।0
0
Report
दशहरा के बाद दिल्ली-एनसीआर में AQI 250 पार, हवा गंभीर रूप से खराब
New Delhi, Delhi:रावण दहन के बाद प्रदूषण ने दिल्ली की चिंता बढ़ा दी; AQI 250 पार दर्ज किया गया. बुधवार की सुबह आसमान में प्रदूषण नजर आया, ढाई सौ से अधिक AQI दर्ज किया गया. लोकेशन—दिल्ली. एंकर—दिल्ली एनसीआर में दशहरा उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन खुशियों के साथ अब दशहरे और रावण दहन के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है. आज का वायु गुणवत्ता खराब होती हुई नजर आई; दिल्ली में आज औसत AQI 250 से ज्यादा दर्ज किया गया. पूसा 318 AQI, चांदनी चौक 302 AQI, आर.के. पुरम 300 AQI; कुछ इलाकों में यह 350 से अधिक दर्ज किया गया है. दिल्ली सरकार 1 नवंबर से शीतकालीन कार्ययोजना लागू करेगी, जिसमें वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना ईंधन नहीं देना और दिल्ली के बाहर से आने वाले BS-VI मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर रोक जैसे कदम शामिल हैं, लेकिन नवंबर आने से पहले ही दिल्ली की ख़राब हवा ने जिला प्रशासन और दिल्ली सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है.0
0
Report
पंजाब में PRTC मुलाज़िमों ने रोडमैप निकाला, हड़ताल जारी, विधानसभा घेराव तय
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब में PRTC-पनबस मुलाजिमों और ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल चीमा के बीच बैठक बेनतीजा रही। बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते बस कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी , शुक्रवार को विधान सभा और मुख्यमंत्री आवास का किया जाएगा घेराव0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ के ताज होटल से दीपक मित्तल का शव मिला; पुलिस जांच जारी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के सेक्टर 17 ताज होटल में 56 वर्षीय दीपक कुमार मित्तल का शव मिला है जो कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला है पुलिस और फोरेंसिक टीम में पूरे मामले की जांच कर रही है दीपक का शव सेक्टर 16 हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवा दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली करण का खुलासा होगा0
0
Report
फतेहपुर में सेप्टिक टैंक में डूबकर 7 वर्षीय मासूम की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur सेप्टिक टैंक में डूबकर 7 वर्षीय मासूम की मौत खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरा कक्षा दो का छात्र रितिक पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दो घंटे बाद शव को निकाला बाहर गाजीपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा *गाजीपुर थाना के मीरापुर मोड़ के पास की घटना0
0
Report
दिल्ली पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण रोकने के लिए बड़े कदम की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रदूषण पर दिल्ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पिछले 10-12 साल से लगातार दिल्ली की हवा बहुत ही दूषित हुई। जो पिछली सरकार थी वो बस बहाना बनाती रही। कभी पंजाब, कभी यूपी, कभी हरियाणा, कभी राजस्थान का नाम लेती रही और 12 सालों में इन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। उससे पहले कांग्रेस की सरकार थी और उन्हें सुप्रीम कोर्ट फटकारती रही, लेकिन इन लोगों ने कुछ नहीं किया...हमने लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों ही मेजर्स लिए हैं। लॉन्ग टर्म मेजर्स अभी बहुत और लंबे हैं। लॉन्ग टर्म मेजर्स के अंदर पूरी दिल्ली की सड़कों की धूल को खत्म करना है... दिल्ली के आस-पास और दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र की सारी पोल्यूटिंग फ्यूल बेस्ड इंडस्ट्रीज को यहां से शिफ्ट कर रहे हैं। उनको पोल्यूशन जीरो हो, शून्य हो। दिल्ली के अंदर हम अपनी पॉलिस्ट पोल्यूटिंग इंडस्ट्रीज के ऊपर अब तक कार्रवाई कर चुके हैं। मैं वो सारे आंकड़े भी आपके सामने रखना चाहता हूं इसलिए मैंने कहा ये लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों मेजर्स ही हमारी सरकार ले रही है...पिछले तीन चार सालों की मैं बात कहूं तो आज GRAP-1 वन लागू किया गया है। यह अब तक सबसे लास्ट स्टेज पर सबसे ज्यादा समय बाद अब ग्रैप लागू किया गया है वरना इससे बहुत पहले ही GRAP दिल्ली में लागू हो जाता था लेकिन हम काफी हद तक दिल्ली को साफ दिन रहने में कामयाब हुए इसलिए GRAP पिछले सालों की तुलना में इस साल बहुत लेट लगा है।"0
0
Report
Advertisement
कुंजापुरी मेला कमिटी के सदस्य ने शराब पीने और सर्जरी के बारे में क्या देखा?
Noida, Uttar Pradesh:कुंजापुरी मेला कमिटी के मेंबर/आयोजक की बाइट- क्या कमेटी या आयोजक ने देखा? था कि दिलेर ने शराब पी है या दिलेर ने उनको अपनी सर्जरी के बारे में बताया -उन्होंने क्या देखा?0
0
Report
बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक के लिए DM ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए मार्ग सुधारे
Bageshwar, Uttarakhand:Anchor : बागेश्वर में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और पर्यटक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। खाती गांव से पिंडारी ग्लेशियर जीरो पॉइंट तक करीब 26 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर डीएम ने संवेदनशील और खतरनाक स्थलों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग को मार्ग सुधारने के निर्देश दिए गए। ट्रेक मार्ग पर रिंगाल से पर्यावरण-अनुकूल साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही, आपदा प्रबंधन और प्रमुख पड़ावों की जानकारी के लिए ट्रेक मैनुअल तैयार होगा। प्रशासन का लक्ष्य स्थानीय रोजगार बढ़ाने के साथ सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर ट्रेक को भी सुरक्षित बनाना है。0
0
Report
योग्य सुरक्षा के लिए डॉक्टरों का प्रदर्शन बढ़ा: 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल ट्रामा सेंटर में मेडिकल कॉलेज के डीन को थप्पड़ मारने के मामले में डॉक्टर्स के अंदर नाराजगी है,ऐसे मे डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया। चार सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने आज काम बंद कर दिया। OPD प्रभावित होने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के डीन आरकेएस धाकड़ जूनियर डॉक्टरों से मिलने पहुंचे। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला,यहां उन्हें मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला। फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी गई है,लेकिन डॉक्टरों ने मांगें पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वीओ-जयारोग्य अस्पताल और गजराराजा मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।बीते सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान ट्रामा सेंटर में एक सिरफिरे एडवोकेट मनोज शर्मा ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ को थप्पड़ मार दिया था, जिसके विरोध में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी JDA ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अस्पताल में हुई घटनाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर काम बंद कर दिया।OPD में काम बंद रहने की सूचना मिलने पर डीन आरकेएस धाकड़ खुद डॉक्टरों से चर्चा करने पहुंचे। इस दौरान सीएसपी रोबिन जैन भी मौजूद रहे। डीन से चर्चा के बाद JDA के प्रदेश सचिव धुंआराम गुर्जर के नेतृत्व में पांच जूनियर डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडुल एसपी से मिलने पहुंचा। वीओ- जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस प्रशासन के सामने चार मांगें रखी हैं। पहली मांग है कि मेडिकल कॉलेज और जयारोग्य अस्पताल परिसर में डॉक्टरों, खासकर इमरजेंसी और रात की ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए,दूसरी मांग मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की है। तीसरी मांग अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में 24 घंटे पुलिस बल की उपलब्धता के साथ स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की है।वहीं, चौथी मांग अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की वेशभूषा में घूमने वाले संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की है। वीओ-एसपी से मुलाकात के दौरान जूनियर डॉक्टरों को उनकी चारों मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला। वहीं, मेडिकल कॉलेज के डीन आरकेएस धाकड़ के समझाने के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी।हालांकि, JDA के प्रदेश सचिव धुंआराम गुर्जर ने साफ किया है कि मांगों पर कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जूनियर डॉक्टर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। बाइट- डॉ आरकेएस धाकड़- डीन मेडिकल कॉलेज बाइट- रॉबिन जैन- CSP बाइट- धुँआराम गुर्जर- प्रदेश सचिव,जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन वीओ- अब सवाल यह है कि अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन क्या ठोस कदम उठाते हैं। फिलहाल हड़ताल खत्म होने से मरीजों को राहत मिली है, लेकिन 48 घंटे के अल्टीमेटम ने प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है。0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा के भांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, सात घायल
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़ - भांसी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, सात घायल दंतेवाड़ा के भांसी थाना क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बचेली दशहरा देखने जा रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित हो गई। पोरोकमेली में पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भागने के दौरान कमेली गांव के पास पिकअप पलट गई, जिसमें सवार एक महिला की भी मौत हो गई। हादसे में seven लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है。0
0
Report
प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व में चर्मकार समाज वंचित बहुजन आघाडी में शामिल
Akola, Maharashtra:वंचित बहुजन आघाडीचे नेते प्रकाश आंबेडकर यांच्या नेतृत्वावर विश्वास व्यक्त करत अकोल्यातील चर्मकार समाजाच्या अनेक सामाजिक कार्यकर्त्यांनी आज वंचित बहुजन आघाडीत प्रवेश केला. अनुसूचित जातींच्या उपवर्गीकरणाला चर्मकार समाजाकडून मोठा विरोध होत असून, या समाजाला न्याय मिळवून देण्यासाठी वंचित बहुजन आघाडीने पुढाकार घ्यावा, अशी अपेक्षा पक्षप्रवेश करणाऱ्या कार्यकर्त्यांनी यावेळी व्यक्त केली. त्यामुळे चर्मकार समाजाच्या प्रश्नांना न्याय मिळवून देण्यासाठी वंचित बहुजन आघाडीची भूमिका महत्त्वाची ठरणार आहे.0
0
Report
10 रुपये के फटे नोट के विवाद में डिलीवरी बॉय समीर की मौत, क्या कार्रवाई होगी?
New Delhi, Delhi:स्लग: 10 रुपये के फटे नोट को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय समीर की मौत एंकर: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय समीर की कीटनाशक पीने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि पार्सल डिलीवर करने के बाद महज 10 रुपये के फटे नोट को बदलने को लेकर हुए विवाद में ग्राहक ने समीर के साथ मारपीट की थी। इस घटना से आहत होकर समीर ने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि समीर ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत कल्याणपुरी थाने में भी की थी। लेकिन अब आरोप लग रहे हैं कि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, समीर ने कीटनाशक पीने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया और इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई। अब समीर की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर 10 रुपये के फटे नोट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना गंभीर कैसे हो गया? क्या समीर की शिकायत पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की थी? और सबसे बड़ा सवाल, क्या समीर के परिवार को इंसाफ मिल पाएगा? दिनभर मेहनत करना, लोगों के घरों तक पार्सल पहुंचाना और अपने परिवार का पेट पालना... यही एक डिलीवरी बॉय की रोजमर्रा की जिंदगी होती है। लेकिन पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाले समीर के साथ जो हुआ, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि फ्लिपकार्ट का पार्सल डिलीवर करने के बाद समीर का एक ग्राहक के साथ 10 रुपये के फटे नोट को बदलने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान समीर के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस घटना से समीर इतना आहत हुआ कि उसने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। एक मामूली रकम को लेकर शुरू हुए विवाद का इस तरह दुखद अंत हो जाना बेहद गंभीर मामला है। इस पूरे मामले में एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कीटनाशक पीने से पहले समीर ने यह वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया और न्याय मिलने की उम्मीद जताई। परिजनों और मामले से जुड़े आरोपों के मुताबिक, समीर ने कल्याणपुरी थाने में भी शिकायत दी थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर समीर ने पुलिस से मदद मांगी थी, तो उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई? क्या मामले की गंभीरता को समय रहते समझा गया था? हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और शिकायत से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि तथा निष्पक्ष जांच जरूरी है। आरोपों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। समीर की मौत के बाद अब उसके परिवार के सामने अपनों को खोने का गहरा दुख है, वहीं इस मामले में न्याय की उम्मीद भी बनी हुई है। इस घटना ने डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सामान पहुंचाने के लिए घर-घर जाने वाले डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा? विवाद की स्थिति में उन्हें समय पर मदद कैसे मिलेगी? फिलहाल, इस मामले में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच और पुलिस की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बेहद जरूरी है। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में डिलीवरी बॉय समीर की मौत एक दुखद घटना है। 10 रुपये के फटे नोट को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ यह मामला अब पुलिस की कार्रवाई और न्याय की मांग से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और समीर के परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
कोटा पंचायत चुनाव: प्रथम चरण के लिए मतदान दलों की अंतिम ब्रीफिंग
Kota, Rajasthan:Kota पंचायत राज आम चुनाव-2026, प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल की ब्रीफिंग, जिला परिषद के 19 और पंचायत समिति के 84 वार्डों के लिए मतदान कल, 22अक्टूबर को होंगे लाडपुरा,सुल्तानपुर,इटावा और सांगोद पंचायत समितियों में चुनाव, 24अक्टूबर को होंगे सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव, मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण उम्मेद स्टेडियम में हुआ , चुनाव में तैनात पुलिस जाप्ते को ग्रामीण SP सुजीत शंकर ने की ब्रीफिंग, मतदान सामग्री लेकर मतदान टीम के साथ पुलिसकर्मी वाहनों से मतदान स्थल पर हुए रवाना, चुनाव जुटी में अनुपस्थित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर से खास बातचीत की संवाददाता राहुल जोशी ने,0
0
Report
पाली नगर निगम की नई महापौर नमिता बुबकिया ने विकास को प्राथमिकता बना दिया
Pali, Rajasthan:पाली नगर निगम की नई सरकार को एक महीना पूरा हो चुका है, 21 सितम्बर को नमिता बुबकिया पाली नगर निगम की नई महापौर बनी थी उसके लगातार नगर निगम क्षेत्र में सक्रिय है, शहर के डेवलपमेंट प्लान को लेकर 3 बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात की वही शहर के ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण हेतु मॉनिटरिंग मैप तैयार किया है ताकि आने वाले दिनों में चुनावी वादों को धरातल पर उतारा जा सके, जी मीडिया से खास बातचीत में महापौर बुबकिया ने कहा कि पूरे शहर का विकास अब हमारी प्राथमिकता है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समन्वय के साथ आगे बढ़ेंगे ।0
0
Report
कम बारिश से अकाल की आशंका, मीणा ने कहा राहत अभी शुरू होगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 कम बारिश से अकाल, कांग्रेस के धरने और पंचायत चुनाव की बैठक को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान。 पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में चल रही बैठक के बीच मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मुख्यालय पहुंचे, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाहर निकल गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से इजाजत लेने आए थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और रात 9 बजे मीटिंग है। उन्होंने मीटिंग में शामिल नहीं होने की अनुमति मांगी थी, जो प्रदेश अध्यक्ष ने दे दी。 प्रदेश के कई जिलों में कम वर्षा होने को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश के 8-10 जिलों में बारिश कम हुई है। कम बारिश वाले जिलों का सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होते ही उन जिलों में अकाल घोषित कर दिया जाएगा और अकाल राहत के काम जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे करना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि राहत के काम शुरू करना हमारी जिम्मेदारी है。 वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अकाल की स्थिति की जानकारी नहीं होने के बयान पर किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चप्पे-चप्पे पर सरकार के अधिकारी हैं और सरकार के पास सूचना आ गई है। सर्वे में समय लगता है। सर्वे पूरा होते ही राहत के काम शुरू होंगे。 जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर भी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिया。 किरोड़ी लाल मीणा कहा कि धरना-प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन कांग्रेस ने कमिश्नरेट के अंदर धरना देकर कानून को हाथ में लिया। धरना देने के लिए अलग स्थान हैं। कमिश्नरेट में धरना देकर कांग्रेस ने कानून तोड़ा है। मुकदमा दर्ज नहीं करने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोई दबाव नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं। कोई FIR के लिए जाएगा तो जांच अधिकारी विचार करके दर्ज करेगा。0
0
Report
Advertisement
