icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सत्य निकेतन के बाद राजौरी गार्डन में अवैध बिल्डिंग ध्वस्त, एमसीडी का एक्शन मोड

Delhi, Delhi:दिल्ली में सत्य निकेतन की घटना के बाद पश्चिमी जिला एमसीडी भी एक्शन मोड में दिखी. राजौरी गार्डन मेन मार्केट के पीछे एच ब्लॉक नई बिल्डिंग में दनादन चला एमसीडी का हथौड़ा. मौके पर एमसीडी और दिल्ली पुलिस. बिल्डिंग के सरिए को भी कटर के द्वारा काटकर लेंटर को ध्वस्त किया गया. राजौरी गार्डन में आज बिल्डिंग अनऑथराइज्ड तरीके से बनाई जा रही थी, कोर्ट का नोटिस भी था. एमसीडी के नोटिस के बाद आज कार्रवाई. बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट, सेकंड और थर्ड फ्लोर तक बनी थी. एमसीडी दस्ते ने पुलिस टीम के साथ लेटर काटकर ध्वस्त किया गया. सरिया काटा गया. पश्चिमी जिला में एमसीडी की कार्रवाई जारी. बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में भाइयों का झगड़ा और कोर्ट केस चल रहा है. आज एमसीडी दस्ता पुलिस के साथ मजदूर के साथ बिल्डिंग में पहुंचा और मजदूर हथौड़े से लेटर तोड़ रहा था और सरिया काट रहा था.
0
0
Report

रांची में AIOS नेत्र सम्मेलन: 1000 से अधिक विशेषज्ञ जुटेंगे

Ranchi, Jharkhand:झारखंड की राजधानी रांची में चिकित्सा जगत का अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय समागम शुरू होने जा रहा है। ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) की 5वीं मिड-टर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी पहली बार रांची को मिली है। 25 से 27 सितंबर तक होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 1,000 से अधिक शीर्ष नेत्र रोग विशेषज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद जुटेंगे। कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के सभागार में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉक्टर भारती कश्यप ने कहा इस ऐतिहासिक आयोजन से राज्य के दूर-दराज के मरीजों को भी विश्वस्तरीय नेत्र उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इस सम्मेलन में आधुनिक नेत्र चिकित्सा, रोबोटिक्स, उन्नत डायग्नोस्टिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों पर गहन विमर्श होगा। राज्य के चिकित्सा इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब राष्ट्रीय स्तर के नेत्र सर्जनों का इतना बड़ा महासंगम झारखंड की धरती पर आयोजित किया जा रहा है।
0
0
Report

हिंदी में मजदूरों के विरोध के साथ मनसाा में सरकारें बदले के खिलाफ आक्रोश

Mansa, Punjab:ਮਜ਼ਦੂਰ ਮੁਕਤੀ ਮੋਰਚਾ ਆਜ਼ਾਦ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਨਰੇਗਾ ਦਾ ਕੰਮ ਚਾਲੂ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਪੰਜ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ 29 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੀਆਂ। ਪਹਿਲੇ ਤੌਰ 'ਤੇ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਰਿਸ਼ਦ ਵਿਖੇ ਅਧਿਕਾਰ ਰੈਲੀ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨੇਤਾ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਮਾਓ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅੱਜ ਮਜ਼ਦੂਰ ਆਪਣੇ ਅਧਿਕਾਰ ਲੈਣ ਦੇ ਲਈ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਗਨਰੇਗਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲੀ ਕਰਕੇ ਜੀ ਰਾਮ ਜੀ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜਿੱਥੇ ਮਗਨਰੇਗਾ ਦਾ ਨਾਮ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਤਬਦੀਲੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਜੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਅਧੀਨ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਚੁੱਲੇ ਠੰਡੇ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਮਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨੇ ਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਅੱਜ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਰੁਲਣ ਦੇ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਨੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨੇਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਕੰਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨਕਾਰਾ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ"ti","ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਗਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਪੰਜ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ 29 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੀਆਂ।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली-हरसौरा में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, 11 घायल

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहोड़ जिला के हरसौरा थाना क्षेत्र (बानसूर तहसील) स्थित कोठिया फरशा का बास गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में एक ही पक्ष के 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें लाठी, फरसी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन के कब्जे व हिस्सेदारी को लेकर विवाद काफी समय से चला आ रहा था। घटना के दौरान दूसरे पक्ष ने लाठी, फरसी व कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में एक ही परिवार के 5 महिलाओं और 6 पुरुषों सहित कुल 11 लोग लहूलुहान होकर घायल हो गए। 7 घायलों को जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर किया रेफर। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल, कोटपूतली लाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 7 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उच्च स्तरीय इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर), जयपुर रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए। अभी तक किसी पक्ष के द्वारा मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
0
0
Report

खटीमा में धामी ने भव्य गौशाला का उद्घाटन, आवारा गोवंश से राहत की उम्मीद

Bahara Boj, Uttarakhand:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में भव्य गौशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गौशाला के शुरू होने से गौसेवा को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला में गोवंश की देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, गौशाला के शुभारंभ पर क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला शुरू होने से गौसेवा के साथ-साथ क्षेत्र में लंबे समय से बनी आवारा गोवंश की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। बाइट :- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report

समस्तीपुर छेड़खानी: आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में जो छेड़खानी की घटना सामने आई है वो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है, ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है। जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें होने लगें, तो यह कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मांग करता हूं कि इस घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। जैसे जमुई की घटना में शामिल आरोपी का एनकाउंटर हुआ ठीक वैसे ही इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
0
Report
Advertisement

विकासनगर में शक्तिनहर में छलांग: स्थानीय लोगों ने युवक की जान बचाई

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो मुजम्मिल (विकासनगर) युवक ने लगाई शक्ति नहर में छलांग... स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर बचाई युवक की जान...! एंकर: विकासनगर में एक युवक ने सुसाइड करने के लिए शक्ति नहर में छलांग लगा दी... रिवर व्यू रिजॉर्ट के पास पुल से छलांग लगाते इस युवक को देखकर आसपास अफरा तफरी मच गई... रिजॉर्ट के मालिक मोहम्मद नदीम ने अपने साथियों के साथ युवक को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी... देखिए कैसे शक्ति नहर में डूबते इस युवक को किसी अनहोनी से पहले ही कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने बचा लिया... सुसाइड करने वाले विकासनगर निवासी इस युवक से बात करने पर पता चला कि उसने किसी परेशानी के चलते शक्ति नहर में छलांग लगाकर मौत को गले लगाने का फैसला किया था... नहर में छलांग लगाने से पहले युवक ने जहर खाने की बात भी बताई... जिसके बाद अपने कुछ दोस्तों को फोन कर सुसाइड करने की सूचना देते हुए युवक ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी... शक्ति नहर से बाहर निकाले गए इस युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंचे युवक के परिजन युवक को अपने साथ ले गए...घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है... फिलहाल युवक के सुसाइड करने का कारण गृह क्लेश माना जा रहा है...
0
0
Report

अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी पर उर्स गौसिया का कुल की रस्म समाप्त, रंगीन महफिलें

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी पर चिल्ला हजरत बड़े पीर साहब पर चल रहे उर्स गौसिया का कुल की रस्म के साथ इख़्तताम पजीर हुआ। जहाँ कुल की रस्म के साथ हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ी अल्लाह तलाअन्हू का उर्स की आखिरी महफिल मुकम्मल हुई.. इस पुरनूर मौके पर कसीर तादाद में जायरीन बड़े पीर की पहाड़ी पर उर्स में शिरकत करने पहुंचे... चिल्ला शरीफ के मुतवल्ली सैयद अफसर अली ने उर्स की शाही महफिल की सदारत की और अजमेर दरगाह के शाही कव्वाल ने सूफियाना कलाम पेश कर रंग पढ़ा.. उर्स के कुल की महफिल में कादरिया सिलसिले का शजरा, कव्वाली और नियाज़ नजर का ऐहतमाम भी किया गया... बड़े पीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो के नाम से छोटे बच्चों की मन्नतें भी पुरी की गई... अजमेर शहर की तकरीबन 2000 फीट ऊंची पहाड़ी पर तीन दिवसीय उर्स का प्रोग्राम किया गया था, जिसका दोपहर में कुल् की रस्म के साथ इख़्तताम पजीर हुआ.. इस खास मौके पर लोगों ने चिल्ला शरीफ पर फूल चादर पेश किया और अपनी अपनी मन्नतें मुरादे मांगी...
0
0
Report
Advertisement

पंजाबी बाग कॉलेज में नेशनल सर्विस स्कीम कार्यक्रम: साइबर क्राइम व पोस्को पर चर्चा

Delhi, Delhi:पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में आज नेशनल सर्विस स्कीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी पंजाबी बाग एसएचओ संजय दहिया कॉलेज प्रिंसिपल के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने लिया भाग। साइबर क्राइम और सुरक्षा को लेकर उठाए गए मुद्दे, पोस्को एक्ट और छात्राओं की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल। पोस्को एक्ट के लिए बनाया गया सख्त कानून. ऐसे प्रोग्राम से छात्राओं को मिलती है अवेयरनेस। पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में आज नेशनल सर्विस स्कीम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी पंजाबी बाग एसएचओ संजय दहिया कॉलेज प्रिंसिपल के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने ल भाग लिया और जॉइंट सीपी सुमन गोयल से सीधा संवाद किया जिसमें छात्राओं ने सुरक्षा दिल्ली में हो रहे साइबर क्राइम बसों में छात्राओं के साथ छेड़खानी को लेकर तो मुद्दा उठाया साथ में कालकाजी में हुए घिनौने वाक्य पर सवाल उठाए सबसे ज्यादा पोस्को एक्ट को लेकर गंभीर सवाल उठाए। छात्राओं ने पूछा कि छह साल सात साल की बच्चियों का क्या दोष यहां तक की छह महीने की बच्ची का क्या कसूर। छात्राओं ने छात्राओं से संबंधित बहुत सारे मुद्दे जॉइंट सीपी सुमन गोयल के सामने रखे और जॉइंट सीपी सुमन गोयल ने सभी छात्राओं से जुड़े मुद्दे को बड़े प्यार से हल किए और साथ में छात्राओं को भी इस प्रोग्राम के माध्यम से अवेयरनेस भी किया ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बन सके और किसी भी कठिनाइयों का आराम से सामना कर सके।
0
0
Report

महराजगंज कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन; महिलाओं के आरक्षण की मांग

Maharajganj, Uttar Pradesh:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित-आदिवासी-ओबीसी महिला आरक्षण कोटा, शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं में एससी-एसटी-ओबीसी की भागीदारी बढ़ाने, खाली आरक्षित पदों और बैकलॉग की भर्ती, ओबीसी जाति जनगणना के लिए अलग कॉलम, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, क्रीमी लेयर आय सीमा की समीक्षा, सरकारी ठेकों-खरीद में आरक्षण, निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व, पदोन्नति-आरक्षण और छात्रावास निर्माण जैसी मांगें शामिल रहीं. एससी-एसटी एक्ट के मुआवजे में वृद्धि, यूजीसी नियम-2026 पर रोक हटाने और सरकारी सेवाओं में स्थायी नियुक्तियाँ की भी मांग उठाई गई.
0
0
Report

चूरू में अमर शहीद बबलू सिंह की प्रतिमा का अनावरण; हजारों ने श्रद्धांजलि दी

Churu, Rajasthan:चूरू. चूरू के गांव रिड़खला में अमर शहीद बबलू सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता 27 राजपूत रेजिमेंट के अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा चूरू विधायक हरलाल सहारण के कर-कमलों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रिड़खला गांव सहित आसपास के अनेक गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में भाग लेकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे गांव में उत्साह, गौरव और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान शहीद बबलू सिंह के बलिदान, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। उनकी वीर माता का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही शहीद वीरांगना को भी सम्मानित किया गया तथा जिले के विभिन्न शहीदों के परिवारजनों को मंच पर सम्मानित कर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सैनिकों का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। शहीदों के परिवारों का सम्मान करना उनके अद्व dvीय योगदान के प्रति आदर और आभार प्रकट करना है। शहीद बबलू सिंह की प्रतिमा गांव के युवाओं एवं बच्चों में देशभक्ति, साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करती रहेगी। ग्रामीणों ने इस आयोजन को गांव के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया। समारोह ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करने, उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने शहीद बबलू सिंह के आदर्शों पर चलने तथा उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया। गांव के युवाओं द्वारा आए सभी महामानों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

दूसरे दिन जिला स्तरीय खेलकूद में खो-खो-कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

Dholpur, Rajasthan:जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी सहित कई खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए।जिलेभर से दो दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सुबह से ही खेल मैदान खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण गतिविधियों से गुलजार रहा। कबड्डी और खो-खो के रोमांचक मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और उनमें अनुशासन तथा टीम भावना का विकास भी होता है। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक समिति, शिक्षकों, खिलाड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
0
0
Report

द्वारका के मधु विहार में सीवर ओवरफ्लो पर प्रदर्शन, दूषित जल से आक्रोश

New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार वार्ड में सीवर ओवरफ्लो, दूषित पानी, जलभराव और अधूरे डीप सीवर कार्य को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। वाटर टैंक कमांड नंबर-2 के बाहर आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों ने धरना देकर जल बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। लोगों का आरोप है कि कई इलाकों में सीवर का गंदा पानी गलियों और घरों तक पहुंच रहा है, वहीं नलों में भी दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सीवर की नियमित सफाई, साफ पानी की सप्लाई, अधूरे डीप सीवर का काम पूरा करने और क्षेत्र में जेई की नियुक्ति की मांग की。
0
0
Report

आगरा में कथित धर्मांतरण नेटवर्क: पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में IB इनपुट के बाद कथित धर्मांतरण नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सैंया थाना क्षेत्र के जोधापुरा गांव में 15 लोगों के जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक़ पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनीत फास्टर और बंटू बघेल के रूप में हुई है। पूछताछ में विनीत के खुद को पादरी बताने की बात सामने आई है। अब जांच चंगई सभाओं से निकलकर पांच राज्यों तक फैले कथित नेटवर्क तक पहुंच गई है। ये तस्वीरें आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के जोधापुरा गांव से पकड़े गए आरोपियों की हैं। IB इनपुट के बाद पुलिस ने कथित धर्मांतरण की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को गांव में करीब 15 लोगों के जुटने की जानकारी मिली थी। मौके से पुलिस ने विनीत फास्टर और बंटू बघेल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से धार्मिक सामग्री भी बरामद हुई है। आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को कथित तौर पर लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस जांच में सभाओं की संख्या के आधार पर भुगतान किए जाने की बात भी सामने आई है। एक दस्तावेज में 67 हजार 250 रुपये की प्रविष्टि दर्ज होने का दावा है। Zoom, Signal और IMO के जरिए ऑनलाइन ट्रेनिंग दिए जाने के आरोपों की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस के मुताबिक विनीत के कई राज्यों में सक्रिय होने की जानकारी मिली है। फिलहाल चार आरोपियों की भूमिका, फंडिंग, प्रशिक्षण और नेटवर्क के संपर्कों की जांच जारी है। पुलिस अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top