icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ संगरिया में 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) 100.37 ग्राम हेरोइन और 40 हजार रुपए की बिक्री राशि के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hanumangarh की संगरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम अवैध हेरोइन और 40 हजार रुपए की बिक्री राशि बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया कि उपनिरीक्षक केशव शर्मा मय टीम ने गश्त के दौरान शाहपीनी सिंहपुरा रोड पर कार्रवाई की। पुलिस ने स्कूटी पर सवार सुखप्रीत सिंह और गगनदीप कौर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन , 40 हजार रुपए बिक्री राशि और स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोविंदवाल, पंजाब जेल में बंद आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ कल्याण बाबा के संपर्क में थे और उसके साथ मिलकर सिंडिकेट के रूप में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। कार्रवाई में AGTF Hanumangarh एवं जिला विशेष टीम सेक्टर Hanumangarh की भी विशेष भूमिका रही। विजुअल बाइट : अरविंद बिश्नोई, ASP Hanumangarh
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त विस्फोट, दमकलकर्मी घायल

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार दोपहर लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी मौके पर जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक केमिकल के एक ड्रम में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर 13 से अधिक दमकलकर्मी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और झुलसे दमकलकर्मियों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया। झुलसे दमकलकर्मियों में प्रवीण, दुर्गेश, प्रेम, प्रवीण कुमार, कुणाल, विनय पुरोहित, आसिफ खान, जोगाराम, प्रीतम, सुरेंद्र, प्रकाश, मो. हनीफ और अविनाश हर्ष के नाम सामने आए हैं।
0
0
Report

भाजपा के भीतर गुटबाज़ी के विरोध में उपसभापति चुनाव के बाद प्रदर्शन

Churu, Rajasthan:उपसभापति चुनाव के बाद भाजपा की गुटबाज़ी सडक़ पर प्रजापत समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश अपने ही वार्ड में घिरी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच फूंके एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच और पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा के पुतले, पार्टी से निष्कासित करने की मांग सुजानगढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तनसुखलाल प्रजापत की हार के बाद पार्टी के भीतर सुलग रही गुटबाज़ी अब खुलकर सडक़ों पर आ गई है। वहीं शिव बाड़ी के पास से शुरू हुई विरोध प्रदर्शनों एवं पूतला दहन की चिंगारी शहर के अन्य वार्डों में फैलने लगी है। नतीजे आने के दूसरे दिन बुधवार शाम को भाजपा के मूल मतदाताओं और विभिन्न समाजों के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गींदड़ चौक में प्रदर्शन करते हुए भाजपा के ही तीन नेताओं के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं पार्षद जयश्री दाधीच के वार्ड संख्या 34 गींदड़ चौक में स्थानीय लोगों और भाजपा के मूल मतदाताओं ने जयश्री दाधीच, उनके पति कमल दाधीच, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद बाबूलाल कुलदीप तथा पार्षद पुरूषोत्तम शर्मा की तस्वीरों वाले पुतले बनाकर दहन किए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इन नेताओं ने बाड़ाबंदी के दौरान फूट डाली और कांग्रेस के पक्ष में कथित रूप से क्रॉस वोटिंग कराकर भाजपा प्रत्याशी को षडयंत्रपूर्वक चुनाव हराया।प्रदर्शन के दौरान आरएसएस से जुड़े ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि ओबीसी आरक्षित सीट होने के बावजूद न तो मूल ओबीसी का सभापति बना और न ही उपसभापति। जिस तरह से पार्टी के नेताओं ने मिलकर प्रजापत समाज के प्रत्याशी को हरवाया, वह कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। रामनिवास प्रजापत ने कहा कि प्रजापत समाज भाजपा का निष्ठावान वोट बैंक रहा है, लेकिन इन नेताओं ने विश्वासघात किया है। कार्यकर्ता प्रेम स्वामी ने रोष जताते हुए कहा कि कांग्रेस को जीत दिलाने वाले ऐसे नेताओं का भाजपा में कोई काम नहीं है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व को तुरंत इनके संगठनात्मक पद छीनकर इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर वृद्धा हत्या: 11 साल बाद तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 11 साल बाद मिला इंसाफ! वृद्धा हत्याकांड में महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर की थी हत्या, एडीजे तृतीय कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला पुरानी रंजिश के चलते जगरानी देवी की पीट-पीटकर कर दी गई थी हत्या मृतका के परिजनों ने आशा देवी, लाल बिहारी और लाल बहादुर पर दर्ज कराया था मुकदमा नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में वर्ष 2015 में हुई थी वारदात सुनवाई के दौरान गवाहों और साक्ष्यों ने मजबूत किया अभियोजन पक्ष का दावा अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए सुनाया कठोर फैसला 11 साल बाद मिला न्याय, हत्याकांड के दोषियों को भेजा गया जेल। गाजीपुर में 11 साल पुराने वृद्धा हत्याकांड में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। लंबी सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद एडीजे तृतीय की अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि जयप्रकाश सिंह शासकीय अधिवक्ता ने की है। बता दें कि गाजीपुर के नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में वर्ष 2015 में हुई वृद्धा हत्या के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने महिला समेत तीन आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2015 को गांव की रहने वाली जगरानी देवी की पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पिटाई की गई थी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने गांव की ही आशा देवी तथा उसके पुत्रों लाल बिहारी और लाल बहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में कई गवाहों और महत्वपूर्ण साक्ष्यों को प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का गहन परीक्षण करने के बाद अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची कि तीनों आरोपी हत्या के दोषी हैं। अदालत ने महिला समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
0
0
Report

शराब की लत ने बेटे ने मां की हत्या कर दी: महोबा में सनसनी

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में शराब की लत ने कलयुगी बेटे को अपनी ही मां का कातिल बना दिया। मांगने पर शराब के लिए पैसे ना मिलने से आक्रोशित हुए बेटे ने धारदार हथियार से हमलाकर अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतका के दूसरे बेटे ने मां के साथ हुई इस वारदात के लिए पिता और छोटे भाई को जिम्मेदार ठहर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल रिश्तों के कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव की है। जहां के रहने वाले सबल सिंह यादव की पत्नी मूला यादव की उसके ही छोटे बेटे मोहन उर्फ कल्लू यादव ने शराब पीने के लिए की गई पैसे की डिमांड पूरी न होने से आक्रोषित होकर कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या का आरोप लगा है। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुला साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई और आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतका मूला यादव का पति सबल सिंह यादव शराब पीने का लती है जिसके चलते उसने पुस्तैनी चार बीघा जमीन भी बेच दी थी और छोटे बेटे मोहन के साथ परिवार से अलग रह रहा था, बाप की नशे की लत देखकर बेटे मोहन भी शराब पीने का आदी हो गया था। आरोप है कि दोपहर के समय बेटा अपनी मां के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की डिमांड करने लगा। मां ने पैसे देने से मना कर दिया जिससे आक्रोषित हुए मोहन ने कुल्हाड़ी से हमलाक़र अपनी मां को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि पिता शराब पीने का लती थे जिसके चलते चार बीघा जमीन भी बिक गई थी पिता की शराब की लत देखकर भाई मोहन भी शराब पीने का आदी हो गया था। आज शराब पीने के लिए भाई ने मां से पैसे मांगे मां ने पैसे देने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर माँ की हत्या कर दी है। इस घटना के लिए जितना भाई जिम्मेदार है उससे कहीं ज्यादा पिता जिम्मेदार हैं दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ कुलपहाड़ ने बताया कि आज रावतपुरा खुर्द गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई है, मौके पर फील्ड यूनिट टीम के साथ निरीक्षक किया गया, मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साक्षात्कार- सोहन सिंह (मृतका का बेटा), साक्षात्कार- अनुरुद्ध कुमार (सीओ कुलपहाड़)
0
0
Report
Advertisement

खपरगंज विवाद: सर्व हिंदू समाज ने निष्पक्ष जांच और रिहाई की मांग

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा बिलासपुर के खपरगंज क्षेत्र में 28 अगस्त 2026 को हुए हिंदू-मुस्लिम विवाद के मामले को लेकर सर्व हिंदू समाज ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और जेल में बंद हिंदू पक्ष के लोगों को रिहा करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि खपरगंज विवाद के बाद दर्ज प्रकरण में जेल में बंद हिंदू भाइयों को रिहा किया जाये तथा राम सिंह ठाकुर के खिलाफ लगाई गई एफआईआर की धाराओं को हटाने की मांग की गई है। समाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदू समाज को अपने पर्व शांतिपूर्वक मनाने का अधिकार मिलना चाहिए। ज्ञापन में विवाद के दौरान सभी पक्षों की निष्पक्ष जांच करने, घटना से जुड़े लोगों के बयान लेने तथा उपलब्ध वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच करने की मांग की गई है। साथ ही बिना साक्ष्य किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और केवल आरोप अथवा पहचान के आधार पर निर्दोष लोगों को कार्रवाई का सामना न करना पड़े, इसका भी उल्लेख किया गया है। सर्व हिंदू समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई और निर्दोषों को राहत देने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जेल में बंद हिंदू समाज के लोगों को तत्काल रिहा नहीं किया गया, तो राम सिंह ठाकुर के साथ सामूहिक गिरफ्तारी देने के लिए समाज तैयार रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top