icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सूदखोरी से परेशान गढ़ाकोटा के युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में कीटनाशक पिया, अस्पताल में भर्ती

Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी एक व्यक्ति ने कथित सूदखोरी और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर सागर कलेक्ट्रेट परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। दरअसल गढ़ाकोटा निवासी विजय कुमार कलेक्ट्रेट पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल विजय कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि वह सूदखोरी से परेशान है। उसने राजा दुबे, गज्जू और गुलशन चौबे पर उसकी जमीन हड़पने का प्रयास करने तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि लगातार दबाव और कथित धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपचार की व्यवस्था कराई। फिलहाल विजय कुमार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं पीड़ित और उसके परिवार ने पुलिस एवं प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में मिलावटखोरों पर यूपी सरकार का पीला पंजा, 600 किग्रा मिलावटी पनीर नष्ट

Hapur, Uttar Pradesh:त्यौहारी सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 'पीला पंजा' लगातार कहर बनकर टूट रहा है. रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मौके पर राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भारी मुनाफे के लिए भेजे जा रहे 'सफेद जहर' पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक और बड़ा प्रहार किया है. हापुड़ के पिलखुआ टोल पर चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने दिल्ली जा रही पनीर की एक बड़ी खेप को दबोच लिया. जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जब 25 अगस्त को टोल ड्यूटी पर तैनात थी, तभी गढ़मुक्तेश्वर स्थित रॉयल डेयरी फार्म्स से पनीर लोड कर दिल्ली की तरफ जा रही एक गाड़ी को रोका गया. वाहन की तलाशी लेने पर अधिकारियों के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी में अत्यधिक अस्वच्छ और अनहाइजीनिक हालत में पनीर रखा हुआ था, जो पहली ही नजर में पूरी तरह मिलावटी और केमिकल युक्त प्रतीत हो रहा था. टीम ने तत्काल पनीर के दो नमूने संकलित कर जांच प्रयोगशाला भेज दिए. वहीं, त्यौहारों पर आम जनता की जान से खिलवाड़ न हो, इसके लिए मौके पर ही बुलडोजर के पीले पंजे से गहरा गड्ढा खुदवाया गया. देखते ही देखते लगभग 6 क्विंटल यानि करीब 600 किलोग्राम मिलावटी पनीर, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है, उसे जमीन में दबाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि त्यौहारों की मांग को भुनाने के लिए मिलावट माफिया दिल्ली-एनसीआर के होटलों, ढाबों और हलवाईयों तक यह नकली पनीर पहुंचाने की फिकर में था. खाद्य विभाग की मानें तो ऐसा घटिया और मिलावटी पनीर खाने से पेट, लिवर और किडनी को भारी नुकसान पहुंच सकता था. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
0
0
Report

फर्जी नंबर प्लेट से दूसरे वाहन का पंजीकरण दुरुपयोग: आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाले आरोपी को मोहन नगर थाने के पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार किया है दरअसल मोहन नगर थाने में मोनीश सोनी नामक युवक ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई कि वह रायपुर का रहने वाला है और उसकी कार दुर्ग आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है मोनीश ने वाहन से संबंधित तमाम दस्तावेज पुलिस को दिखाएं और बताएं कि उसके car के नंबर पर ट्रैफिक चालान टोल राशि कटने के संदेश प्राप्त हो रहे हैं जबकि संबंधित समय पर उसका उक्त स्थान पर उपयोग ही नहीं हुआ इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि विजय सेन नामक युवक ने मोनीश की कार का पंजीयन क्रमांक अपनी कार में लगा लिया गया है इसके बाद पुलिस ने विजय सेन को ध4 दबोचा उससे पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि दूसरे वाहन का पंजीयन क्रमांक उपयोग कर रहा था जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने विजय सेन को गिरफ्तार कर अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report

आलibrājpur में डॉन कमलेश के नाम से चोर ने चिट्ठी पर ऑफर जारी किया

Alirajpur, Madhya Pradesh:डॉन कमलेश के नाम से आलीराजपुर पुलिस परेशान चोरी के बाद ‘कस्टमर सर्विस’: बाइक चुराने के बाद घटनास्थल पर तीन दिन बाद चिट्ठी चिपकाकर भागा चोर, लिखा— "इंस्टाग्राम पर आओ, गाड़ी ले जाओ।" ‘डॉन कमलेश’ का अजब ऑफर: 12 हजार रुपये ऑनलाइन मांगे, पुलिस के पास न जाने की दी सलाह। चोर का दावा: "पहले भी चुराकर लौटा चुका हूं दो गाड़ियां, 100% मिलेगी आपकी बाइक." गाड़ी चोरी की वारदातें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं एक ऐसे शातिर और 'अनोखे' चोर से, जिसने चोरी करने के बाद बाकायदा 'कस्टमर सपोर्ट' की सुविधा भी दी है। जी हां, बाइक चुराने के बाद चोर अगले ही दिन मौका-ए-वारदात पर एक चिट्ठी चिपका गया। चिट्ठी में न सिर्फ चोरी हुई गाड़ी का नंबर लिखा था, बल्कि बाइक वापस पाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम आईडी और 12 हजार रुपये की डिमांड भी रख दी। वारदात के बाद जब पीड़ित अपनी बाइक तलाशने पहुंचा, तो दीवार पर चिपकी चिटھی देखकर उसके होश उड़ गए। चोर ने चिट्ठी में साफ शब्दों में लिखा— ​"भाई, अगर आपको अपनी गाड़ी वापस लेनी है तो इंस्टाग्राम आईडी 'डॉन कमलेश' पर आइए। वहां मैसेज (SMS) करिए, गाड़ी 100% वापस मिल जाएगी।" चिट्ठी में चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी बाकायदा दर्ज था। इतना ही नहीं, चोर ने सौदेबाजी के लिए 12,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की शर्त रखी। ​चोर का कॉन्फिडेंस: ‘मैं पहले भी दो गाड़ियां लौटा चुका हूं’ शातिर चोर का दुस्साहस यहीं खत्म नहीं हुआ। उसने चिट्ठी के निचले हिस्से में पीड़ित को नसीहत देते हुए लिखा कि मामले की भनक पुलिस को न लगने पाए। साथ ही अपने 'ट्रैक रिकॉर्ड' का हवाला देते हुए लिखा कि वह इससे पहले भी दो लोगों की गाड़ियां इसी तरह चुराकर सही-सलामत वापस लौटा चुका है。
0
0
Report
Advertisement

पटना में लाठीचार्ज: घायल छात्रों का अस्पताल में घंटों इलाज न मिलना

Patna, Bihar:पटना में लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में घायल छात्रों से अस्तपाल में मुलाकात की। इमरजेंसी में भर्ती घायलों का घंटों तक उपचार भी नहीं किया गया। देश के सबसे अधिक युवा आबादी वाले सबसे नौजवान प्रदेश बिहार में छात्रों और युवाओं का भविष्य मोदी एंड कंपनी द्वारा बेरहमी से रौंदा जा रहा है। अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोलियां और लाठियां बरसाई जा रही हैं。 पुलिस कार्रवाई को लेकर एक्सीडेंटल सीएम सम्राट चौधरी को तुरंत छात्रों से माफी मांगनी चाहिए.
0
0
Report

उत्तराखंड: दुर्गम पहाड़ी रास्ते पार कर 7 किमी में स्वास्थ्य शिविर पहुंची टीम

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद की भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ पिलंग गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गम कठिन और खतरनाक रास्तों में 7 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर पिलंग गांव पहुंची. गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था. ग्राम पिलंग क्षेत्र अत्यंत दुर्गम एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है. यहां पहुंचने के लिए लगभग 7 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक से होकर गुजरना पड़ता है. यह रास्ता इतना दुर्गम और जोखिमपूर्ण है कि यहां सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है. क्षेत्र में न तो सड़क है और नहीं कनेक्टिविटी है. तस्वीरों में देख सकते है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम खड़ी चट्टानें और नीचे गहरी खाइयां को पार सफर कर रहे है. चलते समय हमेशा यह डर बना रहता है कि अचानक ऊपर से कोई पत्थर या चट्टान टूटकर नीचे न आ जाए. पहाड़ी ढलानों से पत्थरों के गिरने का खतरा लगातार बना रहता है. वहीं दूसरी ओर, रास्ते पर जरा-सी भी चूक या पैर फिसलने पर व्यक्ति सीधे गहरी खाई में जा सकता है. ऐसी जगहों पर दुर्घटना होने की स्थिति में जान बचाना तो दूर, शव तक तलाशना बेहद मुश्किल हो सकता है.
0
0
Report

प्रेमनगर में महज एक हफ्ते में 18 मवेशी तस्करी, पुलिस क्यों चूक रही है?

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के प्रेमनगर में मवेशी तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है..एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा गया है..ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो यूपी नंबर का ट्रक खड़ा मिला और उसमें 18 मवेशी ठूंसकर भरे हुए थे..पुलिस के पहुँचने से पहले ही ट्रक में मौजूद लोग मौके से फरार हो चुके थे..पुलिस ने 18 मवेशियों के साथ ट्रक जब्त कर FIR दर्ज कर ली है और अब ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है..खास बात ये है कि 20 अगस्त को भी इसी प्रेमनगर इलाके में ग्रामीणों ने जंगल के भीतर 25 मवेशियों के साथ एक ट्रक, दो पिकअप और जेसीबी पकड़ी थी..यानी महज एक हफ्ते के भीतर बड़ी संख्या में मवेशियों और वाहनों की बरामदगी ने इलाके में चल रहे इस पूरे खेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं..पुलिस अब ग्रामीणों से अपील कर रही है कि इलाके में अगर कोई संदिग्ध वाहन या मवेशियों की आवाजाही दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें..लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है..पुलिस की नाक के नीचे बार-बार तस्करी पकड़ी जा रही है, कार्रवाई भी हो रही है, मगर हर बार तस्कर पुलिस के पहुंचने से पहले फरार कैसे हो जा रहे हैं..क्या तस्करों को पुलिस की कार्रवाई की भनक पहले ही लग जा रही है..या फिर इसके पीछे कोई और खेल है..फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रेमनगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं..
0
0
Report
Advertisement

जज के घर नौकरानी का चेक फर्जीवाड़ा: 85 हजार की ठगी पकड़ी गई

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जज के घर में नौकरानी ने ही रची चेक फर्जीवाड़े की साजिश,, एक साल से घर में काम कर रही नौकरानी ने अलमारी से SBI का चेक किया चोरी,, चोरी किए चेक पर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर 85 हजार रुपए भरे,, चेक बैंक में पहुंचते ही कर्मचारियों को हुआ शक, फर्जीवाड़े का खुलासा,, बैंक की सतर्कता से जज के खाते से 85 हजार रुपए निकलने से बचे,, मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नौकरानी गिरजा को किया गिरफ्तार,, आरोपी गिरजा पेण्ड्री जांजगीर की निवासी, चेक और बैंक दस्तावेज जब्त,, बैंक की सतर्कता और पुलिस की कार्रवाई से 85 हजार की ठगी का प्रयास नाकाम,,
0
0
Report
0
0
Report

मंडला के पीएम श्री हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी, तीन दिन में हल न हो तो उग्र आंदोलन

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल बिलगांव में शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों, छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तत्काल शिक्षक और अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है. मामला मोहगांव जिले के बिलगांव स्कूल का है. स्कूल को उन्नयन कर पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल बना दिया गया, पर विषयवार शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई. अभाव के कारण पढ़ाई चौपट हो रही है और इससे बच्चों के भविष्य पर असर पड़ रहा है. शिकायतें पहले भी जनसुनवाई में दी गईं, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. प्रदर्शनकारियों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है; अगर तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र होगा. जिला प्रशासन ने जल्द शिक्षक देने का भरोसा दिया है. छात्रों- अभिभावकों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है.
0
0
Report
Advertisement

कोटा के कुन्हाड़ी में एलन कोचिंग छात्रा सूफी खुशबू पटेल ने आत्महत्या की

Kota, Rajasthan:कोटा.. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग की छात्रा सूफी खुशबू पटेल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मध्य प्रदेश निवासी सूफी खुशबू अपनी बहन के साथ कुन्हाड़ी इलाके में फ्लैट में रहकर कोचिंग कर रही थी। कुन्हाड़ी थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज के अनुसार छात्रा बुधवार को कोचिंग क्लास गई थी। इसके बाद वह वापस कमरे में पहुंची और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद उसकी बहन जब कमरे पर पहुंची तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बालोतरा नगर निकाय चुनाव लिए मतदाता जागरूकता संदेश साथ छात्राओं ने राखी बांधी

Balotra, Rajasthan:बालोतरा आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवट को विद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता के संदेश से सुसज्जित राखियां बांधकर मतदान का संदेश दिया गया। उप प्राचार्य रामेश्वरी चौधरी एवं विजया कुमारी के नेतृत्व में सुशील कुमार यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवट को रक्षासूत्र बांधे। इन राखियों को राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने विशेष रूप से मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया है। राखियों पर मतदान करने, लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मतदाता जागरूकता संदेश उकेरे गए हैं। बालिकाओं ने मतदान के संदेश के साथ राखियों को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप से सजाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कार्यालय में उपस्थित अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, पचपदरा तहसीलदार विसन सिंह सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को भी छात्राओं द्वारा रक्षासूत्र बांधकर आगामी नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां आमजन तक मतदान का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की。
0
0
Report

डीएम से रोड बनवाने की गुहार में बाराबंकी की मासूम का वीडियो वायरल

Barabanki, Uttar Pradesh:DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए, गड्ढों और जलभराव से परेशान मासूम बच्ची ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल बाराबंकी शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत क्रिस्टल गार्डन के पास का एक बेहद भावुक और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नन्हीं और मासूम बच्ची बाराबंकी के जिलाधिकारी से अपने मोहल्ले की जर्जर सड़क बनवाने की मासूमियत भरी गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची का यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग उसकी बेबाकी और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में मासूम बच्ची हाथ जोड़कर और बेहद भोलेपन के साथ कह रही है, 'डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए, इसमें बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश का गंदा पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।' स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके की सड़क लंबे समय से बदहाल है, इस समय बारिश के मौसम में जलभराव के चलते बच्चों व बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। अब देखना यह होगा कि इस नन्हीं बच्ची की यह दर्दभरी आवाज डीएम की चौखट तक पहुंचकर सड़क की सूरत बदलती है या फिर प्रशासनिक फाइलों और सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह जाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top