Back
मुंगेर में पहले चरण के मतदान के लिए सभी सीमाएं सील; सुरक्षा चाक चौबंद
PKPrashant Kumar
Nov 05, 2025 02:15:28
Munger, Bihar
प्रचार समाप्त, सात से पांच होगा मतदान, जिला की सभी सीमाएं सील
-जिलाधिकारी व एसपी ने प्रचार-प्रसार समाप्त के बाद की बैठक, दी जानकारी
मुंगेर : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को जिले में प्रचार-प्रसार पूरी तरह थम गया। जिला प्रशासन मतदाताओं के लिए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से बताया कि छह नवंबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली और संचार व्यवस्था को सुदृढ़ कर दिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। डीएम ने बताया कि मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में एक निर्वाची पदाधिकारी के साथ आठ सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, जमालपुर में एक निर्वाची और नौ सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, वहीं तारापुर में एक निर्वाचक और 12 सहायक निर्वाचन अधिकारिक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1208 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें मुंगेर में 404, जमालपुर में 392 और तारापुर में 412 बूथ हैं। सभी सीमावर्ती क्षेत्रों को सील कर दिया गया है, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। जिले में एक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष और तीन विधानसभा स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन नियंत्रण कक्षों से हर बूथ की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मतदान के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुंगेर विधानसभा में 3,39,856 मतदाता हैं, जिनमें 1,80,022 पुरुष, 1,59,815 महिलाएं और 19 थर्ड जेंडर शामिल हैं। जमालपुर विधानसभा में 3,28,695 मतदाता, जिनमें 1,75,418 पुरुष, 1,53,266 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं तारापुर विधानसभा में 3,29,904 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1,76,996 पुरुष, 1,52,898 महिलाएं और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में औसतन प्रति हजार पुरुष पर 875 महिलाएं मतदाता हैं। इस चुनाव में करीब 17 हजार युवा मतदाता पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है कि युवा वर्ग सक्रिय रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग ले रहा है। मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मी आर.एस. कॉलेज से और मुंगेर व जमालपुर विधानसभा के मतदान कर्मी आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) और आवश्यक सामग्री प्राप्त करेंगे। सभी मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, सड़क मार्ग, बिजली और पेयजल सुविधा की जांच कर ली गई है। प्रत्येक केंद्र पर शौचालय, रैंप, छाया और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अंत में डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर संभव तैयारी कर ली है।
बाइट जिलाधिकारी
बाइट एसपी मुंगेर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNeeraj Sharma
FollowNov 05, 2025 04:31:590
Report
RMRam Mehta
FollowNov 05, 2025 04:31:480
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 05, 2025 04:31:350
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 05, 2025 04:31:190
Report
DSDM Seshagiri
FollowNov 05, 2025 04:30:40Hyderabad, Telangana:Telangana: Once again CM Revanth Reddy speaks sensational comment "Congress hai toh Musalmāno ki Izzat hai, Jab Congress nahi toh Aap (Muslim) Kuch nahi Hai" CM Reddy..
0
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 05, 2025 04:30:280
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 05, 2025 04:30:130
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 05, 2025 04:29:540
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 05, 2025 04:29:390
Report
TCTanya chugh
FollowNov 05, 2025 04:29:180
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowNov 05, 2025 04:29:080
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowNov 05, 2025 04:28:370
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 05, 2025 04:28:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 05, 2025 04:28:050
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 05, 2025 04:27:480
Report