Back
पूर्णिया में बसपा नेता नवीन कुशवाहा और परिवार की संदिग्ध मौत, जाँच जारी
MKMANOJ KUMAR
Nov 05, 2025 04:27:48
Purnia, Bihar
पूर्णिया में हाई प्रोफाइल घटना में बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा समेत उनके परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। घटना खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की है। मृतकों में पूर्णिया के बड़े व्यवसायी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी मेडिकल फोर्थ ईयर की छात्रा तनु प्रिया शामिल है। तीनों की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुई। नवीन कुशवाहा खाद बीज के बड़े व्यवसायी थे। उन्होंने 2009 में बसपा से पूर्णिया लोकसभा चुनाव लड़ा था। जबकि 2010 में धमदाहा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। सूचना मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के बाबत मृतक नवीन कुशवाहा के भाई जदयू नेता निरंजन कुशवाहा ने कहा कि पहले बेटी घर में गिर गई थी। उन्हीं को बचाने के दौरान पिता नवीन कुशवाहा भी गिर गया। जबकि सदमे के कारण उनकी पत्नी कंचन माला की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वही अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बी एन कुमार ने कहा कि नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे का निशान है। वहीं उनकी बेटी तनु प्रिया के सर के पीछे चोट का निशान है। जबकि उनकी पत्नी कंचनमाला के शरीर में किसी तरह का निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि देखने से लगता है कि नवीन कुशवाहा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है। जबकि पत्नी की सदमे के कारण मौत हुई है। डॉक्टर ने कहा कि सबसे पहले बेटी तनु प्रिया को गंभीर हालत में 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उसके बाद पत्नी को फिर अंत में नवीन कुशवाहा को करीब 8:00 बजे अस्पताल लाया गया। जिस समय यह घटना हुई दोनों बेटे घर में ही थे। बेटे ने ही तीनों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर के बाद तीनों की बारी-बारी से मौत हो गई। वहीं एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि मृतक नवीन कुशवाहा के गले में चिन्ह है। जबकि बेटी तनु प्रिया के सिर के पीछे भाग में चोट का निशान है। वही पत्नी कंचनमाला पहले से बीमार थी। उन्हें शुगर, दिल की बिमारी के साथ-साथ अल्सर भी था। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा। फिलहाल रात में ही मेडिकल बोर्ड के द्वारा तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मंत्री लेसी सिंह, सांसद पप्पू यादव, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowNov 05, 2025 07:49:430
Report
TSTushar Srivastava
FollowNov 05, 2025 07:49:300
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 05, 2025 07:49:210
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 05, 2025 07:49:040
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 05, 2025 07:48:370
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 05, 2025 07:47:590
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 05, 2025 07:47:450
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 05, 2025 07:46:070
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 05, 2025 07:45:490
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 05, 2025 07:45:170
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 05, 2025 07:44:150
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 05, 2025 07:43:460
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 05, 2025 07:43:260
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowNov 05, 2025 07:42:530
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 05, 2025 07:42:360
Report