811201
मुंगेर में श्रावणी मेले की तैयारी में प्रशासन का एक्शन
Munger, Bihar:मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी शुरू हो चुकी है लेकिन प्रशासन अब इसे पूरी तरह से बनाने के लिए एक्शन में है। गुरुवार को 26 किलोमीटर कांवरिया पथ और धर्मशालाओं का निरीक्षण पदाधिकारियों द्वारा किया गया जिसमें पुलिस पिकेट और चिकित्सा शिविर के जगह की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यों का भी स्थानीय निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 2500 रुपये मासिक वाली लक्ष्मी योजना की घोषणा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में रेखा सरकार का बड़ा फ़ैसला - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणा जो दिल्ली की बहनो से वादा किया था उसे कैबिनेट में पूरा किया 2500 रूपये महीना ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी 1 अगस्त से पोर्टल शुरू हो जाएगा रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी। इस फैसले को लेकर जी मीडिया महिलाओ के बीच पंहुचा or उनकी राय जानी त्रिलोकपुरी मे ज्यादातर परिवार माध्यमवर्ग से आते है जहाँ पर महिलाए काम कर अपना गुजारा करती है है यहाँ की महिलाओ ने is योजना की तार्फ करते हुए सरकार का धन्यवाद kiya or कहा की महिलाओ को इससे फायदा मिलेगा सरकार का फैसला सही है0
0
Report
Congress सांसद बोले राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे
Noida, Uttar Pradesh:Congress mp हमारे नेता राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे बोले कांग्रेस सांसद0
0
Report
सिमडेगा में घरेलू विवाद के बाद पिता की हत्या, पुत्र गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: घरेलू विवाद में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। रेंगारीह थाना क्षेत्र के चिडरा टोली गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी एक्सन मिंज ने अपने पिता मिखैल मिंज पर बांस के डंडे से हमला कर दिया था। इलाज के दौरान 27 जुलाई को मिखैल मिंज की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
यह सोनिया गांधी का घर नहीं, संसद है—राहुल गांधी के आरोपों पर माफी मांगे
Noida, Uttar Pradesh:यह सोनिया गांधी का घर नहीं, संसद है—राहुल गांधी के आरोपों पर माफी मांगे0
0
Report
राहुल गांधी के बयान पर हर्ष मल्होत्रा की तीखी प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "राहुल गांधी का व्यवहार संसद के अंदर और बाहर अराजकतावादी है। ये ऐसे लोग हैं जो किसी भी कानून में विश्वास नहीं करते..."0
0
Report
मेरठ बम स्क्वॉड बाबा औघढ़ नाथ मंदिर पहुँचा, लैंड माइंस की जाँच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ बॉम्ब स्क्वॉड की टीम बाबा औघढ़ नाथ मंदिर में पहुँची। बम स्क्वॉड किसी भी तरह के विस्फोटकों का पता लगाने के लिए जमीन में छुपी लैंड माइंस की निगरानी कर रहा है। इनके हाथ में प्रो़डर और मिन डिटेक्टर यूनिट भी है, साथ ही डॉग स्क्वॉड भी साथ चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
पंजाब के कादियां नगर परिषद में नया अध्यक्ष; मंत्री बोले प्रताप बाजवा विधायक नहीं बनेंगे
Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੀਨੀਅਰ ਉੱਪਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਤੇ ਬਿਠਾਉਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈਟੀਓ ਅਤੇ ਕਾਦੀਆਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਲ ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੰਤਰੀ ਈਟੀਓ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਦੁਬਾਰਾ ਕਦੀ ਵੀ ਵਿਧਾਇਕ ਨਹੀਂ ਬਣਨਗੇ ਇਹ ਮੈਂ ਸਾਰੀ ਮੀਡੀਆ ਸਾਹਮਣੇ ਬੋਲਦਾ ਹਾਂ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਆਪਣੇ ਬਾਰੇ ਆਪਣੀ ਅਹੁਦੇਦਾਰੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸੋਚਿਆ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਸੋਚਿਆ ਇਸ ਕਰਕੇ ਲੋਕ ਹੁਣ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਮੁੜ ਵਿਧਾਇਕ ਨਹੀਂ ਬਣਾਉਣਗੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅੱਜ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਬਣੀ ਹੈ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਰਹਿੰਦੇ ਕੰਮ ਨੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਰ ਤੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਨਾਮ ਨਿਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਦਿਨ ਹੈ ਕਿ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੀਨੀਅਰ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ ਨੇ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਕਾਦੀਆਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਕਾਰਜ ਨੇ ਉਹ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਏ ਜਾਣਗੇ0
0
Report
तहसील परिसर में किसान ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, प्रशासन पर सवाल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:तहसील में , आत्महत्या की कोशिश! जनता दर्शन... तहसील दिवस... और रोज़ जनता से मिलने के दावे। लेकिन सवाल यह है कि जब शिकायतें सुनने के इतने मंच हैं, तब भी एक फरियादी को अपनी बात मनवाने के लिए फांसी लगाने की कोशिश क्यों करनी पड़ रही है? आखिर व्यवस्था की चौखट पर इंसाफ मांगने वाला किसान इतना बेबस कैसे हो गया? फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील परिसर से आई यह तस्वीर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। बुधवार सुबह कायमगंज तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी किसान इंद्रपाल अचानक परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने लगा। किसान को पेड़ पर चढ़ा देख तहसील कर्मचारियों, वकीलों और फरियादियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किसान को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। पीड़ित किसान का आरोप है कि उसकी दादी रेवती के नाम दर्ज साढ़े सात बीघा जमीन पर करीब 40 वर्ष पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर धोखाधड़ी कर अपने नाम विरासत दर्ज करा ली। परिवार वर्षों तक तहसील और कमिश्न्नरी में न्याय की लड़ाई लड़ता रहा, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। इस कानूनी लड़ाई के दौरान पहले पिता और फिर बड़े भाई की भी मौत हो गई। अब परिवार का आरोप है कि विपक्षी उनकी बची हुई जमीन पर भी कब्जे की धमकी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। परिजनों का कहना है कि इंद्रपाल लंबे समय से जमीनी विवाद और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान था। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन इंसाफ न मिलने की पीड़ा आखिरकार उसे इस आत्मघाती कदम तक ले आई। तहसील परिसर में जैसे ही किसान के फंदा लगाने की सूचना फैली, अधिकारियों में भी हलचल मच गई और आनन-फानन में उसके मामले की फाइलें निकलवाई गईं तथा कार्रवाई का भरोसा दिया गया। एसडीएम अभिषेक वर्मा का कहना है कि किसान ने पहले उनसे या तहसीलदार से इस मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। अचानक वह पेड़ पर चढ़ गया। फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तहसील परिसर में किसान का यह कदम सिर्फ एक व्यक्ति की बेबसी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर भी सवाल है जहां फरियादी को अपनी आवाज सुनाने के लिए जान दांव पर लगाने की नौबत आ जाती है। अब देखना होगा कि प्रशासन का आश्वासन सिर्फ कागज़ों तक सीमित रहता है या वर्षों से न्याय की आस लगाए इस परिवार को वास्तव में इंसाफ मिलता है। बाइट -इंद्रपाल पीड़ित किसान बाइट: एसडीएम अभिषेक वर्मा0
0
Report
पातालपुरी मठ में कौमी एकता की मिसाल, मुस्लिम शिष्यों ने गुरु की आरती उतारी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के पातालपुरी मठ में कौमी एकता की अनूठी मिसाल, मुस्लिम शिष्यों ने उतारी अपने गुरु की आरती. जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने पातालपुरी मठ के दरवाजे सभी धर्मों और वर्गों के लिए खोले. जाकिर पाण्डेय व अफरोज पाण्डेय के नेतृत्व में मुस्लिम परिवारों ने गुरु चरण स्पर्श कर ली गुरुदीक्षा. गुरु बालक देवाचार्य बोले गुरु-शिष्य परंपरा धर्म और जाति के भेद से परे, मेरे हजारों शिष्य मुस्लिम हैं. पूर्वाजों से एक है भारतवासी, गुरु चुनते समय केवल ज्ञान और चेला चुनते समय देखी जाती है योग्यता. रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव श्रीगुरुजी का बयान मुस्लिम समाज में व्यवहार परिवर्तन के लिए गुरु परंपरा जरूरी. दलित, आदिवासी और मुस्लिम समाज के प्रमुखों ने जगद्गुरु को रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मानित. कार्यक्रम में डॉ. नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, नौशाद अहमद दूबे, कलीम, लियाकत समेत sैकड़ों लोग रहे मौजूद. रामानंदी संप्रदाय के संत, दलित विचारक ज्ञान प्रकाश, आदिवासी धर्मगुरु द्वारिका प्रसाद और मुस्लिम सामाजिक नेता नौशाद अहमद दूबे。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का संगम: भक्तों की भीड़ व धार्मिक आयोजनों का धमाका
Bikaner, Rajasthan:गुरु पूर्णिमा पर बीकानेर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम सलामनाथ जी धोरा से लेकर लालीबाई बगीची सहित कई धार्मिक स्थलों पर हुए गुरु पूजन और विशेष कार्यक्रम संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भजन-कीर्तन, प्रवचन और गुरु वंदना के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीकानेर आज श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। शहर के मंदिरों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और विशेष धार्मिक आयोजनों की धूम रही। लालीबाई बगीची से लेकर सालमनाथ जी धोरा तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खास बात यह रही कि मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों से कई प्रतिष्ठित परिवार अपने गुरुजनों और पूर्वजों की परंपरागत पूजा-अर्चना के लिए बीकानेर पहुंचे वहीं सालमनाथ जी धोरा पर भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यहां परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ गुरु वंदन किया गया और श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बीकानेर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब धार्मिक स्थलों की ओर उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और संत स्थलों पर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और जीवन में गुरु के महत्व को नमन किया। संतों ने अपने प्रवचनों में कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है। पूरे बीकानेर में दिनभर भक्ति, आस्था और गुरु सम्मान का अद्भुत वातावरण देखने को मिला。0
0
Report
जीरावता स्कूल में शिक्षकों की कमी: ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल नियुक्ति की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दलोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत जीरावता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर विद्यालय में रिक्त पद नहीं भरे गए तो ग्रामवासी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासक भेरूलाल मीणा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक करीब 310 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय को वर्ष 2021-22 में उच्च प्राथमिक से माध्यमिक तथा वर्ष 2022-23 में उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया था। इसके बावजूद वर्तमान में विद्यालय में केवल पांच कार्मिक ही कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता के सभी पद रिक्त हैं। वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षक तृतीय श्रेणी के हैं, जिससे उच्च कक्षाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से कला संकाय में हिंदी साहित्य, संस्कृत साहित्य और इतिहास विषय के शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए रिक्त पदों पर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामवासी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।0
0
Report
जगदंबिका पाल ने कहा राहुल गांधी ने गृह मंत्री पर आरोप गलत, माफी मांगें
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "उन्होंने(विपक्ष के नेता राहुल गांधी) ने भारत के गृह मंत्री पर आरोप लगाया है। कहीं गोली नहीं चली है। वे भ्रम पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने रूल 353 का उल्लंघन किया है। पहले कांग्रेस धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही थी... इस तरह से गंभीर आरोप लगाया है... उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए 3000 से अधिक जवान, 1500+ कैमरे
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर श्रावण मास की कावड़ यात्रा कल से शुरू हो जाएगी लेकिन इससे पहले जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कांवड़ यात्रा को लेकर मुज़फ्फरनगर जनपद अहम माना जाता है क्योंकि हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर करोड़ो शिव भक्त कांवड़िये शिव चौक स्थित भगवान आशुतोष की परिक्रमा कर अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है. अगर कावड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो पूरा कावड़ यात्रा मार्ग 1500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा व AI कैमरों से लैस है जोकि पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी करेगा. इतना ही नहीं इन उत्तराखंड बॉर्डर से लेकर मेरठ बॉर्डर तक कई कंट्रोल रूम बनाकर मार्ग की निगरानी की जाएगी. कांवड़ यात्रा को लेकर 3 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी कांवड़ मार्ग पर तैनात किये गए है साथ ही सुपर जोन व जोन सैक्टर में जनपद को बाटकर अलाधिकारी की भी तैनाती की गयी है जिसमे आलाधिकारी खुद निरीक्षण कर जायजा ले रहे है. मुज़फ्फरनगर जनपद में कांवड़ मार्ग पर 3 अस्थायी थाने व 19 अस्थाई चौकिया और 14 वॉच टावर भी बनाये गए है जिससे कांवड़ यात्रा की निगराणी और सुरक्षा मे कोई चूक ना हो और यात्रा सकुशल सम्पन्न हो जाये. कांवड़ यात्रा को लेकर ATS की टीम बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम पीएसी व RRF की टीम को भी निगरानी के लिए लगाया गया है जोकि शिवचौक व संवेदनशील क्षेत्रों में रहकर निगरानी करेगी. SSP संजय वर्मा द्वारा ATS की टीम के साथ कांवड़ मार्ग का पैदल गस्त करके निरीक्षण किया और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की. कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है और पिछले वर्ष हुए नाम व पहचान विवाद से सबक लेते हुए इस बार कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल ढाबों रेस्टोरेंट व खाने पीने की वस्तु वाली सभी दुकानों पर QR कोड व 12 नियमों का एक नोटिस भी लगा दिया गया है. QR कोड स्कैन करने पर दुकान होटल व ढाबे के मालिक की सही पहचान उजागर हो जाएगी. खाद्य विभाग द्वारा जारी किये गए QR कोड का रियलटी टेस्ट ZEE MEDIA की टीम द्वारा किया गया तो खाद्य विभाग द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वो सही पाया गया वही QR कोड वाली प्लानिंग नाम व पहचान विवाद को रोकने मे सहायक भी होंगी.0
0
Report
मधुबनी में नकली शराब बनाते गैंग का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद
Madhubani, Bihar:सूबे में शराब बंदी कानून लागू है लेकिन मधुबनी में शराब का अवैध कारोबार चालू है। मधुबनी पुलिस ने नकली शराब बनाने का किया भंडाफोड़, खजौली थाना के कसमा मरार गांव में की कार्रवाई। पुलिस ने कसमा मरार गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य कारोबारी और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। खजौली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कसमा मरार गांव में एक नवनिर्मित मकान में अवैध रूप से नकली शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और घर के अंदर से बड़ी मात्रा में खाली कांच की बोतलें, शराब के विभिन्न ब्रांड के रैपर, ढक्कन, स्टिकर, होम्योपैथिक दवाएं, केमिकल और अन्य सामग्री बरामद की गई, जिनका उपयोग नकली शराब तैयार करने में किया जाता है। बरामद सामग्री में 1080 खाली कांच की बोतलें, 72 लीटर विभिन्न ब्रांड की होम्योपैथिक दवा, अल्कोहल, ढक्कन, रैपर, स्टिकर और पैकिंग का सामान शामिल है। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया गिरोह ब्रांडेड शराब के नाम पर नकली शराब तैयार कर उसकी पैकेजिंग कर बिक्री करता था। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।0
0
Report
कांवड़ मार्ग पर खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, ढाबों-होटलों की जांच
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। सावन में कांवड़ यात्रियों और आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को कांवड़ मार्ग पर विशेष अभियान चलाया।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में सेटेलाइट चौराहे के पास स्थित ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों, ठेलों, रेहड़ी-फेरी वालों तथा फल विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर Food Safety Connect App के माध्यम से ग्राहक संतुष्टि फीडबैक संबंधी क्यूआर कोड और विभाग का टोल फ्री नंबर चस्पा कराया गया।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि इस पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की खाद्य गुणवत्ता संबंधी शिकायत सीधे विभाग तक दर्ज करा सकते हैं।अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कारोबारियों को स्वच्छता, सैनिटेशन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। खुले मसालों और खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के उपयोग से बचने की हिदायत दी गई। साथ ही केवल ताजे फलों का उपयोग करने, ताजा भोजन परोसने तथा कटे-फटे या सड़े हुए फलों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को मिलावट रहित एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।0
0
Report
Advertisement
