811213
बिहार के असरगंज में एक युवक से 1 लाख की हुई लूट, अपराधी फरार
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:असरगंज में एक व्यवसायी से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने 1 लाख रुपये लूट लिए। सूचना के अनुसार पीड़ित भारतीय स्टेट बैंक और सीएसपी से पैसे निकालकर अपनी दुकान जा रहे थे। जिसके चलते पुरानी थाना के पास तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी से थैला झपटकर ताती टोला होते हुए फरार हो गए। वहीं लोगों ने शोर मचाया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
लुधियाना हैंडलूम मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग, दुकानों में लाखों के वस्त्र जलकर राख
Aligarh, Uttar Pradesh:लुधियाना हैंडलूम मार्केट में आज शॉर्ट सर्किट के कारण मार्केट के अंदर कई दुकानों में आग लग गई. दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण लाखों रुपये के वस्त्र जलकर राख हो गए. थाना क्वार्सी रोड स्थित रामघाट रोड की घटना0
0
Report
अयोध्या में दीपोत्सव की रोशनी: लता मंगेशकर चौक व शहर सड़कों पर चमक
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Lata Mangeshkar Chowk And City Streets Illuminated With Grand Decorative Lighting For Deepotsav / Visuals अयोध्या (उत्तर प्रदेश): दीपोत्सव के लिए लता मंगेशकर चौक और शहर की सड़कों को शानदार सजावटी रोशनी से जगमगाया गया / दृश्य0
0
Report
Advertisement
सासाराम: रांची से दिल्ली जा रही विजय रथ बस में आग, यात्रীরা सुरक्षित
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अचानक एक बस में आग लग गई। बताया जाता है कि रांची से दिल्ली जा रही यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट के पास आग लगी है। बस के नीचे से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने तत्काल बस को रोक दी तथा समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची तथा दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग को आगे फैलने से रोक लिया। जिस कारण बस पूरी तरह से जलने से बच गई। बता दे की रांची से दिल्ली जा रही विजय रथ नामक बस में आग लगी है।0
0
Report
हजारीबाग में राहुल दुबे गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद; सुरक्षा कर्मी घायल
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले गिद्दी (उरीमारी) थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के विरूद्ध हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक अपराधी गिरफ्तार एवं गिरफ्तार अपराधी से हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस के ऊपर फायरिंग करने में पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में घायल। उरीमारी सैनिक माईनिंग कम्पनी में राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के द्वारा रंगदारी का पैसा न दिये जाने पर सैनिक माईनिंग कम्पनी के गेट पर तैनात कम्पनी के निजी सुरक्षार्मी के ऊपर जान मारने के नियत से गोली फायरिंग किया गया था और राहुल दुबे गिरोह का पर्चा फेंका गया था, जिसमें सुरक्षाकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया था, जो रांची के अस्पताल में ईलाज़ है। उक्त काण्ड का उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अमित आनंद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी, बड़कागॉव के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा काण्ड के अनुसंधान के क्रम में राहुल दुबे गैंग के सदस्य अंशु दुबे उम्र 22 वर्ष पिता-राकेश कुमार द्विवेदी सा०-दुबे मराठीया, थाना-गढ़वा, जिला-गढ़वा की भूमिका संदिग्ध पायी गयी, जिसे गठित SIT टीम के द्वारा आवश्यक पूछताछ हेतु उरीमारी ओपी लाया गया। संदिग्ध अंशु दुबे को उक्त काण्ड के संदर्भ में कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि ये राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और राहुल दुबे के कहने पर इनके द्वारा अलग-अलग जगहों में घटना को अंजाम दिया गया हैं। इनके द्वारा उरीमारी क्षेत्र में दिनांक-26.10.2026 की रात्रि में राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना में शामिल होने की बात बतायी गयी तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बचा हुआ पर्चा को करमाटिला जंगल में छुपकर रखा गया है, जिसे साथ चलने पर बरामद करवा सकते हैं। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए करमाटिला जंगल में अंशु दुबे के साथ छापामारी टीम गयी। हथियार बरामदगी की कार्रवाई कि जा रही थी. इसी दौरान अंशु दुबे के द्वारा पुलिस बल के जवानों को अचानक धक्का देते हुए छुपा कर रखे गए हथियार से पुलिस बल की ओर लक्षित करते हुए फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में थाना प्रभारी के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें अंशु दुबे के बायें पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को प्राथमिकी उपचार करने हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग लाया गया है.0
0
Report
भोपाल के कोलार में टाइगर दिखा, डायल-112 के सामने आया मामला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर डायल-112 के सामने आया नजर अमरनाथ रोड से जागरण लेक सिटी जाने वाले रास्ते पर कोलार थाने की डायल-112 टीम को टाइगर दिखाई दिया सूचना मिलते ही वन विभाग को अलर्ट किया गया0
0
Report
Advertisement
दमोह के सराफा बाजार में धनतेरस पर सोना-चांदी की चहल पहल, मांग तेज
Damoh, Madhya Pradesh:दीवाली पर लोगों में उत्साह, धनतेरस से पहले तैयार सोने चांदी का बाजार, दुकानदारों ने कहा पिछले से साल से अच्छा होगा बाजार, आम लोगों की राय त्यौहार में नहीं देखी जाती महंगाई या कोई बयार.. एंकर/ देश भर में दिवाली की तैयारिया आखिरी दौर में है तो हर तरह के बाजार गुलजार हो चले हैं ऐसे में आज धनतेरस को जिस बाजार पर सबकी नजर है वो सोने चांदी का बाजार यानी सराफा बाजार है , दमोह में धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है तो बड़ी संख्या में लोग इन ज्वेलरी शॉप्स में पहुंच रहे है। पिछले कुछ दिनों में सोने चांदी के दामों में आई गिरावट का असर फुटकर बाजार में भी देखने को मिल रहा है जबकि दुकानदारों ने सोने और चांदी के जेवरात और पूजन में उपयोग होने वाले लक्ष्मी गणेश कछुआ जैसी प्रतिमाएं भी बड़े पैमाने पर तैयार की है। उत्साह उमंग से भरे लोग बाजार में खरीदी करने पहुंच रहे है। आम लोगों की माने तो महंगाई शब्द रोजमर्रा की ज़िंदगी में तो असर दिखाता है लेकिन जब बात उत्सव त्यौहार या शादी की होती है तो लोग महंगाई शब्द को दरकिनार कर देते है और इन मौकों पर कोई असर नहीं पड़ता। सराफा व्यापार से जुड़े लोग मानते है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने चांदी के दामों में आई गिरावट का असर होगा वहीं कुछ व्यापारी मानते है कि पिछले साल सोने चांदी के दाम ज्यादा थे लेकिन फसलें अच्छी आई थी लेकिन इस साल दाम गिरे है लेकिन बुंदेलखंड सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि से फसलें खराब हुई है लिहाजा किसान पशोपेश में हो सकता है लेकिन लोग त्यौहारों में कोई समझौता नहीं करते इस वजह से बाजार में रौनक बरकरार रहेगी। बाइट/ श्री नाथ ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ बंदेश सोनी ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ राकेश नायक ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ नैन्सी चौरसिया ( ग्राहक दमोह) बाइट/ अमन कुमार ( खरीददार दमोह)0
0
Report
रामायण शो के दौरान नोएडा के गैलेक्सी ब्लू मॉल में आग-धुआँ, हालात नियंत्रण
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक धुआं निकलने लगा। घटना के बाद सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर फिल्म का शो तत्काल रोक दिया गया और हॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल की ऑडि -10 में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण तार गर्म हो गए थे, जिससे वहां धुआं फैल गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सटिंग्विशर की मदद से तारों में लगी आग को पहले ही बुझा दिया था। इसके बाद ऑडि-10 के अंदर मौजूद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि 7:30 बजे रामायण फिल्म का शो चल रहा था। अचानक शो के बीच में ही प्रोजेक्टर से धुवां निकलने लगा था। जिसके बाद तुरंत ही लोगो को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया था। वही सभी दर्शकों के पैसे भी वापस कर दिया गया था। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। एहतियातन सिनेमा हॉल में उस शो बंद कर दिया गया और मामले में फायर विभाग और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
अभिषेक चौधरी राजस्थान युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अभिषेक चौधरी बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश अभिषेक चौधरी को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल चोपड़ा बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार परसवाल को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को सौंपी बाइट - अभिषेक चौधरी, राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
गौरीगंज में गोकशी की योजना ध्वस्त, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi गौरीगंज में गोकशी की योजना नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तारी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई। गुंवावा नहर के पास गोकशी की बना रहे थे योजना। पुलिस टीम पर बदमाश ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तसव्वर घायल। तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा। एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू समेत गोकशी के उपकरण बरामद। मौके से एक गोवंशीय पशु को सकुशल कराया गया मुक्त। थाना गौरीगंज पुलिस की बड़ी सफलता。0
0
Report
बीजापुर में तेंदुए-शलक तस्करी: क्या खुल रहा अंतरराज्यीय कॉरिडोर?
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग बीजापुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। बीजापुर वनमंडल ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की एक खाल सहित पैंगोलिन के 9 किलो 260 ग्राम शल्क बरामद। गंगालूर थानाक्षेत्र के रेड्डी गांव में दबिश देकर 4 आरोपीयों और मल्लेपल्ली (बासागुड़ा) से 2 अन्य आरोपी पकड़े गए। दोनों कार्रवाइयों में कुल 6 आरोपी हिरासत में। क्या फिर से महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से जुड़ा पुराना तस्करी कॉरिडोर सक्रिय हो गया है। सितंबर 2026 के ऑपरेशन ''''सेफ पैसेज'''' में अहेरी-सिरोंचा और बीजापुर वन क्षेत्र जांच के दायरे में आया था। अक्टूबर में दंतेवाड़ा में भी 14 किलो पैंगोलिन शल्क के साथ 6 आरोपी पकड़े गए थे। पैंगोलिन और तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल वन्यजीव हैं। शिकार और तस्करी गंभीर अपराध है। सबसे बड़ा सवाल क्या बीजापुर बन रहा है वन्यजीव तस्करी का अंतरराज्यीय ट्रांजिट रूट? जंगलों में शिकार कौन कर रहा है? पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल के खरीदार कौन हैं? क्या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है?0
0
Report
सीतामढ़ी में धनतेरस पर बाजारों में भीड़, AI आधारित इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की डिमांड तेज
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में दीपावली त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस को खरीददारी करने के लिए बाज़ारों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके कारण बाजार की रौनक पूरी तरह अपने परवान पर है। सभी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है खास कर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की ओर लोगों का रुझान ज्यादा देखा जा रहा है। इस बार AI बेस इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की डिमांड ज्यादा है और धनतेरस के उपलक्ष्य पर इसकी बुकिंग जोरो पर चल रही है। दुकानदार भी इस बार ज्यादा खुश हैं और ग्राहकों की रुझान से व्यापार भी बेहतर स्थिति में चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
दमोह में दीवाली की खुशियाँ मातम बन गईं: छह वर्षीय बच्ची करंट से मौत
Damoh, Madhya Pradesh:दीवाली की खुशियां बदल गई मातम में, 6 साल की मासूम की करंट लगने से मौत.. दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के पटी गांव में एक परिवार में मातम छा गया है और इस मातम की वजह एक 6 साल की मासूम की मौत है। दरअसल इस घर में दीवाली की साफ सफाई के साथ रंग रोगन चल रहा था, परिवार के लोग काम में व्यस्त थे और 6 साल की लड़की कमरे में खेल रही थी और उसने खेलते खेलते एक साउंड बॉक्स को पकड़ लिया और इस बॉक्स में करंट फैला हुआ था और इस करंट की चपेट में मासूम आ गई । परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।0
0
Report
शिवहर में DM प्रतिभा रानी ने स्कूल निरीक्षण के दौरान भोजन-शौचालय व्यवस्था सुधारी के निर्देश दिए
Sheohar, Bihar:शिवहर डीएम प्रतिभा रानी ने जिले में शिक्षा व्यवस्था के हालात का जायजा लेने के लिए कई प्रखंडों का दौरा किया और राजकीय मध्य विद्यालय, कटसरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में कई कमियाँ पाई गईं। विशेष रूप से रसोईघर एवं शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। मध्याह्न भोजन की भी शिकायतें बच्चों द्वारा की गईं, जो नियमित और मेनू के अनुसार संचालित नहीं हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद डीएम प्रतिभा रानी ने प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार करने की सख्त हिदायत दी।0
0
Report
कोटा में 130 करोड़ के स्टेडियम से खेल जगत में नया अध्याय
Kota, Rajasthan:कोटा शिक्षा नगरी के रूप में पहचान बना चुका कोटा शहर,अब खेल जगत में भी बढ़ रहा आगे, कोटा के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे नाम रोशन, कोटा शहर को जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, JK पवेलियन स्टेडियम को किया जा रहा विकसित, 130 करोड़ की लागत से कोटा विकास प्राधिकरण की देखरेख में बन रहा स्टेडियम,आगामी 2 वर्षों में होगा निर्माण कार्य पूर्ण, 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम रहेगी फ्लड लाइट, नाइट मैच भी संभव, जयपुर जोधपुर के बाद प्रदेश का तीसरा क्रिकेट हब बनेगा कोटा, क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल भी हो रहा तैयार, रणजी एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का प्रतिनिधित्व करने का अवसर कोटा को जल्द मिलेगा, कोटा के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, उच्च स्तर के गेम्स में खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिस्पर्धा के मौके, खेल में आगे बढ़ने को लेकर खुलेंगे नए आयाम, क्रिकेट स्टेडियम के विजन को लेकर कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल एवं शहर के खिलाड़ी से की संवाददाता राहुल जोशी ने चर्चा0
0
Report
Advertisement
