811213
कमर में तीर घुसने से युवक हुआ गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:शामपुर थाना क्षेत्र के कालारामपुर गांव में गुरुवार की देर शाम 40 वर्षीय युवक के कमर के नीचे तीर घुस जाने से वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर तीर को निकाल दिया। मरीज मंगल हसदा की स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने बताया कि तीर-धनुष लेकर घर से निकलते समय वह मिट्टी में फिसल गए, जिससे तीर उनकी कमर के नीचे घुस गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्याम धनी इंडस्ट्रीज के डीलरों के स्वर्णिम अध्याय समारोह में इनाम और विस्तार योजना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में श्याम धनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से डीलर्स के लिए ‘स्वर्णिम अध्याय’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 2024-25 और 2025-26 योजनाओं के लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। लकी ड्रॉ में डीलर्स को कार, बाइक, स्कूटर, एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य आकर्षक उपहार दिए गए। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता रहे। उन्होंने राजस्थान के मसाला उद्योग को देश-विदेश में पहचान दिलाने और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए श्याम धानी की सराहना की। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रामावतार अग्रवाल ने डीलर्स से संवाद कर उत्पादों पर फीडबैक और सुझाव लिए। उन्होंने बताया कि श्याम मसाले देश का शीर्ष ब्रांड बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य सात राज्यों के बाद एक साल में 18 राज्यों में डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर नेटवर्क तैयार करना है। कंपनी ने बताया कि उसके छह उत्पाद FSSAI की जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे हैं।0
0
Report
दौसा रेलवे स्टेशन पर महिला ने आत्महत्या की कोशिश, आरपीएफ ने बचाई जान
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा रेलवे स्टेशन पर महिला ने किया sअप्ठo का प्रयास लेकिन एसपीएफ की तत्परता से बची महिला की जान रेलवे की विद्युत कर्षण विशेष गाड़ी के सामने किया कूदने का प्रयास भागकर आरपीएफ स्टाफ ने पकड़ा महिला को पूछताछ में सामने आया गृह क्लेश के चलते आत्महत्या के लिए आई थी महिला पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाया रेलवे स्टेशन जहां समझाइश के बाद महिला को किया परिजनों के सुपुर्द चंद सेकिंड की देरी होती तो महिला कूद जाती ट्रेन का आगे घटना का सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला दौसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने के लिए पहुंची लेकिन स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ की तत्परता से महिला की जान बच गई रेलवे स्टेशन आरपीएफ के ड्यूटी स्टाफ ने बताया महिला करीब 2 घंटे से रेलवे स्टेशन पर बैठी थी इस दौरान रेलवे की विद्युत कर्षण विशेष गाड़ी जब स्टेशन पर पहुंची तो महिला ने भाग कर उसके सामने कूदने का प्रयास किया लेकिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने तत्पता दिखाते हुए महिला को चंद सेकंड पहले ही पकड़ लिया जिसके चलते हादसा होने से बच गया जब महिला से आत्महत्या कारणों को लेकर पूछताछ की गई तो उसने गृह क्लेश को लेकर सुसाइड जैसा कदम उठाने की बात कही उसके बाद महिला के बताएं अनुसार दौसा कोतवाली थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ला निवासी महिला के परिजनों को रेलवे स्टेशन बुलाया गया जहां समझाइस के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया अगर इस दौरान चंद पल की भी देरी होती तो महिला की जान बचाना मुश्किल था घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें महिला ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है जहां दौड़कर आरपीएफ के जवानों ने महिला को पकड़ड़ा0
0
Report
बोरिवली-विरार लोकल में बॉम्बिल की बिक्री वायरल, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Mumbai, Maharashtra:बोरिवली-विरार लोकलमध्ये बॉम्बील विक्रीचा व्हिडिओ व्हायरल रविवारी सकाळी बोरिवलीहून विरारच्या दिशेने जाणाऱ्या ७ वाजून २५ मिनिटांच्या लोकलमध्ये एक महिला चक्क बॉम्बील मासळी विक्री करताना दिसून आली. लोकलच्या डब्यात मासळी विक्री करणाऱ्या या महिलेचा व्हिडिओ एका प्रवाशाने आपल्या मोबाईल कॅमेऱ्यात कैद केला असून, हा व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियावर मोठ्या प्रमाणात व्हायरल होत आहे. गर्दीच्या लोकलमध्ये मासळी विक्री होत असल्याने प्रवाशांच्या सुरक्षिततेसह स्वच्छतेचा मुद्दाही पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. या प्रकारामुळे रेल्वे प्रशासनाच्या नियमांचे पालन केले जात आहे ka, असा सवाल उपस्थित होत आहे. व्हायरल व्हिडिओची दखल घेऊन रेल्वे प्रशासन संबंधित महिलेवर कारवाई करणार का, याकडे आता सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर के मदरसे पर बुलडोजर: अवैध निर्माण ध्वस्त, धर्मांतरण आरोप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मदरसा दारुल उलूम रहीमिया फुलत पर रविवार को जिला प्रशासन के आदेश पर मदरसा संचालकों ने अपने कब्जे में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलवाया। मदरसे पर कई हिन्दू युवक-युवतियों के धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हैं। रतनपुरी थाने में मौलाना हिफजुर्रहमन अंसारी और उसके दो बेटे जुबैर अंसारी और जुनैद अंसारी पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संप्रवर्तन अधिनियम 2021 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया; आरोपित पुत्र गिरफ्तार होकर जेल में हैं। इसके अलावा यह मदरसा सार्वजनिक ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण के भी आरोप में जांच के बाद ध्वस्तीकरण हुआ। पुलिस के निर्देश पर आलाधिकारी ने इस अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया। डीएम और एसएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और मदरसे के क्षेत्र में अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर राजस्व संहिता 2006 की धारा 67/5 के अंतर्गत इसे अवैध पाया गया, जिसके तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भारी ध्वस्त किया गया और कठोरता के साथ कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई की पुष्टि मुज़फ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने की, जबकि ग्राम प्रधान वसीम अहमद ने टिप्पणी दी।0
0
Report
विरोध करने वालों पर मुक़दमा लोकतंत्र के विरुद्ध: शहीदा खान
Nuh, Haryana:Story :- विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: शहीदा खान नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शहीदा खान ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विरोध में काले झंडे दिखाकर किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर कड़ी आपत्ति जताई। शहीदा खान ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और फैसलों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल विरोध करने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को असहमति की आवाज को दबाने के बजाय उसे सुनना चाहिए। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब विपक्ष और जनता की आवाज का सम्मान किया जाए। विरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने-धमकाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत नहीं होती। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुग्राम की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि उसे सुना जाना चाहिए。0
0
Report
UP NEWS : बिलसंडा ब्लॉक में भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने सैकड़ो दिव्यांगों को बांटे उपकरण
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बिलसंडा ब्लॉक के अटल सभागार में एलिमिको कंपनी कानपुर के सौजन्य से भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने सैकड़ो लोगों को ट्राई साइकिल,बैटरी चलित रिक्शा,व्हीलचेयर सहित तमाम तरह के आवश्यकता अनुसार दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किए गए। वहीं बग़ैर रजिस्ट्रेशन कराये बड़ी संख्या में दिव्यांग उपकरण लेने पहुंचे जिन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं इस मामले में भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि पीलीभीत के जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र पर दिव्यांगजन अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वहां से तत्काल उपकरण ले सकते है। वहीं इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमित यादव, एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पाण्डेय,कानपुर की एलिमिको कंपनी के उप प्रबंधक ऋषि राज और दोनों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और दिव्यांग मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
देहरादून के सर्वे स्टेडियम में रक्षाबंधन 2026 का LIVE कवरेज
Noida, Uttar Pradesh:LIVE: सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला (देहरादून) में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम-20260
0
Report
2030 तक हर असिंचित खेत में सिंचाई पहुंचाने के लिए सरकार ने तेज किया प्रकल्प
Munger, Bihar:2030 तक हर असिंचित खेत होगा सिंचित ,चीनी की बढ़ती कीमतों के सवाल पर मंत्री ने कहा विपक्ष इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहा है: संतोष कुमार सुमन, मुंगेर: राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक हर असिंचित खेत तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लघु जल संसाधन विभाग की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना, तालाब खुदाई समेत कई योजनाओं के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ जलस्तर बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। यह बातें राज्य सरकार के लघु सिंचाई विभाग के मंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने रविवार को मुंगेर नगर भवन में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों की विचारधारा पर चलती है और गरीबों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती है। गरीबों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने में कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए पार्टी ने गरीब चौपाल की शुरुआत की है। चौपाल के माध्यम से गरीबों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को पार्टी के संगठन से भी जोड़ा जा रहा है। सुमन ने कहा कि सरकारी स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है, लेकिन आज भी गरीबों का एक बड़ा तबका इन योजनाओं की जानकारी से वंचित है। ऐसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूक करना जरूरी है। गरीब चौपाल इसी दिशा में एक प्रयास है। चीनी की बढ़ती कीमतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहा है। त्योहारी मौसम में कुछ स्टॉकिस्ट द्वारा कालाबाजारी और अवैध भंडारण कर कृत्रिम कमी पैदा किए जाने का असर भी कीमतों पर पड़ा है। इस बार गन्ने का उत्पादन कुछ कम होने से भी चीनी की कीमत प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सरकार स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है, जबकि पार्टी संगठन भी गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है। कई गरीब अपनी समस्याओं को सही तरीके से अधिकारियों के समक्ष नहीं रख पाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना गरीब चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। बाइट : डॉक्टर संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार मंत्री इस मोके पर हम पार्टी के सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, अतरी विधायक रोमित कुमार, राष्ट्रीय सचिव नीलेश कुमार ,प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार जिलाध्यक्ष परमानंद मांझी सहित अन्य मौजूद थे。0
0
Report
प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत मिड डे मील रसोइयों के सम्मान, कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत मिड डे मील रसोइयों के सम्मान एवं कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी ने देखा सजीव प्रसारण। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रसोइयों द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु दी बधाई, विद्यालयों में उपस्थित रहकर समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने एवं वितरित करने की भी कही बात।0
0
Report
Advertisement
राजसमंद के दिवेर में जुआ-सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के दिवेर क्षेत्र में जुआ-सट्टे पर बड़ी कार्रवाई राजसमंद DST और दिवेर पुलिस की संयुक्त दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार मौके से 1लाख 52 हजार की नकदी बरामद पुलिस ने 2 स्कॉर्पियो गाड़ी, 1 ग्रैंड विटारा, 1 आई-10 कार और 3 बाइक जब्त की दिवेर थाना क्षेत्र के कमेरी गांव में बंटी सैन के फॉर्म हाउस पर सट्टे के खिलाफ कार्रवाई。 राजसमंद DST प्रभारी केसाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई0
0
Report
जालौन उरई जलभराव पर DM ने पंपिंग सेट लगवाकर पानी निकासी के दिये निर्देश—तुरंत कार्रवाई की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के उरई में जलभराव वाले इलाके का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, डीएम राजेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और नहर की स्थिति का किया निरीक्षण, डीएम ने नहर विभाग के अधिकारियों को जलभराव का पानी जल्द निकालने के दिए निर्देश, डीएम ने कहा- पंपिंग सेट लगाकर जल्द से जल्द जलभराव का पानी निकाला जाए, मौके पर तीन पंपिंग सेट लगाकर खेतों से आया पानी डाला जा रहा नहर में, निरीक्षण के दौरान नहर के डायवर्ट होने और जगह-जगह कटाव के चलते नहर के ओवरफ्लो होने की जानकारी सामने आई, खेतों का पानी नहर में आने से बढ़ी रिहायशी इलाके में जलभराव की समस्या, नहर के आसपास अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने ADM को दिए निर्देश, नहर को पक्का कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश, डीएम ने अधिकारियों को जल्द जलभराव खत्म कर क्षेत्र की व्यवस्थाएं सुचारू कराने के निर्देश दिए, मौके पर अपर जिलाधिकारी, नहर विभाग के अधिकारी और नगर पालिका ईओ रहे मौजूद, जालौन के उरई नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का मामला。0
0
Report
दुकान में रंगदारी मांगने वाले 3 युवक गिरफ्तार; अवैध हथियार भी बरामद
Shravasti, Uttar Pradesh:दुकान में घुसकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले 3 युवक गिरफ्तार यूपी के श्रावस्ती जिले में दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने और दुकानदार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों युवक दुकान में घुसे और दुकानदार से एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। रुपये न देने पर धमकी भी दी गई। भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, कारतूस, चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ और अन्य विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
40 लाख धोखाधड़ी: मृतक नाम की जमीन के फर्जी दस्तावेज़, दो गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि मृतक के नाम दर्ज कृषि भूमि को अपना बताकर आरोपीयों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन बेचने की कोशिश की. मामले में मगरलोड पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ठाकुर राम साहू ने अपने सहयोगी जितेन्द्र साहू के साथ मिलकर फर्जी ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज तैयार किए. इन्हीं कागजातों के जरिए आरोपियों ने विवादित कृषि भूमि पर अपना हक जताया और उसे बेचने की कोशिश की. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फर्जी दस्तावेज, तीन चेक, दो रबर सील, एटीएम कार्ड, एक डायरी और 5 हजार 200 रुपये नगद बरामद किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.0
0
Report
भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव: बीजेपी ने वार्ड टिकटों के लिए दावेदारों के बायोडाटा माँगे
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ियों नगरपरिषद चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से आज संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सांसद मनोज राजौरिया, तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, बीएमए अध्यक्ष जसवीर चौधरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगरपरिषद के वार्ड चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं अलग अलग वार्डों से अपनी दावेदारी पेश करने वाले कई टिकटार्थी भी बैठक में पहुंचे और पार्टी के सामने अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया। टिकटार्थी अपने वार्ड में जीत का दावा करते हुए पार्टी से टिकट की मांग करता नजर आया। वहीं तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने टिकट के दावेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की, उन्होंने कहा कि पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को टिकट दे बाकी सभी दावेदारों को पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ना है, बाबा बालकनाथ ने साफ तौर पर कहा कि टिकट नहीं मिलने पर किसी भी कार्यकर्ता को बगावत नहीं करनी चाहिए, बल्कि पार्टी प्रत्याशी की मदद करते हुए उसे जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करना चाहिए।0
0
Report
भिण्ड में 43 पेटी अवैध शराब बरामद, आबकारी विभाग पर सवाल उठे
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-पुलिस की कार्रवाई में 43 पेटी अवैध शराब बरामद… शराब माफियाओं पर शिकंजा, लेकिन आबकारी विभाग पर उठे सवाल। कृष्णा नगर बम्बा के पास एक मकान में दबिश देकर 43 पेटी अवैध देशी शराब यानी करीब 387 लीटर शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब 2 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है और कैलाश नारायण नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है जब शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, तो अवैध शराब पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी संभालने वाला आबकारी विभाग आखिर कहां है? क्या department को इस अवैध शराब के भंडारण और कारोबार की भनक तक नहीं लगी? या फिर विभाग की निगरानी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन अब सवाल सिर्फ शराब की इस बरामदगी का नहीं है… सवाल उस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी है, जिसकी जिम्मेदारी ही अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी पर रोक लगाने की है। आखिर 43 पेटी शराब एक मकान में पहुंच गई और आबकारी विभाग को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? क्या इलाके में अवैध शराब के कारोबार को लेकर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर है,या फिर शराब के अवैध कारोबार पर विभाग की नजर ही नहीं है,भिण्ड में पुलिस की कार्रवाई लगातार शराब तस्करों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन आबकारी विभाग की भूमिका पर उठ रहे सवाल भी अब जवाब मांग रहे हैं। क्या विभाग वाकई कुंभकर्णी नींद में है… या फिर शराब के इस खेल में कहीं कोई ऐसी कड़ी है, जिसकी जांच जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
