811213
बिहार में कोलकाता से देवघर तक नंदी पर दूल्हा बने भोलेनाथ का अनोखा जत्था दिखा
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:सावन के पावन महीने में कच्ची कांवरिया पथ पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। कोलकाता से खोलानाथ महादेव कांवरिया संघ के 45 कांवरियों का जत्था बाबा भोलेनाथ को दूल्हा बनाकर नंदी पर बिठाकर बाबाधाम देवघर ले जा रहा है। उज्जैन के महादेव थीम से प्रेरित यह आकर्षक प्रतिमा मार्ग में लोगों का ध्यान खींच रही है। बाबा और नंदी दोनों के सिर पर पगड़ी बांधी गई है। जत्था के सदस्य संदीप यादव ने बताया कि वे इस अनूठे अंदाज में बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडियो वायरल: कारण और प्रभाव
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पार्किंग विवाद में BMW चालक ने संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी
Noida, Uttar Pradesh:प्रीत विहार - पार्किंग विवाद में BMW चालक ने पार्किंग संचालक को तीन गोलियां मारकर हत्या की. पूर्वी जिला | दिनांक: 20.04.2026. पुलिस स्टेशन: प्रीत विहार. इस मामले में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुए हैं। पहला कॉल 2:22 बजे और दूसरा 2:26 बजे प्राप्त हुआ, दोनों ही गोलीबारी और झगड़े की घटना से संबंधित थे. झगड़ा ए-144, प्रीत विहार में हुआ और कथित तौर पर पार्किंग विवाद को लेकर था. इसमें पंकज नैयर (34 वर्ष) और उनके भाई पारस (43 वर्ष) एक तरफ थे, जबकि गौरव शर्मा दूसरी तरफ थे. घटना के दौरान, पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ और आरोप है कि गौरव ने गोली चलाई। पंकज नैयर को सीने में गोली लगी। उन्हें मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल, निर्माण विहार ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी और उसके साथी घटना के बाद मौके से फरार हो गए. इस संबंध में, पुलिस स्टेशन प्रीत विहार में धारा 103(1)/115(2)/3(5) बीएनएस और धारा 25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
झारखंड में लू का खतरा: 40-44 डिग्री तापमान, दोपहर घर से बाहर न निकलें
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट किया है। पलामू, गढ़वा सहित 10 जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। दोपहर 12 बजे से चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह है इसके साथ ही प्रयाप्त मात्रा में पानी और तरल पेय पदार्थ पीने की सलाह है। धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढंक कर रखने की सलाह0
0
Report
झालावाड़ के मुंडेरी पुलिया पर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ के समीप मुंडेरी पुलिया से कूदकर एक युवती ने सोमवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की पहचान झालावाड़ की धनवाड़ा बस्ती निवासी विनीता सुमन के रूप में हुई है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनीता सुबह लगभग 7 बजे अपनी स्कूटी लेकर पुलिया पर पहुंची। उसने स्कूटी खड़ी की और पुलिया से नीचे छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मंडावर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब विनीता की सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल उपचार के लिए झालावाड़ के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि विनीता सुबह करीब 7 बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह झालावाड़ के ही नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।0
0
Report
खूँटी में पेशा कानून पर पारम्परिक उलगुलान, अधिकारों की जानकारी का आयोजन
Khunti, Jharkhand:खूँटी में पेशा कानून को लेकर पारम्परिक उलगुलान के तहत गांव गाँव में रुढ़िवादी जनजातीय समुदाय लगातार आंदोलन कर रहे है। वहीं खूँटी जिले के डुंगरा गाँव के बगीचे में जिले के विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्रों के पड़हा राजाओं और पाहन व रुढ़िवादी जनजातीय समुदाय के लोगो ने बैठक की। बैठक की अगुवाई झारखण्ड के पूर्व पंचायती राज विभाग के पूर्व निदेशक निशा उराँव व पड़हा राजा मंगल मुण्डा ने की। जहाँ लोगों को पेशा कानून 1996 के तहत भारत सरकार द्वारा दिए गए उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। जो पेशा कानून कानून के तहत पारम्परिक उलगुलान गांव गांव तक छेड़ने की बात कही गई। जहाँ एक आवाज गूंजा, जो पेशा कानून रुढ़िगत परम्परा माननेवाला है वही हातु मुण्डा, पाहन, पानीभरा, पाहन आदि बनेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निशा उराँव ने कहा कि उन्हीं को अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव का शक्ति प्रदान करना है। और जहाँ ये नहीं हैं वहाँ पेशा का अधिकार नहीं मिल सकता है। ये पेशा कानून का अधिकार पाने के लिए पारम्परिक उलगुलान के तहत बैठक है। जिसमें 1996 में बना पेशा कानून ही चाहिए। जिसमें धर्म संस्कृति की रक्षा के साथ जनजातीय समुदाय का विकास गाँव को दिया गया है। जिनका मुखिया हातु मुण्डा होते हैं।0
0
Report
Advertisement
बाइक सवारों ने भट्ठा मालिक को मारी गोली घायल
Kakaram, Uttar Pradesh:घूरपुर थाना क्षेत्र के इमलिया का मामला करछना। घूरपुर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव के रहने वाले लाल बहादुर जो भट्ठा संचालक हैं। रात लगभग 9:30 बजे उनके भट्ठे पर, बताते हैं की बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और इससे पहले वह कुछ समझ पाते, गोली मारकर फरार हो गए। भट्ठा मालिक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि मामले की जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा जारी है।0
0
Report
खड़का गांव में लगातार चोरी, ग्रामीण दहशत में; पुलिस जांच शुरू
Sitamarhi, Bihar:खड़का गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है ।लगातार चोरी की वारदात की वजह से अब स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और उनकी गश्ति पर सवाल उठा रहे है । अज्ञात चोर बंद घरों को लगातार निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाए हुई जिसका अब तक उद्भेदन नहीं हो सका । एक बार फिर खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत के वार्ड 06 में दो बंद घरों में चोरी की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार, संजय ठाकुर के परिवार के सदस्य करीब दो महीने से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के चारों कमरे में रखी पेटी, बक्सा और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं और कीमती सामान गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
अलीगढ़ के जनकपुरी रामघाट रोड पर फ्लिपकार्ट कंटेनर में भीषण आग
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- फ्लिपकार्ट कम्पनी के माल से भरे कन्टेनर में लगी भीषण आग, कन्टेनर में भरा लाखों का सारा माल जलकर हुआ राख, गुड़गांव से माल से भरा कन्टेनर अलीगढ़ आया, नहीं पहुँच सका सेंटर तक, हो गया स्वाहा, सूचना पर पहुँची दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, क्वार्सी थाना इलाके के जनकपुरी रामघाट रोड की घटना.0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पेयजल सुधार अभियान तेज, अधिकारियों ने निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। दो दिवसीय विशेष पाइपलाइन लीकेज और हैंडपंप सुधार अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर, सीईओ जिला परिषद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 योजना की भी समीक्षा की गई। सेगवा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अनियमितता मिलने पर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
सरायकेला अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, नगर अध्यक्ष धरने पर
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नगर पंचायत अध्यक्ष को धरने पर बैठना पड़ा. घटना सरसावा थाना क्षेत्र के दिहुरीडिह के पास की है. जानकारी के अनुसार सरायकेला निवासी 18 वर्षीय विकास जामुदा अपने साथी विष्णु सोए के साथ खरसावां से लौट रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में विकास जामुदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. आरोप है कि खरसांा सीएससी में तैनात डॉक्टर कन्हैयालाल उरांव मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण घायल को करीब दो घंटे तक इलाज नहीं मिल Sका. घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे. यहाँ उनकी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर चंदन कुमार से तीखी बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इसके बाद आक्रोशित अध्यक्ष Emergency वार्ड के बाहर ही धरने पर बैठ गए. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद दुखद और शर्मनाक घटना है. एक युवक की मौत हो गई और दूसरा इलाज के अभाव में तड़पता रहा. ऐसे में जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने डॉक्टर कन्हैयालाल उरांव और डॉक्टर चंदन कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है. फिलहाल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है.0
0
Report
हेमंत सोरेन बंगाल के प्रचार में टीएमसी के पक्ष में, भाजपा पर तीखा हमला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन इन दिनों पश्चिम बंगाल में टीएमसी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम हेमंत सोरन ने बंगाल की धरती से भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी आदिवासियों को हितैषी नहीं, ये फुट डालो और राज करो की नीति पर चलती है। तो बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा सीएम के मुंह से इस तरह का वक्तव्य शोभा नहीं देता, उन्हें झारखंड की और झारखण्ड के लोगो की चिंता करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
गंगरार में परशुराम जयंती के अवसर पर आरती और ध्वजारोहण
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम सर्किल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आरती और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के दिव्य निशान परशु (फरसा) का माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल चतुर्वेदी, रतन पुर्बिया, लक्ष्मीलाल नोग्या, गोपाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए समाज में धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
रामभद्राचार्य के बयान पर नेपाल में हिंदू राष्ट्र की चर्चा तेज
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण जगतगुरु रामभद्राचार्य ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बारे में कहा कि उनकी सोच भारत के प्रति सकारात्मक नहीं है और उनका रुख भारत विरोधी प्रतीत होता है। जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर में पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा नेपाल में हिंदू राष्ट्र के पक्ष में मजबूत माहौल था, पर मौजूदा नेतृत्व के कारण नुकसान हो रहा है। जनता हिंदू राष्ट्र की स्थापना के पक्ष में है, लेकिन नीतियों से बाधाएं। नेपाल की सांस्कृतिक-धार्मिक पहचान मजबूत करने की जरूरत। विदेश नीति पर टिप्पणी में कहा नेपाल को चीन और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों से सतर्क रहना चाहिए। आरोप लगाया कि नेपाल में बड़े पैमाने पर हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है।0
0
Report
सागर में दो समुदायों के बीच हिंसक बवाल, पुलिस ने मोर्चा संभाला
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में मामूली बात पर बवाल:युवक से मारपीट के बाद दो समुदाय भिड़े, 5 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा एंकर / सागर में रविवार देर रात शहर के केंट थाना क्षेत्र के सदर 12 मुहाल इलाके में दो समुदायों के बीच हुआ विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला हिंसा में बदल गया,जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सदर इलाके के संकट मोचन मंदिर के पास हुई,जहाँ सौरभ अठ्या नाम के एक युवक के साथ कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित युवक के परिजनों ने जब मुस्लिम युवकों के घर जाकर मारपीट की बात का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। जहां इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चले,जिसमे 2 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वही,स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और केंट,कोतवाली,मोतीनगर, सिविल लाइन,मकरोनिया थाना की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। मौके पहुँचे पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद नाराज हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सौरभ अठ्या की शिकायत पर हसीब मकरानी,अज्जू मकरानी सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बहरहाल इलाके में अब माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है,पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए है,ताकि किसी भी तरह की अफवाह या दोबारा तनाव की स्थिति न बने.0
0
Report
Advertisement
