सफियाबाद में बारिश के कारण 50 साल पुराने मकान का अलग हिस्सा गिरा
Safiabad, Bihar:सफियाबाद शहर के इंदरुख पश्चिमी पंचायत हसनगंज शिव मंदिर के एनएच 80 के पास गुरुवार को एक पुराने मकान का अलग हिस्सा बारिश के कारण अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। हलांकि जिस वक्त घर का अगला हिस्सा गिरा था घर के सभी लोग भवन के पिछले भाग में थे जिस कारण सभी परिवार के सदस्य बच गए लेकिन मकान का सामान छतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्रवाई की और अधिकारियों को सूचित किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
