गंगा घाटों पर अंतिम दिन तर्पण करने को लेकर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटी
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:गंगा घाटों पर तर्पण के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। जिला मुख्यालय के बबुआ और सोझी घाट पर लोग अपने पूर्वजों का पूजन कर रहे हैं। पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ तर्पण कराया जा रहा है। श्रद्धालु तर्पण के बाद घाट किनारे बाल मंडल संस्कार कर भिखारियों को दान भी दे रहे हैं। यह सिलसिला सुबह से ही जारी है और दोपहर तक चलता रहेगा। पंडितों के अनुसार, पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर को हुई थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
