811201
मुंगेर में ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद
Munger, Bihar:मुंगेर के जमालपुर आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन के एसी कोच में गांजा की खेप लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर आरपीएफ और स्कॉट टीम को अलर्ट किया गया। जब ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर स्टेशन पहुंची तो सीआरपीएफ और स्कॉट टीम ने एसी कोच की जांच की। कोच संख्या ए-1 की 33 नंबर सीट के नीचे तीन लावारिस बैग पाए गए। सीट पर बैठे यात्री ने बैग से अनभिज्ञता जताई जिसके बाद बैगों को स्टेशन पर उतारा गया। बैग खोलने पर उनमें से गांजा के कई पैकेट बरामद हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिलैया थाना क्षेत्र में छत से गिरकर दो बालिकाएँ घायल, रांची रेफर
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थानाक्षेत्र अंतर्गत देवी मंडप रोड इंद्रपुरी मोहल्ले में छत से गिरकर दो बच्चियां गम्भीर रूप से घायल हो गई। निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दो घायल बच्चियों को रांची रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रोहित रविदास की दोनों नतनी 6 वर्षीय कल्याणी और 4 वर्षीय टुकटुक छत पर खेल रही थी, इसी दौरान दो बच्चियां छत से गिर गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच स्वजनों ने घायल दोनों बच्चियों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बच्चीयों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्गापूजा को लेकर दोनों बच्चियों अपने नाना रोहित रविदास के यहां आई हुई थी।0
0
Report
बेतिया के महनवा मंदिर से सूर्य भगवान की अष्टधातु मूर्ति चोरी, इलाके में हड़कंप
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया के महनवा गांव के मंदिर से सूर्य भगवान की मूर्ति चोरी हो गई है। अष्टधातु से बनी सूर्य भगवान की मूर्ति देर रात्रि चोरों ने चोरी कर ली है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्रि में चोरों ने भगवान की मूर्ति चोरी कर ली है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। सूर्य भगवान की मूर्ति चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।0
0
Report
सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच महासिद्धि आश्रम में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:नरसिंह घाट रोड पर बिना अनुमति निर्माण करने का आरोप, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया—पहले जारी किए गए थे सूचना पत्र उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सुबह नरसिंह घाट रोड स्थित महासिद्धि आश्रम में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। यहां जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से निर्माण हटाया जा रहा है। मौके पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि महासिद्धि आश्रम में बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था। यह क्षेत्र सिंहस्थ के लिए आरक्षित है। निर्माण को लेकर पहले भी सूचना पत्र जारी किए गए थे। इसी के बाद अब नगर निगम की ओर से निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। राठौर के मुताबिक, परिसर में अलग-अलग हिस्सों में तीन से चार स्ट्रक्चर बने हुए हैं। इनमें कुछ निर्माणाधीन हैं, जिनमें बीम और कॉलम भी शामिल हैं। इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए नगर निगम आरक्षित क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माणों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Wt- मौके से निगम अधिकारी राजकुमार राठौर से बातचीत0
0
Report
Advertisement
सीकर के नीमकाथाना में ट्रेलर दुर्घटना, 23+ घायल; 9 की हालत गंभीर
Sikar, Rajasthan:सिरोही बाईपास पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रेलर पेड़ से टकराया। हादसे में 23 से अधिक श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती। गंभीर हालत में 9 घायलों को सीकर, कोटपूतली और जयपुर किया रेफर। ट्रेलर में करीब 100 लोग थे सवार, जीण माता के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे थे श्रद्धालु। पुलिस जुटी मामले की जांच में। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के सिरोही बाईपास के पास श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में 23 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 9 घायलों को सीकर, कोटपूतली और जयपुर के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में करीब 100 लोग सवार थे, जो जीण माता के दर्शन करने के बाद हरियाणा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिरोही बाईपास पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रेलर में सवार सभी श्रद्धालु जीण माता के सवामणि कर हरियाणा लौट रहे थे तभी सिरोही बाईपास के पास अचानक एक गाय आ गई जिससे ट्रेलर और नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गया जिससे कई लोग घायल हो गए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर सभी का इलाज किया गया और जो गंभीर हालत में थे उन्हें रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने बताया हादसे में करीब 9 लोगों को अलग-अलग स्थान के लिए रेफर किया गया जिन्होंने बताया कि 23 से अधिक लोगों का इलाज कर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद उन्हें छुट्टी दी गई।0
0
Report
जनगणना 2027 के लिए 6-दिवसीय प्रशिक्षण सफल: 300 कर्मचारी तैयार
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी जनगणना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण पूरा सरकारी किरती कॉलेज नयाल में दो बैचों को दी ट्रेनिंग, 300 के करीब कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी। एंकर। जनगणना-2027 के कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सरकारी किरती कॉलेज नयाल में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो गया। एसडीएम काला राम कांसल की निगरानी में आयोजित प्रशिक्षण दो बैचों में दिया गया। प्रत्येक बैच को तीन-तीन दिन ट्रेनिंग दी गई। जनगणना कार्य के लिए करीब 50 सुपरवाइजरों की निगरानी में लगभग 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने पीपीटी, वीडियो और बुकलेट के माध्यम से कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने और निर्धारित कॉलम सही ढंग से भरने की जानकारी दी। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी व्यक्ति की गणना छूटने या दोहरी प्रविष्टि से बचने के लिए प्रत्येक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए। प्रशिक्षण में स्व-गणना, घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने और संशोधन राउंड की प्रक्रिया समझाई गई। कर्मचारियों को लोगों से विनम्रता से बातचीत करने, नवजात बच्चों सहित निर्धारित दायरे में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज करने और एकत्रित जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना का कार्य 1 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जनगणना की प्रक्रिया और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली। बाईट मास्टर ट्रेनर बाईट कर्मचारी0
0
Report
प्रयागराज में धूमधाम से आयोजित हुआ "नवरात्रि फैमिली डांडिया नाइट 3.0", डांडिया की थाप पर झूमे परिवार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, 18 अक्टूबर। मकून्स लुकरगंज प्रयागराज (किड्स अनप्लग्ड प्री-स्कूल, डे-केयर एवं एक्टिविटी सेंटर) द्वारा "नवरात्रि फैमिली डांडिया नाइट 3.0" का भव्य आयोजन किया गया। डीडीआर डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम होटल श्री एसआर पैलेस, प्रयागराज जंक्शन गेट नंबर-2 के सामने आयोजित हुआ। लाइव डीजे और ढोल की थाप पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया खेला। आयोजन में डिनर की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे यह एक संपूर्ण पारिवारिक उत्सव बन गया। कार्यक्रम के आयोजक विवेक यादव, अनुराग जायसवाल और प्रियंका जायसवाल रहे, जबकि सहयोगी के रूप में श्वेता कुशवाहा जुड़ी रहीं। आयोजकों ने बताया कि डांडिया नाइट का यह तीसरा संस्करण था और हर वर्ष की तरह इस बार भी शहरवासियों का भरपूर प्यार मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने के साथ-साथ परिवारों को एक साथ जुड़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और अगले वर्ष फिर मिलने की कामना की। आयोजक: मकून्स लुकरगंज प्रयागराज सहयोग: डीडीआर डांस एंड फिटनेस स्टूडियो संपर्क: 9565569339, 7753861333 पता: 422/14/6 लुकरगंज, अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास, प्रयागराज (उ.प्र.) - 2110010
0
Report
Advertisement
रांची नगर निगम ने 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर प्लान जमा करने का निर्देश
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम, रांची भवन प्लान के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों एवं पार्किंग के कारण उत्पन्न अतिक्रमण पर रांची नगर निगम सख्त, 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी तीन दिनों के भीतर स्वीकृत भवन प्लान जमा करने का निर्देश, अनुपालन नहीं करने पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई रांची नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा आम नागरिकों की आवागमन संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मेन रोड, रांची स्थित 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस निर्गत किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किए जाने के कारण वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थान के बजाय सड़क के किनारे किए जाने की समस्या सामने आई है, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया है कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपने भवन का स्वीकृत भवन प्लान रांची नगर निगम में जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्देशों का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 एवं झारखंड भवन उपविधि, 2016 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। नोटिस प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठानों की सूची (मेन रोड, रांची): 1. Trisha Foods 2. Shri Balaji Hardware 3. VI Tel Samsung 4. Goyal Traders 5. Ranchi Mega Centre 6. Ashok Agrawal 7. Goyal General Store 8. Allen Solly Juniors 9. Hotel New Raj Residency 10. Hotel Birsa Bihar and Restaurant 11. Wildcraft 12. Shiva Complex 13. Praveen Square (Manyavar) 14. Hindustan Stores Supplying Company 15. Premsons Bajaj 16. Levis Glitz and Glem 17. Rani Sanitary and Hardware Stores रांची नगर निगम ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने तथा भवन प्लान के अनुरूप व्यावसायिक गतिविधियों एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है, ताकि सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करते हुए आमजनों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके。0
0
Report
जौनपुर के पास बंधवा-कुंवरपुर मोड़ पर टक्कर, बाइक सवार की मौत
Jaunpur, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में बाइक सवार ने गवांई जान जौनपुर मछलीशहर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा-कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क पर एक बाइक सवार की स्कार्पियो से टक्कर होने से तत्काल मौत हो गई मौके पर पुलिस पहुँच गई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी फोर व्हीलर पर खून की छींटे फैल गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति हेलमेट बाइक के हैडिंल में टांग कर चल रहा था मौके पर इकट्ठा लोग चर्चा कर रहे थे कि अगर हेलमेट सिर पर लगा होता तो सिर पर चोट नहीं लगती और व्यक्ति की जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिये मामले की जांच में जुटी0
0
Report
बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर अमर बाउरी का सरकार-प्रशासन पर हमला
Ranchi, Jharkhand:रांची बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर अमर कुमार बाउरी का सरकार पर हमला, बोले- 7 दिनों से धरना, प्रशासन मौन क्यों है । वार्ता की पहल नहीं होने पर डीसी-एसपी से मांगा जवाब, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो सरकार और प्रशासन होंगे जिम्मेदार झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बोकारो स्थित बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों के आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विस्थापित पिछले सात दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से प्रभावी पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्थानीय उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से सवाल किया कि आखिर सात दिनों से धरना चलने के बावजूद वार्ता की पहल क्यों नहीं की गई? अमर बाउरी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी बड़ी घटना की पुनरावृत्ति का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की मांगों पर बीएसएल प्रबंधन के साथ बातचीत कर समाधान निकालना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। आखिर सरकार और प्रशासन चाहते क्या हैं? उन्होंने प्रशासन पर इस मामले के समाधान करने की बजाय आंदोलन को उग्र करने का आरोप लगाया। श्री बाउरी ने कहा कि कुछ लोग विस्थапितों के आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। कुछ लोग गिद्ध बनकर पूरे प्लांट पर ग्रहण लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय आंदोलन को उग्र होने देने की स्थिति चिंताजनक है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है और सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। श्री बाउरी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विस्थापितों के साथ खड़े होने का दिखावा कर रही है। कुछ लोग इस आंदोलन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिल्ली की तरह बोकारो में भी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से अलग हटकर विस्थापितों की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान तनावपूर्ण माहौल बनना उचित नहीं है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ आंदोलन का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दुर्गा पूजा चल रहा है, ऐसे में इस प्रकार का माहौल और वातावरण अनुचित है। क्या कभी दूसरे धर्म के त्यौहार के समय कोई आंदोलन होता है। सिर्फ हिंदुओं के पर्व त्यौहार को ही टारगेट करके ऐसा क्यों किया जाता है? उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह उदासीन है। भगवान ना करे, इस मामले में कोई घटना-दुर्घटना होती है तो उसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से अविलंब ठोस कदम उठाने की मांग की है। बाइट ...अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
सेवा सेतु कैंप में नाथद्वारा में 25 पट्टे व 7 जन्म, 1 मृत्यु व 2 विवाह प्रमाण पत्र वितरित
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा नगरपालिका में सेवा सेतु अभियान के तहत पट्टे और प्रमाण पत्र वितरित नाथद्वारा विधायक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश नगरपालिका अध्यक्ष परेश सोनी बोले - 25 पट्टे, 7 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक वितरित किए नाथद्वारा, राजसमंद एंकर - राजस्थान सरकार के 'सेवा सेतु अभियान' के तहत नाथद्वारा नगर पालिका कार्यालय में एक विशेष पट्टा एवं प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिसमें विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और नगर पालिका अध्यक्ष परेश सोनी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को शिविर में 25 पट्टे, 7 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक वितरित किए गए। वीयो 01- अधिकारियों को हिदायत और आगामी योजनाएं- शिविर को संबोधित करते हुए विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी कि वे आम जनता के साथ पूरी गरिमा और सम्मानजनक व्यवहार करें तथा पात्र लोगों के कार्यों को बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरा करें। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष परेश सोनी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही 50 से 100 नए पट्टे तैयार करवाकर एक भव्य वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, नगर के प्रत्येक वार्ड में विशेष शिविर लगाकर लंबित मामलों का त्वरित समाधान करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है。 बाइट 1- परेश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष ( भाषण देते हुए0
0
Report
दतिया के पीतांबरा पीठ पर ढाई हजार श्रद्धालुओं का आस्था सैलाब
Datia, Madhya Pradesh:मां पीतांबरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंचे ढाई हजार साधक अष्टमी पर हवन-आहुतियों की तैयारी, जप-तप में लीन साधक; 1962 के भारत-चीन युद्ध से जुड़ी है पीठ की ऐतिहासिक मान्यता दतिया। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर दतिया स्थित प्रसिद्ध श्री मां पीतांबरा पीठ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही मां बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। देशभर से पहुंचे भक्त मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में करीब ढाई हजार साधक मौजूद बताए जा रहे हैं, जो अपने संकल्प के अनुसार जप-तप और साधना में लीन हैं। अष्टमी के अवसर पर संकल्प लेकर साधना करने वाले भक्तों के लिए पीतांबरा पीठ ट्रस्ट द्वारा हवन और आहुति की तैयारियां की जा रही हैं। अष्टमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।0
0
Report
कौस्तुभ गावडे ने खुद को महापुरुषों से तुलना कर विवाद खड़ा किया
Pandharpur, Maharashtra:भाजपचे उमेदवार कौस्तुभ गावडेनी स्वतःची महापुरुषांशी तुलना केली आहे. त्यांचे वक्तव्य आता वादग्रस्त ठरण्याची शक्यता आहे. पंढरपूर येथे झालेल्या शिक्षक मेळाव्यातील प्रसारमाध्यमांशी बोलताना त्यांनी हे वादग्रस्त वक्तव्य केले असून, सध्या शिक्षक वर्तुळात जोरदार चर्चा सुरू आहे. नेमके काय म्हणाले गावडे? पंढरपूर येथे शिक्षक मेळाव्यानंतर पत्रकारांनी त्यांना वयावरून होणाऱ्या चर्चेबाबत प्रश्न विचारला होता. त्यावर उत्तर देताना गावडे म्हणाले, आपण सर्वच प्रश्नांचे उत्तर आपल्याला सत्तावीस तारखेला मिळेल. महाराष्ट्रात वयाचा दाखला देऊन कर्तृत्व थांबवू शकत नाही. छत्रपती शिवाजी महाराजांनी सोळाव्या वर्षी स्वराज्य स्थापन केलं. ज्ञानेश्वर माऊलीने सोळाव्या वर्षी ज्ञानेश्वरी लिहिली. मी तर आता तीस वर्षांचा आहे. स्वामी विवेकानंदांचे संपूर्ण आयुष्य एकोणचाळीस वर्षांचे होते. संभाजी महाराज छत्तीसाव्या वर्षी आपल्या प्राणाची आहुती देतात. त्यामुळे माझ्या वयाचा दाखला देऊन माझे कर्तृत्व थांबवता येणार नाही. त्यांच्या या वक्तव्यानंतर त्यांनी स्वतःची तुलना थेट महापुरुषांशी केल्याची टीका होऊ लागली आहे.0
0
Report
Advertisement
पुणे शिक्षक मतदार संघ में सचिन सानप पर कौस्तुभ गावडे को भ्रम फैलाने का आरोप
Solapur, Maharashtra:Solapur: कौस्तुभ गावडे भाजपा के उम्मीदवार हैं, पर महायुती के उम्मीदवार होने का भ्रम उनकी टीम बना रही है - सचिन सानप. एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगियों ने मुझे समर्थित होने पर मुझे ऋणी बताया है। यह चुनाव शिक्षकोंने हाथात घेतला है, ऐसा एकनाथ शिंदे के ध्यान में आने के कारण शिक्षक प्राध्यापक होने वाले उम्मीदवार को उन्होंने समर्थन दिया। एकनाथ शिंदे को जैसा समर्थन है, वैसा ही मैंने अनेक अज्ञात शक्तियों का समर्थन भी पाया है। जो स्वयं को बड़ा राजनीतिक दल कहते हैं, उनमें से एक भी 62 हजार शिक्षकों में से पात्र शिक्षक नहीं मिला। कौस्तुभ गावडे भाजपा के उम्मीदवार हैं... महायुती के उम्मीदवार हैं या नहीं ये आप पूछकर देखिए। महायुती का मुख्य दल शिवसेना है... और इस पक्ष ने पुणे शिक्षक मतदात्र संघ के लिए मुझे अधिकृत प्रसूति पत्र घोषित किया है। इसलिए कौस्तुभ गावडे की टीम बार-बार ऐसा भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। 27 तारीख को सचिन सानप आपको विधायक बनता दिखेगा। याविषयी पुणे शिक्षक मतदार संघ के शिवसेना समर्थित उम्मीदवार सचिन सानप से हमारे प्रतिनिधि अभिषेक आदेप्पा ने संवाद किया (1 to 1).0
0
Report
सीतापुर में 13 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म के आरोपियों की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। बालिका से दरिंदगी करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल। 14 अक्टूबर को 13 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। 72 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बाराबंकी जनपद का रहने वाला आरोपी मुलायम था। पुलिस ने तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित बाइक बरामद की। रामपुर मथुरा पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
झुंझुनूं के IPS विजय सिंह गुर्जर ने गुजरात में किसानों को राहत दिलाकर इतिहास रचा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - झुंझुनूं निवासी गुजरात कैडर IPS विजय सिंह गुर्जर ने बढाया मान - गुजरात में किसानों को दिलाया न्याय, डिप्टी सीएम ने भी की जमकर तारीफ - सूदखोरों के चंगुल से करीब 100 करोड़ की जमीन मुक्त कराने की कार्रवाई - राजकोट ग्रामीण में किसानों की 522 बीघा जमीन का मामला चर्चा में - गुजरात डिप्टी CM हर्ष संघवी बोले— किसानों का आशीर्वाद मंदिरों से भी बढ़कर - “विजय गुर्जर और राजकोट पुलिस का काम इतिहास में याद रखा जाएगा” - दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल से IPS बने विजय सिंह गुर्जर, देवीपुरा बणी के निवासी राजस्थान के झुंझुनूं जिले की माटी में जन्मे आईपीएस अधिकारी विजय सिंह गुर्जर ने गुजरात में ऐसी पुलिस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसकी चर्चा अब उनके गृह जिले झुंझुनूं में ही नहीं, बल्कि राजस्थान में भी हो रही है। गुजरात के राजकोट ग्रामीण क्षेत्र में सूदखोरों के चंगुल में फंसे किसानों को उनकी करीब 100 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन वापस दिलाने में पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्रवाई में किसानों की 522 बीघा जमीन से जुड़े मामले सामने आए। जबकि कुछ खेतों पर कब्जे और रजिस्ट्री के जरिए जमीन अपने नाम कराने की शिकायतें भी थीं। इस तरह करीब 55 खेतों से जुड़ा मामला सामने आया। जिनकी कुल जमीन लगभग 522 बीघा बताई गई। इन जमीनों का बाजार मूल्य करीब 100 करोड़ रुपए आंका गया। शिकायतें मिलने के बाद राजकोट ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस की कार्रवाई के बाद जमीन से जुड़े दस्तावेजों और कथित अनियमितताओं की जांच की गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, किसानों को जमीन वापस दिलाने की प्रक्रिया में दस्तावेजों को निरस्त कराने और वास्तविक हकदारों को कब्जा दिलाने की कार्रवाई भी शामिल रही। इस कार्रवाई का उद्देश्य उन किसानों को राहत दिलाना था, जो जमीन गंवाने के कारण आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। विजय सिंह गुर्जर की उपलब्धि के साथ उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा भी चर्चा में है। वह मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के देवीपुरा बणी गांव के निवासी हैं। किसान परिवार में जन्मे विजय सिंह गुर्जर ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में जगह बनाई। वह गुजरात कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजकोट ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। राजकोट ग्रामीण में किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाने की इस कार्रवाई ने एक बार फिर विजय सिंह गुर्जर को सुर्खियों में ला दिया है। एक तरफ किसानों को अपनी जमीन और उससे जुड़ी उम्मीदें वापस मिलीं, तो दूसरी तरफ गुजरात के गृह मंत्री के बयान ने पुलिस टीम के प्रयासों को सार्वजनिक पहचान दी। देवीपुरा बणी से निकलकर भारतीय पुलिस सेवा तक पहुंचे विजय सिंह गुर्जर की यह उपलब्धि झुंझुनूं के लिए गर्व का विषय है। किसानों को न्याय दिलाने के इस प्रयास ने यह भी रेखांकित किया कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई आम नागरिकों के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है।0
0
Report
Advertisement
