मुंगेर में ITI में 4 करोड़ की लागत से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के सदर प्रखंड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सात निश्चय-2 योजना के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण शुरू हो गया है। भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और बताया कि 4 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन 9 महीने में तैयार होगा। इसमें वर्कशॉप और टेक लैब बनाई जाएगी। आईटीआई प्रिंसिपल आलोक कुमार ने कहा कि संस्थान का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से सेंटर विकसित किया जाएगा। इससे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
