Back
7 महीने से वेतन नहीं; मुंगेर के परहम पंचायत में सफाई ठप, कर्मी हड़ताल
PKPrashant Kumar
Feb 03, 2026 04:48:50
Munger, Bihar
परहम पंचायत में 7 माह से वेतन लंबित, स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप
मुंगेर: जमालपुर प्रखंड क्षेत्र के परहम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण लोहिया स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वच्छता कर्मियों ने पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि लगातार सात महीने से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्मियों ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डस्टबिन भी जर्जर और टूट चुके हैं, जिसके चलते कचरा रास्तों में गिरता रहता है। इससे गंदगी बढ़ रही है और लोगों की नाराजगी भी कर्मियों को झेलनी पड़ रही है।
हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। उनका कहना है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
मौके पर स्वच्छता कर्मी सोनू कुमार, किशोर साव, गौतम कुमार गुप्ता, नंदू कुमार, पंकज साव, कौशल मंडल, गुलशन मलिक, श्यामसुंदर पासवान, वली रहमानी, फंटूश सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। कर्मियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर भुगतान सुनिश्चित कराने और सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
बाइट स्वच्छताकर्मी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:540
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:390
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:120
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:010
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:350
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:18:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:300
Report
SKSudarshan Khillare
FollowFeb 17, 2026 23:17:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 17, 2026 23:16:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:450
Report
ALArup Laha
FollowFeb 17, 2026 23:16:340
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 17, 2026 23:16:200
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:080
Report