Back
603वीं रैंक: तारापुर के अवर निबंधन अधिकारी Aman Kumar ने UPSC परिणाम में किया क्षेत्र रोशन
PKPrashant Kumar
Mar 06, 2026 15:16:52
Munger, Bihar
यूपीएससी में तारापुर अनुमंडल के अवर निबन्धन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मुंगेर : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में तारापुर अनुमंडल के निबन्धन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबन्धन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।अमन कुमार ने बताया कि शुरुआत में यह समझना थोड़ा कठिन था कि उनका चयन हो गया है, लेकिन धीरे-धीरे इस सफलता का एहसास होने लगा। उन्होंने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे। सेवा आवंटन अभी नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि उन्हें भारतीय राजस्व सेवा मिल सकती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि तारापुर अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों और अनुमंडल पदाधिकारी का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए समय मिलता रहा। अमन कुमार की प्रारम्भिक शिक्षा गांव में हुई, जबकि छठी से बारहवीं तक उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से पढ़ाई की। इसके बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) में उनका चयन हुआ। इससे पहले वर्ष 2024 में 68वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में भी उन्होंने 14वीं रैंक हासिल की थी। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही तारापुर निबन्धन कार्यालय में खुशी का माहौल बन गया। कार्यालय के कर्मियों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
बाइट-अमन कुमार अवर निबन्धन पदाधिकारी तारापुर
इस अवसर पर कार्यालय कर्मी अब्दुल खालिक हाशमी, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, एएसपी संकेत कुमार, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा तथा गोपाल वर्मा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report