811213
मुंगेर में 3172 लीटर देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों में बरामद देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। दंडाधिकारी अंकित कुमार और उत्पाद विभाग के एसआई चंदन कुमार की मौजूदगी में 3172 लीटर शराब नष्ट की गई जिसमें 1150.2 लीटर महुआ शराब और 1936.5 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। विनष्टीकरण में रेल पुलिस, मद्य निषेध और जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त शराब को नष्ट किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आंध्र तट पर डिप्रेशन से भारी बारिश की चेतावनी जारी
Noida, Uttar Pradesh:Visakhapatnam (Andhra Pradesh): Depression over Bay of Bengal moves towards coast, IMD issues heavy rain alert for Andhra Pradesh. आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम स्थित चक्रवात चेतावनी केंद्र के डॉ. पी. एल. मूर्ति का कहना है, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। अभी यह सिस्टम गोपालपुर (ओडिशा) से 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कलिंगपटनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, पुरी (ओडिशा) से 210 किलोमीटर दक्षिण और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 290 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इसके उसी दिशा में आगे बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान और तेज़ होकर डिप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इस सिस्टम के कारण, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अगले चार दिनों तक आंध्र प्रदेश के तट के पास या समुद्र में न जाएं।0
0
Report
धान खरीद की मांग पर किसानों का प्रदर्शन तेज, धरना जारी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में आज किस इकट्ठे हुए थे किसने की मांग थी धान की खरीद को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है। किसानों ने सरकार पर मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी किसान संगठनों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। गुरनाम सिंह का कहना है कि वे कल तक बराड़ा रोड पर धरने पर बैठेंगे और इसके बाद पंचायत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।0
0
Report
चंकी पांडे अपनी बेटी अनन्यa के साथ लालबागचा राजा पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: अभिनेता चंकी पांडे ने अपनी बेटी और अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए।0
0
Report
Advertisement
फर्जी अभिलेखों से पिता को मृत दिखाकर शिक्षक की नौकरी पाने का आरोप उन्नाव। सरकारी अभिलेखों में पिता
Kanpur, Uttar Pradesh:फर्जी अभिलेखों से पिता को मृत दिखाकर शिक्षक की नौकरी पाने का आरोप उन्नाव। सरकारी अभिलेखों में पिता को मृत दर्शाकर बेटे द्वारा मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2002 में शिक्षक श्रीराम को मृत दिखाकर उनके बेटे रामबरन ने मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी प्राप्त की थी। वर्तमान में रामबरन हिलौली क्षेत्र के खेरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब वर्ष 2014 में कथित रूप से मृत दिखाए गए श्रीराम के नाम जमीन का बैनामा कराया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यदि श्रीराम वर्ष 2002 में मृत हो चुके थे तो वर्ष 2014 में उनके नाम से जमीन का बैनामा कैसे हुआ। इसी आधार पर मृतक आश्रित कोटे से प्राप्त की गई नौकरी के अभिलेखों की सत्यता पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री, शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से करते हुए जांच की मांग की है। शिकायत में शिक्षक रामबरन की सेवा पुस्तिका में दर्ज हस्ताक्षर तथा वर्ष 2014 के जमीन के बैनामे में दर्ज हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का मिलान कराने की मांग की गई है, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुट गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वर्ष 2002 में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए प्रस्तुत किए गए अभिलेख सही थे अथवा उनमें किसी प्रकार की हेराफेरी की गई थी।0
0
Report
चेन्नई: शिक्षा मंत्री राज मोहन ने ईगमोर निर्वाचन क्षेत्र में पूर्वोत्तर मॉनसून तैयारी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): EDUCATION MINISTER RAJ MOHAN CHAIRS REVIEW MEETING ON NORTHEAST MONSOON PREPAREDNESS IN EGMORE CONSTITUENCY0
0
Report
NH 44 पर स्कूल वैन के पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र में बीएचईएल चौकी के पास हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है सड़क किनारे खड़ी स्कूली वैन में पीछे से आ रहे कंटेनर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वैन में करीब 8 स्कूली बच्चे सवार थे। टक्कर लगते ही वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। झांसी बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल चौकी अंतर्गत NH 44 हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि एक स्कूली वैन बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान वैन सड़क किनारे खड़ी हो गई तभी पीछे से आये एक कंटेनर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। वैन में 8 बच्चे सवार थे। जिसमें 5 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर व वैन को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
हज़ारीबाग में तीन लाख के जेवर चोरी, CCTV से बदमाश की तलाश तेज
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। शहर में जेवर खरीदने पहुंची एक महिला के बैग का निचला हिस्सा काटकर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित पंजाब साइकिल दुकान समेत आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, डिपूगढ़ निवासी रिनकी कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ जेवर खरीदने शहर आई थीं। उन्होंने श्री ज्वेलर्स से करीब तीन लाख रुपये के जेवर खरीदे थे। इनमें एक चेन और दो लॉकेट शामिल थे। जेवर की खरीदारी के लिए कुछ भुगतान नकद और कुछ ऑनलाइन किया गया था। बताया गया कि पूजा और जिउतिया को लेकर जेवर खरीदे गए थे, जिनमें से कुछ किसी को देने भी थे। जेवर खरीदने के बाद रिनकी कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ बाजार में अन्य सामान खरीदने गईं। उन्होंने पास दो थैले थे। एक थैले में पहले से सामान रखा था, जबकि दूसरे में बाजार से खरीदा गया नया सामान था। इसके बाद दोनों टोटो पकड़ने के लिए आगे बढ़े। कुछ दूरी आगे जाने के बाद जब उन्होंने अपने सामान की जांच की तो एक थैले का निचला हिस्सा काटा हुआ मिला। थैले में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर गायब थे। महिला के अनुसार, उन्हें पता नहीं चला कि बैग कब और कहां काटा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। खास तौर पर गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित पंजाब साइकिल दुकान के फुटेज से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी से पहले किसी ने महिला का पीछा तो नहीं किया था।0
0
Report
बिहार की शालू कुमारी नेशनल गतका चैंपियनशिप के लिए चयनित
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। यहां रोहतास जिला के करगहर के करुप गांव के रहने वाली शालू कुमारी का चयन नेशनल गतका खेल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 26 सितंबर से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में खेले जाने वाला गतका का नेशनल चैंपियनशिप में करगहर की शालू बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। बता दें कि बिहार की टीम में 27 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पिछले दिनों 8 August को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में शालू ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। शालू का श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल माला तथा अंग वस्त्र भेंट किया। शालू कहती है कि गतका खेल काफी कम प्रचलित है। लेकिन उन्होंने इस खेल में सफलता पाई है। जिसके बाद उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बता दें की शालू मुख्य रूप से वेट लिफ्टिंग करती है।0
0
Report
हवाई अड्डा के पास प्रेम प्रसंग में किशोर सचिन हत्या: दोस्त मनोहर गिरफ्तार
Chapra, Bihar:हवाई अड्डा के पास किशोर सचिन हत्याकांड का खुलासा, दोस्त मनोहर गिरफ्तार प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, शराब पिलाकर ईंट-पत्थर से हमला करने की बात आई सामने छपरा। शहर के हवाई अड्डा के समीप मिले मुजफ्फरपुर निवासी किशोर सचिन की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में सचिन के दोस्त मनोहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह लड़की से जुड़ा प्रेम प्रसंग सामने आया है। बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह हवाई अड्डा के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई गई थी कि युवक की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मनोहर की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मनोहर को हत्या का आरोपित बनाया। पुलिस के मुताबिक, सचिन और मनोहर मुजफ्फरपुर के एक ही गांव के रहने वाले थे और छपरा के तेलपा इलाके में एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे। पुलिस का कहना है कि सचिन जिस लड़की से प्रेम करता था, उससे मनोहर भी कभी-कभी बातचीत करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन मनोहर ने दुकान से करीब 300 रुपये लिए और सचिन को शराब पिलाई है। इसके बाद वह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां ईंट-पत्थर से हमला कर उसकी हत्या किए जाने की बात जांच में सामने आई है। एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले खून के छींटे, वैज्ञानिक साक्ष्य और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मनोहर की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:जमुई जैसी घटना दरभंगा में भी दोहराने का प्रयास ,परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को अपहरण करने बाइक पर बैठाने का प्रयास, छात्रा का दुपट्टा पकड़कर खींचते हुए जबरन अपहरण का प्रयास ,विरोध पर मारपीट, दुकानदारों और स्थानीय लोगो ने पहुंचकर बचाया, मां से भी मारपीट का आरोप; पुलिस ने दो आरोपियों को 5 घंटे में पकड़ा। दरभंगा:- जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर चौक के समीप सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक सवार दो युवकों द्वारा जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा को बचाने पहुंचे दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। बाद में छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में किरतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय राजू कुमार सदा तथा एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। बताया गया कि नाबालिग छात्रा का घर दरभंगा जिले में ही है, लेकिन वह अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। उसकी नानी का घर किरतपुर हाई स्कूल से करीब चार किलोमीटर दूर कोसी नदी के दूसरी ओर है। छात्रा प्रतिदिन कोसी नदी को नाव के सहारे पार करने के बाद कुछ दूरी पैदल तय कर विद्यालय पहुंचती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता गांव में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां किरतपुर चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में साफ-सफाई का काम करती हैं। छात्रा के मामा ने बताया कि उनकी भांजी सोमवार को किरतपुर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देने आ रही थी। आरोप है कि दोनों युवक करीब दो किलोमीटर दूर से ही उसका पीछा कर रहे थे। किरतपुर बाजार के पास पहुंचने पर दोनों ने उसका दुपट्टा खींचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध करते हुए पास के दुकानदार से मदद मांगी।मामा के अनुसार, छात्रा को बचाने के लिए दुकानदार आगे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। किरतपुर पंचायत के मुखिया कैलु दास ने बताया कि वह सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए घर से निकले थे। सड़क पर पहुंचने पर उन्होंने हंगामा देखा। जानकारी लेने पर पता चला कि नानी के घर से परीक्षा देने आ रही छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा जबरन ले जाने और मारपीट की घटना की जा रही है। मुखिया के अनुसार, दोनों युवक किरतपुर गांव के ही रहने वाले हैं और घटना के समय नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से करीब आधे घंटे तक मौके पर रहकर छात्रा को सुरक्षित कराया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उनके अनुसार, पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने पीछा करते हुए घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर कोसी बांध के पास से दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय राजू कुमार सदा को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे विधि-विरुद्ध बालक के रूप में संबंधित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। बाइट 1,मोहमद चाँद अली ,छात्रा का मामा 2,बबलू कुमार यादव,बचाने वाला दूकानदार 3,किरतपुर पंचायत के मुखिया कैलु दास 4,साक्षी कुमारी,ग्रामीण एसपी ....0
0
Report
संभल में राशन कार्ड फर्जीवाड़े: 47 हजार नकली कार्ड पाए गए, प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में सरकारी राशन के फर्जीवाड़े पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है... राशन कार्ड के वेरिफिकेशन में एक-दो नहीं, बल्कि 47 हजार कार्ड फर्जी पाए गए हैं... अब प्रशासन सिर्फ फर्जी कार्ड निरस्त करने तक सीमित नहीं है... बल्कि ये भी पता लगाया जा रहा है कि गरीबों के हक का राशन आखिर किसकी मिलीभगत से गलत हाथों तक पहुंचता रहा...0
0
Report
ललितपुर के जखौरा में 16 वर्षीय किशोर की कुएं में मौत, हत्या का संदेह
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत काली पहाड़ी ग्राम में दो दिनों से अपने घर से लापता एक 16 वर्षीय किशोर का शव गांव के ही एक कुए में उतराता हुआ मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर किशोर की हत्या कर शव को कुए में फेंके जाने के आरोप लगाये है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कुए से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। और परिजनों के आरोपों के आधार पर गहनता के साथ जाँच की जा रही है , फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया कुए में गिरकर डूबने से मौत प्रतीत हो रही है । लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही कुछ कहा जायेगा ।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर फंड घोटाले में SIT सुप्रीम कोर्ट के सामने खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UTTAR PRADESH): SIT MAKES DISCLOSURE BEFORE SUPREME COURT IN RAM TEMPLE FUND EMBEZZLEMENT CASE.0
0
Report
स्कूल-वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत, दो की हालत गंभीर
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। तेज रफ्तार स्कूल वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।जबकि 17 वर्षीय रिंकू गुप्ता की मौत हो गई। घायलों में 14 वर्षीय अभय शर्मा और 21 वर्षीय सूरज गुप्ता इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद स्कूल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रिंकू गुप्ता अपने साथी सूरज गुप्ता और अभय शर्मा के साथ बाइक से गोंडा जा रहे थे।जैसे ही वे इटियाथोक थाना क्षेत्र के नए गांव पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से गोंडा अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान शिवकुमार गुप्ता के बेटे रिंकू गुप्ता की मौत हो गई। बबलू शर्मा के बेटे अभय शर्मा और छद्दन गुप्ता के बेटे सूरज गुप्ता का इलाज जारी है।थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात स्कूल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
पटना: अभिनेता सोनू सूद ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह से मुलाकात, बाढ़ प्रभावितों से मिले
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): ACTOR SONU SOOD MEETS JDU MLA ANANT SINGH, VISITS HORSE FARM HOUSE AND INTERACTS WITH FLOOD-AFFECTED PEOPLE0
0
Report
Advertisement
