Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811213

करेंट लगने 12 वर्षीय नाबालिग की गई जान

Jun 21, 2024 08:46:49
Tola Raunakabad Pahar, Bihar

मुंगेर के सफियासराय निवासी 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे की बिजली के करेंट से जान चली गई। बता दें कि मृतक बच्चा खेत में लगे 33 हजार बिजली के खंभे में घोड़ा बांधने के लिए गया था तभी करेंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। जब आस-पास के लोगों व परिजनों को जानकारी हुई तो किसी तरह बच्चे को करेंट से छुड़ाया गया लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। वहीं गुस्साए परिजनों ने मुंगेर NH 80 के पास जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों को समझाया व जाम हटवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYeswent Sinha
Mar 04, 2026 01:15:25
Nawada, Bihar:नवादा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान दिल्ली से होली मनाने गांव आया था, परिवार सदमे में, जांच में जांच पुलिस नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित बकसंडा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दिल्ली से अपनी मां के साथ होली मनाने गांव आया था। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। लेकिन इस तरह की आत्महत्या क्यों किया गया इसका पता अब तक नहीं है। जिसके बाद पुलिस मृतक की शव को कब्ज में ले ली है। मृतक दिल्ली में आर एम पी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करता था ।आत्महत्या से पगले मृतक के मोबाइल पर कई मिसकॉल था पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान चंद्रिका प्रसाद के लगभग 35 वर्षीय पुत्र प्रवचन कुमार उर्फ विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली से अपने घर लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के साले अवधेश कुमार ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रवचन ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर उसे लटका दिया है। सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। होली के त्योहार के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के सदस्य सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रवचन परिवार के मुखिया के रूप में थे, और उनकी आकस्मिक मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है。
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 04, 2026 01:15:13
Thane, Maharashtra:ऊर्जा प्रकल्प बाधित शेतकऱ्यांच्या वापरहक्क भूसंपादित जमिनीचा मोबदला मिळवून देण्यासाठी हितकारी कृती परिषदेची स्थापना.... यासाठी शेतकऱ्यांच्या सुपीर जमिनी वापरहक्क कायद्यान्वये इतर हक्काची सातबाऱ्यावर नोंद करून घेतल्या जात आहेत. परंतु या जमिनीचा अत्यल्प मोबदला शेतकऱ्यांना दिला जात आहे. शेतकऱ्यांना विश्वासात न घेताच सुपीक शेत जमिनी भूसंपादन करण्याचा घाट संबंधित ऊर्जा प्रकल्प कंपन्यांमार्फत सुरू आहे. त्यामुळे याविरोधात शेतकुर्यांनी कडाडून विरोध करून ही ऊर्जा प्रकल्पातील अधिकारी प्रशासकीय अधिकाऱ्यांना हाताशी धरून आर्थिक साटेलोटे करून जमिनी बळकावण्याचा प्रयत्न करत असल्याने अशा बाधित शेतकऱ्यांना न्याय देण्यासाठी कोकण विभागीय विविध प्रकल्पग्रस्त हितकारी कृती परिषदेची स्थापना करण्यात आली है. यामध्ये कायद्याप्रमाणे आणि अटी नियमाप्रमाणे शेतकऱ्यांना त्यांच्या जमिनीचा योग्य मोबदला कसा मिळेल हे समजावून त्यासाठी शासन दरबारी हितकारी कृषी परिषद ऊर्जा प्रकल्प कंपन्यांच्या विरोधात लढा देणार असून सर्वोतोपरी प्रयत्न करणार आहे. अशी माहिती परिषदेचे मुख्य संयोजक भगवान सांबरे यांनी दिली आहे. देशाचा विकास होत असताना त्यामध्ये ऊर्जा विभागाचा सहभाग हा सर्वात महत्त्वाचा आहे. कोकण विभागीय विविध प्रकल्पीय हितकरी कृती परिषदेच्या माध्यमातून विविध ऊर्जा प्रकल्पांत जमिनी वापर हक्क कायद्यान्वये भू संपादित केल्या जात असताना शेतकऱ्यांना कायद्यानुसार भूसंपादनाचा मोबदला काय असतो याची जाणीव करून देण्यासाठी परिषद च्या माध्यमातून प्रयत्न केले जाणार आहेत. शेतकऱ्यांच्या पुनर्वसनासाठी मदत व्हावी,ऊर्जा प्रकल्प राबवत असताना विविध कंपन्यांकडून शेतकऱ्यांना भू संपादनाचा योग्य मोबदला न देताच शेतकऱ्यांच्या जमिनी दलालांच्या मार्फत बळकावून होणारी लूट थांबवण्यासाठी हितकरी कृती परिषद काम करणार असून विविध ऊर्जा प्रकल्पांत ऊर्जा कंपन्यांची शासन आणि शेतकरी यांच्यातील महत्वाचा दुवा असून शेतकऱ्यांच्या हितासाठी हितकरी कृती परिषद काम करणार आहे.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 04, 2026 00:46:23
Muzaffarpur, Bihar:सनातन सेवार्थ ने मुजफ्फरपुर में स्थित उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर मे खेली गई फूलों की होली,वृंदावन की तर्ज गरीबनाथ धाम मे हुई फूलों की होली,बाबा गरीबनाथ में खेले होली पर झूमे भक्त मुजफ्फरपुर में चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा पर बाबा गरीबनाथ धाम मे सनातन सेवार्थ बिहार और रात्री सेवा दल की ओर से वृंदावन की तर्ज पर रंग-बिरंगें गुलाब,गेंदा,चमेली और रजनीगंधा के फूलो से होली खेली गई.मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा ने बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन उपरांत दुध,दही,घी,मध और शक्कर से बाबा को पंचामृत स्नान कर फूलों की माला और अबीर से बाबा गरीबनाथ का महाश्रृंगार किया.उसके उपरांत आरती कर भक्तो मे खीर का प्रसाद बांटा गया.सनातन सेवार्थ के संरक्षक प्रभात मालाकार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष होली को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम मे वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली जाती है,ताकी बाबा गरीबनाथ का हम सबों से लेकर शहर वासियों पर फूलों की तरह सुगंध, सौंदर्य और प्यार बना रहें.इस दौरान सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहें.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 04, 2026 00:46:09
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों पर पुलिस के लिए जमकर लाठी चार्ज किया। पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज होने के बाद भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और अभ्यर्थी अपना जान बचाकर भागने को मजबूर हुए। पुलिस ने होमगार्ड अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर सड़कों पर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिस जवान अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से 419 चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर हड़ताली चौक पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, इसके बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। मंगलवार को सदर एसडीओ और डीएसपी धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामला विभाग के संज्ञान में है और जल्द कार्रवाई होगी, लेकिन 200 से अधिक महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया। शाम को डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल धरना स्थल पर पहुंचा। प्रशासन द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी जब अभ्यर्थी नहीं माने, तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें जेल ले जाने की बात कहकर जीरोमाइल की ओर ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल हो गए। कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डीएम ने मौके पर जानकारी दी कि नया आदेश जारी हुआ है और 15 मार्च से बहाली प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाएगी। इस घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ गया और हल्की झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज के बावजूद अभ्यर्थी “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे और कहा कि वे अपनी मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि वे संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन प्रशासन ने जबरन कार्रवाई की। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही जा रही है
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Mar 03, 2026 23:30:11
Noida, Uttar Pradesh:युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु और यूथ कांग्रेस के अन्य कार्यकर्तावों को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया दरसल AI समिट के दौरान प्रोटेस्ट किए जाने के बाद इन सभी को हिरासत में लिया गया था और वर्तमान में ये तिहाड़ जेल में बंद थे आज पटियाला हाउस कोर्ट ने रिलीज़ ऑर्डर जारी किया था , कार्यकर्ताओं में काफ़ी ज़्यादा उत्साह देखने को मिला यूथ कांग्रेस ऑफिस पर जस्न का माहौल है रिहाई के बाद जेल से बाहर आने पर अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अमेरिकी व्यापार समझौते को किसानों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के किसानों के लिए संघर्ष करेगी। चीब का कहना है की प्रधानमंत्री ने एक बार भी इसके अपर नहीं बोला इससे साफ़ लगता है pm is compromised युवा कांग्रेस अध्यक्ष
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 23:09:44
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम ग़ुरसौली में सोमवार शाम होलिका दहन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव के गुरेश्वर नाथ प्राचीन शिव गौरी मन्दिर गुरसौली पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। होलिका दहन के बाद महिलाओं ने अपने घरों पर छोटी होली पर पारंपरिक गीत गाए और बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सुख-समृद्धि की कामना की। बुजुर्गों ने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और इसे हर वर्ष पूरे सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में गांव के जिम्मेदार लोगों का भी विशेष सहयोग रहा। होलिका की परिक्रमा कर लोगों ने परिवार की खुशहाली और गांव की तरक्की की प्रार्थना की। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली की शुरुआत हो गई है। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। पूरे आयोजन में समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
47
comment0
Report
Mar 03, 2026 19:29:23
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। दरअसल गाजीपुर में 32 घोषित इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई है। इनमें बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कुख्यात गैंग से जुड़े रेयाज अंसारी का नाम भी शामिल है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की है। इस दौरान एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े बताए जा रहे सहयोगी रेयाज अंसारी समेत कुल 32 इनामी अपराधियों पर गाजीपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है। इस अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो तकनीकी माध्यम से अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। पुलिस इन अपराधियों की पूरी “जन्म कुंडली” तैयार कर रही है। यानी इनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क, सहयोगियों और शरणदाताओं की भी गहन जांच की जा रही है। 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। सूची जारी होते ही गाजीपुर में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 03, 2026 18:46:10
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में 32 इनामी अपराधियों पर शिकंजा, मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी रेयाज अंसारी समेत सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, SP डॉ. ईरज राजा का बड़ा ऐलान मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी का नाम सूची में शामिल सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी भी रडार पर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमें गठित स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी लगाया गया अभियान में एसपी डॉ ईरज राजा ने अभियान की पुष्टि की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भरोसा गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। दरअसल गाजीपुर में 32 घोषित इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई है। इनमें बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कुख्यात गैंग से जुड़े रेयाज अंसारी का नाम भी शामिल है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की है। इस दौरान एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े बताए जा रहे सहयोगी रेयाज अंसारी समेत कुल 32 इनामी अपराधियों पर गाजीपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है। इस अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो तकनीकी माध्यम से अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। पुलिस इन अपराधियों की पूरी “जन्म कुंडली” तैयार कर रही है। यानी इनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क, सहयोगियों और शरणदाताओं की भी गहन जांच की जा रही है। 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ ईरज राजा ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। सूची जारी होते ही गाजीपुर में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 03, 2026 18:45:18
Bagaha, Bihar:बगहा से लेकर रामनगर औऱ धनहा तक खलबली मची है क्योंकि शराब तस्कर डाल डाल तो बिहार पुलिस पात पात निगरानी में जुटी है। दरअसल रंगों के त्योहार होली कि हुड़दंग में शराब खपाने कि योजना पर शराब कारोबारियों ने देशी शराब बनाकर घर के पीछे नदी के पानी में छुपा रखा था। वहीं अंग्रेजी शराब के कई कार्टन लम्बी झाड़ीयो में छुपाकर रखा गया था। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा है। बताय जा रहा है कि रामनगर पुलिस ने काफी छानबीन के बाद आख़िरकार शराब को खोज निकाला गया। शराब रखने की जगह देख पुलिस भी हैरान रह गई। रामरेखा नदी किनारे झाड़ीयो में गुफा नुमा रास्ता बना क़र पानी और झाड़ीयों में शातिर कारोबारियों औऱ तस्करों ने होली में शराब बेचने औऱ खपाने को लेकर स्टॉक कर रखा था। बत दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी क़ानून लागू है ऐसे में देशी औऱ विदेशी शराब प्रतिबंधित है बावजूद इसके तस्कर औऱ कारोबारी हर नुस्खे अपना क़र अवैध शराब की होम डिलीवरी में जुटे सरकार को राजस्व कि क्षति पहुंचा रहें ख़ुद मालामाल हों रहें हैं इसमें कुछ पुलिस कर्मियों कि भूमिका भी संदिग्ध है तभी तो सीमावर्ती क्षेत्रों से शहर शहर औऱ गाँव गाँव नशे कि खेप पहुंच रही है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top