Back
अतिपिछड़ा वर्ग के लिए 10 लाख रोजगार पैकेज: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
PKPrashant Kumar
Nov 04, 2025 08:48:16
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर 
तांती-ततवा-तेली-साहू समेत अतिपिछड़ा वर्ग को मिलेगा 10 लाख का रोजगार पैकेज: सम्राट चौधरी
मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम जाएगा। अंतिम दिन विभिन्न दलों के नेता जनसमर्थन जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंके रहे। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं तारापुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य रोड शो किया。
मौके पर मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बार-बार घोषणा कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “महागठबंधन कभी एक सप्ताह पहले घोषणा पत्र जारी करता है, कभी रोज नई घोषणा कर रहा है। उन्हें पता है कि चुनाव नहीं जीत पाएंगे, इसलिए लगातार नए-नए वादे कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है और लाभार्थियों के खाते में राशि सीधे भेजी गई है। जीविका दीदियों से जुड़ी गलत बातों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब जानती है और भ्रमित नहीं होगी。
सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि तांती, ततवा, तेली, साहू सहित अतिपिछड़ा वर्ग के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में कमिटी गठित की जाएगी, जो इनके आरक्षण एवं न्यायिक अधिकारों पर रिपोर्ट देगी। साथ ही इस वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार हेतु 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी。
उन्होंने दावा किया कि राज्य में एनडीए की सरकार बनना तय है और विपक्ष जनता को बहकाने की कोशिश में लगा है, लेकिन जनता सच जानती है।
बाइट सम्राट चौधरी एनडीए प्रत्याशी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMATUL MISHRA
FollowNov 04, 2025 13:17:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 04, 2025 13:17:290
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 04, 2025 13:17:180
Report
ASARUN SINGH
FollowNov 04, 2025 13:16:580
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 04, 2025 13:16:330
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 04, 2025 13:16:090
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 04, 2025 13:14:080
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 04, 2025 13:13:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 04, 2025 13:13:320
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 04, 2025 13:13:150
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 04, 2025 13:12:470
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 04, 2025 13:12:260
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 04, 2025 13:12:060
Report
0
Report