icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा कांग्रेस गुटबाज़ी से Shalini Gautam का टिकट कटना, चाहें निर्दलीय उतरें

Kota, Rajasthan:नामांकन के बाद ऐनवक्त पर शालिनी गौतम का टिकट कटा, कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर ​गाजे-बाजे के साथ भरा था पर्चा, सिम्बल न मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ने के कयास तेज ​कोटा। कोटा कांग्रेस के गलियारों में सियासी गपशप चरम पर पहुंच गई है। वार्ड-88 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गाजे-बाजे के साथ नामांकन भरने वाली निवर्तमान पार्षद व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट ऐनवक्त पर कट गया है। पार्टी की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के चलते उन्हें पार्टी का अधिकृत सिम्बल नहीं मिल सका。 राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, शालिनी गौतम पिछले कई महीनों से कोटा दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी राखी गौतम से दूरी बनाए हुए थीं। उन्होंने हाल ही में अपना पाला बदलकर कोटा-बूंदी लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थन में अपनी बिसात बिछाई थी। इसी गुटबाजी के चलते ऐनवक्त पर उनका पत्ता साफ होना माना जा रहा है। अब शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि शालिनी गौतम मैदान में निर्दलीय उतरकर पार्टी को चुनौती देंगी या चुपचाप पर्चा वापस ले लेंगी। उनके अगले कदम पर कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हैं।
0
0
Report

कोटपूतली निकाय चुनाव: नामांकन के तीसरे दिन रिकॉर्ड फॉर्म जमा

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन KOTPUTLI, नगर परिषद कोटपूतली निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्ड तोड़ आवेदन जमा किए गए। भीड़ नियंत्रण व टोकन व्यवस्था दोपहर 3:00 बजे के बाद भी परिसर में मौजूद सभी प्रत्यासियो को टोकन देकर फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया। प्रत्यासियो की सुविधा के लिए प्रशासन ने तीन अलग-अलग स्थानों पर नामांकन पत्र स्वीकार करने की व्यवस्था की थी। साथ ही सहायता के लिए अलग से हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता और एडीएम सोहन सिंह नरुका की सीधी देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन का भारी जाब्ता तैनात रहा जबकि परिसर में पानी, बिजली और छाया के सुगम प्रबंध किए गए। दलगत स्थिति व नामांकन के आंकड़े इस प्रकार रहे जिसमे बीजेपी ने 60 वार्डो में 54 सिंबल जमा करवाये वही कांग्रेस ने 59 सिंबल जमा करवाये साथ ही आरएलपी के 03 सिंबल जमा करवाये गये है। आज तीसरे दिन 60 वार्डो से कुल फॉर्म 666 फॉर्म जमा हुये है। जिसमे कुल दो दिन के आंकड़े और मिलाकर नामांकन का कुल आंकड़ा 835 फॉर्म जमा हुये है। अब आगे चुनाव कमेटी एवं निर्वाचन अधिकारी की ओर से मंगलवार को सभी भरे गए आवेदनों की गहन स्कूटनी की जाएगी, जिसके पश्चात अधिकृत उम्मीदवारों की अंतिम ओरिजिनल लिस्ट जारी की जाएगी। SDM योगेश देवल ने बताया है अधिकतर प्रत्यासियो ने दो दो फॉर्म जमा करवाये है जिनमे सिंबल से और निर्दलीय से अब जिनका सिंबल मिल गया है उनका निर्दलीय केंसिल कर दिया जायेगा वही जिनको सिंबल नहीं मिला उनका सिंबल वाला निरस्त कर निर्दलीय रखा जायेगा इस प्रक्रिया मे पूरा एक दिन लगेगा पूरी जानकारी के साथ लिस्ट जारी कर दी जायेगी।
0
0
Report

जयपुर कूच टल गया: 11 सूत्रीय मांगों पर सहमति, आंदोलन समाप्त

Sikar, Rajasthan:सांसद अमराराम का एक हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जयपुर कूच टला, 11 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति प्रदेश भर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सीकर सांसद कॉमरेड अमरा राम के नेतृत्व में हजारों किसानों ने जयपुर कूच का ऐलान किया था। करीब एक हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ किसान जयपुर की ओर रवाना हुए। काफिले में करीब डेढ़ दर्जन जिलों से आए हजारों लोग शामिल रहे। जयपुर कूच के दौरान सरगोठ के पास प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए जयपुर बुलाया। इसके बाद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली समिति के प्रतिनिधियों की जयपुर में परिवहन एवं माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कराई गई। बैठक में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर ओवरलोडिंग के चालान बंद करने, जीपीएस सिस्टम हटाने, फास्टैग की अनिवार्यता समाप्त करने तथा रॉयल्टी वसूली बंद करने सहित विभिन्न मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। किसान प्रतिनिधियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर लागू नियमों से किसानों और ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। जयपुर में हुई वार्ता में परिवहन एवं माइनिंग विभाग के अधिकारियों की ओर से मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया। वार्ता सफल रहने और मांगों पर सहमति बनने के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर कूच का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया। इसके बाद अलग-अलग जिलों से आए किसान और अन्य लोग अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ वापस लौट गए। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के एक साथ जयपुर की ओर कूच करने से प्रशासन भी अलर्ट रहा और मार्ग में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से निगरानी रखी गई। सांसद अमराराम ने कहा कि अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद फिलहाल आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है। किसानों ने उम्मीद जताई कि वार्ता में बनी सहमति के अनुसार संबंधित विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

टपरिया गांव में लोडिंग ऑटो की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के गाड़ाघाट टपरिया गांव में एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे 23 वर्ष के युवक की मौत हो गई और 15 वर्षी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि पाटन के गाड़ाघाट टपरिया का रहने वाला नवल मल्लाह अपने छोटे भाई राहुल मल्लाह को मोटरसाइकिल पर लेकर गांव वापस आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी; इस घटना में नवल की मौके पर मौत हो गई और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

हरीश द्विवेदी का अयोध्या आगमन: भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 2027 में सत्ता वापसी?

Ayodhya, Uttar Pradesh: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के अयोध्या प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अयोध्या-बाराबंकी सीमा रानीमऊ से लेकर अयोध्या-बस्ती सीमा तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। रानीमऊ में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रौनाही टोल प्लाजा पर गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने बुलडोजर से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें एक कुंतल की माला पहनाई गई और गदा भेंट की गई। स्वस्ति वाचन के साथ स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहादतगंज-जनौरा बूथ नंबर चार के पास भी पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हरीश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी। जगह-जगह हुए भव्य स्वागत से हरीश द्विवेदी अभिभूत नजर आए।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर के देवड़ी गांव में गैस सिलेंडर रिसाव से आग, दो बच्चों की मौत

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गैस सिलेंडर रिसाव के बाद भीषण हादसा, दो मासूमों की दर्दनाक मौत जमानिया के देवड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब 6 बजे गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद आग भड़की आग की लपटें देखते ही देखते घर के दूसरे कमरे तक पहुंच गईं। कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका हो गया जान बचाने के लिए पटनी पर चढ़े दो स्कूली छात्र आग की चपेट में आ गए 12 वर्षीय सुंदरम यादव और 14 वर्षीय विशाल शर्मा की झुलसने से मौत धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची, पुलिस-प्रशासन भी पहुंचा दो मासूमों की मौत से देवड़ी गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवड़ी गांव से सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें बगल के कमरे तक पहुंचीं, जहां खड़ी मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में आग पकड़ लिया। जिसके बाद जोरदार धमाका हो गया। हादसे में जान बचाने के लिए पटनी पर चढ़े दो स्कूली छात्रों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की पुष्टि एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने की है। दरअसल देवड़ी गांव निवासी मुन्नी लाल यादव का 12 वर्षीय बेटा सुंदरम यादव, कक्षा 6 का छात्र, अपनी बहन रेखा के साथ पड़ोसी मित्र 14 वर्षीय विशाल शर्मा के घर दूध लेने गया था। दोनों बच्चे आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान विशाल की मां मीना देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर मीना देवी और सुंदरम की बहन रेखा किसी तरह घर से बाहर निकल गईं। लेकिन आंगन में मौजूद दोनों बच्चे घबरा गए और जान बचाने के लिए बगल के कमरे में जाकर पटनी पर चढ़ गए। इसी बीच आग उस कमरे तक पहुंच गई, जहां मोटरसाइकिल खड़ी थी। आग की चपेट में आते ही बाइक की पेट्रोल टंकी में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि मकान का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पटनी पर छिपे दोनों मासूम आग की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही जमानिया पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक तरफ दो परिवारों के चिराग बुझ गए, तो दूसरी तरफ पूरे देवड़ी गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने गांव ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बाइट- अतुल सोनकर- एसपी ग्रामीण, गाज़ीपुर
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में मिशन शक्ति फेज 5.0 से बहू-बेटी सम्मेलन का शुभारम्भ

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अमेठी पुलिस ने गांव गांव शुरू किया बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम, अमेठी पुलिस ने गांव गांव चौपाल के माध्यम से बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम में उनकी सुरक्षा को लेकर पढ़ाया जा रहा है पाठ, सम्मेलन में गुड-टच-बैड, घरेलू हिंसा,साइबर अपराध जैसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर पुलिस गांव गांव बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से शुरू किया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, अमेठी पुलिस का यह भी अभियान घरेलू महिलाओं के आत्महत्या को रोकने के लिए भी चलाया जा रहा है सप्ताह के प्रत्येक रविवार को इस कार्यशाला का आयोजन किया जाता है और उसमें एनजीओ, आशाओं और एनएम के माध्यम से घर में पीड़ित महिलाओं का ब्रीफिंग की जाती है
0
0
Report

ACB ने जयपुर-सवाई माधोपुर में 70 हजार रिश्वत लेते रेलवे कांस्टेबल गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu सवाई माधोपुर में ACB की कार्रवाई रेलवे पुलिस चौकी का कांस्टेबल 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार रेलवे सामान चोरी के केस में आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी थी रिश्वत कांस्टेबल मोहम्मद नदीम कुरेशी ACB के ट्रैप में गिरफ्तार पहले मांगे 1 लाख, फिर 80 हजार और आखिर में 70 हजार पर हुआ सौदा परिवादी के घर रिश्वत लेने पहुंचा था कांस्टेबल ACB टीम ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा रिश्वत की रकम ACB ने की बरामद, आरोपी से पूछताछ जारी ACB सवाई माधोपुर इकाई की ट्रैप कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज होगा मामला
0
0
Report
Advertisement

तेज़ रफ्तार बाइक खाई में गिरी, एक घायल एक गंभीर

Chhindwara, Madhya Pradesh:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक का पैर टूटा, एक गंभीर घायल छिंदवाड़ा के तामिया के इटावा ग्राम के पास आज तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हादसे में मोहन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सोहन जिसकी उम्र 60 साल है उसका पैर टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही तामिया पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची .पायलट मितेश मोंटू डेहरिया और महिला सैनिक हरिबाई धुर्वे ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को घटनास्थल से निकालकर परिवार एम्बुलेंस की मदद से तामिया अस्पताल पहुंचाया. तामिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.जहां उनका इलाज जारी है. बाइट - मितेश मोंटू डेहरिया 112 पायलट
0
0
Report

खून से लथपथ संदिग्ध बोरी मिलने से हड़कंप मचा

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow12m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर सैदी खेल में सोमवार को दोपहर हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पीछे एक सुनसान इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक खून से लथपथ बोरी देखी गई जिसमें मक्खियां भिनभिना रही थी। उधर से गुजरने वालों ने जब बोरी देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को खोला गया तो उसमें मुर्गों के अवशेष पाए गए। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। हिंदुस्तान पैट्रोलियम पंप के पीछे पगडंडी पर झाड़ियों में एक नीले रंग की बोरी देखी गई। उधर से गुजरने वालों ने तत्काल मोहल्ले में लोगों को बताया। पीआरबी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को खुलवाया गया, तो बोरी में बड़ी संख्या में मुर्गों के अवशेष पाए गए। अनुमान लगाया गया है कि मुर्गों को हलाल करने के बाद उनके अवशेष बोरी में बंद करके फेंक दिए गए। पुलिस ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top