847211
मधुबनी के बेनीपट्टी में कर्मी का शव बरामद
Madhubani, Bihar:मधुबनी के बेनीपट्टी से एक बड़ी खबर सामने आई है। बेनीपट्टी उपकारा हॉस्पिटल में ड्रेसर के पद पर तैनात युवक का शव उसके आवास में मिला। पारिवारिक तनाव के कारण अपली जान लेने की आशंका जताई जा रही है। वह नवादा जिले के मानियोचक गांव का रहने वाना था और उसकी उम्र 34 वर्ष थी। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना के SHO गौतम कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को पंखे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से 52 आतंकी गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा अभियान
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े युवकों को आतंकी घोषित किया जाएगा। प्रदेश पुलिस ने इस राष्ट्रविरोधी नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्रालय को बीते माह पत्र भेजा है। इसमें शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1967 (यूएपीए) के तहत आतंकी घोषित करने का आग्रह किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शहजाद का नेटवर्क देश की सामाजिक सौहार्द, एकता और सुरक्षा को क्षति पहुंचा रहा है। इसका उद्देश्य भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करना है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर यह नेटवर्क विभिन्न राज्यों में सक्रिय है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये भारतीय युवकों को जोड़ रहा है। नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों में आबिद जट्ट, हम्माद मेमन, जावेद पाकिस्तानी, रजा भाई पाकिस्तानी, अजमल गुर्जर पाकिस्तानी, राशिद भट्टी, राणा हुनैन, मेजर इकबाल, मेजर हमीद और मेजर अनवर प्रमुख हैं। यह नेटवर्क युवाओं को धन और काम का लालच देकर कट्टरपंथी बनाता है। वे एक्स-मुस्लिम, हिन्दू धार्मिक नेताओं, राजनेताओं और पुलिस कर्मियों को धमकी व हत्या करने को उकसाते हैं। भाजपा, आरएसएस कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर बम, ग्रेनेड, पेट्रोल बम से हमला करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। प्रदेश पुलिस की एटीएस और एसटीएफ इस नेटवर्क के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने स्व-विकसित और केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं को विकसित करने के बाद 26 मई 2026 को शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया, जिसमें करीब 175 संदिग्धों को खंगाला गया। इस दौरान जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले। जिसके बाद 12 एफआईआर दर्ज करते हुए 52 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ, मादक पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर आदि बरामद हुए हैं। वहीं अब तक 60 संदिग्धों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही भी की गई है। वहीं स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जुटाई गई सूचनाओं और केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर बीती 12 अगस्त को प्रदेश स्तरीय संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शहजाद भट्टी व उसके नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों से जुड़े 62 लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की।0
0
Report
एटा: रक्षाबन्धन पर दो बहनों के साथ चोरी, जलेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में जलेसर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता, रक्षाबन्धन पर दो बहनों संग हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, CCTV कैमरे की मदद से पुलिस ने दोनों चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.50 लाख कैश, 2 तमंचा, कारतूस, 2 आधार कार्ड सहित बाइक की बरामद, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, थाना जलेसर क्षेत्र क्षेत्र का मामला।0
0
Report
जालौन में 1.185 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने 2 अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम गांजा और मोपेड बरामद, पुलिस ने हमीरपुर निवासी अरविन्द रायकवार व दिनेश रायकवार को किया गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने पकड़े गए दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल, जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान कूंड़ा नहर पुल से की गिरफ्तारी।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: म.प्र. प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का गठन
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल म.प्र. प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का गठन मध्यप्रदेश शासन ने निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण के लिए किया समिति का गठन डॉ. राजकुमार आचार्य समिति के अध्यक्ष नियुक्त जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति है डॉ. राजकुमार आचार्य विधि एवं विधायी कार्य विभाग के secretary/अपर सचिव समिति के बनाए गए सदस्य वित्त विभाग के secretary/अपर सचिव अथवा नामांकित अधिकारी होंगे सदस्य संचालक चिकित्सा शिक्षा में समिति सदस्य बने संचालक/अतिरिक्त संचालक तकनीकी शिक्षा सदस्य-सचिव समिति में शामिल 3 वर्ष का रहेगा कार्यकाल सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश0
0
Report
यूपी ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ा अभियान: 12 FIR, 52 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:अमिताभ यश की बाईट पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े युवकों को आतंकी घोषित किया जाएगा। प्रदेश पुलिस ने इस राष्ट्रविरोधी नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्रालय को बीते माह पत्र भेजा है। इसमें शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1967 (यूएपीए) के तहत आतंकी घोषित करने का आग्रह किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शहजाद का नेटवर्क देश की सामाजिक सौहार्द, एकता और सुरक्षा को क्षति पहुंचा रहा है। इसका उद्देश्य भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करना है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर यह नेटवर्क विभिन्न राज्य�ों में सक्रिय है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये भारतीय युवकों को जोड़ रहा है। नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों में आबिद जट्ट, हम्माद मेमन, जावेद पाकिस्तानी, रजा भाई पाकिस्तानी, अजमल गुर्जर पाकिस्तानी, राशिद भट्टी, राणा हुनैन, मेजर इकबाल, मेजर हमीद और मेजर अनवर प्रमुख हैं। यह नेटवर्क युवाओं को धन और काम का लालच देकर कट्टरपंथी बनाता है। वे एक्स-मुस्लिम, हिन्दू धार्मिक नेताओं, राजनेताओं और पुलिस कर्मियों को धमकी व हत्या करने को उकसाते हैं। भाजपा, आरएसएस कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर बम, ग्रेनेड, पेट्रोल बम से हमला करने के लिए भी प्रेरित करता है। प्रदेश पुलिस की एटीएस और एसटीएफ इस नेटवर्क के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने स्व-विकसित और केंद्रीय एजencias से प्राप्त खुफिया सूचनाओं को विकसित करने के बाद 26 मई 2026 को शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया, जिसमें करीब 175 संदिग्धों को खंगाला गया। इस दौरान जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले। जिसके बाद 12 एफआईआर दर्ज करते हुए 52 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ, मादक पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर आदि बरामद हुए हैं। वहीं अब तक 60 संदिग्धों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही भी की गई है। वहीं स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जुटाई गई सूचनाओं और केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर बीती 12 अगस्त को प्रदेश स्तरीय संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शहजाद भट्टी व उसके नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों से जुड़े 62 लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की।0
0
Report
Makrana: 60-member council braces for tussle over chair, independents and party candidates compete
Didwana, Rajasthan:मकराना नगर परिषद के सभापति पद व बोरावड नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मकराना रिटर्निंग अधिकारी व एडीएम लाखन सिंह के समक्ष सभापति पद के लिए कुल चार नामांकन दाखिल किए गए। कांग्रेस ने वार्ड 34 से पार्षद का चुनाव हारे रियाज अहमद गौड़ को हाइब्रिड सिस्टम से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं दो कांग्रेसी पार्षदों ने पार्टी प्रत्याशी से अलग होकर निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। जबकि एक निर्दलीय हारून रशीद ने भी अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। कांग्रेस प्रत्याशी रियाज अहमद गौड़ के साथ उनके चाचा एवं वार्ड 32 से कांग्रेस पार्षद फारूक अहमद गौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इसके अलावा वार्ड 12 से कांग्रेस पार्षद अब्दुल रहीम ने भी निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया। वार्ड 27 से निर्दलीय पार्षद हारून रशीद चौधरी ने भी सभापति पद के लिए नामांकन किया है। खास बात यह रही कि भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। मकराना नगर परिषद में कुल 60 पार्षद हैं। इनमें कांग्रेस के 18, भाजपा के 6 और 36 निर्दलीय पार्षद हैं। सभापति पद पर जीत के लिए 31 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता होगी। 21 सितंबर को सभापति पद के लिए चुनाव होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 60 पार्षदों वाले सदन में बहुमत का आंकड़ा कौन पार करता है। उधर बोरावड नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी व मकराना उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट ने बताया कि बोरावड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने 7 नामांकन दाखिल किए हैं, जिनमें भाजपा से संजू देवी व रविना, कांग्रेस से कोमल, अंजु व मनफूल ने नामांकन दखिल किया है। पहली बार बनी नगर पालिका बोरावड में 25 वार्ड हैं, जिसमें कांग्रेस के 4 पार्षद, भाजपा से 11 पार्षद, आरएलपी से दो पार्षद व आठ निर्दलीयों द्वारा अध्यक्ष पद चुनाव किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
करौली नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन दाखिल किया
Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी नगर परिषद करौली में सभापति पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा की ओर से वार्ड 50 से निर्वाचित पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस की ओर से निवर्तमान उपसभापति सुनील सैनी ने नामांकन भरा है। दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नगर परिषद के चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा के 1 और 15 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए। भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र शर्मा वार्ड 50 से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सभापति पद का नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने पार्षद पद की शपथ ली। उनके साथ ही प्रस्तावक और वार्ड 32 से निर्वाचित प्रत्याशी सुशील शर्मा ने शपथ ली। इसके बाद उन्होंने सभापति पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड 32 से भाजपा पार्षद सुशील शर्मा उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी सुशील दीक्षित, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जितेंद्र पिचानौत, कपिल पाराशर, पार्षद बबलू शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से सुनील सैनी ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सुनील सैनी पिछली नगर परिषद में उपसभापति रह चुके हैं। इस बार कांग्रेस ने उन्हें सभापति पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस नेता हाजी रुखसार ने कहा कि कांग्रेस ने सभापति के लिए सुनील सैनी और उपसभापति के लिए भी उस्मान खान को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता हाजी रुखसार, देवी सिंह, भंवर सिंह माली, पन्नू सिंह सहित अन्य नेता और समर्थक मौजूद रहे। करौली नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं। हाल ही में घोषित चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने 28 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के 11, बसपा के 1 और निर्दलीय 15 पार्षद निर्वाचित हुए। अब सभापति पद के चुनाव में इन पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। বाइट - वीरेंद्र शर्मा, भाजपा से करौली नगर परिषद सभापति पद के लिए प्रत्याशी आशीष चतुर्वेदी0
0
Report
फ्रांस से जुड़ी कोई स्पष्ट खबर नहीं मिली—गिब्बरेश सामग्री हटाई गई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बिलासपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल, डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिला अस्पताल, जहां जिलेभर से मरीज बेहतर और सुलभ इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह कि क्या सरकारी अस्पतालों को ही अब इलाज की जरूरत पड़ गई है? जिला अस्पताल की बिल्डिंग में लंबे समय से मेंटेनेंस की कमी, पानी का सीपेज और जर्जर हिस्सों की समस्या सामने आ रही है। अस्पताल परिसर की स्थिति देखकर मरीजों और उनके परिजनों में चिंता है। ऐसे में सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारी इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? इसी अस्पताल में एक निजी डेंटल कॉलेज का क्लीनिक भी संचालित किया जा रहा है, जहां दांतों का इलाज किया जाता है। दावा है कि मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। हालांकि, सरकारी जिला अस्पताल परिसर में निजी डेंटल कॉलेज का क्लीनिक खोले जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, मरीजों की सबसे बड़ी शिकायत डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता को लेकर है। मरीज घंटों डॉक्टर का इंतजार करते नजर आते हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एस. कुजूर ने साफ हिदायत दी है कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रिटायर सिविल सर्जन अनिल गुप्ता को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर दोबारा नियुक्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर के समय पर उपलब्ध नहीं होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इन सवालों का क्या जवाब देते हैं और जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं कब दुरुस्त होती हैं।0
0
Report
Advertisement
PSC परीक्षा मूल्यांकन पर मंडावी ने सरकार पर निशाना, पारदर्शिता की मांग
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, विक्रम मंडावी ने सरकार पर साधा निशाना. विधायक विक्रम मंडावी ने पीएससी परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। सही-गलत उत्तरों पर बराबर अंक देने का आरोप. कुछ मामलों में गलत जवाब पर ज्यादा अंक मिलने का दावा 1:3 नियम का पालन नहीं करने का आरोप 2025 में 265 पदों के मुकाबले 795 की जगह 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने पर सवाल मंडावी ने सभी उत्तर-पुस्तिकाएं सार्वजनिक करने की मांग की पुनर्मूल्यांकन और इंटरव्यू स्थगित करने की मांग कांग्रेस का आरोप—पीएससी और सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है विक्रम मंडावी ने कहा: जब तक मूल्यांकन की निष्पक्षता स्पष्ट नहीं होती, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार और पीएससी से आरोपों पर जवाब मांगा।0
0
Report
थाने की पहली मुलाकात से शुरू हुई प्रेम कहानी, अब मंदिर में शादी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के लवकुशनगर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां प्यार की शुरुआत थाने में हुई और शादी मंदिर में। थाने में हुई एक मुलाकात प्यार में बदली और फिर दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली। मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक अपने निजी काम से थाने आया था, उसी दौरान एक युवती भी अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। थाने में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई। थाने में हुई इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, फोन नंबर एक्सचेंज हुए और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। कुछ ही दिनों में ये जान-पहचान प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने समाज की परवाह किए बिना घर से निकलने का फैसला किया और सीधे मंदिर पहुंचकर शादी कर ली। थाने से शुरू हुई ये प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर का विपक्ष पर तीखा हमला: कानून बनना सरकार का काम
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग कानपुर देहात पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, मीडिया से भी की बातचीत बोले—विपक्ष का काम विरोध करना, सरकार का काम कानून बनाना NRC और CAA के विरोध को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना बोले—कानून लागू हुए तीन साल बीत गए, एक भी मुसलमान देश से बाहर नहीं किया गया वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर विपक्ष के विरोध पर भी उठाए सवाल आरोप लगाया—पिछली सरकारों में वक्फ की करोड़ों की संपत्तियां कौड़ियों के दाम पर दी गईं बोले—किसी ने संपत्ति पर मकान बनाया, किसी ने होटल बनाया तो किसी ने बेच दिया भाजपा सरकार को लेकर विपक्ष के ‘मूड बदल गया, सरकार बदलेगी’ बयान पर राजभर का पलटवार बोले—विपक्ष को समाजवादी पार्टी का चश्मा उतारकर देखना चाहिए दावा—योगी सरकार ने sाढ़े नौ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दीं बोले—नौकरी न मिलने वाले युवाओं के लिए बिना ब्याज और बिना गारंटी पांच लाख रुपये तक के लोन की योजना लाई गई दो लाख से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिलने का किया दावा रोजगार मेलों और प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के रिश्तों को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान बोले—अखिलेश यादव अपने पिता को धक्का देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया शिवपाल के अलग पार्टी बनाने और फिर सपा में विलय का भी किया जिक्र शिवपाल यादव को लेकर बोले—उनके ऊपर हमेशा शंका की जाती रही है, इसी वजह से उन्हें हटाया गया राहुल गांधी पर निशाना—दुनिया के किसी देश में जाते हैं तो भारत को कठघरे में खड़ा करते हैं चुनाव जीतने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी राहुल गांधी पर साधा निशाना बोले—मोदी जी पर टिप्पणी करने से पहले उनके काम को देखना चाहिए बाईट - ओमप्रकाश राजभर ( कैबिनेट मंत्री )0
0
Report
Advertisement
सपा नेता की चैट से राजनीतिक हलचल, जानिए क्या है मामला
Mathura, Uttar Pradesh:सपा नेता की चैट0
0
Report
मक्का की सुरक्षा पर नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जमशेदपुर के ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा उपायों की तैयारी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों और हादसों में जा रही लोगों की जान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और हादसों के कारणों की समीक्षा को लेकर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पिछले कुछ दिनों में शहर और आसपास हुए सड़क हादसों पर विस्तार से चर्चा की गई। हादसों के पीछे की वजहों को चिन्हित करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर भी रणनीति तैयार की गई। प्रशासन की ओर से शहर के तमाम ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां सड़क हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्य करने की बात कही गई है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम लोगों की भी इसमें अहम भूमिका है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित गति से वाहन चलाना होगा, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके。 लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच प्रशासन की यह बैठक कितनी कारगर साबित होती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य और लोगों को जागरूक करने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
