847211
मधुबनी में लापता युवक का शव नहर किनारे मिला, जांच जारी
Madhubani, Bihar:मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक लापता युवक का शव नहर किनारे मिला। मृतक की पहचान फुलहर गांव निवासी राम बरन महतो के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह रात का खाना खाने के बाद घर से निकला था और लौटा नहीं। 24 घंटे बाद उसका शव खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली व्यापारियों की रैली बढ़ाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर पत्र करवाने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: दिल्ली के व्यापारियों द्वारा राहुल गांधी से 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली को आगे बढ़ाने की अपील करने पर, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "यह पत्र खास तौर पर बीजेपी द्वारा तैयार करवाया गया है, ताकि इस आंदोलन को होने से रोका जा सके। बीजेपी खुद तो इसका विरोध कर ही रही है, साथ ही दूसरों से भी विरोध करवा रही है। उन्हें डर है कि जब देश भर से लाखों लोग यहां आएंगे, तो भारतीय जनता पार्टी का क्या होगा? देश में मतदाता सूची से 13 करोड़ वोट हटा दिए गए हैं... चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत करके, चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र को खत्म कर रहा है..."0
0
Report
पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग के धुरंधरों का दम! पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम के लिए 19खिलाड़ियों का
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम! स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ऑल इंडिया टीम के लिए चयन ट्रायल संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जौनपुर और गाजीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पावरलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में आठ, महिला वर्ग में चार और बॉडीबिल्डिंग टीम में सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप केरल के कन्नूर, जबकि बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता गुजरात के मेहसाणा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय राय ने फीता काटकर किया। पर्यवेक्षक के रूप में राज कॉलेज जौनपुर के डॉ. अखिलेश गौतम और चयनकर्ता के रूप में संजय राय मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. रामधारी राम ने किया। इस दौरान प्रो. कृष्णानंद चतुर्वेदी, प्रो. विलोक सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अवधेश पांडेय, डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. विशाल सिंह समेत कई शिक्षक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अरविंद शर्मा, अमित सैनी, प्रदीप राय, इखलाक खान और वीरेंद्र कुमार शामिल रहे। गाजीपुर के इस आयोजन से विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
ट्रैप मामलों में रंगे हाथ पकड़े अधिकारियों के स्थानांतरण नियम स्पष्ट
Chandigarh, Chandigarh:ट्रैप मामलों/छापेमारी के मामलों में आरोपी अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण के बारे में जारी किए निर्देश जो अधिकारी/कर्मचारी ट्रैप मामलों/छापेमारी के मामलों में रंगे हाथों पकड़े गए हैं और जमानत पर हैं, उन्हें उसी पद और उसी स्टेशन पर तैनात नहीं किया जाएगा ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को संबंधित अधिकार क्षेत्र से दूर किसी स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा, अधिमानतः पड़ोसी जिलों की सीमा से परे, ताकि निष्पक्ष और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की जा सके और शिकायतकर्ता/गवाह पर किसी भी प्रकार का अनुचित प्रभाव डालने की संभावना को रोका जा सके अगर ऐसा कोई कर्मचारी जिला कैडर का है, तो उसे जिले के भीतर ही किसी अन्य दूरस्थ स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा इन निर्देशों को सख्त अनुपालन के दिए निर्देश0
0
Report
Advertisement
रायपुर: उत्कृष्ठ कृषक रत्न सम्मान समारोह, चक्रवात अर्नब के मद्देनजर तैयारियाँ तेज
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में उत्कर्ष कृषक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सर्किट हाउस में ये आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए. कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी इस दौरान मौजूद रहें. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 25 उत्कृष्ठ कृषकों को सम्मानित भी किया. वहीं कार्यक्रम के बाद चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर जारी अलर्ट के मसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवा और बारिश की संभावना है. सरकार की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. NDRF और SDRF की टीम अलर्ट मोड पर है. सभी जिलों के किसानों को सूचना दे दी गई है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी है.0
0
Report
गोल्डन टेम्पल में गुरु राम दास जी की जयंती पर आतिशबाज़ी
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB) FIRECRACKERS LIT AT GOLDEN TEMPLE TO MARK BIRTH ANNIVERSARY OF SRI GURU RAM DAS JI0
0
Report
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन रैली की तैयारी, 1 नवंबर को निर्धारित
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PREPARATIONS UNDERWAY AT RAM LILA MAIDAN FOR CONGRESS RALLY SCHEDULED ON NOVEMBER 1 DELHI: रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के आरोपों के खिलाफ INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं।0
0
Report
Advertisement
सेबू में भारतीय समुदाय और फिलीपींस के नागरिक Defence Minister राजनाथ सिंह का होटल में गर्मजोशी से स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:CEBU (PHILIPPINES): INDIAN COMMUNITY AND PHILIPPINE NATIONALS ACCORD WARM WELCOME TO UNION DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH AT HOTEL0
0
Report
गाजीपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल! ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च से गरमाई सियासत, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकलेनाबाद स्थित पार्टी कैंप कार्यालय से लंका होते हुए कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा तथा पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा ने एसआईआर के तहत कथित तौर पर वोट काटे जाने, मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही और मतदाता सूची में सुधार को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस ने साफ किया कि यह अभियान गांव-गांव और जिले-जिले तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि गाजीपुर की सड़कों पर मंगलवार को कांग्रेस का राजनीतिक प्रदर्शन देखने को मिला। हाथों में पार्टी के झंडे, नारों की गूंज और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय करने की मांग की। मार्च का नेतृत्व कर रहे एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए देशभर में करीब 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने मांग की कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें नियमानुसार दोबारा सूची में शामिल किया जाए। हालांकि, 13 करोड़ नाम हटाए जाने का यह आंकड़ा कांग्रेस नेता का दावा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।0
0
Report
सक्ती में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर प्रेसवार्ता
Upani, Chhattisgarh:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान के तहत आज सक्ती में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। पार्टी के ऑब्जर्वर नाना भाऊ पटोले, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित पूर्व मंत्री मौजूद रहे। कांग्रेश ने चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए। साथ ही, भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने चुनाव आयोग पर सीधा आरोप लगाया कि BJP, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिली हुई है, तो दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। 2014 के बाद देश में जो भी चुनाव हुए, सब में चुनाव आयोग की मदद से BJP की सरकारें बनीं। आरोप है कि अब पूरा जंगल अडानी को देने, माइनिंग देने का काम चालू हो गया है। हाथी गांव में आ रहे हैं, खेती बर्बाद हो रही है, विरोध करने पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। सरकार का व्यवहार स्पष्ट करता है कि ये वोट चोरी से चुन कर आते हैं। लोकतंत्र में लोगों के वोट से सरकार आनी चाहिए, न कि चुनाव आयोग के आशीर्वाद से,,पार्टी के ऑब्जर्वर नाना पटोले ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा सिर्फ SIR तक सीमित नहीं है। राहुल गांधी ने 7 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र में 2024 लोकसभा और विधानसभा के बीच 39 लाख मतदाता बढ़ने, 7 अगस्त 2025 को महादेवपुरा में 1 लाख 250 वोट प्रभावित होने और हरियाणा, आंध्र जैसे राज्यों में दोहरे पंजीकरण जैसे मुद्दे उठाए थे। वहीं SIR को लेकर कांग्रेस का दावा है कि 30 राज्यों में 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए, जिनमें पश्चिम बंगाल में तार्किक विसंगतियों के आधार पर 60 लाख नाम शामिल हैं। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और हटाए गए नामों को बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
मनोज तिवारी: अखिलेश के बयानों पर संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा ही असली मुद्दा
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश | भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "ये लोग जो भी कह रहे हैं और जो कर रहे हैं, उनकी कथनी और कहनी में बहुत फर्क है... मुगल भी यही करते थे जो आजकल ये लोग कर रहे हैं क्योंकि मुगल वोट के आधार पर नहीं आए थे। संवैधानिक संस्थाओं पर उनका विश्वास नहीं था, वे तो तलवार के बल पर आए थे। आज कुछ लोग तलवार और लाठी के बल पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके वही मानसिकता दिखा रहे हैं। अखिलेश यादव या उनके अन्य साथी, जो कुछ कर रहे हैं, ये संविधान की हत्या है। आप जीत जाओ तो वोटों पर विश्वास है लेकिन हार गए तो चुनाव आयोग खराब है, वोट चोरी हुई है, EVM में परेशानी है... उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे और डबल इंजन की सरकार चलेगी।0
0
Report
थनी में 8 फिर से पकड़े गए कैदियों कानाविल्लाक्कु थाना लाने पुष्टि; जेलब्रेक पूछताछ जारी
Noida, Uttar Pradesh:THENI: Police statement on 8 recaptured prisoners brought to Kana Vilakku Police Station / Thekkampatti sub-jailbreak interrogation / Ongoing manhunt for remaining escaped undertrials0
0
Report
उन्नाव में ट्रक-डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौके पर मौत
Bihar, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर सुमेरपुर हाता गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक-डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों भगवंतनगर से रायबरेली स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बता दे कि मृतकों की पहचान रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के जगतपुर रामगढ़ी गांव निवासी पंकज कुमार (40) और उनकी बेटी वर्षा विश्वकर्मा (17) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को डायल 112 के जरिए दोपहर करीब 2:30 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर UP 35 AS 5293 के आधार पर मृतकों की पहचान की। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया कर रही है। हादसे के बाद ट्रक-डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मालवा में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ी, किसान भी प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:भारत में हरी क्रांति लाने वाला किसान कैंसर का हो रहा है शिकार पंजाब की मालवा पट्टी में कैंसर की बढ़ रही है संख्या Cancer pesticides se nahin गलत खान पीन से आ रहा है हमारे किसी गांव में भी कैंसर की वजह से शादी नहीं टूटी यह सब फैलाई हुई बातें हैं cancer pidit किसान कैंसर के मामले बढ़ जरूर रहे हैं मगर डायग्नोज हो रहा है और आबादी बढ़ रही है जिससे कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं डॉक्टर भारत में हरी क्रांति लाने वाला किसान कैंसर पीड़ित हो रहा है पंजाब के मालवा पट्टी का किसान पेस्टिसाइड और ज्यादा फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने से धरती का पानी दूषित हो रहा है और वातावरण भी दूषित हो रहा है जिससे कैंसर के मामले बढ़ाते हैं क्योंकि किसी टाइम मालवे को व्हाइट गोल्ड कॉटन के नाम से जाना जाता था आज यहां पर कॉटन बिल्कुल खत्म हो चुकी है जिसका कारण था कॉटन पर भयंकर बीमारियां ए जिसको बचाने के लिए किसानों ने ओवरडोज पेस्टिसाइड इस्तेमाल किया और खुद अपने आप को बीमारी पीड़ित कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार मालवा के तलवंडी साबो एरिया के गांव में ज्यादा कैंसर पीड़ितों की मात्रा पाई जा रही है जो एक चिंता का विषय है क्योंकि बहुत सारे गांव में ऐसे कैसे देखने को मिल रहे हैं जो पहले नहीं होते थे मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से यहां पर समय-समय रिसर्च की गई है की कैंसर बढ़ाने के क्या कारण है जिसकी रिपोर्ट में ग्राउंड वाटर में हैवी तत्व यूरेनियम ज्यादा मात्रा में पाया जा रहा है। दूसरी और एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर परमिंदर सिंह संधू नि जी मीडिया से बात करते हुए बताया के ऐसा कुछ नहीं है जिससे यह शब्दों के बठिंडा के एक क्षेत्र में ज्यादा कैंसर के पेशेंट है हमारे पास सभी जगह से कैंसर पेड़ तो लोग आते हैं उसमें मालवा क्षेत्र हरियाणा राजस्थान और बहुत सारी जगह से पीड़ित लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं कैंसर होने के कारण पेस्टिसाइड या jyada fertilizer nahin Hai aur भी बहत sare Karan hai लोगों का खान-पान ठीक नहीं है एक्सरसाइज नहीं करते ज्यादा जंक फूड खाना नशा करना जिसमें शराब का सेवन तंबाकू और बहुत सारी चीज शामिल है जिससे कैंसर हो रहा है कैंसर बढ़ाने का कारण हर 50 किलोमीटर के दायरे में डायग्नोज सेंटर खुल गए हैं जिससे लोगों को कैंसर डिटेक्ट हो जाता है और आबादी भी बहुत ज्यादा बढ़ रही है जिससे कैसे बढ़ रहे हैं यह जरूर है कि कुछ धरती के हिटलर पानी पोल्यूटेड हो चुका है उसको बचाने की जरूरत है क्योंकि नदियों के पानी में भी फैक्ट्री का गंदा पानी डाला जा रहा है। कैंसर से पीड़ित लोगों का कहना है कि हमें पहले तो कैंसर का पता ही नहीं चला जब पता चला तो इलाज करवाना शुरू किया प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज बहुत महंगा है मगर हम सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं जो सस्ता भी है और बढ़िया भी किसी ने कहा कि हमारे खानदान में पहले भी लोगों को कैंसर है जिससे हमें भी हुआ और कई लोगों ने कहा कि हमारे को कोई भी चीज शुद्ध नहीं मिल रही हर चीज पर मिलावट की जा रही है पेस्टिसाइड बहुत ज्यादा खाने वाली चीजों पर डाला जा रहा है जिससे हमें कैंसर हुआ कैंसर पेड़ तो लोगों में औरतें भी शामिल हैं जिनको बच्चेदानी और भ्रष्ट कैंसर हो रहा है।0
0
Report
अनंत सिंह के आवास पर गुंजन सिंह ने जीत का दावा किया; मतगणना शुरू
Patna, Bihar:अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे गुंजन सिंह ने जीत का दावा किया और कहा की दादा के समर्थन में आए है... आज मतगणना हो रही है जैसे-जैसे मतगणना होगी सबकुछ साफ हो जाएगा.. हमलोग पहले से दावा कर रहे है जीतेंगे...0
0
Report
Wazirpur JJ Colony में मुस्कान हत्या: पिता Noor Alam ने न्याय की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:मामला यह है कि मैं ड्यूटी करने पौने नौ बजे निकला हूं। मेरी जिस लड़की की मौत हुई है, वही लड़की मेरी चाय निकाल के दी है, मेरा लंच बॉक्स पैक करके दिया है। कोई समस्या नहीं, किसी तरह का दबाव नहीं।दस बजे हमारे अरोस पड़ोस में से फोन आ रहा है कि भाई लड़की तेरी जो है ना कुछ इमरजेंसी हो गई घर आ जल्दी। मैंने कहा दीदी सप्लाई पे हूं मैं। ऐसा है कि सप्लाई पे हूं मैं तो मैं जल्दी आ नहीं सकता हूं मैं अपनी वाइफ को भेज रहा हूं। तो मेरी वाइफ गिफ्ट बन में गई हुई थी तो उनको भेजा मैंने। तो आई तो छोटा लड़का मेरा फोन करके कह रहा अबू मुस्कान उठ नहीं रही है। मैंने कहा क्या हो गया भाई अभी तो उठ के बैठी हुई थी मेरे सामने। तो ये सारी कहानी के बाद पता लगा कि भाई लड़की को किसी ने फांसी लगा दी उसको पंखे से लटका दिया गया। ठीक है जनाब? उसके बाद क्या हुई? पुलिस आई। वेरिकेशन चल रही है। कई लेवल की फॉरेंसिक जांच हुई है। उसके बाद क्राइम वाले भी आए थे। सब के सब आ रहे हैं। अभी पोस्टमार्टम नहीं हुई है मेरे लड़के की। अभी दोबारा से जांच चल रही है हॉस्पिटल में ही। तो अभी लड़की हमारी हॉस्पिटल में ही है। मेरे को तो सर एक लड़का जो वीडियो में दिख रहा है मेरे घर में आया नोक किया है और उसके बाद वो लड़का भागा है उसी के ऊपर शक पुलिस को भी है और मुझे भी है। और ये सर कुछ भी नहीं मिला सर बहुत कोशिश करी पुलिस वालों ने ढूंढी है सबने ढूंढा है कुछ नहीं मिला। एक दुपट्टा है जो वो भी मेरे घर का नहीं है जिस दुपट्टे से वो लटकी हुई थी। उस समय मैं तो कह तो रहा हूँ मैं भी काम पे निकल गया, मेरी वाइफ हॉस्पिटल चली गई, दो छोटे बच्चे हैं मेरे, वो ट्यूशन जाता है, वो भी नहीं था घर पे। वो लड़की जो लड़की हमारी अभी कस्टडी में है जो लड़की वो लड़की को मैं जानता हूँ कभी किताब के बहाने कभी कुछ के बहाने भाई तू इस क्लास की तू मुझे दे दे तू ये कर ले इस तरह से जो है ना वो आती जाती रहती है तो लड़की को तो मैं जानता हूँ पर ये लड़के और दो लड़की जो भागी हुई है उनको नहीं जानता हूँ जो। पुलिस से मुझे इंसाफ चाहिए और क्या कार्रवाई चाहिए? एक बाप की बेटी गई है, वो भी छोटी मोटी नहीं, 17 प्लस की लड़की है, मेरी पढ़ाई पूरी हो रही थी। लड़की रात में ही कह रही थी मैं कॉलेज जाऊंगी पापा, मैंने ठीक है चले जाना।0
0
Report
Advertisement
