847211
छठ पूजा की तैयारी के लिए जयनगर में SDO ने लिया छठ घाटों का जायजा
Madhubani, Bihar:मधुबनी के नेपाल सीमा से सटे जयनगर में छठ पूजा की तैयारी को लेकर SDO वीरेंद्र कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कमला नदी, बाबा पोखर और अन्य छठ घाटों पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक बैठक की। शांतिपूर्ण छठ महापर्व के लिए SDO ने समिति के सदस्यों को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर जुड़े रहेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
सिवनी मालवा में युवती से छेड़छाड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में युवती के जीजा के साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों हमीद शाह और चुन्नू मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को जेल रोड स्थित गाडरी मोहल्ले से घटनास्थल तक पैदल लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और घटनास्थल का निरीक्षण कराया। घटना के अनुसार, खेराती चौक स्थित पानी की टंकी के पास दोनों आरोपियों ने युवती को रोक लिया और पहले उसके जीजा के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। इसके बाद युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। युवती ने विरोध करते हुए मदद के लिए आवाज लगाई, जिसे वहां से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।0
0
Report
मधेपुरा में ट्रक से टकराकर 14 वर्षीय राजन कुमार की मौत, एक भाई घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत पूर्वी पंचायत के डाकबंगला चौक के लोहा पुल निवासी बीरेंद्र यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजन कुमार की गुरुवार की संध्या करीब 06:00 बजे मधेली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका एक भाई घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, राजन कुमार जमीन का केवाला लेकर उदाकिशुनगंज से अपने घर फुलौत लौट रहे थे। इसी दौरान मधेली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में राजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक भाई घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
कोथून हाईवे पर मांस से भरे कंटेनर मामला, गौ सेवा दल दावे जांच में
Noida, Uttar Pradesh:नवाई, दौसा - कोथून हाईवे पर मिला मांस से भरा कंटेनर मौके पर पहुंचे गौ सेवा दल के कार्यकर्ता गौ सेवा दल के कार्यकर्ताओं का दावा कंटेनर में है गौमांस सूचना मिलने पर थाना अधिकारी निरमा पहुंचे मौके स्थल पर पुलिस ने बुलाई मेडिकल टीम पुलिस कर रही है मामले की जांच0
0
Report
झुंझुनूं के बड़वासी-नवलड़ी मार्ग पर बोलेरो-कार भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के बड़वासी-नवलड़ी मार्ग पर बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों को नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को सीकर रेफर कर दिया गया. मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया. दुर्घटना के कारण मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. पुलिस दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
चंबल बजरी अवैध खनन मामला: कोर्ट ने दो आरोपियों को 10-10 साल की कठोर सजा
Dholpur, Rajasthan:0511ZRJ_DHOL_JUDGEMENT_R धौलपुर में चंबल बजरी के अवैध खनन और परिवहन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसला डकैती प्रभावित क्षेत्र न्यायालय के न्यायाधीश राकेश गोयल ने सुनाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि घटना 17 फरवरी 2016 की है। दिहौली थाना क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान चंबल बजरी से भरा ट्रैक्टर नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में कांस्टेबल धर्मेंद्र घायल हो गए थे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी माना। कोर्ट ने बंटी उर्फ भीमसेन पुत्र जसवंत, निवासी तिघरा और सुमानी पुत्र महेंद्र, निवासी भमरौली को 10-10 साल के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस फैसले से अवैध खनन माफिया में हड़कंप है और पुलिस का मनोबल बढ़ा है। कोर्ट ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध है बाइट 1 सतीश शर्मा विशिष्ट लोक अभियोजक0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में रिश्ता मिला: शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी अकरम खान की बेटी से
Yamuna Nagar, Haryana:एकर : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी से हुई। शादी समारोह में पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है और रिश्ते अपनी जगह। यमुनानगर में बोलते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, "हरियाणा का मिलन हुआ, एक हिंदुस्तान का कोना और एक दूसरा कोना। मेरी शादी भी सोनीपत में हुई है और बेटे की भी यहीं हो रही है। दूसरे बेटे की भी गुड़गांव में हो रही है। तो मेरी और दोनों बच्चों की शादी हरियाणा में ही हो रही है।" उन्होंने कहा कि जगाधरी में रिश्ता हुआ है। राजनीति अलग है, रिश्ते अलग हैं। हरियाणा के लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, "यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, बहुत खिलाते-पिलाते हैं। बोली थोड़ा बिहार की और यहां की थोड़ी अलग है, लेकिन यहां प्यार से भी बोलते हैं तो लगता है कोई बोली है। बिहार के लोग हर व्यक्ति को आप कहकर बुलाते हैं।" उन्होंने कहा कि हरियाणा का प्यार ही यहां खींच रहा है। रिश्ते ऊपर से तय होते हैं। कुछ महीने पहले हमें भी नहीं मालूम था कि यहां रिश्ता होगा, लेकिन रिश्ता हुआ और बहुत अच्छी बहू मिली है, इसकी बहुत खुशी है। बहू के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह मीडिया लाइन से रही हैं और अब भी मीडिया की प्रवक्ता रही हैं। उन्होंने कहा, "मीडिया लाइन की क्या, वो तो शौकिया पढ़ाई की है। मास कम्युनिकेशन भी किया है। बचपन से बोर्डिंग स्कूल में पढ़ी है। बहुत समझदार है।" उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मास कम्युनिकेशन से मुझे क्या फायदा, मुझे तो बहू मिली, इसी का फायदा है।" इस शादी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा रही। बीजेपी और कांग्रेस जैसे दो विरोधी दलों के परिवारों के इस रिश्ते को लोग गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव की मिसाल बता रहे हैं।0
0
Report
पटियाली में नकली डीएपी खाद की कालाबाजारी का खुलासा, कृषि विभाग की टीम ने दो वाहनों को पकड़ा
Kasganj, Uttar Pradesh:**कासगंज** [ रिपोर्टर : क्षितिज सिंह ] कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र में नकली डीएपी खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कृषि विभाग की टीम ने अलीगंज रोड पर छापेमारी कर खाद से भरे दो वाहनों को पकड़ा। इस दौरान एक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, कृषि विभाग की टीम ने जब वाहनों में लदी खाद की जांच की तो उसके संबंध में कोई बिल और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 कट्टों में भरी डीएपी खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। खाद के नकली होने की आशंका के चलते विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु गुप्ता, पुष्पेंद्र और एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। खाद के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद खाद असली है या नकली। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
दौसा के आठ पंचायत समितियों में 83.34% मतदान; सरपंच और वार्ड पंच के परिणाम आज रात
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान सम्पन्न सरपंच और वार्ड पंच के लिए हुई थी वोटिंग जिले की 221 ग्राम पंचायत में हुई वोटिंग 83.34 प्रतिशत रहा मतदान लालसोट में 80.64,दौसा 80.08,लवाण 85.34, नांगल राजावतान 82.50,रामगढ़ पचवारा 75.10,शिवसिंहपुरा 84.17,सिकंदरा 81.19,सिकराय 66.28 प्रतिशत रहा मतदान मतदान के साथ ही मतगणना हुई शुरू देर रात तक आएंगे सरपंच और वार्ड पंच के परिणाम जितने वाले प्रत्याशियों के यहां मनेगी दोहरी खुशी एक ओर जीत की वही दूसरी ओर दीपोत्सव की तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में आज दौसा जिले की eight पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंचों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई हालांकि सिकराय क्षेत्र की पीलोडी और पांचोली पंचायत में मतदाताओं के नियत समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद देर तक भी मतदान जारी रहा और मतदान समाप्ति के कुछ समय बाद ही मतगणना भी शुरू हो गई संभवतया देर रात तक परिणाम भी सामने आने लगेंगे शांतिपूर्ण मतदान होने पर पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली जिले में औसत 86.34% रहा मतदान लालसोट में 80,.64 दौसा में 80.08 ,लवाण में 85.34 नांगल राजावतान 82.50 , रामगढ़ पचवारा में 75.10 , शिवसिंहपुरा में 84.17 , सिकंदरा 81.19 और सिकराय में 66.28 प्रतिशत मतदान रहा जीतने वाले प्रत्याशियों के यहां दोहरी खुशी मनेगी एक तरफ जीत की खुशी तो वहीं दूसरी तरफ दीपोत्सव के त्यौहार की खुशियां0
0
Report
Advertisement
कुम्भकोट स्कूल के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, भेरूलाल की मौत, तीन बेटियाँ गमगीन
Kota, Rajasthan:कुम्भकोट स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत; तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया रामगंजमंडी कोटा (कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के कुम्भकोट स्कूल के पास गुरुवार देर शाम ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भेरूलाल (58) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई。 हादसा इतना गंभीर था कि भेरूलाल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। और ट्रक के पहिये नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है,मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। मृतक की तीन बेटियाँ हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।0
0
Report
परिवर्तन योजना: NCR में 3140 ट्रक-बसों में से सिर्फ 734 पंजीयन, 1000 का लक्ष्य
Alwar, Rajasthan:परिवर्तन योजना में वाहन मालिकों की बेरुखी, 3140 ट्रक-बसों में से अब तक सिर्फ 734 का पंजीयन नवंबर अंत तक 1000 वाहनों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य, पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को बदलने पर मिलेंगी कई आर्थिक रियायतें अलवर। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने और पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को सड़कों से हटाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई 'परिवर्तन योजना' को लेकर परिवहन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। हालांकि, योजना के तहत मिलने वाली आकर्षक रियायतों के बावजूद वाहन मालिकों में अभी अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आ रहा है। अलवर परिवहन कार्यालय के क्षेत्राधिकार में योजना के दायरे में आने वाले 3140 ट्रक और बसों में से अब तक केवल 734 वाहनों का पंजीयन हुआ है। यानी करीब 25 प्रतिशत वाहन मालिक ही योजना से जुड़े हैं। परिवहन विभाग ने नवंबर के अंत तक एक हजार से अधिक वाहनों का पंजीयन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दरअसल, परिवर्तन योजना के तहत बीएस-4 और इससे पुराने मानक वाले ट्रक एवं बसों को नए बीएस-6, इलेक्ट्रिक या सीएनजी वाहनों से बदलने का अवसर दिया जा रहा है। वहीं, बीएस-3 और इससे पुराने मानकों वाले वाहनों को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से स्क्रैप कराने का प्रावधान है। योजना का मुख्य उद्देश्य पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाकर पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देना है। अलवर परिवहन कार्यालय के क्षेत्राधिकार में कुल 3140 ट्रक और बसें इस योजना के दायरे में आती हैं, लेकिन अब तक महज 734 वाहनों का पंजीयन होना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। का क्लोजिंग पीटीसी कुल मिलाकर, परिवर्तन योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पुराने व्यावसायिक वाहनों के स्थान पर नए और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। अब देखना होगा कि परिवहन विभाग की जागरूकता मुहिम और सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक रियायतें वाहन मालिकों को कितना आकर्षित कर पाती हैं। फिलहाल नवंबर के अंत तक एक हजार वाहनों के पंजीयन का लक्ष्य हासिल करना विभाग के सामने बड़ी चुनौती है।0
0
Report
लोकतंत्र बचाने के लिए बैकुंठपुर में भाजपा पदयात्रा
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े प्रमुख रूप से शामिल हुए। वहीं भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना राजनीतिक संदेश दिया। बैकुंठपुर में निकली इस पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न नारों और संदेशों से लिखी तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने और अराजकता के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। पदयात्रा में मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक भैयालाल राजवाड़े की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के माध्यम से अपने राजनीतिक विचार और संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। भाजपा की इस पदयात्रा के जरिए पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ का नारा बुलंद किया। बैकुंठनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। भैयालाल राजवाड़े, विधायक बैकुंठनपुर (टोपी पहने).0
0
Report
Advertisement
सिमलिया CHC में डॉक्टरों की कमी से महिला की मौत, प्रशासन से जवाब मांग
Kota, Rajasthan:सिमलिया सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते महिला मृत्यु से जुड़ी खबर, कोटा से बारां जाते समय नर्सिंग ऑफिसर अपनी मां को लेकर CHC पहुंचा था, लेकिन प्राथमिक उपचार नहीं मिला, न डॉक्टर मिला न आपातकालीन दवाईयां, ग्रामीणों के सहयोग से क्लिनिक खुलवाया लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया, बेटे ने संपर्क पोर्टल पर कराई रिपोर्ट दर्ज, लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, CMHO नरेंद्र नागर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया ने सौंपा मांग पत्र, सिमलिया अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति एवं सुविधाओं के अभाव में हुई मृत्यु के संबंध में दोषियों पर कार्रवाई की रखी मांग, CMHO ने प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट जांच मांगी है, जांच रिपोर्ट के बाद होगी दोषियों पर कार्रवाई, सिमलिया CHC पर सभी पद रिक्त, मोईकलां से डेपुटेशन पर लगाया हुआ डॉक्टर, सिमलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा व्यवस्थाओं की बदहाली और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का गंभीर मामला सामने आया है। कोटा से बारां जाते समय एक नर्सिंग ऑफिसर अपनी मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिमलिया CHC लेकर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां न डॉक्टर उपलब्ध था और न ही आपातकालीन दवाइयां। ग्रामीणों के सहयोग से क्लिनिक खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन उपचार मिलने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। बेटे ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया ने CMHO नरेंद्र नागर को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाए। CMHO ने तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। खास बात यह है कि CHC में कई पद रिक्त बताए जा रहे हैं और मोईकलां से डेपुटेशन पर डॉक्टर लगाया हुआ है। यह घटना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।0
0
Report
नरकटियागंज जंक्शन पर ट्रेन के सामने आई महिला, चालक की सूझबूझ से जान बची
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज जंक्शन पर बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बच गया है सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने एक महिला आ गई लोको पायलट के सूझ बूझ से महिला की जांच बच गई है कड़ी मशक्कत कर रेल कर्मचारियों और यात्रियों ने महिला को ट्रेन के डिब्बे और पटरी पर फंसी महिला को बाहर निकाला महिला खतरे से बाहर है जिसे इलाज के लिए रेल पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है महिला अचानक ट्रेन के सामने आ गई जिसे लोको पायलट ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा महिला की जांच बचा ली0
0
Report
बिलासपुर हाईकोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल व अरुणपति त्रिपाठी को जमानत दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मैनपावर घोटाले मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को जमानत दे दी है। हालांकि, रामगोपाल अग्रवाल को कोल और चावल घोटाले के मामलों में अभी जेल में ही रहना होगा।मैनपावर घोटाले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी करीब 95 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। इस मामले में अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने उनकी ओर से पैरवी की।जांच एजेंसियों के आरोपों के मुताबिक, शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त दिनों के भुगतान में गड़बड़ी कर फर्जी बिलों के जरिए प्लेसमेंट एजेंसियों को करोड़ों रुपये दिए गए। ईडी का दावा है कि त्रिपाठी के कार्यकाल में एजेंसियों को 152 करोड़ 40 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ। इसमें कमीशन और अवैध लेनदेन के आरोप भी लगाए गए हैं।वहीं, शराब घोटाले में ईडी ने दावा किया था कि शराब सिंडिकेट से जुटाई गई करीब 860 से 880 करोड़ रुपये की रकम कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पहुंचाई गई। इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ईडी ने उनकी लगभग 9 करोड़ 6 लाख रुपये की दो अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की थीं।फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इन आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय में होना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
