icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान: 17 सितम्बर से एक महीना जोरदार जनसेवा का लक्ष्य

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी ने एक महीने तक चलने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की रूपरेखा जारी कर दी है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और महिला सम्मान कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा युवा संवाद, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक सेवा, गौसेवा, गरीबों को खाद्य सामग्री वितरण और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस 16 सितंबर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देना और विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना है, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। बीजेपी ने इस अभियान को जनसेवा और जनसंपर्क का विशेष अभियान बताया है।
0
0
Report

किशाऊ परियोजना निर्णायक चरण में, हरियाणा को पानी का बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद

New Delhi, Delhi:नायब सिंह सैनी, सीएम हरियाणा हरियाणा के लिए बड़ा दिन आज, किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना हरियाणा के लिय महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी का धन्यवाद उनकी पहल से ही आज सहमती बनने का रास्ता साफ हुआ हमारे लिए ऐतिहासिक है किशाऊ परियोजना निर्णायक चरण पर पहुँची है。 अमित शाह और सी आर पाटिल की अध्यक्षता में किसाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के MOU पर हस्ताक्षर हुए हरियाणा को इस परियोजना से बहुत लाभ मिलेगा - नायब सिंह कई वर्षों से लंबित इस परियोजना का रास्ता साफ हुआ है。 किसाऊ परियोजना निर्णायक चरण तक पहुंच चुकी है यमुना के पानी में हरियाणा का हिस्सा, रेणुका, किसाऊ और लाखुवार बांध से पानी का 48 प्रतिशत हिस्सा पानी का हरियाणा को मिलेगा आज के MOU के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का बहुत धन्यवाद रेणुका और लखुबार परियोजना से जितना पानी मिलेगा उतना अकेला किसाऊ परियोजना से मिलेगा。 2676 क्यूसिक पानी की उपलब्धता तीनों से होगी और उसका 1280 क्यूसिक पानी का लाभ हरियाणा को मिलेगा。 ब्रिक्स गाला डिनर पर विपक्ष के मुख्यमंत्री के ना पहुंचने पर बोले नायब सिंह सैनी सभी मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा था लेकिन विपक्षी पार्टी के मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे गाला डिनर में ये दुर्भाग्य की बात है, राजनीति से ऊपर उठ कर शामिल होना चाहिए था。 पंजाब सीएम भगवंत मान पर बोले नायब सिंह सैनी यह दुर्भाग्य पूर्ण है दस्तार गुरूओ का उपहार है, हमारे गुरुओं ने अपनी पीड़ियो को कुर्बान किया है उनके चरणों शीश झुककर प्रणाम करता हूँ पंजाब सीएम ने पहले भी गुरुओं के ऊपर जो वीडियो वायरल हुआ था, टिपण्णी की थी अब नक़ली पगड़ी बताकर इसकी बेअदबी करने का काम किया है उनको माफ़ी माँगनी चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

" न्याय पंचायत पिपरा पदुम के शिक्षकों की संकुल बैठक पूर्व मा0 विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न "

RPRam Pratap VermaFollow1m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षकों की शिक्षक संकुल बैठक आज 15 सितंबर 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों में वंदना शुक्ला,किरण सिंह, रेणु सिंह, विभा सिंह, शबाना मसूद समें दर्जनों शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वालित कर म सरस्वती की पूजा अर्चना की ।परियोजना कार्यालय के घोषित एजेंडे के अनुसार शिक्षक संकुल पिपरा पदुम संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए तदनुरूप अपने अपने विद्यालयों में शासन के मंशा के अनुकूल शैक्षिक संप्राप्ति की बात की। इस अवसर पर राहुल देव वर्मा , ज्योति तिवारी , दीपक चौधरी, अनिल पाण्डेय, तेजेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा , साबिर अली, अरविंद यादव, शिक्षक राम प्रताप वर्मा ने अपने विद्यालय में सभी शिक्षकों का स्वागत किया।
0
0
Report

बुलंदशहर: दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के शोकसभा में सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

Bulandshahr, Uttar Pradesh:1509ZUP_BLD_CM_TRIBUTE बुलंदशहर- दिवंगत विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ。 अनिल शर्मा के परिजन से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं。 अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि。 सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात एडीजी और डीआईजी व कमिश्नर मेरठ सहित डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान。 शिकारपुर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का लंबी बीमारी के चलते हुआ था निधन。 खुर्जा और शिकारपुर सीट से चार बार विधायक चुने गए थे पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा。 जनपद के शिकारपुर में डीबाई रोड स्थित एक फार्म हाउस में चल रही शोक सभा।
0
0
Report

NHRC टीम ने बांदा शराब कांड में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई

Sagar, Madhya Pradesh:मानव अधिकार आयोग की टीम बांदा जहरीली शराब कांड के मृतकों के घर पहुंची और पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई। टीम ने प्रभावित गांवों में जाकर मृतक परिवारों से मुलाकात की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। प्रियंक कानूनगो के नेतृत्व में टीम ने बताया कि बयानों के अनुसार इतने दिनों बाद भी पुलिस अपनी जांच में पीड़ितों के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। इसके साथ ही उन लोगों को भी आरोपी नहीं माना गया है जो गांव में अवैध शराब बेचते थे या शराब सप्लाई करते थे। कानूनगो ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौतों की वजह स्पष्ट न होने वाले सात मामलों को भी स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: मोहन कैबिनेट बैठक खत्म, योजना और ब्रिक्स सम्मेलन पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी पंडित दीनदयाल जयंती से सुगम बस सेवा...25 सितंबर से 150 सिटी, 436 अंतरजीय रूट विकसित होंगे विकासखंडों में भी विस्तार होगा स्वामित्व योजना... पंजीयन 4 हजार करोड़ खर्चा कर इंदौर से शुरू होगा.. 17 सितंबर से 68 लाख अभिलेख तैयार है..निजी समितियों का पंजीयन निः शुल्क होगा मालिकाना हक, बैंक से ऋण, सम्पत्ति विवाद कमी होगी पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे ब्रिक्स सम्मेलन...पीएम के एक तरफ चीन और दूसरी तरफ रूस के प्रमुख थे आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर कठोर निंदा हुई है 50% विश्व की आबादी खड़ी है सीएम दुबई यात्रा में 53 हजार खरीद से ज्यादा के निवेश मिले है 22 देशों को 2027 ग्लोबल समिट के लिए आमंत्रित किया है
0
0
Report

जयपुर की नई नगर सरकार: पढ़ाई-लिखाई का रिपोर्ट कार्ड जारी

Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर की नई शहर सरकार की ‘क्लास’ भी कम दिलचस्प नहीं है। सदन में कहीं 10वीं तक पढ़े पार्षद हैं तो कहीं पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल डिग्री वाले चेहरे। 146 पार्षदों में 80 ग्रेज्यूएट या उससे ऊपर हैं, लेकिन असली चौंकाने वाला आंकड़ा महिलाओं का है कुल महिला पार्षदों में हर चौथी पोस्ट ग्रेजुएट है, जबकि पुरुषों में करीब हर छठा। यानी संख्या में भले पुरुष ज्यादा हों, लेकिन PG की रेस में महिला पार्षदों का स्ट्राइक रेट आगे है। जयपुर की सड़क, सफाई, सीवर और शहर के बजट पर फैसले लेने वाली नई टीम में डिग्री और जमीनी सियासत दोनों का कॉम्बिनेशन दिखाई देगा। देखिए नई शहर सरकार की पढ़ाई-लिखाई का पूरा रिपोर्ट कार्ड...
0
0
Report
Advertisement

पूर्व सीएम के आवास मामले पर विपक्ष बेचैन, जनता ने किया जवाब

New Delhi, Delhi:पूर्व सीएम के आवास का नाम आते ही विपक्ष के पेट में दर्द शुरू हो जाता है दिल्ली के लोग को विपक्ष बेवकूफ समझते है पूर्व सीएम ने अपने परिवार के साथ मिलकर ऑफिसर के फ्लैट तोड़कर महल बनाया उसके अंदर क्या लगा क्या नहीं ,ये तब क्यों नहीं दिखाया ,पूर्व सीएम अपने विधायकों तक वहां आने नहीं देते थे आखिर तब मीडिया को बुलाकर क्यों नहीं दिखाया गया अब वो चिल्ला रहे हैं कि ये दिखाओ वो दिखाओ मेरा निवेदन है कि ये सारा मामला प्रिवलिज कमेटी के पास है वो जांच कर रही है सीएजी ने जो बिंदु उठाएं है उसे लेकर जांच करना और रिपोर्ट देनी है लेकिन वो कमेटी के कार्यों को पॉलिटिकल बनाते है शीशमहल बनाकर जो पाप किया उसकी सजा जनता ने दी है ये जब भी कोई कार्रवाई शुरू होती है तो इनके पेट में दर्द शुरू हो जाता है सबकुछ दिल्ली की जनता को दिखाया जाएगा जो प्रिवलिज तोड़ा है उसे लेकर भी कार्रवाई होगी पीएसी संविधानिक संस्था है जो कानून होगा वो कार्य होगा सत्य सामने आना चाहिए ,राजनीतिक अखाड़े में ये सामने नहीं आना चाहिए अनिल शर्मा को लेकर क्या कोई कानून में है कि पीजी नहीं चलाया जा सकता है कोई तथ्य सामने पेश नहीं किया है आप राजनीति कर रही है आप के नेताओं का क्या व्यापार है हम उस सब में नहीं जाना चाहते हैं किसी भी व्यक्ति को पीजी चलाना गलत है तो उन्हें तथ्य पेश करना चाहिए सीएम संवेदनशील महिला हैं दिल्ली में जनसंख्या का दबाव है सीटें बढ़ी है , छात्रों के लिए व्यवस्था की जा रही है उसी को देखते हुई पहल की गई है
0
0
Report

बोरदेही में गणेश उत्सव का जबरदस्त उत्साह: सैकड़ों गांवों तक गूंजते जयकारे

Betul, Madhya Pradesh:पूरे देश में इन दिनों गणपति बप्पा की धूम मची हुई है, गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बैतूल के ग्रामीण इलाकों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के बोरदेही में वर्षों पुरानी गणेश स्थापना की परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ जारी है। यहां गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए समिति और ग्रामीण कई दिनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। आकर्षक पंडाल से लेकर साज-सज्जा तक, गणेश उत्सव को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जाती हैं। बोरदेही के गणपति उत्सव की खास बात यह है कि आसपास के सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर गणपति महाराज के दर्शन करते हैं। गणपति स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठता है और कई दिनों तक यहां भक्तिमय माहौल बन रहता है। यानी बोरदेही में गणपति उत्सव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों की आस्था और उत्साह का बड़ा केंद्र बन चुका है।
0
0
Report
Advertisement

बेटे की मौत के बाद आगर मालवा के घूरासिया में प्रदर्शन और चक्का जाम

Agar, Madhya Pradesh:अपने बेटे की मौत से आहत माँ ओर परिजन ने आज कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैनर लगाकर प्रदर्शन ही नही किया बल्कि कार्यालय का मेन गेट भी लगा दिया। प्रदर्शन कारियों ने कुछ देर बाद ही कलेक्टर कार्यालय के सामने सडक जाम कर दी, पुलिस द्वारा मोके पर पहुंचकर समझाईश देने के बाद कैसे तैसे मामला सुलझा। दरअसल आगर मालवा जिले के समीप ग्राम घूरासिया में वर्ष 2025 धन तेरस के दिन एक बालक की घर के बाहर खेलते समय सर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस मोके पर पहुंची थी ओर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। हालांकि यह पता नही चल पाया था गोली कहाँ से आई थी ओर कहाँ से चली थी मगर पुलिस ने प्रक्ररण दर्ज कर लिया गया था। ग्यारह माह बित जाने के बाद भी जब परिजनों को न्याय नही मिला, आरोपी का कोई सुराग नही लगा ऐसे में परिवार के सदस्यो द्वारा समाजजन को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जब वहाँ भी सुनवाई नही होती दिखाई दी ऐसे में नाराज लोगो द्वारा कलेक्टर का गेट बंद कर दिया गया। समाज के लोगो ने नारेबाजी शुरु की ओर परिवार की महिलाए कलेक्टर कार्यालय सामने से निकल रहे स्टेट हाइवे पहुंची जहाँ सडक पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची जहाँ दो सप्ताह के समय के साथ परिजनों को समझाईश देकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top