icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नोएडा में धनतेरस-दिवाली के दौरान ट्रैफिक प्लान: 5 से 8 नवंबर तक डायवर्जन लागू

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में धनतेरस-द दिवाली पर ट्रैफिक प्लान जारी, 5 से 8 नवंबर तक कई रास्तों पर डायवर्जन नोएडा में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बाजारों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 5 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। खास तौर पर सेक्टर-18 अट्टा मार्केट में भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से बचाने के लिए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, अट्टापीर चौक से अट्टा चौक की तरफ जाने वाले वाहन अट्टापीर से बाएं मुड़कर रायरेजिडेंसी चौक से दाहिने मुड़ते हुए कॉम्बिज स्कूल के सामने से एलिवेटेड रोड के नीचे यू-टर्न लेकर सेक्टर-28 कार मार्केट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं, अट्टा चौक से अट्टापीर की ओर जाने वाले वाहन अट्टा चौक से बाएं मुड़कर जीआईपी मॉल के सामने से फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न लेकर डीएलएफ और सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन की तरफ से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। फिल्मसिटी फ्लाईओवर और गुरुद्वारा सेक्टर-18 की ओर से मेट्रो स्टेशन जाने वाले वाहन सेक्टर-18 अंडरपास का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा दादरी कस्बे में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा, दादरी तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन पहले से लागू नो-एंट्री व्यवस्था के तहत प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर रेलवे रोड से वाहनों को वैकल्पित मार्ग दिया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजारों में खरीदारी के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, सड़कों पर पार्किंग करने से बचें। यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और व्हाट्सऐप नंबर 7065100100 पर संपर्क किया जा सकता है।
0
0
Report

बलरामपुर में घने कोहरे से सड़कें सूनी, सुबह से रफ्तार थमी

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में कोहरे की दस्तक, सुबह से छाई घनी धुंध; सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार बलरामपुर। जनपद में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार तड़के करीब 2 बजे से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक भी कोहरे का असर कम नहीं हुआ। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर करीब 30 मीटर की दूरी के बाद कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के चलते जिले के प्रमुख मार्गों सहित ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर सावधानीपूर्वक सफर करते नजर आए। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम दिखाई दि. जिले में कोहरे के इस दौर की शुरुआत के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की जरूरत है।
0
0
Report

पुखरायां में कपड़े के बैग एटीएम छह महीने बाद भी खाली, शोपीस बना रहा खर्च

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के पुखरायां नगर पालिका में प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने और लोगों को कपड़े के थैले उपलब्ध कराने के लिए करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर तीन अलग-अलग जगहों पर क्लॉथ बैग एटीएम मशीनें लगाई गईं। दावा था कि इन मशीनों से बाजार आने वाले लोगों को आसानी से कपड़े के बैग मिल सकेंगे, लेकिन छह महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी ये मशीनें एक भी बैग नहीं निकाल सकी हैं। दरअसल, सरकार की मंशा थी कि बाजारों में प्रतिबंधित प्लास्टिक की जगह कपड़े से बने थैलों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। इसी उद्देश्य से पुखरायां में तीन स्थानों पर क्लॉथ बैग एटीएम लगाए गए। इन मशीनों की खासियत यह बताई गई थी कि कोई भी व्यक्ति 10 रुपये का नोट या सिक्का मशीन में डालेगा तो उसे अपने आप एक कपड़े का बैग मिल जाएगा। इससे लोगों को बाजार में सामान खरीदने के लिए प्लास्टिक की थैली का विकल्प भी मिलना था। मशीनें लगने के बाद इनका बाकायदा शुभारंभ भी किया गया। मशीनों पर बड़े-बड़े स्टिकर लगाए गए, जिन पर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और नगर पालिका अध्यक्ष की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं। लेकिन उद्घाटन के बाद इन मशीनों की हकीकत कुछ और ही सामने आई। छह महीने से अधिक समय गुजरने के बावजूद इनका संचालन शुरू नहीं हो सका। मशीनों के अंदर कपड़े के बैग रखे हुए हैं, लेकिन रुपये या सिक्का डालने पर बैग बाहर नहीं निकलता। नतीजा यह है कि लाखों रुपये की लागत से लगाई गईं तीनों मशीनें सार्वजनिक स्थानों पर महज शोपीस बनकर रह गई हैं। स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले ग्राहकों को आज तक इनका लाभ नहीं मिल सका है। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के मुताबिक मशीनों में तकनीकी खराबी है, जिसके चलते उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। जिन फर्मों ने मशीनें लगाई थीं, उनका भुगतान भी फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने जल्द मशीनें शुरू कराने की बात कही है। अब सवाल यह है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक लगाने के उद्देश्य से खर्च किए गए सात लाख रुपये की इन मशीनों से लोगों को आखिर कब राहत मिलेगी, या फिर ये यूं ही शोपीस बनी रहेंगी?
0
0
Report
Advertisement

गंगोत्री हाईवे पर इनोवा नदी में गिरी, 4 की मौत, एक घायल

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद 4 लोगों के शव गाड़ी के किनारे पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और नदी में गिरे घायल एवं शवों को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंची और शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

बारां के तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियों के 147 ग्राम पंचायतों में मतदान

Baran, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावों के तीसरें चरण में बारां जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदान के लिए लगी कतार बारां जिले में आज गांव की सरकार का फैसला होगा। तीसरे चरण में जिले की 6 पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में आज मतदान हो रहा है। सरपंच पद के लिए 947 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसी गांव में केवल दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, तो कहीं 18 उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष है। सरपंच पद के लिए कुल 1308 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच में 16 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 345 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 947 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे। सबसे ज्यादा 268 नामांकन शाहाबाद पंचायत समिति में आए थे। इसके बाद किशनगंज में 232, अंता में 218, नाहरगढ़ में 208, केलवाड़ा में 206 और मांगरोल में 176 नामांकन दाखिल हुए थे。 नाम वापसी के बाद शाहाबाद में सबसे ज्यादा 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। किशनगंज में 164, केलवाड़ा में 149, मांगरोल और नाहरगढ़ में 144-144 तथा अंता में 173 प्रत्याशी मैदान में हैं। मांगरोल की शाहपुरा में सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। किशनगंज के रानीबड़ौद में 15, नाहरगढ़ और बारां के बामला में 13-13 प्रत्याशी हैं। वहीं अंता के 2 गांवों में 11-11 प्रत्याशी हैं। केलवाड़ा के जेसवा और फरदुआं में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झारखंड: आदिवासी जमीन-जंगल-जल की रक्षा के लिए कड़ी चेतावनी, उग्र आंदोलन की धमकी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन की तलहटी स्थित जुग जाहिर थान में मरांग बुरु बचाव संघर्ष समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए देर शाम गांडेय विधायक ने आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। सभा में उन्होंने कहा, तीर-धनुष हमारा मान है, स्वाभिमान है, हमारे अस्तित्व की पहचान है। अगर किसी ने इसे काटने का प्रयास किया तो हमें मजबूर न करें फिर से हूल जैसी क्रांति करने की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन के दौरान सबसे पहले आंदोलन आदिवासी समाज ने ही किया था। यह धरती चांद-भैरव, सीधो-कांहो, बिरसा मुंडा की है। झारखंड आदिवासियों का है, अगर किसी ने इसे छीनने का प्रयास किया तो इससे पहले हमारी गला काट कर ले जाना पड़ेगा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, यह खून गिरेगी धरती पर। जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक हमारी जमीन कोई नहीं छीन सकता है। आदिवासी समाज के खिलाफ ऊंगलि उठाने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकत्रित होकर अपने हक और अधिकार को लेना जानता है।
0
0
Report

ड्रोन से निगरानी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़; पिता-पुत्र गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। दीपावली और त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भंडरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री संचालक पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई से बचने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडरिया टोला में चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पुलिस की निगरानी से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23), निवासी भंडरिया टोला, को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री, पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया गया। पुलिस की बरामदगी सूची के अनुसार, करीब 155 किलोग्राम अनार, 60 किलोग्राम सुतली बम और 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखे समेत बड़ी मात्रा में बारूद, गंधक, सोरा, एल्यूमीनियम कतरन, कागज, बाती और अन्य सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा पटाखे तैयार करने के उपकरण, खाली मिट्टी की 1530 अनार घरिया, तराजू और बाट भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखे बनाने, भंडारण करने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 6-लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू, दिवाली से पहले जाम दूर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा, चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है, 5 तारीख 6 तारीख 7 तारीख तक चलेगा ट्रायल, 12 तारीख को हो सकता है उद्घाटन, सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने कराया शुभारंभ, करीब 5 लाख आबादी को मिलेगी बड़ी राहत, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, आकर्षक लाइटिंग और खूबसूरत चित्रकारी से सजा अंडरपास, जलभराव से बचाव के भी किए गए इंतजाम, लंबे समय से जाम से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top