icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यवतमाल: आवदा सौर परियोजनाओं के सुरक्षा कर्मियों के बकाया वेतन पर बैठक

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ मध्ये अवादा सोलर प्रकल्पांवर कार्यरत सुरक्षा रक्षकांचे प्रलंबित वेतन, वेतनामध्ये कपात आणि नियुक्तीपत्र न देणे या ईतर कामगार हक्कांच्या प्रश्नांवर जिल्हा कामगार अधिकारी कार्यालयात बैठक पार पडली. बैठकीनंतर जिल्हा कामगार अधिकाऱ्यांनी आवादा सोलर प्रकरणात चौकशीचे आदेश दिले आहेत. जिल्ह्यातील विविध आवादा सोलर प्रकल्पांवर कार्यरत सुरक्षारक्षकांनी गेल्या अनेक महिन्यांपासून कामगार हक्कांच्या प्रश्नांवर शासन दरबारी निवेदने दिली आहेत, तरीदेखील त्यांच्या प्रश्नांकडे दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप कामगारांनी केला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि दर्शन के लिए रिकॉर्ड भीड़

Jaisalmer, Rajasthan:बाबा की दूज पर उमड़ा श्रद्धांलुओं का महा सैलाब देर रात्रि से ही लगी दर्शन करने के लिए 2 किलोमीटर से लंबी कतार पुलिस प्रशासन व समाधि समिति के तरफ से भक्तों को सुगमता पूर्वक करवाए जा रहे दर्शन रामदेवरा,जैसलमेर dूसरे ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जन शेलाब उमड पड़ा। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार की शाम 8:00 बजे के बाद से ही समाधि स्थल के सामने लंबी-लंबी कतार लगनी शुरू हुई जो करीब 2 किलोमीटर से अधिक तक चली गई।सारी रात लोग कतार में बैठे रहे और सुबह 3 बजे जैसे ही समाधि स्थल का मुख्य पट खुल रामसा पीर की जय जयकार करते हुए सभी भक्तों ने कतार बद्ध होकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। दूज के अवसर पर समाधि स्थल पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया था ऐसे में सभी लोगों की चाह रहती है कि स्वर्ण मुकुट समाधि के दर्शन करें। ऐसे में उनकी सभी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। भीड़ को देखते हुए समाधि समिति वह पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भीषण गर्मी उमस से बचाव के लिए समाधि समिति की तरफ से फववारे लगाए गए हैं ताकि उमस गर्मी का एहसास नहीं हो आवागमन करने के लिए अस्थाई पुलिया भी स्थापित किए गए हैं वहीं मजबूत लोहे की बेरे कटिंग लगाई गई है राम सरोवर तालाब परचा बावड़ी झूला पालना सहित अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। दर्शन करने के पश्चात मेला मैदान में लगी दुकानों पर से श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी भी की पूरे दिन यहां पर मेला नुमा माहौल देखने को मिला।हर दूज के अवसर पर 3 से 4 लाख लोग देश के अलग अलग स्थान से दर्शन करने रामदेवरा पहुंचते हे।
0
0
Report

तीन साल बाद पाताल बाबा के दर्शन से बाबा बासुकीनाथ धाम में भक्त उमड़े

Dumka, Jharkhand:दुमका स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में इन दिनों शिवगंगा की सफाई का कार्य चल रहा है। इसी दौरान शिवगंगा के भीतर स्थित पाताल बाबा के दर्शन श्रद्धालुओं को हो रहे हैं। तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पाताल बाबा के दर्शन होने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाबा बासुकीनाथ धाम की पवित्र शिवगंगा की सफाई का कार्य जारी है। सफाई के कारण जलस्तर कम होने से शिवगंगा के भीतर स्थित पाताल बाबा का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए सुलभ हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पाताल बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जब-जब शिवगंगा की सफाई की जाती है, तभी पाताल बाबा के दर्शन संभव हो पाते हैं। इस बार करीब तीन वर्षों के बाद श्रद्धालुओं को पाताल बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं। तीन साल बाद पाताल बाबा का दर्शन हो रहा है। हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि इस बार दर्शन का अवसर मिला। बाबा से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की है। धार्म‌िक आस्था और परंपरा से जुड़े इस दुर्लभ अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। माना जाता है कि पाताल बाबा के दर्शन और पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही वजह है कि दूर-दूर से लोग बासुकीनाथ धाम पहुँचकर इस अद्भुत और दुर्लभ दर्शन का लाभ उठा रहे हैं। बासुकीनाथ स्थित शिव गंगा में पाताल बाबा के दुर्लभ दर्शन ने बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धा और आस्था का माहौल और भी भक्तिमय बना दिया है। शिवगंगा की सफाई पूरी होने तक श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना लगातार जारी रहने की उम्मीद है लेकिन जैसे जैसे वर्षा होंगी शिवगंगा में स्थित पताल बाबा का पुनः विधिवत पंडा समाज के द्वारा पूजा अर्चना के बाद पाताल बाबा शिव गंगा के अंदर समा जायेंगे।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के सागरपुर में झमाझम बारिश, आकाशी बिजली और ओलावृष्टि की संभावना

Delhi, Delhi:दिल्ली में हल्की हवा के साथ बारिश। आसमान में बादल छाए; सागरपुर में झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में आकाश से बिजली कड़क रही है। तेज हवा भी चल रही है; बारिश चारों तरफ घूमती नजर आ रही है। लोकेशन: सागरपुर। दिल्ली के सागरपुर इलाके में मौसम ने करवट बदली, और सुबह के वक्त में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा भी चल सकती है, और आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों को अलर्ट पर किया हुआ है। दिल्ली में हवा के साथ बारिश घूमती नजर आ रही है; सागरपुरी इलाके में झमाझम बारिश हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

सुरहुरपुर गौशाला में चौकीदार की हत्या से दहशत, सुरक्षा कड़ी कार्रवाई की मांग

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। जफराबाद सिरकोनी विकासखंड के सुरहुरपुर गांव स्थित अस्थायी गौशाला में चौकीदार की हत्या के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि सुरहुरपुर गौशाला का संचालन एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) द्वारा किया जाता है। कर्मचारियों के अनुसार गौशाला परिसर में अराजक तत्वों का आना-जाना लंबे समय से बना हुआ है। आरोप है कि कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं की जा चुकी हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी मई 2025 में गौशाला के एक केयरटेकर के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इधर, गौशाला में पशुओं के रखरखाव को लेकर उठ रहे सवालों पर ग्राम पंचायत अधिकारी आसरे मौर्य ने कहा कि गौशाला में पशुओं के चारा, पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पशुओं को नियमित रूप से चारा, भूसा और पशु आहार उपलब्ध कराया जाता है तथा चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। गौशाला प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से गौशाला परिसर की सुरक्षा बढ़ाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report

सीतापुर में आंधी से निर्माणाधीन छज्जा गिरा, एक युवक की मौत, भाई घायल

Sitapur, Uttar Pradesh:ANCHOR- यूपी के सीतापुर में आंधी से निर्माणाधीन छज्जा अचानक गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं युवक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि हरगांव थाना क्षेत्र में आंधी के कारण एक निर्माण अधीन मकान का छज्जा अचानक गिर गया इस हादसे में युवक प्रदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था दोनों ही भाई नहाने जा रहे थे तभी अचानक आंधी आने के चलते निर्माण अधीन मकान का छज्जा गिर गया और मलवा में दबाकर युवक की मौके पर मौत हो गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top