847211
मधुबनी में जमीनी विवाद में मां-बेटे की गई जान, इलाके में फैली सनसनी
Madhubani, Bihar:भैरबस्थान थाना के झौआ गांव में जमीनी विवाद के चलते 20 वर्षीय युवक और उसकी मां की जान ले ली गई। जान लेने का आरोप चाचा-चाची और चचेरे भाई सहित अन्य पर लगाया गया है। घटना आम तोड़ने के विवाद से शुरू हुई थी। चचेरे भाई ने अपने पिता और मां के साथ मिलकर युवक पर हमला किया। जब महिला अपने बेटे को बचाने आई तो उस पर भी हमला किया गया जिससे दोनों की जान चली गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर हिट-एंड-रन: 78 वर्षीय वृद्धा की मौत, CCTV में सामने आया हादसा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्वालियर में हिट एन्ड रन केस में घायल बुजुर्ग महिला ने 6 दिन बाद तोड़ा दम तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने 27 जुलाई को मारी थी 78 वर्षीय वृद्धा को टक्कर गिरवाई थाना क्षेत्र के कुशवाह मैरिज गार्डन के पास हुआ था हादसा पूरी घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में हुई थी कैद तेज रफ्तार बाइक ने वृद्धा को टक्कर मारकर दूर तक घसीटा था कथा सुनकर लौट रही थीं, बुजुर्ग रामवती कुशवाह पड़ोसी ऊषा कुशवाह के साथ बाबा गार्डन के साथ घर लौट रही थी रामवती पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक को किया था जब्त0
0
Report
यूट्यूब वीडियो के लिए बड़ी खबर अभी देखें
Chhindwara, Madhya Pradesh:0
0
Report
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने अल्पसंख्यकों के साथ मिलकर विकास का लक्ष्य दोहराया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में माइनॉरिटी मोर्चा (देहरादून महानगर यूनिट) द्वारा आयोजित बेनिफिशियरी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "यहां लोग बहुत प्यार से एक साथ रहते हैं। उनके बीच गहरे रिश्ते और बेहतरीन रिश्ते हैं; अलग-अलग समुदायों के लोग एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, भाईचारे की भावना बनाए रखते हैं। वे सब मिलकर राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। 2014 से पहले, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले, देश ने एक ऐसा राजनीतिक दौर देखा जहां विकास को नज़रअंदाज़ किया जाता था। बातचीत सिर्फ़ वोटों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसमें डर फैलाने वाले तरीके अपनाए जाते थे कि अगर कोई खास पार्टी सत्ता में आई, तो वे लोगों को भगा देंगे, उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे या उनका जीना मुश्किल कर देंगे। अब, 2014 के बाद के समय के बारे में सोचें, जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने: किसे भगाया गया? उत्तराखंड में किसने अन्याय या भेदभाव का सामना किया? समाज को एक करने के बजाय, लोगों को जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर बांटने की लगातार कोशिश की गई। आज़ादी के बाद दशकों तक, अल्पसंख्यक समुदाय को सिर्फ एक वोट बैंक के तौर पर देखा गया। उनके लिए अच्छी शिक्षा या स्कूली शिक्षा पक्का करने की कोई सच्ची कोशिश नहीं की गई क्योंकि यह माना जाता था कि अगर वे पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर और अलग-अलग फील्ड में लीडर बनने से वोट बैंक की पॉलिटिक्स खत्म हो जाएगी...0
0
Report
Advertisement
निःशुल्क मेडिकल कैंप हुआ संपन्न, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला उपचार
Ummed Pura, Rajasthan:झालावाड़ शहर में दरगाह हजरत मामू-भांजे कमेटी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हजरत यूसुफ बाबा दरगाह परिसर में आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं दरगाह संरक्षक मुकीम अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 11 बजे से ही लाभार्थियों का आना शुरू हो गया था और दिनभर कुल 575 लाभार्थियों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इनमें से लगभग 250 लाभार्थी नेत्र चिकित्सा से संबंधित रहे। कैंप में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव गगरानी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सामरिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अफ्शा खान, न्यूरो फिजिशियन डॉ. राशिद गोरी, फिजिशियन डॉ. आर.सी. पंकज, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. क्यू. अंसारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद दसाया तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्फिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में आए मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही नेत्र जांच के उपरांत 180 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त “माँ वाउचर योजना” के तहत महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर दरगाह कमेटी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यगण— निजाम अब्बासी, अब्दुल रशीद कालू, इरफान पठान, अल्तमश कादरी, अजीज खान, मोहम्मद सलीम करौली, नादिर खान, इनामुल्लाह खान, तनवीर खान, जुनैद खान, आसिफ अब्बासी, शकील अब्बासी, शादाब खान, बबला, राजू खान, मोनू अब्बासी, एहसान खान, रियाज खान, शाकिर खान काका, इरफान, नम्मू खान, रमीज अब्बासी, सुलेमान अब्बासी, मो. बिलाल, नावेद खान, अनस खान, पप्पू बाबा, फिरोज खान गुड्डू, फरहान खान एवं मुख्तार अब्बासी का विशेष सहयोग रहा। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी चिकित्सकों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।0
0
Report
अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर गंदगी और पानी से जायरीन परेशान, प्रशासन पर सवाल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर गंदगी का ढेर और राहगीर से लेकर ज़ायरीन तक परेशान हाल नज़र आ रहे है। ऐसे में जिला इंतजामिया और नगर निगम की सुस्ती से अक़ीदत मंदो और मकामियो में गुस्सा और नाराज़गी भी देखी जा रही है। मशहूर ओ मारूफ हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरगाह के निज़ाम गेट के बाहर गंदगी और गंदा पानी लोगो के लिए दुश्वारी का सबब बना हुआ है। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा का कहना है कि दरगाह का खास निज़ाम गेट से ही तमाम ज़ायरीन आस्तान शरीफ में दाख़िल होते है, ऐसे में दरगाह के बाहर फ़ैली गंदगी से वो नापाकी का शिकार हो रहे है। दरगाह इलाक़ा के नगर निगम पार्षदों से लेकर जिला इंतजामिया भी इस दुश्वारी की तरफ तवज्जो नहीं दे रहा, जबकि मकामियो ने तहरीरी शिकायत भी दर्ज करवा रखी है। ख़ादिम सैय्यद अल्तमश चिश्ती का कहना है कि बरसात के मौसम में जिला इंतजामिया को दरगाह के आस पास खुले बिजली के तार, गली मोहल्लों में गड्ढों और निज़ाम गेट के बाहर टूटी नालियों और बरसाती पानी से पेश आ रही दुश्वारी से निजात का जल्द इंतजाम करना चाहिए। ऐसे में अंजुमन और दरगाह कमेटी को भी एक साथ मिलकर ज़ायरीन की सोहलियत और सिक्योरिटी पर जिला इंतजामिया से तालमेल मिलाकर ख़ास तवज्जो देना चाहिए।0
0
Report
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, 42 मरीजों का हुआ उपचार
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं। मरीजों को सामान्य जांच, परामर्श तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। आरोग्य मेले में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। आरोग्य मेले में डॉ. मो. करीम, डॉ. मीरा चौधरी, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी, एलटी सुशील यादव, अरुण कुमार, एचवी संगीता, स्टाफ नर्स अमृता राव, एएनएम वंदना, कविता पाण्डेय, अरविंद तथा सीमा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बिहार में टीचर भर्ती प्रक्रिया तेज, स्थानांतरण नियमों में बदलाव की चर्चा
Gopalganj, Bihar:शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि टीआरई 4 के तहत शिक्षक बहाली को लेकर अधियाचना शिक्षा विभाग के द्वारा बीपीएससी को भेज दी गई है अब बीपीएससी जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू करेगा वही शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी काम चल रहा है शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी 3 दिवसीय दौरे पर गोपालगंज में है मंत्री ने जहाँ कई कार्यक्रमों में भाग लिया वही शिक्षक नियुक्ति को लेकर बताया कि अधियाचना शिक्षा विभाग के द्वारा बीपीएससी को भेज दी गई है अब उसकी दिशा में बीपीएससी ने काम शुरू कर दिया है वही बर्षो से अपने गांव पंचायत में जमे शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर मंत्री ने बताया कि महिला शिक्षकों को अपना पंचायत नही मिलेगा वही पुरुषों को अपना प्रखंड नही मिलेगा हर पांच वर्ष पर उनका ट्रांसफर किया जायेगा इस बार ट्रांसफर एक्छिक किया जा रहा है सभी को यह बात समझना अगर अपने पंचायत में है तो बगल के पंचायत में चले जाएं वही पुरुष शिक्षक अपने बगल के पंचायत चले जायें यह जरूरी है क्योंकि कही शिक्षक का अभाव है तो वही कही शिक्षक का प्रभाव है इसी लिए रेशनेलाइजेशन का काम चल रहा है0
0
Report
रायबरेली में निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरा, लोग बाल-बाल बचे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे बड़ा हादसा टल गया है। यहाँ निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब भरभरा कर गिर गया है। हालांकि इस घटना मे सभी लोग बाल बाल बच गये हैं। मामला ऊँचाहार थाना इलाके का है। यहाँ कस्बे के पास स्थित मोहम्मद आजम के जलसा नमक रिसोर्ट में बने नये हाल पर छत पड़ रही थी। छत पड़ने के दौरान नीचे की बल्ली टूटने से अचानक पूरा सांचा भरभरा कर गिर गया। एस ओ ऊँचाहार के मुताबिक इस घटना मे सभी लोग बाल बाल बच गये। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।0
0
Report
भाजपा में 100 से अधिक बसपा पदाधिकारी शामिल: गाजीपुर में बड़ा राजनीतिक उलटफेर
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में बसपा को बड़ा झटका, जखनियां के 100 से ज्यादा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की मौजूदगी में भाजपा जॉइनिंग, विजय सहाय बोले- विकास और राष्ट्रवाद की सोच से हुए प्रभावित जखनियां विधानसभा क्षेत्र के बसपा सेक्टर प्रभारी विजय सहाय के नेतृत्व में हुआ सामूहिक ज्वाइनिंग भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सभी नवागंतुकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता भाजपा कार्यालय में पटका और टोपी पहनाकर किया गया भव्य स्वागत बीजेपी नेता अभिनव सिन्हा बोले— विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए बढ़ रहा जनता का विश्वास कहा- भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है गाजीपुर की राजनीति में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। जखनियां विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सेक्टर प्रभारी विजय सहाय के नेतृत्व में करीब सौ से अधिक महिला और पुरुष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित ज्व joinिंग समारोह में सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। गाजीपुर के भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन में रविवार को आयोजित ज्वाइनिंग समारोह में जखनियां विधानसभा क्षेत्र के लगभग 100 बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। बसपा के सेक्टर प्रभारी विजय सहाय के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत के संकल्प के साथ देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने संविधान के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन देश की जनता ने उसे नकार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 के बाद गाजीपुर के विकास की रफ्तार धीमी हुई, जिसे अब नई दिशा देने की जरूरत है। वहीं युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने केवल बाबा साहब का नाम ही नहीं लिया, बल्कि उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलित, वंचित और गरीब वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। वहीं बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विजय सहाय ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। भाजपा में शामिल हुए अनिल कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
जालौन में बाइक चोर पकड़ाया, फरार दूसरा साथी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में चोरी की कोशिश एक चोर पर भारी पड़ गई.. बाइक चोरी करने पहुंचे दो चोरों में से एक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया..फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार उसके साथी की तलाश में जुटी है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, युवक-युवती की मौत; सुसाइड आशंका
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- में रविवार को रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। शाहाबाद के मारकंडा मंदिर के पास नदी के ऊपर बने रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर के बाद दोनों के शव नीचे मारकंडा नदी में गिर गए। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके के हालात को देखते हुए सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी है। GRP की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। भनक लगते ही श्रद्धालु भी पहुंचे मारकंडा नदी में शव मिलने की भनक लगते ही मंदिर में आए श्रद्धालु भी घटनास्थल पर पहुंच गए। GRP ने उनसे भी शव की पहचान कराने की कोशिश की। असल में, मारकंडा मंदिर में हर रविवार को मेला लगता है। इसलिए GRP ने श्रद्धालुओं से भी पूछताछ की। स्टेशन मास्टर शाहबाद सूचना पर भी किलोमीटर नंबर 152 के पांच और सात के बीच में रेलवे पुल के ऊपर, नीचे से शाहबाद मार्कंडा नदी बहती है, और दो डेड बॉडी, एक नौजवान लड़के की है जिसकी उम्र करीब 30 साल के आसपास है, और एक डेड बॉडी 28 साल की उम्र है जो लेडीज की है, और उसकी उम्र करीब 28 साल के आसपास है. और जो लड़के ने, वो मटमैले से रंग की, वो चेकदार कमीज लाल रंग की डाली है, और जो ट्रैक से दूर बॉडी के साथ वो नहीं है. वो जो बाहर रेलवे जो ट्रैक शाहबाद साइड में, जहां से पुल शुरू होता है, उसके पास रेलवे लाइन के पास पड़ी हुई है और जो बाकी जो शरीर के अंग हैं व्यक्ति के एक टांग नीचे कट के पड़ी हुई है, और जो बाकी बॉडी है सर वो ऊपर है. और जो लेडीज की बॉडी है, वो दड़ कट करके जो चेहरे वाला शरीर है वो नीचे पड़ा हुआ है. और जो ऊपर लेडीज की जो नीचे के PART और टांगों वाला शरीर है, वो पुल के ऊपर पड़ा हुआ है. और जो कपड़े हैं, वो बिल्कुल कट-पट चुके हैं. और व्यक्ति का भी चेहरा बुरी 0तरह से कुचला हुआ है, और जो पहचान में नहीं आता, और अंग जो बॉडी हैं बुरी तरह से वो रेलवे दुर्घटना में कुचली गई हैं , ये लाइन का हादसा है. और ये ट्रेन 5225 के ड्राइवर ने जो शाहबाद स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी, इस घटना की, और आगे जो शाहबाद स्टेशन मास्टर ने ऑन ड्यूटी मौके पर उसने थाना जीआरपी कुरुक्षेत्र को सूचित किया. और अभी तक इन बॉडीयों की पहचान नहीं हुई है0
0
Report
झांसी के अंबेडकर नगर में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन स्थित अंबेडकर नगर के रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की माँ और बहन कमरे के बाहर आंगन में सो रही थी, जबकि युवक ने कमरे के अंदर मां की साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब सुबह बहन जागी और कमरे में गई, तो उसने देखा भाई मां की साड़ी से लटका हुआ है, उसके शोर सुनकर माता पिता और दूसरा भाई मौके पहुंचा आनन फानन में युवक को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक सोनू यादव उर्फ अजय अपने परिवार के साथ आरा मशीन के पास रहता था। बीती रात 10 बजे के करीब सोनू घर पर आया और उसने खाना खाया फिर कमरे में सोने चला गया, परिवार के अन्य सदस्य बाहर सो गए थे। जब सुबह बहन ने कमरे का गेट खोला तो सोनू साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था, यह देखकर मृतक की बहन की चीख निकल गई, वहीं शोर सुनकर भाई, माँ और पिता पहुंचे आनन फानन में सभी लोगों ने सोनू को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
काशी से बना राष्ट्रीय प्रोजेक्ट: पीएम मोदी का नशा मुक्त युवा-भारत संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने अपने सोशल मिडिया पर अपना विडियो शेयर करते हुये लिखा कि काशी की पावन धरती से उठा कल्याणकारी विचार अब एक नेशनल प्रोजेक्ट बन गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' सामूहिकता की ताकत से हर युवा मन को छूने वाला है।0
0
Report
पुष द एनवेलप नेशनल यूथ कॉन्क्लेव का ग्रैंड फिनाले, बनर्जी और टाक विजेता
Jaipur, Rajasthan:जयपुर 2 दिवसीय नेशनल यूथ कॉन्क्लेव "पुश द एनवेलप" का समापन हो गया। कॉन्क्लेव में देशभर के 35 स्कूलों के 72 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। महाराजा सवाई मान सिंह विद्यालय द्वारा आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव का रविवार को ग्रैंड फिनाले के साथ समापन हुआ। फाइनल राउंड में देशभर के युवा प्रतिभागियों ने समसामयिक राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखते हुए तार्किक क्षमता, वाकपटुता और विश्लेषणात्मक सोच का प्रदर्शन किया। कॉन्क्लेव के प्रथम दिवस आयोजित 12 सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वस्ति खंगरोट, अदिति व्यास, कियारा अग्रवाल, अनन्या गुप्ता, लहर चंदानी, प्रगन्य गुप्ता, दीक्षा साहनी, सान्वी रॉय, रिद्धिमा गुप्ता, ओइंद्रीया बनर्जी, हिमालय वर्मा और अनम्या टाक को सम्मानित किया गया। निर्णायक दौर के बाद ओइंद्रीया बनर्जी (कोलकाता) और अनम्या टाक (ग्वालियर) को विजेता घोषित किया गया। दोनों विजेताओं को विद्यालय संस्था के चेयरमैन विजित सिंह एवं विक्रमादित्य ने 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।0
0
Report
पतरातू में वर्जपात से तीन लोगों की मौत
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:पतरातू में वर्जपात के चपेट में आने से तीन की मौत. रामगढ़ के पतरातू क्षेत्र में तेज बारिश के साथ कई स्थानों में गर्जना और वर्जपात की घटना हुई. इस दौरान खेत में काम करने वाले सांकूल निवासी रेखा देवी और रोशनी कुमारी वर्जपात के चपेट में आ गए. लोगों द्वारा पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पलानी गांव में खेत में काम कर रहे हैं सुशांति देवी, सुनीता देवी, कंचन कुमारी भी वर्जपात के चपेट में आ गए. 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने सुशांति देवी को मृत घोषित कर दिया. सुनीता देवी, कंचन कुमारी वर्जपात से घायल हो गई इनका इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता सशस्त्र बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
