icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Shahabad: Namami Bharat—Vande Mataram mass singing boosts national pride

Kurukshetra, Haryana:वंदे मातरम की गूंज से गीता विद्या मंदिर हुआ गुंजायमान शाहाबाद में नमामि भारतम अभियान के तहत सामूहिक गायन, चेयरमैन सुभाष कलसाना ने की शिरकत कुरूक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शाहाबाद के गीता विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम-वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने करीब 3 मिनट 10 सेकंड के वंदे मातरम गीत का एक साथ सामूहिक गायन किया। सुभाष कलसाना ने कहा कि वंदे मातरम का सामूहिक गायन केवल शाहाबाद में ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और देशभर में किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर देश के लिए गौरव का विषय है और इस मौक पर एक बड़ा रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और चेतना का प्रतीक है। यह गीत देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव देने तथा उनका मार्गदर्शन करने में भी वंदे मातरम जैसे राष्ट्रगीत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सामूहिक गायन में भाग लिया।
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पर 10 माह का तेंदुआ शावक मौत: पन्ना में दूसरा बड़ा हादसा

Panna, Madhya Pradesh:ट्रेन की चपेट आकर 10 माह के तेंदुआ की दर्दनाक मौत。 रेल्वे ट्रैक में 3 महीने में दूसरा बड़ा हादसा。 फेंसिंग और स्पीड लिमिट के लिए रेलवे के साथ बैठक करेगा वन विभाग。 एक हादसे में 10 माह के नर तेंदुआ शावक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जंगल से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करते समय यह नन्हा शावक तेज रफ्तार ट्रेन का शिकार बन गया। सूचना मिलते ही दक्षिण पन्ना डीएफओ अनुपम शर्मा के निर्देश पर रैपुरा रेंजर और वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। किसी भी तरह की शिकार की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वायड से पूरे इलाके की सघन कॉम्बिंग कराई गई। जांच में शावक के सभी अंग और नाखून सुरक्षित पाए गए, जिससे शिकार की बात से इनकार किया गया है। मौसम खराब होने के कारण शावक का पोस्टमार्टम रैपुरा विश्रामगृह में डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया, जिसके बाद नियमानुसार उसका भस्मीकरण कर दिया गया है。 इस रेल ट्रैक पर पिछले 3 महीनों के भीतर ट्रेन से कटकर वन्यजीव की मौत का यह दूसरा मामला है। लगातार हो रही इन मौतों के मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया है कि अब रेलवे ट्रैक के आसपास फेंसिंग लगाने, वन्यजीवों की पगडंडियों को बंद करने और कैमरे लगाकर ट्रैकिंग करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही, ट्रेनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही रेलवे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी。
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट: CCTV फुटेज से एक आरोपी हिरासत में

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र थीम पार्क के सामने पेट्रोल पंप पर दो युवकों ने लगभग 60000 रुपए की लूट की वारदात अंजाम दी। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आई और पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। वारदात CCTV में कैद है। कुरुक्षेत्र में करीब रात 10:30 बजे ये घटना हुई। दोनों आरोपी पड़ोस की कॉलोनी के रहने वाले हैं, जिन्होंने पेट्रोल पंप पर ₹100 तेल डालवाया और उसके बाद पैसे देने के नाम पर तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी घायल हो गया और ईंट-ईंट और आग बुझाने वाले यंत्र से भी तोड़फोड़ की गई। भारी हंगामा देखकर मौके पर पुलिस आई जिसने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, एक फरार है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बाइट: मोहन पेट्रोल पंप कर्मचारी; बाइट: जगदीश कुमार टामक Kuk थाना प्रभारी कुरुक्षेत्र
0
0
Report
Advertisement

आदिवासी जमीन के नकली दस्तावेज़: कलेक्टर ने एफआईआर और तहकीकात का आदेश जारी किया

Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर में बेशकीमती जमीन का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आदिवासी की जमीन को गैर आदिवासी के नाम परregistrar कराने के मामले में सरगुजा कलेक्टर ने क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सरगुजा एसपी को दिए हैं। नया बस स्टैंड के पास रिंग बांध तालाब को भू माफियाओं द्वारा मिट्टी डालकर बराबर किया जा रहा था, जिसकी शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर ने तत्काल तालाब पटाने पर रोक लगा दी, पर मौके पर जमीन मालिक द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से गाली-गलौज की गई, जिसके बाद जमीन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया और सरगुजा कलेक्टर की निगरानी में पूरे जमीन की जांच शुरू हो गई थी। अब कलेक्टर अजीत बसंत ने बताया है कि बेशकीमती जमीन आदिवासी के नाम पर थी जिसे कूटरचित दस्तावेजों के जरिए गैर आदिवासी के नाम दर्ज कर लिया गया था। मूल खातेदार के नाम पर जमीन स्थानांतरित कर दी गई है और उसे पुनः मूल स्थिति में करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही क्रेता और विक्रेता के नाम पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले समय में प्रक्रियाओं पर कड़ाई बढ़ने की संभावना है।
0
0
Report

धनबाद के IIT ISM में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के IIT ISM में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान भूजल संरक्षण, लगातार घटते जलस्तर, भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता समेत इसके बेहतर इस्तेमाल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के कन्वीनर प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर गंभीर चिंता का विषय है। भूजल एक सीमित संसाधन है, इसलिए इसके संरक्षण को लेकर सभी को जागरूक और सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता को बेहतर तरीके से समझने के लिए विभिन्न आईआईटी और विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ, स्पीकर्स और स्कॉलर्स सम्मेलन में पहुंचे हैं। सम्मेलन के माध्यम से विशेषज्ञ अपने शोध, सुझाव और जागरूकता संबंधी विचार साझा कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

देवली में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों को दबाव, सुरक्षा की मांग

Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली उपखंड क्षेत्र के ग्राम नासिरदा में स्मैक और एमडी जैसे मादक पदार्थों के बढ़ते अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों पर कथित तौर पर अब दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 5-7 वर्षों से स्मैक का नशा पैर पसार रहा है, जिससे सैकड़ों युवा प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर डीएसटी टीम द्वारा कार्रवाई कर 7 तस्करों को पकड़ा गया था। अब नशा मुक्ति अभियान को दबाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जयपुर के एक अधिवक्ता के मार्फत 10 निर्दोष ग्रामीणों को निजी कानूनी नोटिस भिजवाया गया है। इस निजी नोटिस को गांव में उच्च न्यायालय का नोटिस बताकर प्रचारित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों में भय व्याप्त हो सके, जबकि पड़ताल करने पर इसमें कोर्ट की कोई सील या आदेश नहीं पाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें राष्ट्रीय समाचार पत्रों में माफी न मांगने पर एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तथा दुष्कर्म के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी जाति विशेष से नहीं, बल्कि सिर्फ नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निजी नोटिस के आधार पर 10 ग्रामीणों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए, भ्रम फैलाने व धमकी देने वालों को पाबंद कर ग्रामीणों को सुरक्षा दी जाए और नशे के खिलाफ पुलिस गश्त व कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए।
0
0
Report

धनबाद के अंचलाधिकारी को व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी राशि की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। रकम नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:11 बजे उनके मोबाइल नंबर पर 8935820697 से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की मांग की गई। मैसेज में रकम एसबीआई राजगंज शाखा के खाता संख्या 30723845682 में जमा करने को कहा गया था। पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। सीओ ने आवेदन में राजू पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, वह बिहार का है और मनीष गोला के नाम पर जारी है। पुलिस के अनुसार, करीब नौ दिन पहले तक यह नंबर सक्रिय था। पुलिस को आशंका है कि सिम फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिया गया हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी: भाजपा ने 2 वोटों से जीता बड़ा चुनाव

Jaipur, Rajasthan:एंकर-करीब 11 महीने के इंतजार के बाद जयपुर को नई शहरी सरकार का मुखिया मिल गया। भाजपा के सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं। शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में कोठारी को 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर को 60 वोट मिले। एक पार्षद ने NOTA का विकल्प चुना। इस तरह कोठारी ने 29 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। मेयर चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू वोटों का गणित रहा। 150 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के 78 पार्षद हैं। यानी पार्टी बहुमत के जरूरी आंकड़े 76 से पहले ही 2 वोट आगे थी। इसके बावजूद कोठारी के खाते में 89 वोट आए। यानी भाजपा के संख्या बल से 11 वोट ज्यादा मिले। चुनाव परिणाम के बाद कोठारी ने कहा कि वे सभी 150 पार्षदों को साथ लेकर जयपुर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने हैरिटेज संरक्षण, शहर की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर फोकस करने की बात कही। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार जताया। नगर निगम में कुल 150 निर्वाचित पार्षद हैं। मेयर बनने के लिए 76 वोट जरूरी थे। भाजपा के पास अपने ही 78 पार्षद होने के कारण वह बहुमत के आंकड़े से 2 वोट आगे थी। कांग्रेस के पास 57 पार्षद थे, जबकि सदन में 15 निर्दलीय हैं। परिणाम में कोठारी को 89 और मावर को 60 वोट मिले, जबकि एक वोट NOTA में गया। इस हिसाब से भाजपा के घोषित संख्या बल से कोठारी को 11 वोट ज्यादा मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को भी पार्टी के 57 पार्षदों की संख्या से 3 वोट अधिक मिले। चुनाव में सभी 150 वोट पड़े। सुनील कोठारी हालिया नगर निगम चुनाव में वार्ड-112 से पहली बार पार्षद चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोट के अंतर से हराया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया। कोठारी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रदेश स्तर पर भी संगठन की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पार्षद के रूप में उनकी यह पहली पारी है और इसी में वे शहर के मेयर चुने गए।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र की मंडियों में धान की आवक तेज, 17% नमी मानक अपनाने की अपील

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में धान लेकर किसान मंडियों में पहुंच रहे हैं। मंडी में बिजली-पानी और सफाई की व्यवस्था पूरी है, किसानों से सूखा धान लाने की अपील की गई है। धान का सीजन शुरू हो चुका है और किसान अपनी फसल लेकर मंडी जा रहे हैं। मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सफाई और फसल को बारिश से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। वहीं किसानों से 17 प्रतिशत तक नमी वाला सूखा धान मंडी में लाने की अपील की गई है। मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। अब तक करीब एक लाख 38 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है, जबकि करीब 70 हजार क्विंटल 1509 किस्म का धान भी आ चुका है। अधिकारियों के मुताबिक किसानों को मंडी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसान ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं और उन्हें गेट पास जारी किए जा रहे हैं। मंडी में बिजली, पेयजल और सफाई की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए 10 वाटर कूलर लगाए गए हैं, जबकि फसल रखने के लिए 5 कवर शेड भी उपलब्ध करवाए गए हैं। बारिश या मौसम खराब होने की स्थिति में धान को सुरक्षित रखने के लिए आढ़तियों को तिरपाल से फसल ढकना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आढ़तियों के पास तिरपाल और क्रेट समेत जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया है। मंडी सेकेट्री हरजीत सिंह ने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। सरकार की ओर से निर्धारित 17 प्रतिशत नमी के मानक का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी और खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी। मंडी में प्रवेश के लिए किसानों को गेट पर रुककर गेट पास लेना होगा। ट्रॉली की फोटो और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। फसल उतारने के बाद किसानों को निर्धारित स्थानों पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके लिए मंडी में चार-पाँच स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद फसल की आगे की खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने धान खरीद सीजन को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। किसानों से अपील की गई है कि वे सूखी फसल, निर्धारित नमी मानक और मंडी में प्रवेश की प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए ही अपनी फसल लेकर पहुंचें।
0
0
Report

हरियाणा मंत्री ने SIR और वोट चोर पर कांग्रेस को घेरा, धान खरीद फैसला

Karnal, Haryana:करनाल । कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान—SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा, धान खरीद पर बोले- मुख्यमंत्री आज ले सकते हैं फैसला। करनाल के पंचायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने एक साथ कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। 13 शिकायतों में से 8 का निपटारा करने और 5 शिकायतें लंबित रहने की जानकारी दी। वहीं SIR को लेकर कांग्रेस के सवालों पर चुनाव आयोग को स्वतंत्र संस्था बताते हुए मंत्री ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। धान की आवक, खरीद, पराली प्रबंधन और मत्स्य पालन में कथित 18.90 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच को लेकर भी मंत्री ने अहम जानकारी दी। कष्ट निवारण समिति में 13 शिकायतें, 8 का मौके पर निपटारा करनाल के पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। मंत्री ने बताया कि बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 8 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 5 शिकायतें अभी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का भी अगली बैठक तक निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव आयोग पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर मंत्री का पलटवार कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जब कोई पार्टी विपक्ष में होती है तो सत्ता पक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करती रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और आयोग अपनी प्रक्रिया के अनुसार फैसले लेता है। ऐसी संस्थाओं पर आरोप लगाना उचित नहीं है। चुनाव आयोग स्वयं को चुनाव प्रक्रिया संचालित करने वाली स्वायत्त संवैधानिक संस्था के रूप में वर्णित करता है। SIR पर बोले श्याम सिंह राणा—‘कांग्रेस ने जो प्रक्रिया शुरू की, उसी को भाजपा ने आगे बढ़ाया’ SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावों से जुड़ी नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस चुनावी मशीनरी और व्यवस्था को कांग्रेस के समय में अपनाया गया था, भाजपा सरकार उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। निर्वाचन आयोग के मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में SIR की अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जानी थी। ‘जिसे बहुमत मिलेगा, वही सरकार बनाएगा’—वोट चोरी के आरोपों पर मंत्री का जवाब मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत में सरकारों का गठन चुनाव और बहुमत के आधार पर होता है। इसी दौरान उन्होंने 1947 के दौर की सरकार गठन प्रक्रिया और जम्मू-कश्मीर के शुरुआती राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के मौजूदा ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि आज चुनावी व्यवस्था के तहत जनता के वोट से सरकार बनती है और जिस दल को बहुमत मिलता है, वही सरकार बनाता है। धान की आवक तेज, खरीद को लेकर मुख्यमंत्री आज ले सकते हैं फैसला धान के सीजन को लेकर कृषि मंत्री ने बताया कि गैर-बासमती और बासमती धान की आवक मंडियों में शुरू हो चुकी है। उन्होंने आवक के आंकड़े बताते हुए कहा कि अब तक करीब 42 लाख 7354 क्विंटल धान तथा PR धान की करीब 11 हजार 280 क्विंटल आवक हुई है। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष भी 25 सितंबर को धान की खरीद शुरू हुई थी और आज मुख्यमंत्री इस संबंध में फैसला ले सकते हैं। राज्य में धान की आवक शुरू होने और खरीद की तैयारियों को लेकर सरकार पहले भी समीक्षा कर चुकी है। मत्स्य पालन में 18.90 करोड़ के कथित घोटाले पर जांच कमेटी गठित मत्स्य पालन विभाग में 18.90 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने जांच कमेटी गठित कर दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पराली प्रबंधन पर सरकार का फोकस, किसानों को मशीनों पर सब्सिडी पराली प्रबंधन को लेकर श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता दे रही है और किसानों से अपील की जा रही है कि वे पराली को खेत में ही प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि पराली की गांठ बनाने और प्रबंधन के लिए किसानों को सब्सिडी पर बड़ी संख्या में मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बाइट—श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

झज्जर की सुरुचि फोगाट ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता, हरियाणा का नाम रोशन

Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग एशियन गेम्स में झज्जर के गांव सासरौली की सुरुचि का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड गोल्ड जीतने के बाद बेटी की उपलब्धि पर परिजनों ने जताई खुशी, मुंह मीठा करवा कर खुशी की सांझा सुरुचि के गोल्ड जीतने के बाद परिवार के लोगों ने बताया इसे बाबा श्याम का आशीर्वाद खुशी से सराबोर परिजनों ने बाबा श्याम के मंदिर में माथा टेका मां सुदेश देवी, भाई निशांत, दादी छोटा देवी, चाचा कृष्ण और पिता इंदर सिंह ने जताई खुशी झज्जर जिले के गांव सासरोली की रहने वाली है सुरुचि फोगाट परिजन बोले शुरू से ही मेहनती रही है सुरुचि, मन में जो सोचा उसे करने की ठानी भिवानी और दिल्ली की खेल अकादमी में सूची ने की है प्रैक्टिस परिजन बोले देश के लिए अभी अन्य मेडल लाना सुरुचि और परिवार का सपना सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने भारत के हिस्से में डाला है गोल्ड सुरुचि की αυτή उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिवार के सदस्यों ने कहा कि सुरुचि ने अपनी मेहनत से यह मुकाम पाया है और वह देश के लिए गोल्ड जीतकर गर्व का कारण बनी है, गोल्ड मेडल जीतने के बाद सुरुचि के परिजनों ने उसे बाबा श्याम का आशीर्वाद बताया और कहा कि आशीर्वाद व कठिन मेहनत के कारण आज भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। खुशी से सराबोर परिवार के सदस्य बाबा श्याम के मंदिर जाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और आने वाले समय के लिए भी शुभकामनाएं दीं। परिवार के अनुसार सुरुचि शुरू से ही काफी मेहनती रही है और उसने जो लक्ष्य तय किया उसे ठान कर लगातार मेहनत की। बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उसने भिवानी और दिल्ली की खेल अकादमियों में अभ्यास भी किया। गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक के सफर में सुरुचि फोगाट ने गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रखा है और अब भी उनसे देश के लिए अधिक पदक मिलने की उम्मीद है। परिजनों ने कहा कि यह शुरुआत है और बेटी इसी तरह मेहनत करती रहे और भारत के लिए और स्वर्ण पदक जीते। झज्जर के सासरौली गांव की बेटी सुरुचि फोगाट ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि झज्जर और हरियाणा का नाम भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन किया है।
0
0
Report

नाडोल पुलिस ने 90 किलो डोडा पोस्त के साथ 6 तस्करों को दबोचा

Pali, Rajasthan:नशे के सौदागरों पर नाडोल चौकी पुलिस का एक्शन, मजबूत मुखबिर तंत्र की वजह से लगातार अगस्त-सितम्बर में 6 बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, SP मोनिका सैन का सख्त फॉर्मूला 'नशे के सौदागरों पर नकेल' ASI परविंदरसिंह एवं कांस्टेबल गणेश ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम, नाडोल में नाकाबंदी तोड़ फरार हुए आरोपियों को 90 किलो डोडा पोस्ट के साथ दबोचा, बदमाशों के भागने की कोशिश में डोडा पोस्त से भरी लग्जरी कार हुई पलटी, मौके देख कर फरार होने की कोशिश हुई नाकाम, ASI परविंदरसिंह के नेतृत्व में पहाड़ियों में पीछा कर दबोचा, रानी SHO आनंद सांखला ने डोडा पोस्त जब्त कर की आरोपियों से पूछताछ, बदमाशों की हिमाकत देखिए स्टॉप स्टिक के बावजूद 2 किलोमीटर तक चलाई कार, लेकिन आखिर नाडोल पुलिस की हिम्मत ने दिया बेहतर परिणाम, क्योंकि अक्सर मेवाड़ से आने वाले तस्कर इसी रूट का करते है इस्तेमाल ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top