icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाराद्वार के लवसरा में दो जुड़वा बहनों की तालाब में डूबकर मौत

Sakti, सक्ती ब्रेकिंग जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव में 2 जुड़वा बहनों की موت घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है परिजनों का हाल बेहाल है तालाब में नहाने के دوران यह हादसा हुआ है मृतक बच्चियों का नाम दीप्ति और दिव्या है घटना की सूचना के बाद बाराद्वार पुलिस जांच कर रही है बच्चियों के शव का पंचनामा कार्रवाई का पोस्टमार्टम कराया गया है बाराद्वार टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है न हॉस्पिटल लाने पर बच्चियों की मौत हो चुकी थी मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया है
0
0
Report

निर्मला सप्रे पर सियासत: भाजपा प्रवक्ता कांग्रेस पर पलटवार

Bhopal, Madhya Pradesh:निर्मला सप्रे को व्हिप जारी करने पर सियासत नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई का पलटवार निर्मला सप्रे आज भी कांग्रेस की विधायक है कल भी थी अपने विधायक को कांग्रेस को संभालना है, उन्हें पार्टी में रखना है या निकालना है न संभाल पा रहे है और न निकाल पा रहे है दोष कांग्रेस में है इधर उधर जाकर क्यों बात कर रहे है कांग्रेस कुछ भी कह सकती है कुछ लोगों को कहते है कमल छाप पंजे वाले लोग है कुछ हमारे समर्थक भी है कांग्रेस में कांग्रेस दल-दल में है न उन्हें निकाल पा रहे है न संभाल पा रहे है। एमपी में UCC को लेकर भाजपा न कहाआदिवासियों,दलितों,मुसलमानों के अलग-अलग कानून बनाकर उन्हें देश की मुख्यधारा से अलग रखा जैसे मुस्लिमों के लिए ट्रिपल तलाक बनाया था जिससे महिलाओं का शोषण होता रहा बीजेपी सरकार ने ट्रिपल तलाक खत्म कर मुस्लिम महिलाओं का हक दिलाया UCC आदिवासियों,अल्पसंख्यकों को सशक्त करने वाला है यह नागरिक अधिकारों के संदर्भ में है न कि पूजा पद्धति,धर्म विवाह पद्धति के संदर्भ में नहीं कांग्रेस देश को अभी भी गुमराह करने की कोशिश कर रही है जैसे 70 साल किया यह देश एक है,यहां का नागरिक एक है,हर नागरिक के एक जैसे अधिकार होंगे चाहे वह किसी धर्म जाति संप्रदाय का हो। ओबीसी आरक्षण मामले में बीजेपी ने कहा कमलनाथ सरकार में समय हमने काले दिन देखे कमलनाथ और कांग्रेस सरकार ने जो रायता फैलाया था उसको सुधारने का काम भाजपा सरकार कर रही है असलम चमड़े के मामले में कहा जब वह मांस पकड़ा गया हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ा कांग्रेस के लोगों ने नहीं कार्यवाही राज्य पुलिस ने की पूरा मामला कोर्ट में है एक ग्राम भी गोमांस कांग्रेस ने नहीं पकड़ा आज तक। भोपाल में युवक के साथ मारपीट और पेशाब कांड मामले में कांग्रेस के उठाए सवालों पर बीजेपी का पलटवार बीजेपी ने कहा सरकार से लोगों को अपेक्षा है कहीं पर भी ऐसी वारदात होती है तो प्रशासन सख्त एक्शन लेता है कांग्रेस की सरकार में हर जगह ऐसी वारदात होती थी कांग्रेस के समय अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होती थी बंगाल चुनाव पर कहा विपक्ष हारने लगता है तो EVM और प्रशासन पर सवाल खड़े करने लगते हैं अगर विपक्ष ये कह रहा है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा हैं तो ममता बनर्जी हारने वाली है और अभी से हार का ठीकरा EVM और प्रशासन पर फोड़ने की तैयारी है बाइट हितेश बाजपेई, भाजपा प्रवक्ता
0
0
Report
Advertisement

करनाल रिंग रोड पर सर्विस लेन की मंजूरी, किसानों ने धरना समाप्त किया

Karnal, Haryana:करनाल ! हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण कांग्रेस को जो नोटिस दिया है ,करनाल रिंग रोड के साथ बनेगी सर्विस लेन, जमीन का होगा अधिग्रहण, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और किसान यूनियनों की बैठक के बाद किसानों ने जताई सहमति, अलग सत्र चलाने पर विपक्ष को नोटिस के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा सदन की गरिमा और अच्छी परंपराओं को बनाए रखने के लिए उठाने पड़ते है कदम, विपक्ष और सरकार दोनों से मांगी टिप्पणी, विधानसभा सचिवालय को रिपोर्ट तैयार करने को कहा करनाल रिंग रोड प्रोजेक्ट पर सर्विस लेन को लेकर पिछले कई महीनो से किसानों का धरना अब समाप्त हो गया है। इस मुद्दे को लेकर आज करनाल की शुगर मिल में किसानों की हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक हुई जिसमें विभिन्न किसान यूनियनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने किसानों को इस मामले में अब तक हुई प्रगति के बारे में बताते हुए कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और करनाल रिंग रोड के साथ-साथ किसानों की सुविधा के लिए सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही जमीन का अधिग्रहण होगा। मीडिया से बातचीत में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि करनाल रिंग रोड हमारा एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इस पर काम जारी है। इसको लेकर किसानों द्वारा समय-समय पर जो मुद्दे उठाए जाते रहे उन पर हमने संज्ञान लिया है और इस प्रोजेक्ट को लेकर हमने लगातार बैठक की है। किसानों की मांग थी कि इस रिंग रोड की साइड में नेशनल हाईवे सर्विस लेन भी दे जो की नेशनल हाईवे के प्रस्तावित डिजाइन में नहीं थी। हमने इस मुद्दे को नेशनल हाईवे, अधिकारियों और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सामने उठाया। अब नेशनल हाईवे ने इसकी स्वीकृति दी है कि वे इसके लिए साइड में और जमीन अधिग्रहण करेंगे और यह स्वीकृति आने के बाद यह विषय हरियाणा सरकार के पास जाएगा क्योंकि हरियाणा सरकार से ही इसकी फंडिंग होगी। इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री से चर्चा की है। हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज इसी मुद्दे को लेकर रिंग रोड के साथ लगते किसानों और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि यहां इकट्ठा हुए थे। उन्होंने कहा कि मेने इन सभी को सारे विषय की जानकारी दी है और वे इस बात पर सहमत भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट में कई बार इस तरह की दिक्कतें आती हैं जिन्हें सुलझाने में समय लगता है। मैंने किसानों से अपना धरना उठाने के लिए कहा है और भविष्य में भी उनसे अनुरोध किया है क्योंकि विकास के जो कार्य होते हैं वह सभी के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से हमारा क्षेत्र लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में हमारा जो विकसित राष्ट्र का संकल्प है वहां केवल विकास ही नहीं बल्कि हमारा क्षेत्र खुशहाल हो इसके लिए हमें मिलकर इस दिशा में काम करना है। विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस को दिए गए नोटिस पर हरविंदर कल्याण ने कहा कि हमारा देश संविधान के अनुसार चलता है और हमारी जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं और व्यवस्था है उस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सभी की है। इन सभी मंचों से हम लोकहित को साधने का काम करते हैं। विधानसभा में जो कार्य होता है वह नियम और प्रक्रियाओं के तहत होता है और उसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी अगर हो तो सदन की गरिमा और अच्छी परंपराओं को बनाए रखने के लिए कभी-कभी कोई कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास इन महान संस्थानों पर बना रहे इसकी चिंता भी हमें करनी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कल का जो शो काज नोटिस है उसे पर न केवल नेता प्रतिपक्ष बल्कि मैंने सरकार से भी टिप्पणी मांगी है और हरियाणा विधानसभा सचिवालय पर से भी इस पर एक रिपोर्ट बनाने को कहा है। बाइट, हरविंदर कल्याण विधानसभा अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

आदिवासी जमीनों के मामले: CNT Act उल्लंघन पर आयोग ने कार्रवाई की सिफारिश

Ranchi, Jharkhand:सर्कुलर रोड स्थित न्यू सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में तीन दिवसीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 27 से 29 अप्रैल तक चली इस बैठक में आयोग की टीम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के समापन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. आशा लकड़ा ने बताया कि आयोग लगातार देशभर में जनजातीय समुदाय से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड के 10 जिलों—रांची, लोहरदगा, खूंडी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहार—से जुड़े कुल 66 मामलों की सुनवाई की गई। इन मामलों में सर्विस मैटर और एट्रोसिटी से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सीसीएल, एनटीपीसी, कोल इंडिया, रेलवे, पशुपालन, स्वास्थ्य, कल्याण और विद्युत विभाग से जुड़े कई मामलों की भी सुनवाई की गई。 आयोग के हस्तक्षेप के बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई देखने को मिली। झारखंड कल्याण विभाग की बुधनी देवी के पेंशन और पीएफ से जुड़े मामले का समाधान हुआ, वहीं एक जनजातीय महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को करीब 4 लाख रुपये का मुआवजा मिला। इसके अलावा, मत्स्य विभाग की अधिकारी अलका कच्छप को लंबित प्रमोशन आयोग के संज्ञान के बाद प्रदान किया गया। हालांकि, बैठक में सबसे गंभीर मुद्दा आदिवासी जमीनों से जुड़े मामलों का रहा। डॉ. लकड़ा ने कहा कि झारखंड में सीएनटी एक्ट के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं, जहां आदिवासी जमीनों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। रांची के काके क्षेत्र के चमागांव में ऐसे 6 मामलों की सुनवाई की गई, जहां लोगों को डराकर जमीन हस्तांतरण का प्रयास किया गया। इस पर आयोग ने जिला प्रशासन को तत्काल एफआईआर दर्ज कर वारंट जारी करने और जल्द चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोग ने डीजीपी और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकी स्थापित करने की सिफारिश की है, ताकि आदिवासी समुदाय को सुरक्षा मिल सके। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी आयोग ने चिंता जताई। सरायकेला-खरसावां और चाईबासा में मरीजों को उचित परिवहन सुविधा नहीं मिलने के मामलों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने सरकार को एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय कर एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है। बाइट:आशा लकड़ा (राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य)
0
0
Report

खरगोन में CM मोहन यादव का महेश्वर दौरा: 60 मेगावाट सोलर प्लांट का लोकार्पण

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर -खरगोन दौरे पर आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव । खरगोन के महेश्वर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे जलुद में 60 मेगावाट सोलर प्लांट की करेंगे लोकार्पण इसके साथ ही महेश्वर में अहिल्यादेवी जलयात्रा के समापन समारोह में भी होगे शामिल आप को बता दें कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा' महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर और अहिल्यादेवी की जन्मस्थली चौंडी से 25अप्रैल 2026 जलयात्रा की हुई थी शुरुवात जलयात्रा की शुरुवात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी। महाराष्ट्र की 30 नदियों का जल और चौंडी की पवित्र मिट्टी लेकर महेश्वर पहुंचेगी यात्रा महेश्वर के अहिल्या घाट पर इस यात्रा का होगा समापन होलकर वंश के युवराज यशवंतराव होलकर को सौंपी जाएगी पवित्र मिट्टी इस पूरे कार्यक्रम में अहिल्यादेवी जलयात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी होगे शामिल
0
0
Report

मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे से यूपी की विकास राह को नया आयाम बताया

Noida, Uttar Pradesh:हरदोई, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है। केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता। बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचतीं, वो भी किसी अन्य वर्ग की सीटें कम हुए बिना। लेकिन सपा ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया."सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती। ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेंगे। यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। जैसे माँ गंगा हजारों वर्षों से यूपी की और इस देश की जीवन रेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा। मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं। पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसे निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं। यह देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वो अपने अधिकार के प्रति इतनी सजग है और बड़ी संख्या में मतदान कर रही है। आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही हैं, उससे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रही है, लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी-कभी पुरानी फाइलें ढूंढ़ने के लिए बड़े-बड़े अफसरों को दो-दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर रहता है। पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन economy बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का इस्तेमाल हम यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के एक छोर को दूसरे छोर से तो जोड़ता ही है। ये NCR की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा। आप लोग देख रहे हैं कि आज पूरी दुनिया कैसे युद्ध, अशांति और अस्थिरता में फंसी हुई है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों की हालत खराब है। लेकिन भारत विकास के रास्ते पर उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आ रहा है। भीतर बैठे कुछ लोग सत्ता की भूख में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिर भी हम न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि विकास के नए-नए कीर्तिमान भी गढ़ रहे हैं। हम आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हम आधुनिक से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह: 243 कार्टन अवैध शराब पकड़ाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों पर करारा प्रहार किया है। थाना पीपलखूंट और जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में 243 कार्टन अवैध देशी और अंग्रेजी शराब सहित बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है, जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ की ओर से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब पीपलखूंट की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए माही पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रूपेश यादव निवासी चुली खाखरीपाड़ा थाना पीपलखूंट बताया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जब्त शराब में किंगफिशर बीयर के 174 कार्टन, किंगफिशर कैन के 30 कार्टन, टुबॉर्ग स्ट्रॉन्ग बीयर के 15 कार्टन और रॉयल स्टेज के 14 कार्टन सहित various ब्रांड की कुल 243 कार्टन शराब शामिल है। पुलिस द्वारा शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब और पिकअप वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना पीपलखूंट में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले में अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

मेडिकल कॉलेजों में 24x7 ट्रॉलीमैन, फ्री दवा और ड्रेस कोड लागू

Kota, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की सुधरेगी सूरत नहीं मरीजों को मिलेगी 24x7 ट्रॉली और फ्री दवाएं एंकर आज चिकित्सा जगत से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानाचार्य ने अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है। अब मरीजों को न तो बाहर से दवाएं लानी होंगी और न ही अस्पताल के भीतर स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ेगा। मरीजों की बढ़ती संख्या और व्यवस्थाओं में सुधार की शिकायतों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब एक्शन मोड में है। प्रधानाचार्य द्वारा आज दोपहर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिशन मोड पर काम करने का ब्लूप्रिंट पेश किया गया。 प्रमुख घोषणाएं और बदलाव: 24x7 ट्रॉलीमैन सेवा: अब ओपीडी गेट पर ट्रॉलीमैन हर वक्त तैनात रहेंगे। मरीज के पहुंचते ही उसे तुरंत रिसीव कर डॉक्टर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, डिलीवरी और आईपीडी शिफ्टिंग के लिए अलग से डेडिकेटेड स्टाफ होगा。 दवाओं का बफर स्टॉक: अस्पताल अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दवाओं का कम से कम 3 महीने का स्टॉक हमेशा बना रहे। किसी भी हाल में मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए नहीं कहा जाएगा。 वार्ड में ही होगी जांच: मरीजों को अब जांच के लिए लैब के चक्कर नहीं काटने होंगे। लैब कर्मी खुद वार्ड में आकर सैंपल लेगा और रिपोर्ट भी वहीं पहुंचाई जाएगी। इसके लिए डायग्नोस्टिक विंग में 24 घंटे स्टाफ तैनात रहेगा。 पहचान और ड्रेस कोड: सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और ट्रॉलीमैन के लिए यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है ताकि तीमारदारों को सही व्यक्ति की पहचान हो सके。 कोई भी मरीज इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे से ज्यादा नहीं रहेगा; उसे तुरंत संबंधित विभाग में शिफ्ट किया जाएगा。 हैंडओवर प्रक्रिया: ड्यूटी खत्म होने पर सीएमओ अगले डॉक्टर को हर मरीज की व्यक्तिगत जानकारी देकर ही ड्यूटी छोड़ेगा。 डिस्प्ले बोर्ड: इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर और सीएमओ का नाम व मोबाइल नंबर डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा होगा。 अनुशासन बनाए रखने के लिए डॉ. सुनील मीणा को आपातकालीन सेवाओं का प्रभारी और डॉ. कल्प शाण्डिल्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी और उनकी कमेटी समय-समय पर औचक निरीक्षण करेगी ताकि स्टाफ की उपस्थिति और काम की गुणवत्ता बनी रहे。 सबसे खास बात यह है कि अब मरीजों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाया जाएगा। इसके जरिए अस्पताल की सेवाओं का मूल्यांकन होगा और मरीजों की शिकायतों के आधार पर सुधार किया जाएगा。 बाइट डॉ नीलेश जैन न्यू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य
0
0
Report

डूंगरपुर बलवाड़ा फाटक पर बाइक-स्कूटी टक्कर, महिला कांस्टेबल घायल

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बलवाड़ा फाटक के पास एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई जबकि बाइक सवार 2 युवक भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले के अनुसार रामसागड़ा थाना में कार्यरत महिला कांस्टेबल खेरवाडा निवासी मीनाक्षी पत्नी अमृतलाल भगोरा स्कूटी से अपने सरकारी काम को लेकर डूंगरपुर जा रही थी तभी बलवाड़ा फाटक के पास एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल मीनाक्षी व बाइक सवार गलंदर निवासी प्रकाश डामोर और उसका चचेरे भाई बंसीलाल डामोर भी घायल हो गए। सूचना पर 108 मौक पर पहुंची और दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं महिला कांस्टेबल मीनाक्षी को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ महिला कांस्टेबल सहित दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मुज़फ्फरपुर में दूल्हा अचानक गायब, दुल्हन ने दूसरे दुल्हे से शादी कर ली

Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में मटकोर पूजा के पहले गायब हो गया दूल्हा, जब तक घरवाले और पुलिस ढूंढते रहे दुल्हा को तब तक दुल्हन ने कर ली दूसरे दुल्हा से शादी, मुजफ्फरपुर की इस घटना से दूल्हे और दुल्हन के परिवार में हड़कंपMuzaffarpur में चल रहे शादी ब्याह के सीजन में लग्न मंडप से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दूल्हे के परिवार के लोग मटकोर पूजा की विधि करने के लिए दूल्हे का इंतजार कर रहे थे लेकिन इसी बीच दूल्हे ने परिवार को चकमा देकर फरार हो गया.इसी बीच दुल्हन ने दूसरे दूल्हा को खोज कर शादी रचा ली.जिससे दुल्हन और दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया. जिससे दुल्हे के इस अनोखे कारनामा से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. घटना गरहाँ थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव का है.जहां एक ओर घर में बैंड बाजे के मटकोर और शादी की रस्में चल रही थी,शादी के पहले मटकोर पूजा में शिरकत करने के लिए घर के दरवाजे गांव जवार से लेकर मेहमानों की चहल पहल थी.वही मटकोर पूजा के रस्म अदायगी के पहले अचानक दूल्हे के गायब होने से मटकोर पूजा के बीच दूल्हे के घर वालों के मंसूबे पर पानी फिर गया और जिस दरवाजे पर शहनाई की जीत बज रही थी उस दरवाजे पर सन्नाटा पसर गया. दरअसल गरहाँ थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करता था और शादी के लिए ही गांव लौटा था,जहां 25 अप्रैल को घर में बैंड बाजे के साथ मटकोर की रस्में चल रही थीं.उसी वक्त दुल्हा बने जितेंद्र घर से निकला गया और जब रस्म अदायगी के लिए परिजनों ने खोजबीन किया तो नहीं पता चला.जिसके बाद उसे परिजनों ने फोन किया तो उसने बताया कि वह बाजार में आया है,जब मटकोर पूजा के रस्म अदायगी के लिए लेट हो रहा था तब फिर परिजनों ने संपर्क किया तो उसने बताया कि वह बोचहां के एक बैंक से पैसे निकालने आया है और जल्द लौट रहा है,लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह वापस नहीं लौटा. हालाकी बताया जा रहा है कि दूल्हा बने जितेंद्र के गायब होने के बाद दुल्हन के परिवार वालों लड़की का आनन-फानन में उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी. हालांकि दूल्हा बने जितेंद्र के गायब होने के बाद पुलिस ने दुल्हन के परिवार से भी इस संबंध में पूछताछ की है. फिलहाल गरहां थाने की पुलिस ने जितेंद्र के गायब होने का मामला दर्ज करते हुए जितेंद्र की तलाश में जुट गई है.वहीं पुलिस उसके मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है और उसका लोकेशन के आधार पर तलाश में जुटी है.पुलिस उसके मोबाइल नंबर से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उसकी बात किससे हुई थी और उसका अंतिम लोकेशन कहाँ था.वही गरहां थाना पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
0
0
Report

धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के शैफी उर्फ मेजर को गिरफ्तार किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उसके सबसे करीबी गुर्गा शैफी उर्फ मेजर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शैफी की गिरफ्तारी को जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोह के खिलाफ अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। शैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने 19 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और प्रिंस खान के गिरोह में अहम भूमिका निभा रहा था। पुलिस के मुताबिक शैफी कई संगीन मामलों में शामिल रहा है और गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब शैफी से गहन पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके ठिकानों, हथियारों की आपूर्ति और हाल के आपराधिक घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। साथ ही फरार चल रहे सरगना प्रिंस खान के ठिकाने से जुड़े सुराग भी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top