847211
मधुबनी पुलिस ने साहरघाट में एक युवक की जान जाने का खुलासा किया
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने साहरघाट थाना क्षेत्र में हुई मनोज साह जान जाने के मामले का खुलासा किया। सूचना के अनुसार एसटीएफ ने मुख्य आरोपी हरिओम कुमार को जयनगर से गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने जान लेने में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामग्री बरामद की। वहीं डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह केरवा गांव में मनोज साह की जान ली गई थी। आपको बता दें कि पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर-ओसियां मार्ग पर बस हमला, पेट्रोल डालकर आग और लूट के आरोप
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर ओसियां मार्ग पर बस संचालन को लेकर विवाद में हमला, कार का पीछा कर टक्कर मारने का लगाया आरोप, देर रात की है घटना, आरोपियों ने कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, तलवार और कुल्हाड़ी से हमला करने का भी आरोप, हमले में सुजानदान व प्रकाशदान के सिर पर तलवार व कुल्हाड़ी से किया वार, जेब से 5 हजार रुपए भी निकाल ले गए आरोपी, ओसियां थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, ASI किशनाराम को जांच सौंपी, पुलिस जुटी आरोपों की तलाश में।0
0
Report
चतरा में भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता शव मिला
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव चतरा जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कीर्तन मंडली के 30 वर्षीय पुजारी स्वामी श्रीनिवास का शव उनके आश्रम में फांसी के फंदे से झूलता मिला है। इस संदेहास्पद मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और अंचलाधिकारी सविता सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पुजारी का असली नाम अमन द्विवेदी था और वे मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वे साल 2022 से भद्रकाली मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कीर्तन मंडली के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।0
0
Report
DM-SP ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर राहत सामग्री जारी रखने के निर्देश दिए
Bettiah, Bihar:Anchor ____ बेतिया से खबर है जहां डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया योगापट्टी के निचले इलाकों में डीएम तरनजोत सिंह एसडीआरएफ बोट से निचले इलाके का जायजा लिया डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों के राहत सामग्री सामुदायिक किचन स्वस्थ शिविर निरंतर जारी रखें डीएम ने बाढ़ में टूटे क्षतिग्रस्त सड़क पुल तटबंधों का भी निरीक्षण किया सभी क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है डीएम ने आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना0
0
Report
Advertisement
जोधपुर एयरबेस: सूर्यकिरण टीम 9 हॉक से एयर शो करेगी, तरंग शक्ति-2026 का हिस्सा
Jodhpur, Rajasthan:एयरफोर्स डे पर जोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण का जलवा सात अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल जोधपुर. जोधपुर एयरबेस पर चल रहे बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंगशक्ति-2026 के बीच वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर 8 अक्टूबर को एरोबेटिक डिस्प्ले करेगी। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस एयर शो में सूर्यकिरण के 9 हॉक एमके-132 विमान एक साथ हवा में करतब दिखाएंगे। इससे एक दिन पहले 7 अक्टूबर को एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। सूर्यकिरण टीम के 9 विमान एक-दो दिन में जोधपुर पहुंचने की संभावना है। टीम कुल 10 हॉक विमान लेकर आएगी, जिसमें एक अतिरिक्त विमान रहेगा। हवा में नौ विमानों का एयर शो होगा। करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हुए ये विमान वर्टिकल क्लाइंब, क्रॉसओवर और बैरल रोल जैसे करतब दिखाएंगे। इसके बाद आकाश में केसरिया, सफेद और हरे रंग से तिरंगा फॉर्मेशन और दिल का आकार बनाया जाएगा। सोलो और पेयर्स फ्लाइंग भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। सूर्यकिरण के अलावा सुखोई-30 एमकेआई और तेजस के भी एरोबेटिक मैनुवर दिखाने की संभावना है। सुखोई का कोबरा मैनुवर और चार्ली फॉर्मेशन खास आकर्षण होगा। जगुआर, मिराज-2000 और सी-130 भी डिस्प्ले में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सितम्बर 2024 में सूर्यकिरण की टीम जोधपुर आई थी। 30 साल की हुई सूर्यकिरण सूर्यकिरण स्क्वाड्रन ने इस साल अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मई 1996 में गठित यह टीम कर्नाटक के बीदर एयरबेस पर तैनात है और अब तक देश-विदेश में 800 से अधिक एयर शो कर चुकी है। इस साल पहला एरोबेटिक डिस्प्ले 19-20 सितंबर को मेरठ में हुआ था। जोधपुर में होने वाला प्रदर्शन तरंग शक्ति-2026 का भी हिस्सा होगा, जो 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चल रहा है। एयर शो में सिविल के अधिकारी और स्कूली बच्चे भी शामिल होने की संभावना है। शहर में रातानाडा, कुड़ी भगतासनी, बासनी और एयरफोर्स क्षेत्र के निवासी अपने घर की छतों एयर शो का आनंद ले पाएंगे। एक दिन पहले 7 अक्टूबर को जोधपुर एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी。0
0
Report
कपासन में संकल्प और समर्पण यात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा, संकल्प एवं समर्पण यात्रा का कपासन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार शाम पांच बत्ती चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पवर्षा कर यात्रा दल का अभिनंदन किया गया। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजार से होकर विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आया। विधायक जीनगर ने यात्रा को सेवा, समर्पण और जनसंकल्प का प्रतीक बताया。 बाईट - अर्जुनलाल जीनगर ......... विधायक कपासन0
0
Report
बलिया चौक में भूमिगत वाटर पाइपलाइन फटने से इलाके में पानी फैलना शुरू
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया शहर के चौक इलाके में भूमिगत वाटर पाइपलाइन फटने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बताया गया है कि चौक में देर रात अंडरग्राउंड ड्रिलिंग के दौरान पाइप फट गया, जिसके बाद पानी पूरे इलाके में फैलने लगा। शहीद पार्क सहित कई जगहों पर पानी निकलते दिख रहा है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण बाजार में बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं, ऐसे में अंडरग्राउंड वाटर लीकेज को ठीक न किया गया तो लोगों को काफी कठिनाई होगी।0
0
Report
Advertisement
तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व सुधार: करेक्शन मॉड्यूल से देरी घटेगी
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की सभी तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य त्रुटियों के स्थानीय स्तर पर सुधार के लिए एक ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया है। इससे नागरिकों को अपने भूमि एवं राजस्व रिकॉर्ड में हुई सामान्य गलतियों को ठीक करवाने के लिए राज्य मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में सामान्य त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और विकेंद्रीकृत बनाना तथा नागरिकों को होने वाली अनावश्यक देरी को कम करना है। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य त्रुटियों के मामलों को राज्य मुख्यालय भेजने के बजाय संबंधित तहसील स्तर पर ही निपटाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुरू किए गए इस ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से नियमित प्रकृति की लगभग 99 प्रतिशत त्रुटियों के मामलों का निपटान तहसील स्तर पर किया जा सकेगा। इससे राज्य मुख्यालय पर लंबित मामलों की संख्या कम होगी और नागरिकों को शीघ्र राहत मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में खेवट में हिस्से का गलत दर्ज होना, भूमि का क्षेत्रफल गलत होना अथवा किसी खेवट या खसरा का ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज न होना जैसी त्रुटियों को अब ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से ठीक करवाया जा सकेगा। इसके तहत संबंधित पटवारी द्वारा ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट की जाएगी। इसके बाद कानूनगो मैनुअल राजस्व रिकॉर्ड के साथ उक्त अनुरोध का मिलान एवं सत्यापन करेगा। तत्पश्चात तहसीलदार की अंतिम स्वीकृति के बाद ऑनलाइन रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार दर्ज किया जाएगा। विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के निपटान के लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं भी निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि म्यूटेशन की मुद्रित प्रति सही है, लेकिन उसका ऑनलाइन इंद्राज गलत है तो ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट के माध्यम से इसे ठीक किया जा सकेगा। वहीं, यदि म्यूटेशन की मुद्रित प्रति में ही त्रुटि है तो संबंधित म्यूटेशन के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार, यदि मैनुअल जमाबंदी सही है, लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड में गलत जानकारी दर्ज है तो ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल के माध्यम से डिजिटल रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार किया जा सकेगा। हालांकि, यदि त्रुटि स्वयं मैनुअल जमाबंदी में है तो उसे ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से संशोधित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों का निपटान निर्धारित फर्द-बदर प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग द्वारा प्रभावी निगरानी तंत्र भी स्थापित किया गया है। इसके तहत उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और उपायुक्त स्तर के अधिकारी कम से कम 10 प्रतिशत ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट की रैंडम जांच एवं निगरानी करेंगे। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल राजस्व रिकॉर्ड में सुधार की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सामान्य प्रकृति की त्रुटियों का समाधान नागरिकों के नजदीक तहसील स्तर पर ही संभव होगा और उन्हें अनावश्यक रूप से राज्य मुख्यालय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।0
0
Report
कोरबा में किन्नर गुट बनाम स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, चाकू से हमला
Korba, Chhattisgarh:कोरबा - किन्नरों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, मारपीट के दौरान किन्नर पक्ष के एक युवक ने निकाला चाकू, दिनदहाड़े विपक्षी युवक के जांघ पर किया चाकू से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल, टिप्पणी करने से शुरू हुआ था विवाद, पुलिस से की गई शिकायत, वीडियो जारी कर चाकू मारने वाले युवक को किन्नर गुट ने पहचानने से किया इनकार, कहा- मारपीट के दौरान अचानक आकर किया गया हमला, किन्नरों के मुताबिक गाली-गलौज और भिखारी कहने को बताया मारपीट की मुख्य वजह, दीपका थाना इलाके के सोमवारी बाजार चौक की घटना, दीपका पुलिस ने काउंटर केस किया है दर्ज0
0
Report
गाजियाबाद में चोरियों से परेशान लोगों का मार्च, सड़कों पर गूंजा ‘जागते रहो’ का नारा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में चोरियों से परेशान लोगों का मार्च, सड़कों पर गूंजा ‘जागते रहो ’ का नारा0
0
Report
Advertisement
कन्हौली बजार में फायरिंग: रंगदारी के लिए डर फैलाने की साजिश में दो गिरफ्तार
Danapur, Bihar:एंकर- बिहटा के कन्हौली बाजार में फायरिंग कर व्यापारियों के बीच दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग का मकसद बाजार के कारोबारियों में डर पैदा कर रंगदारी वसूलना था। मामले में फायरिंग करने वाले विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा गया है, जबकि हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं। खबर बिहटा से है, जहां कन्हौली बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने बाजार में फायरिंग की थी। घटना के बाद बिहटा थाना में कांड संख्या 895/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को 30 सितंबर की रात सूचना मिली कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपित सरमेरा मोड़ के पास मौजूद है। इसके बाद एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में बिहटा थाना और कन्हौली ओपी की टीम ने छापेमारी कर एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में विधि-विरुद्ध बालक ने कन्हौली बाजार में फायरिंग करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने बताया कि पंकज सिंह के कहने पर बाजार में फायरिंग कराई गई थी। मकसद व्यापारियों के बीच भय पैदा करना और उन्हें रंगदारी देने के लिए मजबूर करना था। विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए। बाइक सचिन कुमार, निवासी पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद के पास से मिली। सत्यापन के दौरान बाइक चोरी की निकली। इसके बाद पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में राजू कुमार, निवासी रामजीचक, थाना दीघा का नाम सामने आया। पुलिस ने राजू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राजू कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दानापुर थाना में वर्ष 2022 का मामला दर्ज है। इनके पास से 2 देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है。0
0
Report
गुलदार के शावक को नहर से ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला, इंसानियत की मिसाल
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के लोगों के सामने तेंदुआ यानी गुलदार किसी विलेन से कम नहीं है... क्योंकि गुलदार के हमलों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि गुलदार को लेकर लोगों के मन में अक्सर डर और नफरत देखने को मिलती है। लेकिन नैनीताल के कालाढूंगी में, दुनिया के मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट से जुड़े इलाके के ग्रामीणों ने गुलदार को लेकर एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो इंसान और वन्यजीवों के बीच संवेदनशील रिश्ते की तस्वीर दिखाती है। दरअसल, कालाढूंगी में शुक्रवार सुबह एक गुलदार का शावक बौर कैनाल में गिर गया। तेज बहाव वाली नहर में फंसे शावक को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान शावक की मां भी आसपास दिखाई दी। शावक को नहर में फंसा देखकर ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने बांस के डंडे की मदद से शावक को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। ग्रामीणों की इस कोशिश ने एक बार फिर साबित किया कि इंसान और वन्यजीव के बीच संघर्ष के बावजूद संवेदनशीलता और इंसानियत की जगह हमेशा बनी रहती है।0
0
Report
चोरी से परेशान जनता का मार्च, सुरक्षा के लिए नागरिक निगरानी की मांग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:विजय नगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी इलाके में लगातार हो रही चोरियों से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके में मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकले और ‘जागते रहो’ के नारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने में इलाके में 6 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जबकि 10 से अधिक चोरी के प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज लोगों ने कहा कि जब पुलिस इलाके की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही है तो अब वे खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्थानीय युवाओं ने एक दल गठित कर रात के समय इलाके में निगरानी शुरू करने की बात कही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोग लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतरे और मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों ने ‘जागते रहो’ का नारा लगाते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका विरोध और तेज हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
तालबेहट में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी युवक द्वारा ही रेप की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस टीम ने फरार आरोपी को जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । आरोपी युवक सुखपाल सहरिया के पैर में गोली लगी है , जिसके पास से एक तमंचा और 2 खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है । घायल आरोपी को पुलिस टीम ने इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपी को पुलिस टीम ने तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पवा के जंगलों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 5 वर्षीय मासूम बच्ची को आरोपी सुखपाल सहरिया उसकी नानी की गोदी से उठाकर चाउमिन खिलाने के बहाने ले गया और घर में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया । जिसके बाद मासूम को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया , जब परिजनों ने मासूम की खोजबीन की तो उसे गंभीर हालत में पाया । जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम ने फरार आरोपी को तालबेहट के जंगल में ही घेर लिया और उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है । फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
गाजियाबाद में चोरियों से परेशान लोगों का मार्च, सड़कों पर गूंजा ‘जागते रहो’ का नारा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: विजय नगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी इलाके में लगातार हो रही चोरियों से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके में मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकले और ‘जागते रहो’ के नारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने में इलाके में 6 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जबकि 10 से अधिक चोरी के प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज लोगों ने कहा कि जब पुलिस इलाके की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही है तो अब वे खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्थानीय युवाओं ने एक दल गठित कर रात के समय इलाके में निगरानी शुरू करने की बात कही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोग लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतरे और मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों ने ‘जागते रहो’ का नारा लगाते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका विरोध और तेज हो सकता है।0
0
Report
राजपाल यादव ने अयोध्या में किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में भी माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद राजपाल यादव ने संतों से मुलाकात कर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या से उनका बहुत पुराना और गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। राजपाल यादव ने बताया कि वे संतों के साथ मिलकर बड़े भक्तमाल में विश्व कल्याण की भावना से शिवलिंग का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यों का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
