icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
847211
BBBINDU BHUSHAN THAKURFollow24 Sept 2024, 10:48 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महासमुंद में दंतैल हाथी का खतरा: गांवों में हाई अलर्ट

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद जिले में दंतैल हाथी की दस्तक, कई गांवों में अलर्ट जारी。 गरियाबंद वन मंडल से एक दतैल हाथी महासमुंद वन मंडल में प्रवेश किया है。 हाथी धनसुली, जीवतरा और झालखमरिया के खेतों से होते हुए रेलवे लाइन पार कर कक्ष क्रमांक 66 के जंगल में विचरण कर रहा है。 हाथी के आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए आसपास के कई गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है。 गौरखेड़ा, उमरदा, अरंड, मुड़मार, पतेरापाली, सिरगिड़ी और सोरिद सहित ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है。 वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने और हाथी दिखने पर तत्काल वन कर्मचारियों को सूचना देने की सलाह दी है。 गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी भी कराई गई है。
0
0
Report

चांदामेटा की आंगनवाड़ी में बच्चों से पैर दबवाने का वीडियो वायरल, शिकायत

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के चांदामेटा की आंगनवाड़ी में बच्चों से दबवाए पैर, सहायिका का वीडियो वायरल .परिजनों ने परियोजना अधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली और बच्चों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर आंगनवाड़ी सहायिका फर्श पर लेटी हुई नजर आ रही हैं जबकि एक बच्ची उनके पैर दबाती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है. बच्चों के विकास के लिए उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र भेजा जाता है. आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्देश्य छोटे बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, प्रारंभिक शिक्षा और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है.ऐसे में यदि बच्चों से इस तरह का निजी काम कराया जाता है, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है. परिजनों का आरोप है कि बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर देखरेख और प्रारंभिक शिक्षा के लिए भेजा जाता है, न कि किसी कर्मचारी या सहायिका की सेवा करने के लिए. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य सामने आने के बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है. मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने संबंधित परियोजना अधिकारी से शिकायत कर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. अब देखना यह होगा कि शिकायत के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मामले की जांच किस स्तर पर की जाती है और वायरल वीडियो की वास्तविकता सामने आने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है.
0
0
Report
Advertisement

कोटा के तीन छात्र उज्बेकिस्तान में मास्टर डिग्री के लिए चयनित, छात्रवृत्ति के साथ

Kota, Rajasthan:उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में उज्बेकिस्तान के समरकंद जाना निश्चित है ताकि उन्हें पर्यटन्‍न और आतिथ्‍य प्रबंधन, पुरातत्व, संग्रहालय विज्ञान, संरक्षण, कला एवं स्थापत्य स्मारकों की बहाली तथा ऐतिहासिक धरोहरों के रखरखाव सहित मास्टर डिग्री हासिल करने के अवसर मिलें. लक्षिता दाधीच, दीपल हाड़ा और अत्रे गौतम इस कार्यक्रम के चयनित विद्यार्थी हैं. लक्षिता दाधीच को पर्यटन एवं आतिथ्य में मास्टर डिग्री के लिए 2026-27 सत्र में प्रवेश की आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है. चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 500 अमेरिकी डॉलर छात्रवृत्ति तथा 100 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह छात्रावास व्यय के लिए दिए जाएंगे. भारत-उज्बेकिस्तान के बीच आने-जाने के लिए इकोनॉमी क्लास का हवाई टिकट भी उपलब्ध कराया जाएगा, तथा उज्बेकिस्तान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए वर्ष में दो अध्ययन यात्राएं कराई जाएंगी. यह अवसर विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन, आतिथ्य, संस्कृति और विरासत संरक्षण जैसे क्षेत्रों की समझ विकसित करने का अवसर देगा. इस पहल के तहत कोटा विश्वविद्यालय ने सिल्क रोड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी को मजबूत किया है, जिससे उच्च शिक्षा और वैश्विक अकादमिक अवसरों के द्वार खुल रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

मोकामा सीट हॉट, NDA जीत की दावा; जमा खान ने कहा नेता ही निर्णय

Jehanabad, Bihar:बिहार में 8 सीटों पर विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। मोकामा क्षेत्र इस चुनाव की सबसे चर्चित और हॉट सीट बनकर उभरा है। अल्पसंख्यक कल्याण सह प्रभारी मंत्री मो0 जमा खान ने स्पष्ट किया कि पार्टी और सरकार में सिर्फ शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार के नेता ही अंतिम मोहर लगाते हैं; हम सभी पार्टी के सिपाही हैं और नीतीश कुमार के आदर्शों के अनुरूप चुनाव लड़ेंगे। विपक्ष की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कौन क्या कर रहा है, इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा; समर्थित उम्मीदवार पर disciplined टीम पूरी ताकत से खड़ी रहेगी। एनडीए की जीत पर उनका पूरा भरोसा है; जिन उम्मीदवारों को नीतीश कुमार नामित करेंगे, वे भारी मतों से जीतेंगे。
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के कपासन में पहली साधारण सभा, दशहरा मेले पर चर्चा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विधायक अर्जुन लाल जीनगर मुख्य अतिथि रहे, जबकि पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया गया। इसके बाद दशहरा मेले के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि करीब 80 लाख रुपये की लागत से दशहरा मेला आयोजित होगा, जो दशहरे से पांच दिन तक चलेगा। बैठक के समापन पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए पार्षदों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी。
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में महेंद्रजीत मालवीय के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा क्षेत्र: बासला गांव में कांग्रेस ने आगामी पंचायती राज चुनाव से पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में आयोजित विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सभा के दौरान भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की, कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक नानालाल निनामा, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसभा में उमड़ी भीड़ के बीच महेंद्रजीत सिंह मालवीय का कांग्रेस में बढ़ता राजनीतिक कद भी चर्चा का विषय रहा। वहीं पूर्व जिला प्रमुख रेशम मालवीय ने भारत आदिवासी पार्टी के विधायक और सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें, तब जनता के समर्थन का पता चल जाएगा। सभा को आगामी पंचायती राज चुनाव के लिहाज से कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

बिसाऊ के नाथ आश्रम भूमि बेचान विवाद: ग्रामीणों ने रजिस्ट्री रद्द करने की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ, झुंझुनूं बिसाऊ के टांई गांव में नाथ आश्रम की भूमि के बेचान का मामला कथित अवैध रजिस्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की ग्रामीणों का आरोप- राजस्व रिकॉर्ड में هेरफेर कर भूमि का नाम बदला गया महंत योगी रविनाथ ने मामले में कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की दी चेतावनी झुंझुनूं जिले के बिसाऊ तहसील के टांई गांव स्थित ऐतिहासिक नाथ आश्रम मठ की भूमि के कथित अवैध बेचान का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने संबंधित रजिस्ट्री को रद्द करने और मामले की जांच कराने की मांग की।सेवानिवृत्त एएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टांई गांव में प्राचीन नाथ आश्रम मठ स्थापित है। उनके अनुसार, विक्रम संवत 1824 में शिव मंदिर की भोग व्यवस्था के लिए करीब 1500 बीघा भूमि दान में दी गई थी। इस संबंध में ऐतिहासिक ताम्रपत्र भी मौजूद होने का दावा किया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में कथित रूप से कांट-छांट कर भूमि को वर्तमान में सोमनाथ के नाम दर्ज किया गया। इसके बाद 26 सितंबर को सुगनाराम, निर्मला, सुभिता और जगदीश प्रसाद के पक्ष में विक्रय पत्र निष्पादित किया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि बिना मौका मुआयना और तस्दीक के मंदिर माफी भूमि की रजिस्ट्री किस आधार पर की गई।महंत योगी रविनाथ ने कथित बेचान को गलत बताते हुए कहा कि आश्रम की भूमि को किसी भी सूरत में बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर और राज्य सरकार से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय, कलेक्ट्रेट और सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी moll बाइट 01 : महंत योगी रविनाथ बाइट 02 : राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त एएसपी बाइट 03 : पवन कुमार, तहसीलदार, बिसाऊ
0
0
Report
Advertisement

EOW/ACB ने भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव को नोटिस भेजा; कोयला घोटाला मामला

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग EOW/ACB ने भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव को भेजा नोटिस कोयला घोटाला मामले में देवेंद्र सिंह यादव को बनाया गया है आरोपी नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और 12 का उल्लेख साथ ही IPC की धारा 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 के तहत मामला अपराध क्रमांक 03/2024 में विवेचना के बाद अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की जानकारी विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला रायपुर में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा नोटिस में 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे न्यायालय में उपस्थित रहने को कहा गया EOW/ACB ने न्यायालय में उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश
0
0
Report

गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि,

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow11m ago
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha:- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी, जिला अमरोहा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति स्थल पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वराज के सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें अपने जीवन और जनसेवा में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बापू के विचार आज भी समाज और राजनीति को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। आम आदमी पार्टी बापू के बताए मार्ग पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण: जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर, जिला महासचिव रियाज अहमद, संगठन मंत्री नफीस अहमद जिला मीडिया प्रभारी शावेज़ खान, विधानसभा अध्यक्ष अमरोहा हारिस मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष नौगावां सुरेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष कविता कांत, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ हरशरण सिंह चौहान, रविकांत,आता मंसूरी, जुनैद मलिक, शाबान सैफी आदि लोग मौजूद रहे l
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top