847211
मधुबनी DM ने सुधा का मिल्क पार्लर किया उद्घाटन, रोजगार के अवसर बढ़ेगा
Madhubani, Bihar:मधुबनी के खजौली प्रखंड के मंगती चैक पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने सुधा का होल डे मिल्क पार्लर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुधा के पदाधिकारी विभव विकास सिंह ने डीएम को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। डीएम ने मिल्क पार्लर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि सरकार की सात निश्चय योजना के तहत सभी प्रखंडों में सुधा के मिल्क पार्लर खोले जाएंगे जिससे लोगों को शुद्ध दूध उत्पाद मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CBN ने चित्तौड़गढ़ में 136 किलो डोडा चूरा के साथ कार पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: 136 किलो डोडा चूरा के साथ क्रेटा कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार नशा मुक्त भारत अभियान: चित्तौड़गढ़ में सीबीएन ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर तस्कर को दबोचा कोटा। ''नशा मुक्त भारत अभियान'' के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 136.150 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की है。 गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन कोटा की टीम ने चित्तौड़गढ़ के नेटावल महाराज-ओदुंद मार्ग पर नाकाबंदी की थी। सीकर जा रही संदिग्ध क्रेटा कार को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो तस्कर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। सीबीएन अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पिस्टल व ट्राइका राइफल से चेतावनी फायर किए और 300 मीटर पीछा कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया。 सुरक्षा कारणों से कार को कोटा कार्यालय लाकर तलाशी ली गई, जहां से 7 बोरियों में छिपाकर रखा डोडा चूरा बरामद हुआ। सीबीएन ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
हापुड़ में चौकी खाली, थानेदार शराबी बना!
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ में चौकी खाली, तो शराबी बन गया थानेदार!0
0
Report
दतिया उपचुनाव पर ब्रेकिंग: भाजपा 20 हजार वोटों से जीत का दावा
Datia, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग | दतिया उपचुनाव दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दतिया उपचुनाव 20 हजार वोटों के अंतर से जीतेगी। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि अवधेश नायक के घर पर भाजपा के जो मंत्री पहुंचे थे, वे उनके रिश्तेदार (रिलेटिव) हैं。 बाइट: डॉ. नरोत्तम मिश्रा.0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव: मतदान से पहले कांग्रेस-भाजपा के बीच तेज राजनीतिक तीखा मुकाबला
Datia, Madhya Pradesh:दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस ने भी अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रामनगर कॉलोनी में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की。 बाइट – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस वीओ-2 इस चुनाव में एक नया राजनीतिक समीकरण भी सामने आया है। अब तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए कांग्रेस नेता अवधेश नायक भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मैदान में उतर आए हैं। उनकी सक्रियता को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी के कुछ पूर्व विधायक अभी भी पूरी ताकत के साथ प्रचार करते नजर नहीं आ रहे हैं। बाइट – अवधेश नायक, कांग्रेस नेता वीओ-3 (समापन) दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए अब केवल 12 दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में रिश्वतखोर लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार; एंटी करप्शन का दावा
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम ने डाला डेरा एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गया लेखपाल गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल परमेश को किया गिरफ्तार चकबंदी के नाम पर लेखपाल ले रहा था 20 हजार रिश्वत चरथावल क्षेत्र में रूम लेकर बनाया हुआ था दफ्तर थाना तितावी में मुकदमा लिखवा रही है एंटी करप्शन टीम0
0
Report
दिल्ली के नए कमिश्नर अनुराग कुमार की उपराज्यपाल से अहम मुलाकात
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त कमिश्नर अनुराग कुमार ने आज लोक निवास में दिल्ली के उप-राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की है।0
0
Report
Advertisement
एटा हाईवे पर स्टंटबाज़ी: पुलिस करेगी अब क्या कार्रवाई?
Etah, Uttar Pradesh:एटा में नहीं रुक रहा स्टंटबाजी का दौर, युवकों ने गाड़ियों से हाईवे पर जमकर की स्टंटबाजी, वायरल वीडियो में युवक जान जोखिम में डालकर कर रहे स्टंट, रील बनाने के लिए किया जा रहा स्टंट, पूर्व में भी स्टंट का वीडियो आया सामने लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने नहीं लिया कोई संज्ञान, अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो0
0
Report
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: टोल महंगा, सुविधाएं बेहतर, यात्रा समय घटा
Unnao, Uttar Pradesh:लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से ग्राउंड रिपोर्ट / वाहन स्वामियों ने कहा टोल महंगा लेकिन सुविधा अच्छी एंकर : लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों का सफर कैसा है, क्या यात्रियों से जो वादे किए गए थे वह पूरे हुए यह जानने के लिए जी मीडिया की टीम लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर पहुंची। यहाँ यात्रियों ने बताया कि टोल जरूर महंगा है लेकिन सुविधाएं अच्छी हैं। यात्रियों ने यह भी बताया कि पहले की अपेक्षा अब बहुत कम समय में लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा हो पा रही है। इस दौरान लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे के पेट्रोलिंग टीम से जुड़े हुए अधिकारियों ने भी जी मीडिया की टीम से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया की कोशिश की जा रही है कि यात्रियों और वाहन स्वामियों को अच्छी से अच्छी सेवा दी जाए। टोल के बारे में बताया कि टोल जरूर महंगा है लेकिन सुविधाएं बेहतर दी जा रही हैं। साथी साथ यह भी बताया कि लगभग 13 से 14000 वहान हर 24 घंटे में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से गुजर रहे हैं। यह संख्या अभी और भी बढ़ेगी।0
0
Report
चमोली चोरी मामले में राजेंद्र चौहान को जेल भेजा गया
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र चौहान को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर (चमोली) ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ, हीना कौसर की अदालत में पेश किया गया, जहाँ विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी की जांच एसआईटी द्वारा लगातार जारी है। इस क्रम में मंदिर के अन्य कर्मचारियों से भी एसआईटी द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क गर्भवतियों की जांच और उपचार शुरू
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई जांच प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित जरूरी जांचें की गईं तथा एनीमिया पीड़ित महिलाओं को उपचार उपलब्ध कराया गया। सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हाई रिस्क गर्भवतियों को जरूरत पड़ने पर रेफर, जननी एक्सप्रेस, निःशुल्क सोनोग्राफी व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।0
0
Report
कच्ची शराब के विरोध में दंपति पर सरियों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:कच्ची शराब का विरोध पड़ा भारी, दंपति पर सरियों से जानलेवा हमला अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के गांव बहाला में कच्ची शराब बेचने का विरोध करने पर एक दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बहाला निवासी प्रवीण जाटव शुक्रवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल होने पर पास के खंभे की लाइट ठीक करने गया था। इसी दौरान पड़ोसी बिट्टू कथित रूप से कच्ची शराब बेचता मिला। प्रवीण ने जब उसे शराब बेचने से रोका तो आरोपी ने अपने बेटे चीकू और अन्य परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर प्रवीण पर सरियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी मानबाई को भी नहीं बख्शा गया, हमले में उसका हाथ टूट गया。 घायल दंपति को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित प्रवीण का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गांव में अवैध शराब बेच रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई。 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी में आधे घंटे अंधेरा: बैकअप इनवर्टर पर उठे सवाल
Munger, Bihar:मुंगेर: जिले के मॉडल सदर अस्पताल की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत का एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो गुरुवार रात उस समय का है जब इमरजेंसी वार्ड करीब आधे घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा. रात लगभग 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से डॉक्टरों को मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर मरीजों का इलाज करना पड़ा. अंधेरे के कारण गंभीर मरीजों की जांच, दवा लिखने और इलाज में कठिनाई हुई. बिजली नहीं रहने से ऑक्सीजन सपोर्ट भी प्रभावित रहा , जिससे मरीजों और उनके परिजनों में अफरातफरी का माहौल बन गया. वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन मोबाइल की रोशनी में अपने मरीजों की देखभाल करते और हाथ से पंखा झलते नजर आए. इमरजेंसी वार्ड में उस समय कई गंभीर मरीज भर्ती थे, जिनमें महिला मरीज भी शामिल थीं. कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, लेकिन बिजली कटते ही ऑक्सीजन की आपूर्ति भी बाधित हो गई. डॉक्टर अपने चैंबर में अंधेरे के बीच मोबाइल की फ्लैशलाइट की मदद से मरीजों का प्रिस्क्रिप्शन लिखते रहे. जीएनएम के छात्र भी मोबाइल की रोशनी दिखाकर डॉक्टरों की मदद करते रहे. पूरे वार्ड में ऐसा माहौल था कि हर व्यक्ति अपने मोबाइल की टॉर्च के सहारे व्यवस्था संभालने की कोशिश कर रहा था. सबसे गंभीर सवाल यह है कि अस्पताल के नए भवन में आपातकालीन बिजली व्यवस्था के लिए बीएमसीआईएल की ओर से इनवर्टर उपलब्ध कराया जा चुका है, लेकिन करीब दो वर्षों से उसका कनेक्शन नहीं किया गया है. नतीजा यह है कि बिजली कटते ही इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवा भी पूरी तरह प्रभावित हो जाती है. यदि बैकअप व्यवस्था समय पर चालू होती तो मरीजों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. बेलन बाजार निवासी राघव कुमार, जो अपने परिजन के साथ अस्पताल में मौजूद थे, ने बताया कि बिजली करीब आधे घंटे तक गुल रही. उन्होंने कहा कि इस दौरान अस्पताल अधीक्षक को कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. उनका कहना था कि यदि इसी दौरान किसी गंभीर मरीज की जान चली जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता. मॉडल अस्पताल कहलाने वाले संस्थान में इस तरह की व्यवस्था चिंता का विषय है. बाइट : राघव कुमार मरीज के परिजन हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसंडो गांव से अपनी मां मनोरमा देवी को इलाज के लिए लेकर आए परिजनों ने बताया कि मरीज की हालत पहले से गंभीर थी और ऊपर से बिजली नहीं रहने के कारण परेशानी और बढ़ गई. उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज को देख रहे थे. यदि बिजली जल्द नहीं आती तो मजबूरी में मरीज को निजी अस्पताल ले जाना पड़ता. उनका कहना था कि मरीज का रक्तचाप बढ़ा हुआ था और पूरा परिवार चिंता में था. रात्रि ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. राजीव रोशन ने बताया कि बिजली नहीं रहने से इलाज करने में काफी दिक्कत हुई. अंधेरे के कारण मरीजों की सही तरीके से जांच नहीं हो पा रही थी. मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर मरीजों को देखना पड़ा और उसी रोशनी में दवा लिखनी पड़ी. उन्होंने बताया कि बिजली बाधित रहने के दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट भी प्रभावित हुआ और करीब 45 मिनट तक स्वास्थ्यकर्मियों को कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ा. गुरुवार रात मॉडल सदर अस्पताल में सामने आई तस्वीर ने जमीनी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. इमरजेंसी जैसी संवेदनशील सेवा में आधे घंटे तक अंधेरा छाया रहा, मरीज और परिजन भगवान भरोसे रहे और मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी देखी गई. करोड़ों रुपये की लागत से बने मॉडल अस्पताल में यदि आपातकालीन बिजली की बैकअप व्यवस्था भी समय पर चालू नहीं हो पाती है, तो यह केवल तकनीकी लापरवाही नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे की बाइट ने हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे की बाइट भी है0
0
Report
किशोर पाटील का उद्धव ठाकरे पर तंज: रामरक्षा आंदोलन राजकारण सिर्फ़ है
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव पाचोरा Ancr : रामरक्षा आंदोलनाच्या मुद्द्यावर शिवसेना शिंदे गटाचे आमदार किशोर पाटील यांनी उद्धव ठाकरे यांच्यावर जोरदार टीका केली. बाळासाहेब ठाकरे यांच्या हिंदुत्वाच्या विचारांपासून उद्धव ठाकरे दूर गेले असून काँग्रेससोबत युती करणाऱ्यांना रामरक्षा आंदोलन करण्याचा नैतिक अधिकार नसल्याचा घणाघात त्यांनी केला. रामरक्षा आंदोलन हा केवळ राजकीय स्टंट असून महाराष्ट्रातील जनता अशा राजकारणाला बळी पडणार नसल्याचा दावाही त्यांनी केला. यावेळी सोनम वांगचुक प्रकरणावर बोलताना पाटील म्हणाले की, 20 दिवसांच्या उपोषणामुळे त्यांच्या प्रकृतीची काळजी म्हणून प्रशासनाने त्यांना रुग्णालयात दाखल केले असावे. आंदोलन चिरडल्याचा विरोधकांचा आरोप योग्य नसून विरोधक या मुद्द्यावर केवळ राजकारण करत आहेत, अशी टीका त्यांनी केली. तसेच उद्धव ठाकरे आणि राज ठाकरे यांचा पाठिंबा हा सहानुभूती मिळवण्याचा प्रयत्न असून त्यातून कोणताही राजकीय फायदा होणार नसल्याचेही त्यांनी म्हटले. बाईट_ किशोर पाटील शिंदे गटाचे आमदार पाचोरा.0
0
Report
सरोना में विद्युत तार चोरी: मुख्य आरोपी शब्बीर फरार, 3.5 लाख के तार बरामद
Kanker, Chhattisgarh:18 किलोमीटर दूर सरोना में विद्युत लाइन बिछाने के लिए रखी गई तार की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले के मास्टर माइंड की तलाश जारी है। आरोपियों ने चोरी के तार को घर की दीवार में चुनवा दिया था। जब एक आरोपी पकड़ में आया तो उसकी निशानदेही में चोरी का सामान बरामद कर लिया गया, जिसकी कीमत करीब साढ़े 3 लाख बताई जा रही है, मुख्य आरोपी शब्बीर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दरअसल विद्युत लाइन निर्माण कार्य के लिए मालगांव एवं बरकई गांव के मध्य सड़क किनारे एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार ठेकेदार के द्वारा रखा गया था; अगले दिन कर्मचारी काम के लिए पहुंचे तो तार गायब थी। सरोना थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी शुभम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कांकेर निवासी शब्बीर के साथ चोरी की बात कबूली। तार को शब्बीर के घर में सीढ़ी के नीचे दीवार बनाकर छुपा दिया गया था; दबिश देकर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। घटना का मुख्य आरोपी शब्बीर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
