847211
मधुबनी के लदनियां थाना ने पिस्टल के साथ तीन अपराधी को किया गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नेपाल सीमावर्ती इलाके में पिस्टल के साथ तीन अपराधी को लदनियां थाना ने किया गिरफ्तार। अपराध की योजना बनाते तीनो युवक को पुलिस ने दबोचा। बताया जा रहा है कि धाराए अपराधी क्षेत्र में किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लदनियां बाजार मे कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं और किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को दबोच लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बच्चों पर ध्यान न देने से क्या होता है? चौंकाने वाला सच
Noida, Uttar Pradesh:That's what happens when you don't watch the kids0
0
Report
रतलाम के सैलाना में मंदिर चोरी: 24 घंटे में तीन गिरफ्तार, नाबालिग शामिल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन मां कालिका माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी सैलाना और सरवन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना 10 मई की सुबह सामने आई, जब मंदिर के पुजारी नवनीत शर्मा रोजाना की तरह मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर मंदिर के भीतर घुस चुके थे और दानपात्र को रेलिंग से तोड़ भी दिया था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उसका ताला नहीं तोड़ पाए। नकदी हाथ नहीं लगने से झुंझलाए चोर मंदिर से आरती में उपयोग होने वाला साउंड सिस्टम और पानी की मोटर चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपलोदा फंटा सैलाना-रतलाम बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश मईड़ा उम्र 25 वर्ष निवासी मकोड़िया रूण्डा थाना सरवन और विजय मईड़ा उम्र 22 वर्ष निवासी नवलखा सैलाना के रूप में हुई। वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया शार्प प्लस कंपनी का विद्युत टिल्लू पंप और Ahuja कंपनी का एम्पलीफायर साउंड सिस्टम बरामद कर लिया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। धार्मिक स्थल पर हुई चोरी का इतनी जल्दी खुलासा होने से स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। अब पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है। रतलाम0
0
Report
शहडोल जिले में अवैध कोयला खदानों का बड़ा खुलासा, पुलिस ने लाखों का माल जब्त किया
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले में ब्लैक डायमंड यानी कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आदिवासी अंचल के जंगलों और सुनसान इलाकों में धरती के नीचे गुफानुमा खदानें बनाकर कोयला निकाला जा रहा था, बुढार पुलिस ने जमुनिहा नाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपए का अवैध कोयला, एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस की दबिश पड़ते ही मौके पर मौजूद कारोबारी फरार हो गए। बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर जमुनिहा नाला में लंबे समय से अवैध उत्खनन और कोयला परिवहन का खेल चल रहा था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में अवैध कोयला मिला, पुलिस ने उत्खनन में इस्तेमाल हो रही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर वाहन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय कोल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में दंगल कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा, आपस में भिड़े पहलवानों के बीच दे-दनादन, वीडियो वायरल
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र स्थित डीएन कॉलेज में आयोजित महा दंगल उस समय हंगामे में बदल गया, जब दो पहलवानों के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि मुकाबले के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के समर्थकों ने दूसरे पहलवान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दंगल स्थल पर अचानक हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद कुश्ती मुकाबले के फैसले को लेकर हुआ। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
चिकन पर हमला: घटना की खबर
Noida, Uttar Pradesh:The chicken attacked0
0
Report
नजीबाबाद चौक बाजार में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर ---शॉर्ट सर्किट के चलते कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग। आग लगने की सूचना से इलाके मे मचा ह्ड़कंप। सूचना पर मोके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।कपड़े की मार्केट मे आग लगने से दुकान स्वामियों में मचा हड़कंप। आग लगने की वारदात हो सकता था बहुत बड़ा हादसा।दुकान स्वामी को लाखो रुपए के नुकसान की आशंका।नजीबाबाद शहर के चौक बाजार का मामला।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा के सिरसा मनिहार में जमीनी विवाद चलते दबंगों ने कब्जा प्रयास किया
Amroha, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा मनिहार में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते दबंग लोग देवराज सिंह के खेत पर कब्जा करने के लिए पहुंच गए। देवराज सिंह का आरोप है कि उनके हाथों में लाठी डंडे और हथियार थे; मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद देवराज सिंह ने वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने हाथ से डंडे फेंक दिए। इस पूरे मामले में दबंग के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस को लिखित में शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ की मांग की है। बाइट: देवराज सिंह, पीड़ित किसान। रिपोर्ट: विनीत अग्रवाल, अमरोहा0
0
Report
प्रयागराज: पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लौटते ही ग्रामीणों ने पुलिस से धक्का-मुक्की
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज हिमांशु पासी के अंतिम संस्कार से पहले हुआ जमकर हंगामा, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने की अभद्रता, शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय ग्रामीणों ने की अभद्रता, पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने जमकर धक्कामुक्की भी की, सोमवार की शाम को अंतिम संस्कार के दौरान हुआ हंगामा, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की का वीडियो भी आया सामने, वीडियो में पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोंकझोंक और धक्का मुक्की देखी जा सकती है, शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पुलिस से ग्रामीण धक्का मुक्की करते देखे जा रहें हैं, रविवार को दोपहर में हिमांशु सरोज की होलागढ़ इलाके में गोली मारकर हत्या की गई थी, हत्या के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, सोमवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण उग्र हो गए, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोंकझोंक और धक्का मुक्की होने लगी, हालांकि समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और शव का सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया।0
0
Report
बेरुई ग्राम में शादी समारोह के दौरान दबंगों का हमला, पांच घायल
Chapra, Bihar:ANCHOR : बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव में एक शादी समारोह के दौरान मटकोर कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। छेड़खानी का विरोध और छेड़खानी के विवाद को लेकर दबंगों ने शादी वाले घर पर हमला बोल दिया। घटना में महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शादी समारोह में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि बिहारी मांझी की पुत्री शिल्पी कुमारी की शादी को लेकर गांव में मटकोर का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनकी भागनी मटकोरा में शामिल होने आई उक्त युवती के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस समय ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि देर रात जब मटकोर पूजा चल रही थी और लोग हल्दी चढ़ाने में व्यस्त थे, तभी कुछ दबंग रास्ते में शादी के टेंपू को रोककर मारपीट करने लगे और गाड़ी की चाभी छीन ली। इसके बाद करीब 10 से 15 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने शादी वाले घर के द्वार पर चढ़कर हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। महिलाओं और रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा गया। इस दौरान कुर्सियां, जयमाला स्टेज समेत कई सामान तोड़ दिए गए और गहने छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में राजिंदर मांझी (55 वर्ष), महेंद्र मांझी (50 वर्ष), रोशनी देवी (27 वर्ष), सुगी देवी (25 वर्ष) एवं बिहारी मांझी (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शादी वाले परिवार में घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में पुलिस मुठभेड़ में अपहरण और हत्या के मामले में 25,000 ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अपराधी पुलिस
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज में पुलिस मुठभेड़ में अपहरण और हत्या के मामले में 25,000 ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अपराधी पुलिस मुठभेड में घायल* पुलिस के मुताबिक वादिनी संगीता देवी पत्नी राहुल निवासी ग्राम पंथरा थाना छिबरामऊ जनपद ने अभियुक्त 1.विजेन्द्र कुमार पुत्र नन्दराम निवासी घिलोई थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज 02.विवेक पुत्र राकेश बंजारा 03. आदेश पुत्र दशरथ निवासीगण खैराबाद थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रूखाबाद 04.सागर उर्फ धर्मवीर पुत्र रघुवीर निवासी मनिकापुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज के विरूद्ध अपहरण करने के सम्बन्ध में थाना छिबरामऊ पर पंजीकृत कराया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 16.10.2022 को राहुल उपरोक्त का शव बरामद हुआ था जिसके उपरांत अभियोग में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त 1.विजेन्द्र 2. विवेक उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अभियुक्त सागर उपरोक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्त सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा उपरोक्त एक 25,000 ईनामिया, हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध लूट, हत्या तथा गैंगेस्टर सहित 10 अभियोग पंजीकृत है। मुखबिर खास की सूचना पर आज सुबह 12 मई को फर्रुखाबाद रोड पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा को रोकने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें एसओजी व थाना छिबरामऊ पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें उपरोक्त अभियुक्त घायल हो गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्त सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा उपरोक्त को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा पुत्र रघुवीर निवासी मनिकापुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज उम्र करीब 31 वर्ष *बाइट - विनोद कुमार - एसपी कन्नौज*0
0
Report
देहरा-धौलाणा में दंगा: दुकानें टूटीं, पत्थरबाजी की शिकायत, धारा 144 लागू
Hapur, Uttar Pradesh:हालाँकि बहुत से दुकानदारों के दुकान को तोड़ दिया गया। गाड़ियों को नुक़सान पहुँचा है देहरा इलाक़े के 1 मोहल्ले में जहाँ हिंदू मुस्लिम दोनों एक साथ रहते हैं वहाँ प्रजापति समाज के व्यक्ति के मुताबिक़ उन्होंने अपनी 80 साल की उम्र में कभी इस तरह का दंगा नहीं देखा था। उनकी पत्नी माया देवी भी इस बात से इत्तेफ़ाक़ रखती है। वहीं मुस्लिम समुदाय के अफजाल अकरम और कई महिलाओं की शिकायत है कि दंगाई पत्थरबाज़ी करके इस इलाक़े में छिप गए। फ़िलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है रूट मार्च से जारी है धारा 144 लागू है दुकान खोलने की इजाज़त नहीं है इलाक़े में कुछ कुछ कर्फ्यू जैसी स्थिति है लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि स्थिति सामान्य है। देहरा और धौलाना से दंगाग्रस्त इलाकों से वॉक थ्रू पुलिस का रूट मार्च हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों से मुस्लिम महिलाओं से M दो महिलाओं से इंदू पुरुषों से मुस्लिम पुरुषों से बातचीत लोगों से बाइट रूट मार्च का वॉक थ्रू समाजवादी पार्टी के लोगों की बाइट, पुलिस ने धौलाना जाने से रोका0
0
Report
देहरा बवाल के बाद यूपी पुलिस का रूट मार्च जारी, शांति बहाल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस हापुड़ के देहरा में हुए बवाल के बाद से लगातार रूट march कर रही है दो डिप्टी SP और अलग अलग थानों की फ़ोर्स के साथ UP पुलिस गश्त लगा रही है. आस पास के इलाकों में रूट मार्च के ज़रिये शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ धौलाना हिंसा: 5000 से भीड़ के खिलाफ police की लापरवाही पर उठे सवाल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के धौलाना में भड़की हिंसा के पीछे पुलिस की लापरवाही की बात भी कही जा रही है बहुत से लोगों का कहना है कि 5 हज़ार से ज़्यादा की भीड़ को संभालने के लिए सिर्फ़ एक दर्जन पुलिस वाले ही मौजूद थे जिसकी वजह से जब हिंसा भड़की तो बाहर से फ़ोर्स बुलानी पड़ी नहीं तो मामला आगे नहीं बढ़ता0
0
Report
देहरा में महा पर्व के बाद मुस्लिम-हिन्दू विवाद, चार घायल
Hapur, Uttar Pradesh:धौलानाऔर देहरा इलाक़े में एक मामूली विधा विवाद के बाद मामला बढ़ता गया देहरा के महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही थी क़रीब 4-5 हज़ार लोग जुलूस लेकर जुटे थे इसी बीच कार्यक्रम के बाद उठो कहा और कोल्ड्रिंक लेने बार दो युवकों के बीच ये तू तू मैं मैं हो गई एक युवक मुस्लिम समुदाय का था एक हिंदू समुदाय का उसके बाद मामला गाली गलौज तक पहुँच गया थोड़ी देर में दो तीन पता रफ़्तार चले जिसके बाद हिंसा भड़क गई इस पूरे घटना क्रम में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि हिंदू पक्ष ने कार्यक्रम के दौरान तुमने कुछ टिप्पणी की थी जिसके बाद हिंसा भड़की जबकि इन 2 पक्ष का कहना है कि वह कार्यक्रम पर के आराम से जा रहे थे और पत्थरबाज़ी शुरू हो गई जबकि पुलिस का कहना है कि कुछ सामान कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद कुछ सामान ख़रीदने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ और पहले 2 तीन पर तक चले फिर उसके बाद प्राप्त चलने लगे0
0
Report
दानापुर जीआरपी ने नाबालिग नर्सिंग छात्रा दुष्कर्म मामले के तीसरे आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार
Danapur, Bihar:दानापुर जीआरपी ने विजयवाड़ा से पटना पहुंची नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले मामले में पवन और विकास को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। दानापुर जीआरपी डीएसपी कंचन राज ने बताया कि नाबालिग छात्रा विजयवाड़ा से पटना जंक्शन पहुंची थी और वहां से अपने गांव जाने वाली थी। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन खो गया। आरोप है कि विकास, पवन और अरविंद ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ फोर व्हीलर में बैठा लिया और पटना के विभिन्न इलाकों में घुमाते रहे। बाद में बाढ़ इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी विकास उसे दानापुर स्टेशन लेकर पहुंचा था। वहां छात्रा ने उसी के साथ जाने की बात कही, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने विकास को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान पवन को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि अरविंद फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। अब अरविंद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
