icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शामली के समा अस्पताल में नवजात मौत पर परिजन हंगामा, जांच शुरू

Shamli, Uttar Pradesh:शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला के बाईपास मार्ग स्थित समा अस्पताल में उपचार के दौरान तीन दिन के नवजात की मौत हो गई. नवजात की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए अस्पताल संचालक व चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह कहा गया कि निजी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक और मासूम की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया. कस्बे की नई बस्ती निवासी वसीम और उसकी पत्नी बुसरा ने बताया कि उन्होंने तीन दिन के नवजात को उपचार के लिए भर्ती कराया था. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में नवजात को करीब तीन दिन तक भर्ती रखा गया. इस दौरान जब परिजनों ने नवजात को देखने का प्रयास किया तो उन्हें उसे देखने नहीं दिया गया. गुरुवार देर शाम को अस्पताल की ओर से नवजात की मौत की जानकारी दी गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल का स्टाफ वहां से चला गया. इसके बाद पीड़ित परिवार ने कांधला थाने पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

महाकाल की भस्म आरती में नितिन नबीन की शिवभakti, देश के लिए प्रार्थना

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की भस्म आरती में शिवभक्ति में लीन दिखे नितिन नबीन, देश और पीएम मोदी के लिए की प्रार्थना नंदी हॉल में हाथ जोड़कर बैठे रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरती के बाद बोले- बाबा महाकाल पूरे विश्व का ध्यान रखते हैं उज्जैन में आज शुक्रवार तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। भस्म आरती के दौरान नितिन नबीन पूरी तरह शिवभक्ति में डूबे नजर आए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल का ध्यान किया और आरती के दौरान श्रद्धालुओं के साथ तालियां बजाकर भक्ति में सहभागिता की। भस्म आरती का माहौल जैसे-जैसे भक्तिमय होता गया, नितिन नबीन भी महाकाल के जाप में लीन नजर आए। उन्होंने पूरे समय श्रद्धा के साथ आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने उज्जैन आने और बाबा महाकाल के दर्शन करने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि यह बाबा महाकाल की पवित्र नगरी है और पहली बार यहां आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल पूरे विश्व का ध्यान रखते हैं। नितिन नबीन ने बताया कि उन्होंने बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी प्रार्थना की है। बाइट -नितिन नबीन अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

हाड़ौती की चार नगरपालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए 21 सितंबर को मतदान

Kota, Rajasthan:हाड़ौती की 4 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद की स्थिति साफ, 21 को मतदान रामगंजमंडी, सांगोद और सुल्तानपुर में भाजपा मजबूत; इटावा में निर्दलीय तय करेंगे चेयरमैन जिले की चार नगरपालिकाओं (रामगंजमंडी, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा) में नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चेयरमैन पद के प्रत्याशी की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। बोर्ड गठन की तेज होती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच अब 21 सितम्बर को मतदान कराया जाएगा। रामगंजमंडी, सांगोद और सुल्तानपुर में भाजपा मजबूत स्थिति में दिख रही है। 40 वार्डों वाली रामगंजमंडी में 24 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत वाली भाजपा से नरेंद्र काला और कांग्रेस से पवन बाबेल मैदान में हैं। सांगोद में 20 सीटें जीतने वाली भाजपा को 4 निर्दलीयों का भी समर्थन मिल चुका है, जहां मुकाबला चंद्रप्रकाश सोनी (भाजपा) और बृजमोहन रायगढ़ (कांग्रेस) के बीच है। सुल्तानपुर में 13 सीटों वाली भाजपा की अनिता कुमारी का सामना कांग्रेस के मुकेश उदयराज से होगा। दूसरी ओर, 35 वार्डों वाली इটावा नगरपालिका में मुकाबला सबसे रोमांचक बना हुआ है। यहां कांग्रेस को 16 और भाजपा को 14 सीटें मिली हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण 5 निर्दलीय पार्षद ही बोर्ड की चाबी तय करेंगे। इटावा में भाजपा की निर्मला नागर और कांग्रेस की निकिता पारेता आमने-सामने हैं।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में बुजुर्ग महिला हत्या: चोर ने पीट-पीट कर मौत दी, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर चोर ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मार डाला पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम मौत के बाद FIR और आरोपी गिरफ्तार कानपुर चौबेपुर के शांतिनगर मोहल्ले में चोरी की नीयत से घुसे बदमाश ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद चौबेपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और मामले में रिपोर्ट दर्ज लिया। इसके साथ ही गुरुवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने बताया कि शातिर पड़ोसी युवक ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। 65 साल की बुजुर्ग को मरणासन्न करने के बाद आलमारी में रखा जेवरात और कैश भरा बैग लेकर भाग निकला।
0
0
Report

बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow9m ago
Gonda, Uttar Pradesh:बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित गोंडा। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रघुकुल विद्यापीठ ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के 38 खिलाड़ी सफल रहे। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंडल व दीपक जलाकर स्वच्छता एकता देश सेवा का संकल्प लिया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना शुक्ला ने सफल खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डा.प्रत्यूष राज ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाला निरंतर प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसी मेहनत और प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप गोंडा के खिलाड़ी प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को नियमित एवं अनुशासित प्रशिक्षण के साथ कठोर मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास करने की सीख दी, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समारोह में सभी सफल खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सफल होने वाले खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में खुशी मिश्रा, आरोही कश्यप,तेजस्विनी मौर्य, अलशिफा, दिलावर वर्मा, हरीश गौतम, शुभंकर श्रीवास्तव, पार्थ अग्रवाल, सात्विक श्रीवास्तव, आर्यन मल, आयूष वर्मा,कार्तिक सिंह, शुभांश श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, रुद्रांश जोशी, अभिनंदन सिंह, अपर्णा पांडेय एवं दक्ष चौधरी सफल रहे। ग्रीन बेल्ट में अक्षांश सिंह, विशेष प्रताप सिंह, दर्श श्रीवास्तव, रियांशी सिंह, अथर्व सिंह, स्वास्तिक अवस्थी, रुद्र सिंह, आराध्या सिंह , ऋषिता घोष एवं विधि सिंह सफल रहे। ब्लू बेल्ट में आदित्य आनंद आर्य, अभय आनंद आर्य, सारांश, अक्षित मिश्रा, अक्षिता मिश्रा, जाह्नवी मिश्रा एवं विवान सिंह सफल रहे। रेड बेल्ट में ऐश्वर्या शुक्ला व अदम्य शुक्ला सफल रहे । रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक सुमित भूषण, निशांत श्रीवास्तव,अनूप जायसवानी ने सभी सफल खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

कोटा नगर निगम: भाजपा 57 सीटों के साथ मेयर चुनाव के करीब

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम: पुनर्मतदान के नतीजे घोषित, भाजपा 57 सीटों के साथ मजबूत; 25 सितंबर को मिलेगा नया मेयर प्रहलाद गुंजल के वार्ड में हारी कांग्रेस, अनंत चतुर्दशी के दिन होगा महापौर का चुनाव, उपमहापौर को लेकर अटकलें तेज कोटा। नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम खराबी के बाद हुए पुनर्मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दो वार्डों में भाजपा और एक में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वार्ड 11 से कांग्रेस की कमलेश कुमारी (537 वोट), वार्ड 44 से भाजपा के प्रेम सिंह गौड़ (71 वोट) और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के वार्ड 87 से भाजपा की पुष्पा चौधरी (305 वोट) विजयी रहीं। इसके साथ ही 100 वार्डों वाले बोर्ड में अब भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और 4 निर्दलीय पार्षद हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है: 18 सितंबर: लोक सूचना जारी। 19 सितंबर: दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल। 21-22 सितंबर: जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन। 25 सितंबर: सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान और फिर नतीजे (इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी है)। 26 सितंबर: उपमहापौर पद का चुनाव और परिणाम। उपमहापौर के लिए पार्षद विवेक राजवंशी सबसे बड़े दावेदार स्पष्ट बहुमत के बाद भाजपा में उपमहापौर पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। राजवंशी द्वारा बनाए गए सुपर 57 बीजेपी एनएनके व्हाट्सएप ग्रुप के बाद से सियासी कयासबाजी तेज हो गई है।
0
0
Report

उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज़, दीयों से गंगा घाट जगमग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद में 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य आगाज गंगोत्री , यमुनोत्री सहित गंगा भागीरथी नदी में प्रज्वलित हुए हजारों 'आशीर्वाद दीये उत्तरकाशी एंकर - उत्तरकाशी जनपद में'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज हो गया है।जनपद में गंगोत्री , यमुनोत्री सहित जनपद मुख्यालय गंगा भागीरथी नदी के किनारे भक्ति एवं जन-भागीदारी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। और हजारों 'आशीर्वाद के दीये जलाए गए दीप प्रज्वलन समारोह के दौरान गंगा घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास से सराबोर हो गया।'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के अंतर्गत गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों सहित जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और कार्यालयों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने माँ गंगा की आरती कर एवं दीये जलाकर जन सेवा का संकल्प लिया। 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य जन-सेवा,जनपद के प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के जावरा में MD ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 67 ग्राम बरामद

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के जावरा क्षेत्र में एक बार फिर एमडी ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ईदगाह रोड पर ईदगाह के सामने एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 67 ग्राम एमडी बरामद हुई। बरामद एमडी की कीमत करीब 6 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ करीब 7 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की और दानिश, निवासी धार जिले के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी अरबाज खरगोन जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं फरार आरोपी वासिम जावरा का निवासी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी
0
0
Report

दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव: 1.51 लाख छात्रों के लिए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित

Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में 1.51 लाख से अधिक छात्र अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नॉर्थ कैंपस में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है。 सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे नॉर्थ कैंपस को 5 जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी ACP स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि हर सेक्टर की निगरानी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी करेंगे。 पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है。
0
0
Report

गहलोत के निशाने पर डोटासरा, निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर गहलोत के सवाल, क्या बिना नाम लिए डोटासरा पर साधा निशाना? बोले PCC प्रोग्राम बनाती, सभी नेता प्रचार में उतरते, BJP के रोड शो का जवाब रोड शो से देते तो नतीजे बेहतर हो सकते थे गहलोत के बयान से कांग्रेस के भीतर रणनीति को लेकर उठे सवाल राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अब पार्टी की रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार और संगठन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की ओर से बेहतर प्लानिंग की जाती और सभी नेता एकजुट होकर प्रचार में उतरते, तो कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत सकती थी। गहलोत के इस बयान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों पर अप्रत्यक्ष सवाल के तौर पर भी देखा जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं के आक्रामक चुनाव प्रचार के मुकाबले कांग्रेस को भी अपनी रणनीति बनानी चाहिए थी। अगर PCC कोई प्रोग्राम बनाती, प्रचार के लिए सब नेता जाते, रोड शो का जवाब रोड शो से हम देते, प्लानिंग और बेहतर होती तो मेरा मानना था कि जो माहौल सरकार के खिलाफ था, उसके अच्छे नतीजे आ सकते थे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top