icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शराब पार्टी में मौत, ग्रामीणों ने पुलिस पर बदनामी का आरोप लगाकर थाने घेरा

Barh, Bihar:शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना गांव में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। बाइट कुंदन कुमार, ग्रामीण एसपी, पटना स्थानीय ग्रामीण
0
0
Report

नालंदा में बुलडोजर का एक्शन: अतिक्रमण हटाने के साथ नगर निगम की सख्त कार्रवाई

Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहारशरीफ में नगर निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। रामचंद्रपुर और देवीसराय इलाके में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कई अस्थायी ढांचे और सामान हटाए गए, जबकि कई नियम तोड़ने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान कुछ जगहों पर दुकानदारों और निगमकर्मियों के बीच हॉट टॉक भी हुई। पूरे दिन बाबा का बुलडोजर बिहार शरीफ के नगरनिगम क्षेत्र में जमकर गरजा। उपनगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि एक अभियान के तहत लगातार इलाके में अतिक्रमण अभियान हटाया जा रहा है। कुछ दुकानदार नगरनिगम के नियम की अनदेखी कर अतिक्रमण कर रहे है जिनके ऊपर आज करवाई कि गई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी पॉश इलाके है जहां अतिक्रमण किया गया है उसे भी हटाया जाएगा। अतिक्रमण से पूर्व माइकिंग के सहारे सूचना दिया जाएगा। वही दुकानदारों ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि निगम टैक्स तो लेता है, लेकिन सुविधाएं पर्याप्त नहीं मिलतीं। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी रही और स्थिति नियंत्रण में रही। बाइट:शम्स रजा उपनगर आयुक्त बाइट:स्थानीय दुकानदार ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
0
Report
Advertisement

जालौन में बदमाश अरमान खान के खिलाफ मुठभेड़, मंगलसूत्र बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस और बदमाश अरमान खान के बीच हुई मुठभेड़, रक्षाबंधन पर महिला से छिनैती करने वाले चैन स्नैचर बदमाश अरमान से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था बदमाश, पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहा और कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, बदमाश के कब्जे से छीना हुआ मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल बाइक हुई बरामद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में फैक्ट्री एरिया इलाके में हुई मुठभेड़।
0
0
Report

शिवहर में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या: SIT ने किया नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण शिवहर जिले में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहाँ गांव में 22 अगस्त 2026 को कमोद साह नामक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। यह हत्या प्रेम प्रसंग मामले में हुई थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर SIT का गठन किया गया था। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और DIU की टीमों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और SIT ने इस हत्याकांड में शामिल एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन साह उर्फ क्रिजन साह के रूप में हुई है पुलिस इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

जालौन में मुठभेड़: बदमाश गोली लगने से घायल, मंगलसूत्र और बाइक बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, रक्षाबंधन पर महिला से छिनैती करने वाले बदमाश से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था बदमाश, पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहा और कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, बदमाश के कब्जे से छीना हुआ मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल बाइक हुई बरामद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में फैक्ट्री एरिया इलाके में हुई मुठभेड़。
0
0
Report
Advertisement

बरगवां में अवैध कबाड़ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी ट्रक जब्त

Singrauli, Madhya Pradesh:बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई... अवैध कबाड़ से भरा मिनी ट्रक पकड़ा... 8 लाख का मिनी ट्रक जब्त... 20 हजार रुपये का कबाड़ बरामद... गोरवी से सीधी जा रहा था मिनी ट्रक... दस्तावेज नहीं दिखा सका वाहन चालक... पुलिस ने वाहन और कबाड़ किया जब्त... अवैध कबाड़ से भरा मिनी ट्रक पकड़ा, 8 लाख का वाहन जब्त... बरगवां के बरगवां में पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोरवी की ओर से मिनी ट्रक क्रमांक MP 53 GA 3061 में कबाड़ भरकर बरगवां के रास्ते सीधी ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बरगवां में घेराबंदी कर मिनी ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में पुराने कूलर, खराब साइकिलें, लोहे की चादर, प्लेट, पाइप, सरिया, बीयर के डिब्बे, लोहे की तगाड़ी, टीन और सिल्वर तार सहित अन्य कबाड़ मिला। पुलिस ने वाहन चालक लवकुश कोल, उम्र 40 वर्ष, निवासी चंदवाही, थाना बहरी, जिला सीधी से कबाड़ से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये कीमत का कबाड़ और करीब 8 लाख रुपये कीमत का मिनी ट्रक जब्त कर लिया। मामले में थाना बरगवां में इस्तगासा क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 106 बीएनएसएस में कार्रवाई कर जांच शुरू की गई है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की मौत: दहेज के लिए ससुराल पर हत्या का आरोप

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला से 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी चंद्र प्रकाश ने करीब एक साल पहले अपनी बेटी रचना की शादी द्वारका सिटी कॉलोनी निवासी आकाश से की थी। परिजनों का कहना है कि शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रचना को कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को रचना की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उसे छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट कैपिटल एथेना में बंद फ्लैट से लाखों के गहने चोरी

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसायटी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद फ्लैट से लाखों रुपये के गहने और 60 हजार रुपये कैश चोरी हो गए। चोर किचन की खिडकी तोड़कर फ्लैट में घुसे थे। इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है。 बिसरख थाना क्षेत्र की कैपिटल एथेना सोसायटी के टावर नंबर छह में फ्लैट नंबर 702 में मनुज पुरी अपनी पत्नी नेहा और बच्चों के साथ रहते हैं। मनुज सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रक्षाबंधन पर उनकी पत्नी दिल्ली स्थित अपने मायके गई थीं। मंगलवार को मनुज ड्यूटी के बाद पत्नी को लेने दिल्ली चले गए थे。 इसी दौरान चोरों ने उनके बंद फ्लैट को निशाना बनाया। शाम करीब सात बजे मनुज पत्नी के साथ सोसायटी पहुंचे। उन्होंने देखा कि फ्लैट का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने और 60 हजार रुपये कैश गायब हैं। चोर फ्लैट में रखा कुछ और कीमती सामान भी ले गए। चोर सीढ़ियों के पास बनी किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे。 घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर किस रास्ते से सोसायटी में घुसे और वारदात के बाद किस तरफ भागे。 बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर दौरे में हंसराज विश्वकर्मा का विपक्ष पर बड़ा हमला

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में हंसराज विश्वकर्मा का विपक्ष पर वार! अखिलेश से लेकर राहुल गांधी तक पर साधा निशाना अखिलेश की STF टिप्पणी पर बोले—PDA को लेकर पहले कुछ, अब कुछ और विकास के मानक पूरे कर रहे हैं, इसलिए विपक्ष के पेट में दर्द—हंसराज सपा सरकार पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर मंत्री का बड़ा हमला उस समय उनके परिवार में 37 लाल बत्तियां थीं—हंसराज विश्वकर्मा योगी पर विवादित वीडियो को लेकर बोले—महाराज जी साधु-संत हैं राहुल गांधी पर FIR को लेकर बोले—जो गलत है, उस पर केस दर्ज होगा गाजीपुर दौरे पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा गाजीपुर पहुंचे यूपी के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव की एसटीएफ को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि पीडीए को लेकर पहले कुछ और बोलते थे, अब कुछ और बोल रहे हैं। हंसराज विश्वकर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार विकास के मानकों को पूरा कर रही है, इसलिए विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। मंत्री ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उस समय उनके परिवार में 37 लाल बत्तियां थीं। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली में जमीन-आसमान का अंतर है और भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर जारी विवादित वीडियो पर हंसराज विश्वकर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराज जी साधु-संत हैं, उनके बारे में ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकते। मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपना घर-परिवार छोड़कर देश और समाज की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। राहुल गांधी पर एफआईआर के सवाल पर भी मंत्री ने दो टूक कहा कि जो गलत है, उस पर केस दर्ज होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। गाजीपुर दौरे पर पहुंचे राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और इस दौरान विपक्ष के तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
0
0
Report
Advertisement

सीकर की पत्थर खदान में डूबे व्यक्ति का शव 20 फीट गहराई से बरामद

Sikar, Rajasthan:सीकर: पत्थर खदान में डूबने से एक जने की मौत, नागरिक सुरक्षा दल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, व्यक्ति का शव 20 फीट गहराई से बरामद सीकर जिले के जीणमाता थाना क्षेत्र के ग्राम गनोडा में आज मंगलवार शाम पत्थर की खदान में भरे पानी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल डिफेेंस की टीम मौके पर पहुंची और खदान में भर पानी में डूबे एक व्यक्ति का शव नागरिक सुरक्षा दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से नागरिक सुरक्षा दल को शाम करीब 5 बजे सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही ADM एवं नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक (SDM) के निर्देश पर 13 सदस्यों की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंची। खदान में पानी की गहराई और परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद टीम ने एक गोताखोर और एक तैराक को पानी में उतारा और तलाश अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत और समयबद्ध खोज अभियान के बाद टीम ने ट्रैक्टर चालक राजू पुत्र माली राम गुर्जर (46 वर्ष) के शव को खदान में करीब 20 फीट की गहराई से बाहर निकाल लिया। शव बरामद करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खदान में मौजूद बड़े और नुकीले पत्थरों के कारण बचाव दल को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों ने अथक प्रयास करते हुए सफलतापूर्वक शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

महाराष्ट्र में एक क्लिक पर 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से गायब—आयोग पर सवाल

Mumbai, Maharashtra:आयुष्यभराचे मतदार कार्ड एका क्लिकवर गायब ? तब्बल २१% मतदार गायब ? महाराष्ट्रात एका फटक्यात २ कोटींहून अधिक मतदारांची नावं यादीतून गायब होणं, हा निव्वळ प्रशासकीय घोळ नाही, हा लोकशाहीवर केलेला मोठा हल्ला आहे. राज्यातील प्रत्येक पाचवा मतदार यादीबाहेर फेकला गेला आहे, आणि हे सर्वाधिक घडलं आहे पुणे, ठाणे, मुंबई उपनगर, म्हणजे जिथे कष्टकरी, स्थलांतरित आणि गरीब वस्त्यांची लोकसंख्या प्रचंड आहे. हा योगायोग वाटत नाही. निवडणूक आयोग “मृत्यू, स्थलांतर, दुबार नोंदणी” अशी सोयीस्कर कारणं देत आहे. गणन फॉर्म वेळेत न भरता आल्यास थेट हक्क हिरावून घेणं, ही पद्धत घटनाबाह्य वाटते. माझी मागणी स्पष्ट आहे: •वगळलेल्या नावांची संपूर्ण यादी तात्काळ जाहीर करा •स्वतंत्र, पारदर्शक चौकशी करा •हरकती नोंदवण्याची मुदत वाढवा आणि प्रक्रिया सुलभ करा मतदानाचा अधिकार हा भीक नाही, तो घटनादत्त हक्क आहे, तो असा गुपचूप हिरावता येणार नाही.
0
0
Report

गूलरभोज जलाशय में लालच से लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– लालच ने डाली जान खतरे में स्थान– उधम सिंह नगर घटना में पहाड़ों में बारिश के कारण गूलरभोज का हरिपुरा जलाशय पानी से लबालब भर गया है, जिसके कारण सिंचाई विभाग ने जलाशय के चारों गेट खोल दिए हैं। प्रशासन लगातार लोगों से जलाशय से दूर रहने के लिए अलर्ट कर रहा है। पानी उत्तराखंड से होकर उत्तर प्रदेश को जाता है। पानी का बहाव तेज है, इसके बाबजूद कुछ लोग मछली पकड़ने के लालच में जलाशय में घुस गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि कुछ रुपयों के लालच में अपनी जान के साथ खिलवाड़ कहाँ तक उचित है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top