मधुबनी में छठ पूजा का अंतिम दिन, उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे भक्त
मधुबनी में छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन भक्त सुबह-सुबह तालाब घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। गंगासागर तालाब सहित अन्य प्रमुख तालाबों पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मोटर बोट और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अर्घ्य देने का समय सुबह 6:34 बजे निर्धारित किया गया है और भक्त सूर्य की पहली लालिमा के साथ अर्घ्य दे रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के राजौरी गार्डन में फॉर्च्यूनर चोरी, CCTV में वारदात कैद
Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चोरी। सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात। 10 मिनट में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम। लग्जरी कार से ही आए थे चोर। पहले भी इलाके में कई गाड़ियां हो चुकी है चोरी। इलाके में दहशत का वातावरण। राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है और राजधानी में पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही घटनाओं के बाद अलग-अलग जिले में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके वेस्ट जिले में चोर पूरी तरह से बेखौफ है तभी तो चोर राजौरी गार्डन थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर फॉर्च्यूनर कार चुरा कर ले जाते हैं और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होती है बावजूद इस के पुलिस 24 घंटे से अधिक का वक्त होने के बावजूद चोरों का कोई पता नहीं लगा पाई है। हैरानी की बात यह है कि creta कार से आए चोर महज 10 मिनट में लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चुरा कर फरार हो जाते हैं लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पाती है। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह वारदात हुई वहां से 300 मीटर की दूरी पर राजौरी गार्डन थाना है। फिर भी चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। जबकि पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दे दिया है। इलाके में लगातार हो रही कार चोरी से दहशत में है।गाजियाबाद- वैशाली स्थित AVEE HOSPITAL कर रहा है हेल्थ कैंप का आयोजन- महाप्रबंधक स्वाती भूषण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वैशाली sec 6 स्थित AVee Hospital क्षेत्र के जन-साधारण एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु लगातार हेल्थ कैंप का आयोजन कर रही है। इसी संदर्भ में हॉस्पिटल की महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital आम लोगों के बीच जाकर अपने अनुभवी Doctors की टीम के साथ इस क्षेत्र की हाउसिंग सोसायटी में जाकर समय-समय पर मुफ्त चिकित्सा सलाह प्रदान करते हैं। डॉक्टरों की टीम मुफ्त में सलाह, खून जाँच, नेत्र जाँच तथा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं चिकित्सा प्रदान करते हैं।
महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital स्वास्थ्य सेवा को मिशन के तौर पर जागरूकता फैलाने का कार्य भी लगातार करती रहती है। AVee Hospital के चेयरमैन Dr Prof Anil Arora ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में जागरूकता के माध्यम से बड़ी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। Hospital प्रबंधन विद्यालयों, पुलिसकर्मियों व समाज के विभिन्न वर्गों को भी स्वास्थ्य परामर्श के लिए कैंप का आयोजन करती रहती है।
AVee Hospital लगातार मानवीय प्रयासों एवं सेवा क्षेत्र में गरीबों का प्रतिनिधि होने के कारण कई एजेंसियों ने गाजियाबाद के हॉस्पिटल्स की सूची में अग्रणी रैंकिंग प्रदान की है।
