icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना सिटी में मानसून की बारिश ने जलजमाव बढ़ा दिया, नगर निगम पर सवाल

Patna, Bihar:पटना में शनिवार को मानसून की पहली बारिश ने पटना नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। मामूली बारिश के बाद ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। लोगों को सड़कों पर घुटने तक पानी से होकर गुजरना पड़ा और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ。 सबसे अधिक परेशानी पटना सिटी के वार्ड संख्या 62 स्थित बाहरी बेगमपुर मंडई इलाके में देखने को मिली, जहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। वहीं वार्ड संख्या 68 के मथनी तल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले मार्ग पर भी भारी जलजमाव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा。 स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। उनका आरोप है कि सरकार और नगर निगम विकास तथा बेहतर जल निकासी के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर दिखाई नहीं देता। लोगों के अनुसार, मामूली बारिश में ही जलभराव होना नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। जलजमाव की सूचना मिलने के बाद पटना नगर निगम ने पानी निकासी के लिए दो वाटर पंप लगाए हैं। हालांकि पंप लगाए जाने के बावजूद कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार, समय पर नालों की सफाई नहीं होना, कई स्थानों पर नालों की गलत बनावट तथा बिना समुचित योजना के हुए निर्माण कार्य जलजमाव के प्रमुख कारण हैं। नगर निगम हर वर्ष क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), डिजिटल मॉनिटरिंग और विशेष सफाई अभियान का दावा करता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मानसून की शुरुआत में ही सामने आई इस स्थिति ने एक बार फिर पटना की जल निकासी व्यवस्था और नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

CM के दौरे के मद्देनजर जागेश्वर मंदिर सहित क्षेत्र की तैयारियाँ तेज

Noida, Uttar Pradesh:श्रावणी मेले और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले, राज्य स्तरीय हरेला पर्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर और गरुड़ाबांज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर की सफाई, सुरक्षा, यातायात और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पार्किंग, पेयजल, बिजली, सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों से आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जागेश्वर क्षेत्र के पुजारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
0
0
Report

सोशल मीडिया पर तमंचे का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow1m ago
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha:-सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किसी रंजिश या आपसी विवाद के चलते सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ में तमंचा है और दूसरा युवक उससे वह तमंचा छीनने का प्रयास कर रहा है। दोनों के बीच इस बात को लेकर खींचातानी हो रही है। वीडियो के सामने आते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की शिनाख्त और मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। हालांकि, हमारा समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में प्रेम के चक्कर में कुल्हाड़ी से हत्या; दो गिरफ्तार

Kushinagar, Uttar Pradesh:एक लड़की... दो दीवाने... और फिर कुल्हाड़ी से क़त्ल एक युवती से प्रेम करने की होड़ ने 20 साल के युवक की जिंदगी छीन ली। शराब पिलाने के बहाने बुलाया गया, फिर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर शव पोखरे के किनारे फेंक दिया गया। लेकिन पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी महज 6 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。 कसया थाना क्षेत्र के ढिघवा वार्ड नंबर-5 पोखरा टोला निवासी 20 वर्षीय गौरव की बीते दिन हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। 10 जुलाई को गौरव का शव मिलने के बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कसया पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नितेश कुमार और मृतक गौरव दोनों का एक ही युवती से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई की रात आरोपी ने गौरव को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर पोखरे के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को पोखरे के किनारे खेत में फेंककर फरार हो गए, घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद ली। महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट — सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर
0
0
Report

जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में जन्मजात दोष के मरीज का वाल्व रिपेयर सफल

Jaipur, Rajasthan:MARKTING NEWS महात्मा गांधी अस्पताल में युवा महिला को वाल्व रिपेयर सर्जरी से मिली राहत जन्मजात रोग का बिना वाल्व बदले किया उपचार महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जन ने जन्म के समय से वाल्व की खराबी से पीड़ित एक 30 वर्षीय महिला में वाल्व रिपेयर करने में सफलता हासिल की है।महिला को एबस्टिन एनोमली नामक बीमारी थी। जिसका सफल उपचार करते हुए अत्यंत जटिल कॉन रिपेयर सर्जरी की गई। इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि मरीज के दिल में ट्राइकस्पिड वाल्व ठीक कर दिया गया और उसे कृत्रिम वाल्व लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी。 महात्मा गांधी अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियक साइंसेज विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ सुनील के कौशल ने बताया कि एबस्टिन एनोमली एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात हृदय रोग है, जो हर दो लाख जन्मे बच्चों में से एक बच्चे में पाया जाता है।उन्होंने बताया कि इस बीमारी में हृदय का ट्राइकस्पिड वाल्व सही तरह से विकसित नहीं हो पाता, जिससे मरीज को सांस फूलना, तेज धड़कन, थकान और आगे चलकर हार्ट फेल होने का खतरा रहता है।डॉ कौशल ने कहा कि पहले ऐसे मरीजों में अधिकतर कृत्रिम वाल्व लगाया जाता था, लेकिन कॉन रिपेयर तकनीक में मरीज के अपने वाल्व को ही विशेष तरीके से ठीक किया जाता है। यह प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है क्योंकि वाल्व की बनावट सामान्य नहीं होती और हृदय के भीतर बेहद बारीक स्तर पर काम करना पड़ता है। ऑपरेशन के दौरान कुछ मिलीमीटर की भी गलती से जन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए यह सर्जरी केवल अनुभवी कार्डियक सर्जन और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले चुनिंदा केंद्रों में ही की जाती है। उन्होंने बताया कि अपना वाल्व बच जाने से मरीज को जीवन भर खून पतला करने वाली दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती। इससे अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण, वाल्व में थक्का बनने, भविष्य में दोबारा ऑपरेशन की संभावना तथा विशेष रूप से महिलाओं में गर्भावस्था से जुड़ी कई जटिलताओं का खतरा काफी कम हो जाता है। बाईट - डॉ सुनील कौशल,डायरेक्टर पीडियाट्रिक कार्डियक साइंसेज
0
0
Report
Advertisement

हसायन पुलिस ने दबोचा चोरी गैंग, सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद

Mohammad RajaMohammad RajaFollow5m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हसायन हाथरस- थाना हसायन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर चोरी करने वाले तीन सदस्यीय गैंग के दो पुरुष और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात तथा 33,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम छीतीपुर निवासी महावीर सिंह ने 7 मई 2026 को थाना हसायन में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना हसायन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर घटना के शीघ्र खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना हसायन पुलिस ने ग्राम नगला रति के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी जहांगीरपुर कोडरा थाना सिकंदराराऊ, योगेश पुत्र बुद्धपाल सिंह निवासी छीतीपुर थाना हसायन तथा एक महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चार जोड़ी चांदी की पायल, दो बच्चा कंदुनी, सोने की तीन अंगूठियां तथा 33,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दिन और रात के समय गांवों व मोहल्लों में सुनसान मकानों की रेकी करते थे। घर खाली मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरी के सामान से अपना जीवनयापन करते थे। थाना हसायन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

गंगरार में वन महोत्सव: 265 पौधे रोपे, संरक्षण का संकल्प

Begun, Rajasthan:गंगरार,चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड के माताजी का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सान्निध्य में वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से 265 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इनमें 170 फलदार, 20 छायादार और 75 पुष्पीय पौधे शामिल रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पेड़ों की अवैध कटाई रोकने का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन ने बालोद्यान को विवेकानंद उद्यान के रूप में विकसित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी दोहराया।
0
0
Report

पटना में अवैध हथियार के खिलाफ अभियान: दो गिरफ्तारी, चार जिंदा कारतूस बरामद

Patna, Bihar:पटना में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में खाजेकलां थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो विधिवार्द बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल तीन अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, खाजेकलां थाना को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद संबंधित युवक को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वही है। उसने यह भी बताया कि वीडियो में दिख रहा हथियार उसके एक दोस्त का है। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित छापेमاری की। कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में एक अन्य स्थान से एक और देशी कट्टा बरामद किया। इस दौरान दो विधिवार्द बालकों को भी निरुद्ध किया गया। पूरे अभियान में कुल दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी और दो विधिवार्द बालकों को निरुद्ध करने में पुलिस को सफलता मिली। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने बताया कि पटना पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोप: पति-पत्नी समेत गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में हिंदू महिला के साथ The Kerala Story की कहानी जैसा ही मामला सामने आया है। यहाँ मझोला थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला ने मुस्लिम व्यक्ति और उसकी पत्नी सहित एक मौलवी और 2 अज्ञात लोगों पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिनको सुन सबके होश उड़ गए। महिला का आरोप है कि उसके एक मुस्लिम परिवार से 3 वर्ष से पारिवारिक संबंध थे, एक दूसरे के साथ मिलकर सब त्योहार मनाया करते थे, लेकिन जिस परिवार से उसके संबंध थे, उस परिवार ने उसके साथ ऐसा कांड कर दिया जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गयी। पुलिस ने मामले में आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज, एक मौलवी व 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मौलवी व अज्ञात की गिरफ़्तारी में तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

हाथरस में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग, 21 छात्राएं सुरक्षित

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित विद्यालय की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में हुई। आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया, हालांकि सभी 21 छात्राएं सुरक्षित रहीं। दोपहर करीब 2 बजे कमरे से धुआँ उठता देखा गया तो छात्राओं और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस वक्त सभी छात्राएं नीचे मैस में खाना खा रही थीं। तत्काल पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया; छोटी दमकल गाड़ी का पानी जल्द खत्म हो गया। इसके बाद विद्यालय में छात्राओं के पानी पीने की टंकी से मशीन लगाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग लगने की गंभीरता को देखते हुए डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं व स्टाफ से आग के कारणों की जानकारी ली।
0
0
Report
Advertisement

Hardoi: Excise Minister attacks Akhilesh Yadav, claims bulldozer against mafias

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में अखिलेश यादव पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का सीधा वार,बोले माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है,इसलिए दर्द हो रहा है हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कानून व्यवस्था संबंधी आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना बेहद हास्यास्पद है। जिन लोगों ने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण दिया, उन्हें विधायक और सांसद बनाकर सदनों तक पहुंचाया, आज वही कानून व्यवस्था की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जब माफियाओं और अपराधियों पर बुलडोजर चला रही है तो सबसे ज्यादा दर्द समाजवादी पार्टी को होना स्वाभाविक है। राम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में नितिन अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने जो बयान दिया है, वह उनका व्यक्तिगत बयान है और उसी पर वही जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों को जेल भेजा गया है और जांच अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सभी तथ्य सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर अंतिम टिप्पणी करना उचित होगा。 समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लगातार हमलों पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि जो दल राम मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे और अदालत में इसके खिलाफ खड़े रहे, आज वही राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे दल किस नैतिक आधार पर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं。 बाइट -- नितिन अग्रवाल आबकारी मंत्री यूपी सरकार
0
0
Report

शाहपुरा संगम चौराहा पर दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास विफल, चार आरोपी हिरासत में

Sikar, Rajasthan:धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव के संगम चौराहा पर दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते विफल हो गया। बोदलासी निवासी पीड़ित दिनेश रेवाड़ को बदमाशों ने किसी बहाने से शाहपुरा चौराहा पर बुलाया था, जहाँ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की। पीड़ित युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना पर संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत स्कॉर्पियो को चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीणों की त्वरित और साहसी प्रतिक्रिया ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और पीड़ित को सकुशल बचा लिया और बदमाशों को पकड़ लिया। लोगों ने तुरंत धोद पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों की सजगता से एक बड़ी घटना टल गई है। स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों द्वारा युवक का अपहरण क्यों करना चाह रही थी इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरी मामले की जांच पड़ताल कर रही है。
0
0
Report

रतलाम में सराफा व्यापारी के घर फायरिंग; 10 गिरफ्तार, 2 फरार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में 19 जून को सराफा व्यापारी कमल जैन के घर दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इस सनसनीखेज वारदात में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। दीनदयाल नगर में हुई इस घटना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर सवार चार बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आए थे। शुरुआती जांच में करीब एक करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद को घटना की वजह माना गया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि इस साजिश में फायरिंग करने वाले, हथियार उपलब्ध कराने वाले और बाइक की व्यवस्था करने वाले समेत कुल 12 आरोपी शामिल हैं। आज दो इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई और मजबूत हुई है। मामले में अब तक दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए जा चुके हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top